लंपसम कैलकुलेटर एक ऑनलाइन गणना टूल है, जो आपकी एकमुश्त निवेश करने पर मैच्योरिटी राशि का अनुमान लगाने में मदद करता है। यह कैलकुलेटर एकमुश्त निवेश राशि, अवधि और रिटर्न दर के आधार पर गणना करता है। इस कैलकुलेटर का उपयोग करना आसान, स्पष्ट और सटीक है। अगर आप म्यूचुअल फंड में एकमुश्त निवेश कर रहे हैं तो इस कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।
एकमुश्त कैलकुलेटर का उपयोग करने के लिए आप यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं:
स्टेप 1 - लंपसम कैलकुलेटर में उस राशि को दर्ज करें, जिसे आप निवेश करेंगे।
स्टेप 2 - निवेश अवधि का चयन करें, जितने समय के लिए आप निवेश कर रहे हैं।
स्टेप 3 - वार्षिक अपेक्षित रिटर्न दर चुनें।
स्टेप 4 - अनुमानित रिटर्न पाएं और अतिरिक्त सलाह के लिए ‘View Plans’ पर क्लिक करें।
लंपसम कैलकुलेटर कैसे काम करता है?
लंपसम कैलकुलेटर एक विशेष फॉर्मूले के आधार पर कैलकुलेशन करता है:
चलिए एक उदाहरण की सहायता से समझते हैं कि लंपसम कैलकुलेटर कैसे काम करता है?
मान लीजिए आपके पास ₹1,00,000 हैं और आप इसे म्यूचुअल फंड में लंपसम निवेश करना चाहते हैं।
निवेश राशि - ₹1,00,000
अपेक्षित रिटर्न - 12% सालाना
अवधि - 10 साल
लंपसम कैलकुलेटर का नतीजा:
कुल निवेश राशि - ₹1,00,000
रिटर्न - ₹2,10,585
कुल मैच्योरिटी वैल्यू - ₹3,10,585
पॉलिसीबाजार के लंपसम कैलकुलेटर के लाभ
पॉलिसीबाजार के लंपसम कैलकुलेटर का उपयोग करने के निम्नलिखित लाभ हैं:
अनुमानित रिटर्न - लंपसम कैलकुलेटर से आप अपने निवेश पर मिलने वाले अनुमानित रिटर्न का पहले से ही अनुमान प्राप्त कर सकते हैं। इससे बेहतर वित्तीय योजना बनाने में मदद मिलती है।
समय की बचत - रिटर्न की खुद कैलकुलेशन करने की तुलना में यह कैलकुलेटर ज्यादा तेज़ और सटीक है। इसमें गलती होने की संभावना भी नहीं होती है।
वित्तीय लक्ष्य - आप इस कैलकुलेटर से गणना करके अपने वित्तीय लक्ष्य को हासिल करने के लिए पर्याप्त निवेश राशि और समय का चयन कर सकते हैं।
सुविधाजनक - यह पूरी तरह से फ्री कैलकुलेटर है, जो 24/7 उपलब्ध रहता है। आप इस कैलकुलेटर का उपयोग कभी भी कर सकते हैं।
लंपसम कैलकुलेटर का उपयोग किसे करना चाहिए?
यहां बताया गया है, कि लंपसम कैलकुलेटर का उपयोग किसे करना चाहिए:
अनुभवी निवेशक - आमतौर पर एकमुश्त निवेश करने की सलाह अनुभवी निवेशकों को ही दी जाती है, क्योंकि इसमें आप एक बारी में बड़ी राशि निवेश करते हैं। ऐसे में अगर आपने भी एकमुश्त निवेश किया है, तो इस कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।
लंबी अवधि का निवेश - अगर आपने एकमुश्त रूप से लंबी अवधि के लिए निवेश किया है, तो आपको इस कैलकुलेटर का उपयोग कर लेना चाहिए। इससे आप भविष्य के लिए एक बेहतर वित्तीय योजना बना पाएंगे।
एकमुश्त निवेश की योजना - अगर आप एकमुश्त निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो निवेश करने से पहले अनुमानित रिटर्न के बारे में जान सकते हैं। इससे आप एक बेहतर निवेश कर पाएंगे।
निष्कर्ष
लंपसम कैलकुलेटर एक वित्तीय टूल है, जिससे आप एकमुश्त निवेश पर मिलने वाले रिटर्न का अनुमान लगा सकते हैं। इस कैलकुलेटर में आपको केवल निवेश राशि, अवधि और अपेक्षित रिटर्न दर डालनी होती है। यह कैलकुलेटर निशुल्क, सटीक और तेज़ गणना करता है। अपने निवेश के लिए बेहतर राशि और उसे बढ़ाने के लिए पर्याप्त समय का चयन करने में भी यह कैलकुलेटर आपकी सहायता कर सकता है। आप आसानी से विभिन्न अवधि, अपेक्षित रिटर्न दर और राशि दर्ज करके देख सकते हैं, कि आप अपने वित्तीय लक्ष्य को कैसे हासिल कर पाएंगे।
FAQs
म्यूचुअल फंड निवेश के लिए कौन सा कैलकुलेटर सही है?
अगर आपने म्यूचुअल फंड में SIP के माध्यम से निवेश किया है, तो आप SIP कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं। वहीं अगर आपने म्यूचुअल फंड में एकमुश्त निवेश किया है, आप रिटर्न का अनुमान लगाने के लिए लंपसम कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।
लंपसम कैलकुलेटर कैसे गणना करता है?
लंपसम कैलकुलेटर में आपको निवेश राशि, अपेक्षित रिटर्न दर और अवधि डालनी होती है। इसके बाद कैलकुलेटर आपको अनुमानित रिटर्न का अनुमान देता है।
लंपसम म्यूचुअल फंड कैलकुलेटर क्या है?
लंपसम म्यूचुअल फंड कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जो म्यूचुअल फंड में एकमुश्त निवेश करने पर मिलने वाले रिटर्न का अनुमान लगाने में सहायता करता है।