आज निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
-
₹1 करोड़ के लिए पहला कदम लें
सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
-
100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क
150+ फंड विकल्प उपलब्ध
-
18% CAGR तक का रिटर्न देने वाले फंड
बिना अतिरिक्त शुल्क के विशेषज्ञों की सहायता
AMC SIP क्या है?
AMC SIP का एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा सीधा म्युचुअल फंड में निवेश करना है, इस बीच में कोई वित्तीय संस्थान या ब्रोकर बीच में नहीं आता है। हालांकि हर AMC केवल उन्हीं म्युचुअल फंड्स में निवेश करने की अनुमति देता है, जिनका मैनेजमेंट उनके पास होता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आपके SIP निवेश पर से एक्सपेंस रेशियो कम हो जाता है, जिसका सीधा प्रभाव मैच्योरिटी अमाउंट पर पड़ता है। चलिए एक उदाहरण की सहायता से AMC SIP को समझते हैं।
AMC SIP का उदाहरण
मान लीजिए राहुल सीधे किसी AMC जैसे SBI म्यूचुअल फंड या HDFC म्यूचुअल फंड की वेबसाइट पर जाकर हर महीने ₹1,000 की SIP शुरू करता है। वह इसे 15 सालों तक लगातार जारी रखता है। इस दौरान उसने कुल ₹1,80,000 का निवेश किया। अब क्योंकि उसने किसी एजेंट या ब्रोकर के माध्यम से निवेश नहीं किया है, तो इसमें कोई कमीशन भी नहीं कटेगा। ऐसे में अगर राहुल को औसतन 12% का वार्षिक रिटर्न मिलता है, तो वह मैच्योरिटी पर करीब 5 लाख रुपए मिलेंगे।
AMC SIP की मुख्य विशेषताएं
AMC SIP की निम्नलिखित विशेषताएं हैं:
- सीधा निवेश - AMC SIP में आप बिना किसी ब्रोकर या एजेंट के डायरेक्ट (AMC) के साथ जुड़ते हैं, जिससे बीच का कमीशन आदि बचता है।
- प्रोफेशनल फंड मैनेजमेंट - AMC SIP को प्रोफेशनल फंड मैनेजर्स मैनेज करते हैं। यह फंड मैनेजर नियमित रूप से बाजार पर नज़र रखते हैं और समय पर सही फैसला लेते हैं।
- छोटी शुरुआत - AMC SIP में आप 100 रुपये जैसी छोटी राशि से शुरुआत कर सकते हैं, इसके लिए आपको किसी बड़ी राशि की जरूरत नहीं पड़ती है। जबकि थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म या एजेंट निवेश की अपनी सीमा तय कर सकते हैं।
- फ्लेक्सिबिलिटी - आप निवेश को अपने अनुसार बना सकते हैं, इसमें आप निवेश कितनी बार करना चाहते हैं, निवेश राशि क्या होगी, कितने सालों के लिए करना चाहते हैं, साथ ही कब बंद करना है या रोकना है, यह सब आप खुद तय कर सकते हैं।
- रुपी कॉस्ट एवरेजिंग - AMC SIP को प्रोफेशन फंड मैनेजर्स द्वारा मैनेज किया जाता है, जो मार्केट गिरने पर ज्यादा यूनिट्स लेते हैं, और जब मार्केट चढ़ता है तो कम यूनिट्स लेते हैं। इससे बाजार के उतार-चढ़ाव की चिंता कम हो जाती है।
- कंपाउंडिंग का लाभ - आप AMC SIP में जितने ज्यादा सालों के लिए निवेशित रहेंगे, आपको कंपाउंडिंग का उतना ही ज्यादा फायदा मिलेगा और मैच्योरिटी पर एक बड़ा फंड तैयार हो जाएगा।
AMC SIP कैसे शुरू करें?
यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके आप AMC में SIP शुरू कर सकते हैं:
- KYC पूरी करें - सबसे पहले किसी भी AMC की वेबसाइट पर जाकर PAN, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के माध्यम से अपनी KYC पूरी करें। इसके बिना म्यूचुअल फंड में निवेश नहीं किया जा सकता है।
- सही फंड का चयन करें - इसके बाद अपने वित्तीय लक्ष्य, जोखिम क्षमता और निवेश अवधि के अनुसार अपने बेस्ट SIP प्लान का चयन करें।
- SIP कितनी बार और कितनी करनी है - अपने वित्तीय लक्ष्य और जोखिम क्षमता के आधार पर सही SIP राशि का चयन करें। साथ ही, आप निवेश साप्ताहिक या मासिक कैसे करना चाहते हैं वह तय करें।
- ऑटो डेबिट सेट करें - AMC की वेबासाइट पर बैंक मैनडेट रजिस्टर करें, इससे आप निवेश के लिए ऑटो डेबिट इनेबल कर पाएंगे। इससे निवेश में अनुशासन बना रहेगा, और आपको बार-बार निवेश की चिंता भी नहीं होगी।
- SIP पर नजर रखें - निवेश के बाद अपने फंड और SIP पर लगातार नजर रखें, आप आसानी से AMC पोर्टल पर ऐसा कर सकते हैं।
निष्कर्ष
AMC SIP का मतलब म्यूचुअल फंड में सीधे तौर पर SIP करनी है, इसमें बीच में कोई एजेंट या ब्रोकर कमीशन नहीं खाता है, इससे आपको ज्यादा रिटर्न मिल पाता है। AMC का मतलब एसेट मैनेजमेंट कंपनी से है जैसे SBI म्यूचुअल फंड, HDFC म्यूचुअल फंड, एक्सिस म्यूचुअल फंड या ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड। आप इन कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर आसानी से SIP शुरू कर सकते हैं। AMC SIP लंबी अवधि में कंपाउंडिंग और रुपी कॉस्ट एवरेजिंग का शानदार फायदा देती है, जिससे लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है।