क्या डेट फंड में निवेश करना चाहिए 2026

ऐसे निवेशक जो कम जोखिम के साथ म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं, वह डेट फंड्स में निवेश कर सकते हैं। क्योंकि यह फंड आपका पैसा अधिकतर सरकारी बॉन्ड, ट्रेजरी बिल और उच्च रेटिंग वाले कॉर्पोरेट बॉन्ड में लगाते हैं। यह उन निवेशकों के लिए अच्छा विकल्प है, जो कम जोखिम के साथ, छोटी अवधि के लिए निवेश करके 7% से 9% तक का रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं।

Read more

आज निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए पहला कदम लें

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फंड विकल्प उपलब्ध
  • 18% CAGR तक का रिटर्न देने वाले फंड

    बिना अतिरिक्त शुल्क के विशेषज्ञों की सहायता

डेट फंड क्या है?

डेट फंड एक ऐसा म्यूचुअल फंड है, जो शेयर बाजार के निश्चित और सुरक्षित आय वाले बॉन्ड में निवेश करता है। आपका पैसा इस बॉन्ड में डूबने का खतरा कम रहता है, क्योंकि इसमें आपकी राशि सरकारी बॉन्ड, कॉर्पोरेट बॉन्ड, ट्रेजरी बिल और मनी मार्केट सिक्योरिटीज में लगाई जाती है। लेकिन डेट फंड रिटर्न इक्विटी फंड से कम हो सकता है।

डेट फंड में कितना रिटर्न मिलता है?

वर्तमान में डेट फंड में 6.5% से 8.5% तक का रिटर्न मिल जाता है। आइए डेट म्युचुअल फंड के अनुमानित रिटर्न के आधार पर SIP कैलकुलेटर से कुल मैच्योरिटी की गणना करते हैं:

मासिक निवेश राशि अपेक्षित रिटर्न निवेश अवधि अनुमानित रिटर्न मैच्योरिटी राशि
₹1,000 8.5% 10 साल ₹66,115 ₹1,86,115
₹3,000 8.5% 10 साल ₹1,98,346 ₹5,58,346
₹5,000 8.5% 10 साल ₹3,30,577 ₹9,30,577

डेट फंड के फायदे क्या हैं?

क्या डेट फंड में निवेश करना सेफ है? आइए जानते हैं कि आपको डेट फंड में निवेश करना चाहिए या नहीं:

  • डेट फंड में रिस्क कम होता है - स्टॉक मार्केट डाउन होने से डेट फंड पर कोई सीधा प्रभाव नहीं पड़ता है क्योंकि इस फंड में आपका पैसा सुरक्षित और फिक्स्ड इनकम वाले सरकारी और कॉर्पोरेट बॉन्ड में लगाया जाता है।
  • विविधीकरण से रिटर्न सुरक्षा का बढ़ना - डेट म्यूचुअल फंड में आपका पैसा किसी एक कंपनी में न लग कर अलग-अलग सरकारी और कॉर्पोरेट बॉन्ड्स में लगाया जाता है। इससे डिफॉल्ट होने का खतरा कम हो जाता है।
  • FD से भी बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना - आमतौर पर डेट फंड सावधि जमा से बेहतर रिटर्न प्रदान करने में सक्षम होते हैं।
  • पैसे निकालने की अधिक छूट रहती है - इस फंड में राशि निकासी के लिए FD और इक्विटी फंड की तुलना में अधिक लाभ मिलता है। डेट फंड से कार्य दिवसों के अंदर कभी भी निकासी कर सकते हैं।
  • अनुभवी मैनेजर द्वारा फंड नियंत्रण होता है - डेट फंड में आपका पैसा सरकारी फंड हाउस द्वारा चयनित अनुभवी फंड मैनेजर के नियंत्रण में रहता है, जिससे की पैसा डूबने का जोखिम काफी कम रहता है।

डेट फंड्स में क्या नुकसान होता है?

डेट फंड में निवेश करने के मुख्य प्रभाव नीचे दिए गए हैं:

  • रिटर्न कम मिलने का नुकसान - बाजार में ब्याज दरें बढ़ने पर पुराने डेट फंड्स की वैल्यू कम हो जाती है, जिससे निवेशकों को अपेक्षित रिटर्न के अनुसार कम रिटर्न मिल पाता है।
  • क्रेडिट रिस्क - डेट फंड्स जिन कंपनियों को कर्ज देते हैं, अगर वे डिफॉल्ट कर जाएं या उनकी रेटिंग घट जाए, तो फंड की नेट एसेट वैल्यू तेजी से गिर सकती है। इससे निवेशक का पूरा निवेश जोखिम में आ सकता है।
  • रिटर्न की पूरी गारंटी नहीं होती है - बैंक एफडी की तरह डेट म्यूचुअल फंड्स में फिक्स्ड रिटर्न की कोई सरकारी गारंटी नहीं मिलती है। इसका प्रदर्शन पूरी तरह बॉन्ड मार्केट के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है।
  • फंड में गिरावट हो जाना - यदि बाजार में अचानक बहुत सारे निवेशक एक साथ पैसे निकालने लगते हैं, तो ऐसी स्थिति में फंड मैनेजर को कम पैसों में भी बॉन्ड्स बेचने पड़ सकते हैं। इससे बाकी के निवेशकों को नुकसान होता है।

