SIP करना सही है या गलत
अगर आप लंबे समय के लिए कोई इन्वेस्टमेंट प्लान देख रहे हैं,
Read more
आज निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
-
₹1 करोड़ के लिए पहला कदम लें
सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
-
100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क
150+ फंड विकल्प उपलब्ध
-
18% CAGR तक का रिटर्न देने वाले फंड
बिना अतिरिक्त शुल्क के विशेषज्ञों की सहायता
SIP क्या है?
SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) म्यूचुअल फंड में निवेश करने का एक जरिया है। इसकी मदद से आप म्यूचुअल फंड में मात्र ₹100 से ₹500 में हर सप्ताह, महीने या वार्षिक आधार पर निवेश कर सकते हैं। यह राशि सीधे आपके खाते से काट ली जाती है।
एसआईपी के अधिकतर फंड्स में राशि निकासी की छूट मिलती है, जिससे आपके ऊपर कोई दबाव नहीं रहता है। यह उन निवेशकों के लिए अच्छा विकल्प है, जो घर खरीदने, रिटायरमेंट, शादी आदि जैसे वित्तीय लक्ष्यों के लिए इन्वेस्ट करना चाहते हैं।
एसआईपी (SIP) में निवेश करने के फायदे
SIP के जरिए निवेश करने के मुख्य फायदों की जानकारी नीचे दी गई है:
- छोटी राशि से शुरुआत - एसआईपी की मदद से आप हर महीने मात्र ₹100 जैसी छोटी रकम से बड़ा रिटर्न तैयार कर सकते हैं। साथ ही, इससे नियमित बचत करने की आदत बनती है।
- कंपाउंडिंग का लाभ - SIP में लंबी अवधि के निवेश से आपके मूलधन के साथ-साथ उस पर मिलने वाले ब्याज पर भी रिटर्न मिलता है, जिससे आपका पैसा तेजी से बढ़ता है।
- रुपी कॉस्ट एवरेजिंग - जब शेयर बाजार गिरता है तो अधिक यूनिट्स और चढ़ने पर कम यूनिट्स मिलती हैं। यह प्रक्रिया आपके कुल निवेश की लागत को संतुलित कर देती है, जिससे मार्केट की टेंशन कम होती है।
- SIP कैलकुलेटर सुविधा - सिप कैलकुलेटर आपके वित्तीय लक्ष्यों के हिसाब से सही प्लान चुनने में मदद करता है, क्योंकि यह आपके मासिक निवेश और संभावित रिटर्न का आकलन करने में उपयोगी है।
SIP में कब नुकसान होता है?
SIP में निवेश के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है:
- गलत फंड चुनने पर - SIP में उच्च रिटर्न आपके चयनित फंड के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। आपका एक खराब फंड आपके सारे पैसे को डुबो सकता है। इसीलिए फंड के पिछले प्रदर्शन को जरूर देखें।
- एकमुश्त निवेश की तुलना - जब आप हर महीने निवेश करते हैं, तो आपका निवेश बाजार की यूनिट्स पर भी निर्भर करता है, जिससे आपका रिटर्न एकमुश्त मिलने वाले रिटर्न की तुलना में कम लग सकता है।
- अधिक चार्जेस होना - आपके फंड में अधिक एक्सपेंस रेशियो और फंड मैनेजमेंट फीस लगने के कारण भी आपका रिटर्न कम हो सकता है।
- एक ही फंड में निवेश - आपका एक ही फंड में निवेश करना बाजार में आई अचानक गिरावट से रिटर्न को कम कर सकता है। साथ ही, इससे आप Diversification के लाभ से चूक जाते हैं।
- लॉक-इन अवधि की शर्तें - म्यूचुअल फंड के ELSS प्रकार में 3 साल की अनिवार्य लॉक-इन अवधि होती है, जिस दौरान आप किसी भी तरह की निकासी नहीं कर सकते हैं।
SIP में कैसे इन्वेस्ट करना चाहिए: एक्सपर्ट सलाह सुनें
SIP में रिस्क होता है, लेकिन लंबी अवधि और कुछ विकल्पों की मदद से इसे कम किया जा सकता है। आइए उन विकल्पों की जानकारी लेते हैं:
