आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
स्टेप-अप SIP क्या है?
कई बार लोग SIP शुरू कर लेते हैं, लेकिन निवेश के दौरान ऐसा लगने लगता है, कि ज्यादा निवेश, ज्यादा फायदा करा सकता है। बहुत से लोगों को लगता है, कि एसआईपी राशि को बढ़ाया नहीं जा सकता है, लेकिन स्टेप-अप SIP की सहायता से यह किया जा सकता है। आसान शब्दों में कहें तो यह एक ऐसी सुविधा है जिसमें आप अपनी बढ़ती कमाई के साथ SIP किस्त को भी हर साल बढ़ा सकते हैं।
यदि आप जानना चाहते है कि आपकी राशि बढ़ कर कितनी हो सकती है तो उसके लिए आप स्टेप अप SIP कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं। इससे अधिक विस्तार से समझने के लिए यहां दिए उदाहरण को देखिएं।
स्टेप-अप SIP का उदाहरण:
चलिए मान लीजिए आपने ₹30,000 SIP से शुरू की है। अब आप सोच रहे हैं, कि SIP की राशि को स्टेप अप SIP के मा
माध्यम से 10% से बढ़ाने से क्या होगा। आइए जानते हैं कि स्टेप-अप SIP यहां कैसे काम करेगा।
- वर्ष 1: आपने ₹30,000 से शुरुआत की है
- वर्ष 2: SIP को 10% बढ़ाते हैं, यानि ₹3,000 जोड़ते हैं, जिससे यह ₹33,000 हो जाता है
- वर्ष 3: 10% की स्टेप-अप जारी रखते हुए, आप ₹3,300 जोड़ते हैं, जिससे यह ₹36,300 हो जाता है
तो आपके SIP की राशि इस तरह होगी:
- वर्ष 1: ₹30,000
- वर्ष 2: ₹33,000
- वर्ष 3: ₹36,300
SIP Calculator
Monthly Investment
₹22.4 L
अपनी SIP को स्टेप-अप करना चाहिए या नहीं?
अगर आप अपने सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान को स्टेप-अप करते है, तो आपको नीचे दिए गए फायदे हो सकते हैं:
- जैसे-जैसे आपकी आय बढ़ती है, वैसे आपका निवेश भी बढ़ता है।
- पैसे डालने का बोझ एकदम से ज्यादा नहीं बढ़ता।
- लंबे समय में पैसा ज़्यादा बढ़ता है क्योंकि आप धीरे-धीरे ज्यादा फंड जमा कर रहे होते है।
Step-Up SIP और SIP में अंतर क्या है
स्टेप-अप सिप और SIP के अंतर नीचे दिए गए हैं:
- सामान्य SIP में निवेश राशि तय रहती है वहीं स्टेप-अप SIP में आय बढ़ने के साथ- साथ एक निश्चित राशि भी बढ़ाई जा सकती है।
- सामान्य सिप से एक निश्चित राशि प्राप्त होती है जबकि स्टेप अप SIP से अच्छा फंड बनाया जा सकता है। इससे आप अपने लक्ष्य को अच्छे से और जल्दी भी हासिल कर पाएंगे।
- SIP की तुलना में Step-Up SIP महंगाई को अधिक मात देता है।
Step-Up SIP करते समय किन बातों का ध्यान रखें
क्या आप भी सिप में निवेश करते हैं और अब निवेश राशि बढ़ाना चाहते हैं? स्टेप-अप सिप के लिए कुछ बेहतर टिप्स यहां बताए गए हैं:
- धीरे-धीरे बढ़ोतरी चुनें: एकदम से निवेश राशि बढ़ाने की जगह आप धीरे-धीरे अपनी निवेश राशि का एक निश्चित प्रतिशत बढ़ाने की कोशिश करें।
- स्वचालित वृद्धि सेट करें: अपने बैंक या AMC में Auto Step-Up मोड ऑन रखें, ताकि हर साल राशि अपने आप बढ़ती रहें और निवेश होती रहें।
- लंबी अवधि के लिए निवेश करें: यदि आप लंबे समय तक निवेश करते हैं, तो उस पर चक्रवृद्धि का लाभ मिलता है। ऐसा करने से आप छोटे निवेश पर भी बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।
निष्कर्ष
कई बार ऐसा देखा गया है, कि लोग कम पैसों से SIP शुरू करते हैं फिर फायदा होने पर इसे बढ़ाने की सोचते हैं। लेकिन उन्हे लगता है, कि ऐसा नहीं किया जा सकता है, लेकिन यह आसानी से संभव है। स्टेप-अप SIP म्यूचुअल फंड में निवेश का एक आसान और स्मार्ट तरीका है। यह आपकी बढ़ती आय के अनुसार निवेश राशि को धीरे-धीरे बढ़ाने में मदद करता है। Step-Up SIP सामान्य SIP की तुलना में महंगाई को हराने और उच्च रिटर्न देने में भी सहायक है। यदि आप अपने वित्तीय लक्ष्यों को बेहतर तरीके से हासिल करना चाहते हैं, तो स्टेप-अप SIP में निवेश शुरू करना एक फायदेमंद विकल्प हो सकता है। साथ ही, रिस्क कम करने के लिए निवेश करने से पहले अपनी आवश्यकता अनुसार बेस्ट एसआईपी प्लान को चुनें।