निष्कर्ष

डेट फंड में इक्विटी फंड की तुलना में रिटर्न कम मिलता है। लेकिन यह फंड उन निवेशकों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो बाजार के जोखिम की चिंता किए बिना सुरक्षित रिटर्न बनाना चाहते हैं। इसमें 8.5% तक का सुरक्षित रिटर्न मिलने की संभावना रहती है। साथ ही, इसमें आपका पैसा अलग-अलग सरकारी और कॉर्पोरेट बॉन्ड्स में लगाने के कारण आपको डाइवर्सिफिकेशन का भी लाभ मिलता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • क्या डेट मार्केट में निवेश करना सही है?

    हाँ, सुरक्षित रिटर्न पाने के लिए डेट मार्केट में निवेश करना बिल्कुल सही साबित हो सकता है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो शेयर बाजार के बड़े उतार-चढ़ाव से बचकर बेहतर रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं।
  • जब ब्याज दरें गिरती हैं तो डेट फंड्स का क्या होता है?

    जब ब्याज दरें गिरती हैं, तो डेट फंड्स के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है और उनका रिटर्न तेजी से बढ़ता है।
  • डेट फंड रिटर्न कितना मिल जाता है?

    आमतौर पर डेट म्युचुअल फंड्स में सालाना 6.5% से 8.5% तक का रिटर्न आसानी से मिल जाता है, जो पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने किस प्रकार के डेट फंड में पैसा लगाया है।
  • इक्विटी फंड अच्छा होता है या डेट फंड?

    इक्विटी फंड बड़े मुनाफे और लंबे समय के निवेश के लिए बेहतर है। वहीं, अगर आप सुरक्षित निवेश, कम जोखिम और छोटे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो डेट फंड अच्छा विकल्प है।

SIP plans Articles

Recent Articles
Popular Articles
क्या NRI म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं

07 Aug 2026

भारत में अनिवासी भारतीय
Read more
BOI SIP कैलकुलेटर

05 Aug 2026

BOI SIP रिटर्न कैलकुलेटर एक
Read more
HDFC म्यूचुअल फंड SIP के फायदे

05 Aug 2026

एचडीएफसी Mutual Fund में
Read more
कोटक SIP प्लान

03 Aug 2026

कोटक SIP प्लान्स के जरिए
Read more
बेस्ट SIP प्लान
  • 31 Mar 2022
  • 107859
निवेश के लिए सबसे बेस्ट SIP चुन कर आप एक बड़ा
Read more
1,000 प्रति माह SIP
  • 25 Feb 2025
  • 10182
1000 की एसआईपी रेगुलर सेविंग की आदत बनाने का
Read more
एसबीआई एसआईपी निवेश
  • 11 Apr 2025
  • 7198
SBI SIP प्लान के जरिए आप नियमित अंतराल पर एक
Read more
₹3,000 प्रति माह के लिए बेस्ट SIP प्लान
  • 09 Mar 2026
  • 2123
3,000 की SIP म्यूचुअल फंड में रेगुलर निवेश करने
Read more
20 साल के लिए 1,000 की SIP
  • 07 Jul 2026
  • 966
SIP में 1,000 रुपये हर महीने निवेश करके 20 साल में
Read more

Invest ₹10K/Month & Get ₹1 Crore# Tax-Free*
*under 10(10D)

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
Disclaimer:#The investment risk in the portfolio is borne by the policyholder. Life insurance is available in this product. The maturity amount of Rs 1 Cr. is for a 30 year old healthy individual investing Rs 10,000/- per month for 30 years, with assumed rates of returns @ 8% p.a. that is not guaranteed and is not the upper or lower limits as the value of your policy depends on a number of factors including future investment performance. In Unit Linked Insurance Plans, the investment risk in the investment portfolio is borne by the policyholder and the returns are not guaranteed. Maturity Value: ₹1,05,02,174 @ CAGR 8%; ₹50,45,591 @ CAGR 4%. All SIPs listed here are of insurance companies’ funds. The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan. Standard T&C Apply
^The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
¶Long-term capital gains (LTCG) tax (12.5%) is exempted on annual premiums up to 2.5 lacs.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.
**Returns are based on past 10 years’ fund performance data (Fund Data Source: Value Research).

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL