ICICI SWP प्लान 2026

ICICI SWP सिप निवेश के दौरान दी जाने वाली एक सुविधा है, जो आपको म्यूचुअल फंड में से एक निश्चित राशि निकालने की सुविधा देता है। यह विकल्प ज्यादातर उन निवेशकों द्वारा उपयोग किया जाता है, जो बेहतर रिटर्न पाने के साथ साथ एक नियमित आय भी प्राप्त करना चाहते हैं। ICICI SWP प्लान वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयुक्त साबित हो सकते हैं।

आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए निवेश

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फ़ंड उपलब्ध बिना किसी पेपरवर्क
  • 18% तक का CAGR

    निशुल्क एक्सपर्ट सलाह
  • 4.8++ Rated
  • 15.8 Crore Registered Consumer
  • 53 Partners Insurance Partners
  • 7.16 Crore Policies Sold

ICICI SWP क्या है?

ICICI SWP का मतलब सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान से है। दरअसल कई लोग SWP को एक अलग स्कीम समझ लेते हैं, जबकि ICICI SWP कोई प्लान नहीं बल्कि म्यूचुअल फंड के तहत मिलने वाला एक विकल्प है। इस विकल्प से आप अपने म्यूचुअल फंड निवेश में से एक निश्चित राशि हर महीने या तिमाही आधार पर निकाल सकते हैं। आपकी निकाली गई राशि के बाद जो भी कुल राशि बचती है, वह नियमित रूप से बाजार में निवेशित रहती है।

म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए बेस्ट ICICI SWP प्लान

यहां कुछ ऐसे ICICI SIP प्लान दिए गए हैं, जिनमें ICICI SWP विकल्प मौजूद है:

Fund Name AUM Return 3 Years Return 5 Years Return 10 Years Minimum Investment Return Since Launch
ICICI Prudential India Opportunities Fund-Growth ₹38,338.43 Crs 12.66% 16.88% N/A ₹5,000 17.98%
ICICI Prudential Healthcare Fund-Growth ₹6,995.62 Crs 21.05% 14.82% N/A ₹5,000 19.49%
ICICI Prudential Mid Cap Fund-Growth ₹8,403.30 Crs 20.25% 16.96% 15.89% ₹5,000 17.54%
ICICI Prudential Aggressive Hybrid Fund Direct-Growth ₹52,454.21 Crs 13.13% 15.07% 15.06% ₹5,000 16.29%
ICICI Prudential Infrastructure Fund-Growth ₹8,558.09 Crs 16.85% 21.42% 16.86% ₹5,000 15.37%
ICICI Prudential Multi Cap Fund Direct-Growth ₹19,537.64 Crs 15.78% 15.29% 14.76% ₹5,000 16.18%
ICICI Prudential Balanced Advantage Direct-Growth ₹75,399.17 Crs 11.21% 10.9% 11.23% ₹500 12.54%
ICICI Prudential Credit Risk Fund Direct Plan-Growth ₹6,332.59 Crs 9.15% 8.02% 8.47% ₹100 8.93%
ICICI Prudential Gilt Fund Direct Plan-Growth ₹7,950.49 Crs 7.25% 6.62% 7.53% ₹5,000 8.35%
ICICI Prudential Floating Interest Rates Fund Direct-Growth ₹9,118.82 Crs 7.96% 7.1% 7.68% ₹500 8.21%

Updated as of 11 September 2026

ICICI SWP रिटर्न की गणना कैसे करें?

आप अपने ICICI SWP रिटर्न की गणना SWP कैलकुलेटर की मदद से कर सकते हैं। आइए इस कैलकुलेटर की गणना को उदाहरण सहित समझते हैं:

मान लीजिए आपने ICICI SWP प्लान में 10 लाख रुपए की एकमुश्त राशि निवेश की है। इस फंड की कुल अवधि 5 साल है और आपको इस पर 8% का सालाना रिटर्न प्राप्त होता है। अब आप इस नियमित फंड में से 10,000 रुपए प्रति माह की राशि निकालना चाहते हैं, तो ICICI SWP कैलकुलेटर कुछ ऐसे काम करेगा।

  • कुल निवेश राशि: 10,00,000 रुपए
  • हर महीने निकाली जाने वाली राशि: 10,000 रुपए
  • अनुमानित सालाना रिटर्न: 8%
  • कुल निवेश अवधि: 5 साल

SWP कैलकुलेटर आपको निम्न जानकारी प्रदान करेगा।

  • कुल निवेश राशि: 10,00,000 रुपए
  • कुल निकाली गई राशि: 6,00,000 रुपए
  • बाकी बचा हुआ रिटर्न: 7,39,882 रुपए

