इमरजेंसी फंड के लिए SIP
मुश्किल समय के लिए इमरजेंसी फंड बनाना भविष्य के लिए बेहतर प्लान साबित हो सकता है, यह बेस्ट प्लानिंग SIP निवेश के जरिए संभव है।
Read more
आज निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
-
₹1 करोड़ के लिए पहला कदम लें
सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
-
100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क
150+ फंड विकल्प उपलब्ध
-
18% CAGR तक का रिटर्न देने वाले फंड
बिना अतिरिक्त शुल्क के विशेषज्ञों की सहायता
- 4.8++ Rated
- 15.8 Crore Registered Consumer
- 53 Partners Insurance Partners
- 7.16 Crore Policies Sold
इमरजेंसी फंड के लिए एसआईपी क्या है?
इमरजेंसी फंड के लिए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश करना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इस प्रक्रिया में आप ऐसे फंड चुनते हैं, जिसमें आपका पैसा ज्यादा जोखिम भी न उठा पाएं और जरूरत पड़ने पर आप उस राशि को आसानी से निकाल सकें। इसमें निवेश करने से आपको घर में अचानक आए संकट जैसे बीमारी और नौकरी जाने का डर कम रहता है क्योंकि यदि आपको इमरजेंसी होती है, तो आप राशि तुरंत कैश के रूप में निकाल सकते हैं।
SIP से इमरजेंसी फंड कैसे बनाएं?
सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान की मदद से इमरजेंसी फंड बनाने के तरीके:
- बेहतर फंड चुनें: अपने जोखिम और अपेक्षित रिटर्न के अनुसार सुरक्षित फंड चुनें जिसमें समय से पहले राशि निकासी की सुविधा मौजूद हो। साथ ही फंड का पहले का प्रदर्शन भी देखें, इससे आप अपने लिए बेस्ट SIP प्लान चुन पाएंगे।
- लक्ष्य निर्धारित रखें: इमरजेंसी फंड के लिए SIP निवेश करने से पहले एक लक्ष्य बनाएं। इससे लंबे समय तक निवेश करने में आसानी होती है।
- सिप कैलकुलेटर की मदद लें: सिप कैलकुलेटर के ‘I know my goal amount’ फीचर से आप यह पता लगा सकते हैं कि अपने लक्षित इमरजेंसी फंड को प्राप्त करने के लिए कितना निवेश करना चाहिए।
- SIP जल्दी शुरू करें: SIP को जल्दी और लंबे समय तक निवेश करने पर बेहतर रिटर्न की गारंटी अधिक होती है, जो मजबूरी के समय में मदद दे सकता है।
- स्टेप-अप SIP की मदद लें: इमरजेंसी फंड में चुने गए लक्षित रिटर्न को जल्दी प्राप्त करने के लिए Step-up SIP की मदद लें। इसकी मदद से आप अपनी निवेश राशि को बढ़ा सकते हैं।
SIP कैलकुलेटर से समझते हैं
मान लीजिए आपका 1 महीने का खर्च 30,000 रुपए होता है। यदि आप 6 महीने की इमरजेंसी प्लानिंग लेकर चलते हैं, तो आपका कुल खर्च 1,80,000 रुपए होगा। अब आपने कम जोखिम वाला एक बेहतर फंड चुना जिसमें आपको लगभग 8% तक का अपेक्षित रिटर्न प्राप्त हो सकता है। मैच्योरिटी अमाउंट जानने के लिए SIP कैलकुलेटर में “I know my goal amount” पर जाएं, और यह जानकारी डालें:
- लक्षित राशि: 1,80,000 रुपए
- कुल निवेश अवधि: 3 साल
- अपेक्षित रिटर्न: 8%
यह जानकारी दर्ज करने पर कैलकुलेटर आपको बताएगा कि इमरजेंसी फंड के लिए आपको 4,430 रुपए प्रति माह सिप निवेश करना होगा।
निष्कर्ष
इमरजेंसी फंड बनाने के लिए बेहतर तरीके से SIP करना जरूरी है। इससे आपको जरूरत के समय लोन और कर्ज से बचने में मदद मिलती है। लेकिन निवेश से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसे नियमित निवेश करें, लॉन्ग टर्म गोल के साथ फंड चुनें और अपनी जोखिम क्षमता को समझें। साथ ही, बाजार में आ रहे उतार-चढ़ाव पर अपना ध्यान जरूर रखें। इसके अलावा यदि आप अपनी लक्षित राशि से थोड़ा अधिक निवेश करने के अनुसार प्लान बनाते हैं, तो यह बढ़ती महंगाई को भी मात दे सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
आपातकाल के समय कौन सा पैसा काम आता है?
आपातकाल के समय में केवल वही पैसा काम आता है जो हाई लिक्विडिटी यानी तुरंत कैश में बदलने वाला हो और जिस पर मार्केट के उतार-चढ़ाव का कोई असर न पड़े।
-
इमरजेंसी फंड कितना होना चाहिए?
आमतौर पर आपका इमरजेंसी फंड इतना होना चाहिए कि आप कम से कम अपने 6 महीने के खर्चों को आसानी से झेल सकें। आप बेहतर फंड बनाने के लिए SIP कैलकुलेटर की मदद ले सकते हैं।
-
इमरजेंसी फंड के लिए कौन सा म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा है?
इमरजेंसी फंड के लिए लिक्विड फंड या ओवरनाइट फंड सबसे बेहतरीन माने जाते हैं क्योंकि इनमें जोखिम बहुत कम होता है। आपको जरूरत पड़ने पर इन फंड्स से 1 से 2 दिन के भीतर पैसा आसानी से मिल सकता है।