LIC SIP प्लान 2026

LIC म्यूचुअल फंड्स में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के माध्यम से निवेश करके आप लंबी अवधि में कंपाउंडिंग और रुपी कॉस्ट एवरेजिंग का शानदार फायदा उठा सकते हैं। LIC SIP (LIC SIP plan in Hindi) ने लंबी अवधि में 12-15% का रिटर्न दिया है, ऐसे में कंपाउंडिंग से आपके पैसे तेज़ी से बढ़ते हैं और देखते ही देखते एक बड़ा फंड तैयार हो जाता है। चलिए इसे विस्तार से समझते हैं।

Read more

आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए निवेश

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फ़ंड उपलब्ध बिना किसी पेपरवर्क
  • 18% तक का CAGR

    निशुल्क एक्सपर्ट सलाह
  • 4.8++ Rated
  • 17.3 Crore Registered Consumer
  • 55 Partners Insurance Partners
  • 7.7 Crore Policies Sold

LIC सिप प्लान रिटर्न कैलकुलेशन

चलिए एक उदाहरण की सहायता से समझते हैं कि LIC एसआईपी प्लान (SIP investment LIC) आपको कितना रिटर्न दे सकते हैं:

मासिक SIP राशि निवेश अवधि अनुमानित रिटर्न मैच्योरिटी अमाउंट
10,000 10 साल 10% 20,14,576
10,000 10 साल 12% 22,40,359
10,000 10 साल 14% 24,92,923
10,000 10 साल 16% 27,75,293

सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान से मिलने वाला रिटर्न आपके द्वारा चुने गए फंड, निवेश की अवधि और बाजार की स्थिति पर निर्भर करता है। यह एक टेबल के माध्यम से आपको विभिन्न रिटर्न दर के अनुसार बताया गया है कि 10 साल में 10,000 की SIP से कितना फंड जमा हो सकता है। हालांकि यह रिटर्न फिक्स नहीं होता है।

LIC SIP प्लान लिस्ट 2026

यहां LIC द्वारा पेश किए गए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान्स को बताया गया है:

Fund Name AUM Return 3 Years Return 5 Years Return 10 Years Minimum Investment Return Since Launch
LIC MF Midcap Fund Direct-Growth ₹352.75 Crs 15.31% 11.85% N/A ₹5,000 13.62%
LIC MF Large Cap Fund Direct-Growth ₹1,288.74 Crs 10.71% 7.07% 11.91% ₹5,000 12.34%
LIC MF ELSS Tax Saver Fund-Growth ₹943.73 Crs 9.73% 8.07% 11.24% ₹500 9.99%
LIC MF Aggressive Hybrid Fund Direct-Growth ₹546.33 Crs 11.68% 8.66% 10.45% ₹5,000 10.57%
LIC MF Small Cap Fund Regular-Growth ₹805.00 Crs 16.68% 14.91% N/A ₹5,000 14.34%

Updated as of 17 November 2026

LIC म्यूचुअल फंड्स में SIP कैसे शुरू करें?

अगर आप भी LIC एसआईपी प्लान में निवेश करना चाहते हैं तो यहां बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से कर सकते हैं:

  • स्टेप 1 - सबसे पहले LIC MF की वेबसाइट या किसी थर्ड पार्टी प्लैटफॉर्म के माध्यम से KYC पूरी करें।
  • स्टेप 2 - इसके बाद LIC MF की वेबसाइट या आधिकारिक ऐप पर जाएं।
  • स्टेप 3 - इसके बाद ‘Invest now’ या ‘Register’ पर क्लिक करें। अगर आप नए ग्राहक हैं, तो पहले ईमेल, PAN और मोबाइल नंबर से अकाउंट बनाएं।
  • स्टेप 4 - इसके बाद विभिन्न फंड्स को देखें और अपने लिए बेस्ट SIP प्लान का चयन करें।
  • स्टेप 5 - इसके बाद SIP का विकल्प चुनें और एसआईपी राशि तय करें।
  • स्टेप 6 - निवेश की तारीख, मासिक, तिमाही, अर्धवार्षिक या वार्षिक तय करें।
  • स्टेप 7 - इसके बाद ऑटो डेबिट एक्टिवेट करें और पहले पेमेंट करें।

LIC SIP शुरू करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

LIC SIP शुरू करने से पहले निम्नलिखित बातों पर ध्यान दिया जा सकता है:

  • वित्तीय लक्ष्य निर्धारित करें - वित्तीय लक्ष्य तय करके निवेश करने से आप पूरी अवधि तक निवेश करने के लिए प्रेरित रह सकते हैं।
  • जोखिम क्षमता - निवेश करने से पहले जोखिम क्षमता को जानें, इससे आप एक बेहतर निवेश कर पाएंगे।
  • फंड प्रदर्शन - फंड का पहले का प्रदर्शन देखें, और ऐसे फंड का चयन करें जिसने पिछले वर्षों में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया हो। इस प्रकार आप अपने लिए बेस्ट SIP प्लान चुन सकते हैं।
  • सिप कैलकुलेटर का उपयोग करें - LIC सिप कैलकुलेटर से अपने लिए बेस्ट SIP राशि और अवधि चुनें।

निष्कर्ष

LIC MF में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए निवेश किया जा सकता है। अगर आप छोटी-छोटी राशि को बाजार में निवेश करना चाहते हैं, तो LIC SIP एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। आमतौर पर इससे 10-15% का रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है, हालांकि यह पूरी तरह बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। लेकिन निवेश से पहले जोखिम समझकर, वित्तीय लक्ष्य तय करकें और सही फंड का चयन करके आप एक बेहतर निवेश की नींव रख सकते हैं। इस बात का हमेशा ध्यन रखें कि एक बेस्ट एसआईपी प्लान में निवेश कर आप निवेश को पहले ही काफी हद तक सुरक्षित कर देते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • LIC SIP प्लान कितना रिटर्न देते हैं?

    LIC SIP आमतौर पर 10-15% का औसतन अनुमानित रिटर्न देते हैं।
  • LIC SIP प्लान में कितने सालों के लिए निवेश करना होता है?

    आमतौर पर LIC SIP प्लान में निवेश अवधि की कोई सीमा नहीं होती है, आप जितने समय के लिए चाहे निवेश कर सकते हैं। हालांकि टैक्स सेवर फंड 3 साल के लॉक-इन के साथ आते हैं।
Invest ₹10K/Month & Get ₹1 Crore# Tax-Free*
*under 10(10D)
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL