बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बैलेंस चेक करने की सुविधा देता है। इसमें मिस्ड कॉल, SMS, ATM, नेट बैंकिंग और व्हाट्सएप से बैलेंस चेक करना लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। BOI बचत खातों का बैलेंस चेक करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होता है, यह पूरी तरह से निशुल्क सुविधा है। इस लेख में बैलेंस चेक करने के सबसे आसान तरीके बताए गए हैं।

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
बैंक ऑफ इंडिया बैलेंस को आप अलग-अलग तरीकों से चेक कर सकते हैं, यहां सभी तरीकों को विस्तार से बताया गया है:
भारत के अधिकतम बैंकों ने अकाउंट बैलेंस चेक करने की प्रक्रिया को अब और ज्यादा आसान बना दिया है। ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और शाखा में जाकर बैलेंस चेक करने के अलावा भी कई दूसरे तरीकों से बैलेंस चेक कर सकते हैं। आमतौर पर बैंक द्वारा बैलेंस चेक करने के विकल्पों को देने के पीछे का उद्देश्य लोगों में नियमित बैलेंस चेक करने की आदत का निर्माण करना है, ताकि वे अपने खर्चों को बेहतर तरीके से प्रबंधित कर सकें।