ICICI SWP विकल्प चुनने से पहले इन मुख्य बातों का ध्यान रखें

ICICI SWP विकल्प अधिकतर म्यूचुअल फंड में उपलब्ध होता है। लेकिन इस विकल्प को एक्टिव करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें।

  • आपकी यूनिट्स खुद बिक जाती हैं: जब आप अपने चुने गए ICICI फंड में SWP विकल्प को एक्टिव कर लेते हैं, तब हर महीने आपके फंड से निश्चित यूनिट्स अपने आप बिक जाती हैं और राशि में बदल जाती है।
  • यूनिट्स का पैसा सीधे खाते में आता है: आपके ICICI SWP प्लान एक्टिव करने से बिकी यूनिट्स की राशि निश्चित समय पर सीधे आपके बैंक खाते में भेज दी जाती है।
  • बकाया राशि नियमित निवेशित रहती है: आपके द्वारा ICICI SWP विकल्प को एक्टिव करने के दौरान जो राशि चुनी गई होगी, आपके सिप फंड से केवल उतनी ही राशि निकाली जाती है। बाकी बची राशि नियमित रूप से बाजार में निवेश होती रहती है।
  • SWP का रिस्क कम करें: वित्तीय विशेषज्ञ यह सुझाव देते हैं कि ICICI SWP को एक्टिव करते समय हमेशा, आपको जितना रिटर्न मिल रहा हो उससे कम राशि निकालें। वरना बाजार में भारी गिरावट आने से आपकी पूंजी खत्म भी हो सकती है।
  • एसडब्ल्यूपी राशि पर टैक्स लगता है: जब आप SWP की मदद से राशि निकालते हैं, तो उस राशि पर टैक्स लगता है। यह टैक्स आपकी कुल निवेश अवधि और आपके फंड के इक्विटी या डेट होने पर निर्भर करता है।

निष्कर्ष

ICICI SWP, सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के तहत मिलने वाला विकल्प है। इस सुविधा को एक्टिव करने के बाद हर महीने या तिमाही में आपकी कुछ यूनिट्स अपने आप बेच दी जाती हैं और उनका पैसा सीधे आपके बैंक खाते में प्राप्त हो जाता है। साथ ही, यदि आप इस विकल्प का उपयोग करने का सोच रहे हैं, लेकिन पहले जानना चाहते हैं कि कुल कितनी राशि आपके पास वापस आ जाएगी और कितनी राशि आपके फंड में निवेश होती रहेगी। तो इसके लिए आप SWP कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • ICICI SWP में कितना रिटर्न मिलता है?

    आमतौर पर ICICI SWP में कोई निश्चित या गारंटीड रिटर्न तय नहीं होता है। आपका रिटर्न आपके बाजार से जुड़े म्यूचुअल फंड में निवेशित फंड और आपकी चयनित राशि पर निर्भर करता है।
  • क्या ICICI SWP में रिस्क है?

    हां, ICICI SWP में रिस्क होता है क्योंकि म्यूचुअल फंड में आपका पैसा बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर रहता है। यदि बाजार में बड़ी गिरावट आती है, तो नियमित राशि निकालने के कारण आपका मूल निवेश तेजी से कम हो सकता है।

{{mutualFundAMCinterlinking}}

Invest in Mutual Funds
Invest in Mutual Funds

Start building wealth with SIPs

Invest Today, Secure Tomorrow

{{dynamicTagRHSInterlinking(Related SIP Articles)}}

{{dynamicTagRHSInterlinking(SIP Planning Guide)}}

{{dynamicTagRHSInterlinking(Goal-Based SIP Plans)}}

{{dynamicTagInterlinking(SIP Investment Calculators)}}

{{dynamicTagInterlinking(SIP Investment Plans)}}

Invest ₹10K/Month & Get ₹1 Crore# Tax-Free*
*under 10(10D)

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
Disclaimer:#The investment risk in the portfolio is borne by the policyholder. Life insurance is available in this product. The maturity amount of Rs 1 Cr. is for a 30 year old healthy individual investing Rs 10,000/- per month for 30 years, with assumed rates of returns @ 8% p.a. that is not guaranteed and is not the upper or lower limits as the value of your policy depends on a number of factors including future investment performance. In Unit Linked Insurance Plans, the investment risk in the investment portfolio is borne by the policyholder and the returns are not guaranteed. Maturity Value: ₹1,05,02,174 @ CAGR 8%; ₹50,45,591 @ CAGR 4%. All SIPs listed here are of insurance companies’ funds. The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan. Standard T&C Apply
^The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
¶Long-term capital gains (LTCG) tax (12.5%) is exempted on annual premiums up to 2.5 lacs.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.
**Returns are based on past 10 years’ fund performance data (Fund Data Source: Value Research).

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL