10,000 की SIP 5 साल के लिए
यदि आप 5 साल तक ₹10,000 की मासिक SIP करते हैं, तो आपकी कुल निवेश राशि ₹6 लाख हो जाएगी। म्यूचुअल फंड में 12% से 16% तक के अनुमानित रिटर्न के साथ आपके पैसे कंपाउंडिंग का शानदार फायदा उठा सकते हैं। 10000 ki SIP 5 years return पूरी तरह आपके फंड के प्रदर्शन और बाजार की स्थिति पर निर्भर करता है।
आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
- 4.8++ Rated
- 15.8 Crore Registered Consumer
- 53 Partners Insurance Partners
- 7.16 Crore Policies Sold
10,000 की SIP से 5 साल में कितना फंड बन सकता है?
यहाँ आप अनुमान लगा सकते हैं कि 5 साल में 10,000 की SIP से कितना फंड बन सकता है:
| SIP राशि |
अवधि |
अनुमानित रिटर्न |
मैच्योरिटी अमाउंट |
| 10,000 |
5 साल |
12% |
8,11,036 |
| 10,000 |
5 साल |
14% |
8,52,161 |
| 10,000 |
5 साल |
16% |
8,95,157 |
5 साल तक 10,000 निवेश के लिए बेस्ट SIP प्लान लिस्ट
बेहतर रिटर्न पाने के लिए अच्छा फंड चुनना आवश्यक है। नीचे 5 साल तक 10,000 रुपए SIP में निवेश करने के लिए बेस्ट एसआईपी प्लान की लिस्ट दी गई है:
Updated as of 12 October 2026
-
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इक्विटी एंड डेट फंड - ग्रोथ
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इक्विटी एंड डेट फंड, एक हाइब्रिड म्यूचुअल फंड है, जो आपके पैसों का लगभग 80% हिस्सा इक्विटी में और 20% हिस्सा डेट में निवेश करता है। इस फंड में आप 10,000 की SIP शुरू करके बड़ा फंड बना सकते हैं।
Updated as of 12 October 2026
-
यूटीआई एग्रेसिव हाइब्रिड फंड रेगुलर प्लान - ग्रोथ
UTI एग्रेसिव हाइब्रिड फंड रेगुलर प्लान में यदि आप 5 साल तक हर महीने 10,000 निवेश करते हैं, तो आपको 12% तक का वार्षिक रिटर्न प्राप्त हो सकता है। आमतौर पर यह फंड आपकी राशि का लगभग 75-80% इक्विटी में और 20-25% को डेट में निवेश करता है। साथ ही, इस फंड में 1 साल के बाद राशि निकालने पर कोई शुल्क नहीं है, जबकि उससे पहले निकासी पर 1% जुर्माना लग सकता है।
Updated as of 12 October 2026
-
निप्पॉन इंडिया एग्रेसिव हाइब्रिड फंड - ग्रोथ
निप्पॉन इंडिया एग्रेसिव हाइब्रिड फंड 5 साल तक के निवेश पर 12% से 13% तक का वार्षिक रिटर्न प्रदान कर देता है। इस फंड में थोड़ा जोखिम होता है क्योंकि यह फंड इक्विटी में अधिक निवेश करता है, जो कि डेट फंड के मुकाबले बाजार में 65-80% अधिक निवेश करता है।
Updated as of 12 October 2026
-
कोटक एग्रेसिव हाइब्रिड फंड रेगुलर - ग्रोथ
कोटक एग्रेसिव हाइब्रिड फंड में आप 100 रुपए से SIP निवेश शुरू कर सकते हैं। यह फंड आपकी निवेश राशि का अधिकतर हिस्सा इक्विटी में लगाता है, जिससे जोखिम थोड़ा अधिक हो सकता है। लेकिन बेहतर बात यह कि इस फंड से कम समय में बड़ा फंड बनाना आसान होता है।
Updated as of 12 October 2026
-
डीएसपी एग्रेसिव हाइब्रिड फंड रेगुलर - ग्रोथ
डीएसपी एग्रेसिव हाइब्रिड फंड एक ओपन-एंडेड हाइब्रिड स्कीम होती है। यह स्कीम आपके सिप निवेश का 65-80% हिस्सा इक्विटी में और बाकी का 20-35% हिस्सा डेट में निवेश करती है। आमतौर पर यह फंड उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प है, जो कम जोखिम के साथ लंबे समय तक निवेश करना चाहते हैं।
Updated as of 12 October 2026
-
इन्वेस्को इंडिया एग्रेसिव हाइब्रिड फंड रेगुलर - ग्रोथ
इन्वेस्को इंडिया एग्रेसिव हाइब्रिड फंड ने पिछले 5 सालों में 9.9% से 10.05% तक का बेहतर रिटर्न दिया है। यदि आप 10,000 की SIP में 5 साल तक निवेश करते हैं, तो आपको लगभग 7.5 लाख रुपए से 7.7 लाख रुपए के बीच तक की मैच्योरिटी राशि प्राप्त हो सकती है।
Updated as of 12 October 2026
-
फ्रैंकलिन इंडिया एग्रेसिव हाइब्रिड फंड रेगुलर
फ्रैंकलिन इंडिया एग्रेसिव हाइब्रिड फंड लगभग 10.5% से 11.5% का वार्षिक रिटर्न प्रदान करता है। इस फंड में न्यूनतम 1,000 रुपए से निवेश किया जा सकता है। साथ ही, आप इस फंड की मदद से अपनी संपत्ति का लगभग 65% से 80% हिस्सा इक्विटी में और बाकी 20-35% हिस्सा डेट में निवेश कर सकते हैं।
Updated as of 12 October 2026
-
HDFC रिटायरमेंट सेविंग्स फंड - हाइब्रिड इक्विटी प्लान डायरेक्ट - ग्रोथ
HDFC रिटायरमेंट सेविंग्स फंड एक हाइब्रिड इक्विटी प्लान है, जो लंबे समय तक निवेश करने पर बेहतर फंड तैयार कर सकता है। इस फंड में आपको सुरक्षित रिटर्न मिलने की संभावना काफी अधिक होती है, क्योंकि इसमें आपका पैसा HDFC बैंक, ICICI बैंक और बजाज फाइनेंस जैसी बड़ी कंपनियों में लगाया जाता है।
Updated as of 12 October 2026
SIP में 5 साल तक 10,000 निवेश करने के लिए मुख्य टिप्स
SIP में 5 साल में बेहतर रिटर्न पाने के लिए निम्न टिप्स को जरूर पढ़ें:
- रिस्क अनुसार फंड चुनें: 5 साल तक 10,000 रुपए प्रति माह निवेश करने से एक बेहतर रिटर्न पाया जा सकता है। इसके लिए किसी ऐसे फंड में निवेश करें, जिसमें जोखिम कम हो, और रिटर्न भी अच्छा हो।
- फंड मैनेजर के अनुभव को देखें: फंड के पिछले 5-10 साल के प्रदर्शन को देखने के साथ साथ वर्तमान में जो भी व्यक्ति फंड मैनेजर है उसका अनुभव जरूर देखें।
- शेयर बाजार की गिरावट में भी लाभ लेना: SIP बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है। यदि बाजार में अचानक गिरावट आती भी है, तो राशि निकालने के बजाय और यूनिट्स खरीद लें। इससे लंबे समय के निवेश में फायदा मिल सकता है।
- क्षमता अनुसार निवेश राशि चुनें: हर महीने 10,000 रुपए निवेश करना सभी के लिए आसान नहीं होता है। इसीलिए पहले कम राशि से भी निवेश कर सकते हैं व बाद में धीरे-धीरे निवेश बढ़ाएं।
- स्टेप-अप SIP विकल्प का उपयोग करें: धीरे-धीरे निवेश राशि को बढ़ाने के लिए एसआईपी के Step-up विकल्प की मदद ली जा सकती है। इससे आप कम समय में लक्षित रिटर्न पा सकते हैं।
- कैलकुलेटर का उपयोग करें - निवेश को बेहतर बनाने और मैच्योरिटी का अनुमान लगाने के लिए SIP कैलकुलेटर का उपयोग करें।
निष्कर्ष
सिप निवेश की सहायता से बेहतर रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है। यह रिटर्न आपके द्वारा चुने गए फंड, आपकी निवेश राशि और कुल निवेश की अवधि पर निर्भर करता है। इसीलिए निवेश करने से पहले बेहतर फंड चुनें और लंबी अवधि तक निवेश करें। साथ ही, स्टेप-अप SIP के विकल्प की मदद लेकर निवेश राशि को भी बढ़ाते रहें। ऐसा करने से कुछ ही समय में आप एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
अगर मैं 5 साल के लिए एसआईपी में 10000 रुपए का निवेश करूं तो क्या होगा?
यदि आप 5 वर्षों में 10,000 रुपए प्रति माह निवेश करते हैं, तो आपका कुल SIP निवेश 6 लाख रुपए होगा। यदि इस निवेश पर आपको 12% तक का वार्षिक रिटर्न मिलता है, तो आपको लगभग 8.11 लाख तक की राशि मिल सकती है।
-
5 साल के लिए सबसे अच्छा SIP प्लान कौन सा है?
5 साल की छोटी अवधि के लिए लार्ज कैप फंड्स सबसे सुरक्षित और बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं। यदि आप थोड़ा जोखिम ले सकते हैं, तो बेहतर रिटर्न के लिए हाइब्रिड फंड्स चुनना सही रहेगा।
-
क्या मैं सिप में 10,000 रुपए 5 साल तक निवेश करके 1 करोड़ बना सकता हूँ?
नहीं, मात्र 10,000 प्रति माह निवेश से 5 साल में 1 करोड़ रुपए बनाना संभव ही नहीं है, क्योंकि इसके लिए लगभग 160% तक के सालाना रिटर्न की जरूरत होगी। साथ ही, 5 साल में 1 करोड़ का फंड बनाने के लिए आपको 12% रिटर्न के हिसाब से हर महीने लगभग 1.22 लाख रुपए निवेश करने होगे।