- स्टेप-अप SIP करना - अपनी आय बढ़ने के साथ-साथ अपनी निवेश राशि को भी स्टेप-अप विकल्प की मदद से बढ़ाते रहें। इससे आपको अपने वित्तीय लक्ष्यों को जल्दी प्राप्त करने में मदद मिलती है।
- AMC से फंड चुनना - SIP से अच्छा रिटर्न पाने के लिए अच्छी AMC का चयन करें। इसके लिए फंड के पिछले 5-10 सालों के प्रदर्शन, एक्सपेंस रेशियो और फंड मैनेजर के अनुभव की पूरी रिसर्च करें।
- लंबे समय तक निवेश - एक्सपर्ट सलाह की मानें तो शेयर बाजार में बेहतर रिटर्न पाने के लिए कम से कम 5 से 10 साल तक निवेश करना बेहतर होता है। इससे बाजार के जोखिम से बचाव होता है और कंपाउंडिंग का फायदा अधिक मिलता है।
- कैलकुलेटर से अनुमान - SIP कैलकुलेटर का उपयोग करके आप भविष्य में मिलने वाले रिटर्न का पहले ही अनुमान लगा सकते हैं। इससे आप यह भी जान सकते हैं कि अपने वित्तीय लक्ष्य को पाने के लिए आपको कितना निवेश करना चाहिए।
- विविधीकरण का लाभ - म्यूचुअल फंड SIP के माध्यम से आप अपना पैसा अलग-अलग कैप में इन्वेस्ट कर सकते हैं। ऐसा करने से एक शेयर के डूबने पर भी दूसरे सेक्टर से भरपाई की जा सकती है।
पॉलिसीबाजार SIP सही है या गलत?
SIP करना गलत नहीं है, लेकिन यह आपके लिए सही है या नहीं, यह आपके प्लान पर निर्भर करता है। हालांकि, यदि आप पॉलिसीबाजार के जरिए सीधे म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं, तो यह पूरी तरह सही है। इसमें आपकी फीस कम लगती है और बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना रहती है व आप जब चाहें तब पैसे निकाल सकते हैं। इसी के साथ एक बात ध्यान रखें कि पॉलिसीबाजार खुद SIP नहीं बेचता है, बल्कि यह म्यूचुअल फंड का डिस्ट्रीब्यूटर है।
निष्कर्ष
अपने भविष्य के लिए उच्च रिटर्न बनाने के लिए SIP म्यूचुअल फंड एक बेहतरीन विकल्प है। इसकी मदद से आप छोटी से लेकर बड़े आकार की हर कंपनी में निवेश कर सकते हैं, जिससे 12-15% का अनुमानित रिटर्न प्राप्त हो सकता है। साथ ही, यदि आप किसी कंपनी का फंड या प्लान चुनने की सोच रहे हैं, तो उस कंपनी के पिछले प्रदर्शन को ध्यान से जरूर समझें और अपना लक्ष्य बड़ा और लंबे समय के लिए प्लान करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
SIP निवेश करना ठीक है?
जी हाँ, SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करना एक सही विकल्प है। इसमें भी रिस्क तो होता है, लेकिन लंबी अवधि के साथ जारी रखकर इसे कम किया जा सकता है।
-
SIP में रिस्क क्या है?
बाजार में उतार-चढ़ाव आना और कम समय के लिए निवेश करना ही एसआईपी में सबसे बड़ा रिस्क है।
-
SIP क्या है और SIP के लाभ क्या हैं?
SIP म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने का एक जरिया है। इसकी मदद से आप मात्र ₹100 या ₹500 में निवेश शुरू कर सकते हैं।
-
एसआईपी में इन्वेस्ट कैसे करें?
क्या आप भी यही जानना चाहते हैं, कि SIP me Invest Kaise Kare in Hindi? आमतौर पर SIP में इन्वेस्ट करने के लिए एक बेहतरीन फंड चुनें और ₹100 से ₹500 की राशि के साथ निवेश शुरु कर दें। साथ ही, फंड चुनते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपके फंड का एक्सपेंस रेशियो और फंड मैनेजमेंट फीस क्या है।