आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान क्या है?
SWP, जिसका पूर्ण रूप सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान है, यह म्यूचुअल फंड निवेश के तहत एक निकासी विकल्प है। इस विकल्प की सहायता से निवेशक नियमित निकासी कर सकते है। आमतौर पर अधिकतम SIP योजनाओं के तहत यह विकल्प प्रदान किया जाता है, हालांकि कुछ फंड में लॉक इन अवधि के बाद यह विकल्प उपलब्ध होता है।
ऐसे निवेशक जो SIP निवेश के दौरान नियमित आय का साधन चाहते है, उनके लिए यह उपयुक्त विकल्प है। SWP में निवेशकों द्वारा निकासी राशि और निकासी संख्या का चयन किया जा सकता है, जिसमे बाद में बदलाव भी किया जा सकता है।
-
मोतिलाल ओसवाल मिडकैप फंड रेगुलर ग्रोथ
मोतिलाल ओसवाल मिडकैप फंड रेगुलर ग्रोथ, यह फंड मुख्य रूप से मिड कैप कंपनियों में निवेश करता है। मोतिलाल ओसवाल मिडकैप फंड के अंतर्गत निवेशक SWP का विकल्प प्राप्त कर सकते है।
-
HDFC इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड रेगुलर-ग्रोथ
HDFC इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड रेगुलर ग्रोथ विशेष रूप से बुनियादी ढांचे से संबंधी कंपनियों में निवेश करता है। यह फंड ऐसी कंपनियों में निवेश करता है, जिनसे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की संभावना होती है।
-
केनरा रोबेको इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड रेगुलर-ग्रोथ
केनरा रोबेको इन्फ्रास्ट्रक्चर फंंड रेगुलर-ग्रोथ एक इक्विटी आधारिक फंड है, इसका मुख्य उद्देश्य इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी कंपनियों के शेयरो मे निवेश करना है। ओपन एंडेड फंड होने के कारण इसमें किसी भी समय निवेश किया जा सकता है।
-
केनरा रोबेको फोकस्ड फंड रेगुलर ग्रोथ
केनरा रोबेको फोकस्ड फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी बेस्ड म्यूचुअल फंड है, जो मुख्यत: 30 कंपनियों के शेयरो में निवेश करता है। केनरा रोबेको फोकस्ड फंड रेगुलर ग्रोथ में SIP की शुरुआत न्यूनतम 1,000 रुपए से की जा सकती है।
-
SBI कॉन्ट्रा फंड ग्रोथ
एसबीआई कॉन्ट्रा फंड ग्रोथ, SBI द्वारा प्रदान किया जाने वाला म्यूचुअल फंड है। जो आमतौर पर कॉन्ट्रेनियम निवेश रणनीति का पालन करती है। यह फंड ऐसे शेयरो में निवेश करता है, जिनसे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होती है।
-
SBI मैग्नम चिल्ड्रन्स बेनिफिट फंड - इन्वेस्टमेंट प्लान रेगुलर - ग्रोथ
एसबीआई मैग्नम चिल्ड्रन्स बेनिफिट फंड - इन्वेस्टमेंट प्लान रेगुलर - ग्रोथ एक हाइब्रिड म्यूचुअल फंड है। यह फंड विशेष रूप से बच्चो के लिए है, इसमें न्यूनतम 5 साल या बच्चा जब तक व्यस्क न हो तब तक की लॉक इन अवधि होती है। इस लॉक इन अवधि के बाद SWP किया जा सकता है।
-
HDFC बैलेंस्ड एडवांटेज फंड रेगुलर ग्रोथ
HDFC बैलेंस्ड एडवांटेज फंड रेगुलर-ग्रोथ एक हाइब्रिड म्यूचुअल फंड है। यह फंड इक्विटी और डेट दोनो में निवेश कर लंबी अवधि में निवेश को बढ़ाने का लक्ष्य रखता है।
-
SBI इंफ्रास्ट्रक्चर फंड-ग्रोथ
एसबीआई इंफ्रास्ट्रक्चर फंड-ग्रोथ एक इक्विटी म्यूचुअल फंड है। यह फंड विशेष रूप से भारत सरकार की इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी कंपनियों के शेयरों में निवेश करता है।
-
HDFC बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस फंड रेगुलर ग्रोथ
HDFC बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी आधारित फंड है, जो बैंकिंग और वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनियों में निवेश करता है। इसका उद्देश्य लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न प्रदान करना है।
-
HDFC इक्विटी सेविंग फंड रेगुलर ग्रोथ
HDFC इक्विटी सेविंग फंड रेगुलर ग्रोथ एक हाइब्रिड म्यूचुअल फंड है। यह फंड इक्विटी और डेट दोनो में निवेश करता है। इसका उद्देश्य लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न प्रदान करना है।
सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान विशेषताएं
सिस्टमैटिक निकासी प्लान की निम्ननलिखित विशेषताएं है:
- नियमित आय - सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान निवेश अवधि के दौरान नियमित आय का साधन बन जाता है। ऐसे में वृद्ध लोगों के लिए यह एक उपयुक्त विकल्प साबित हो सकता है।
- चयन करने की स्वतंत्रता - निवेशक निकासी राशि और निकासी संख्या का चयन कर सकते है, इससे अपनी जरूरतों के लिए सही राशि प्राप्त की जा सकती है।
- निरंतर निवेश - निकासी के बाद जो शेष राशि होती है, वह म्यूचुअल फंड में निवेश की जाती है, ऐसे में निकासी के बाद भी परिपक्वता पर अच्छे रिटर्न की संभावना बनी रहती है।
- निशुल्क विकल्प - SWP का विकल्प एक निशुल्क निकासी विकल्प है, अपने SIP निवेश के दौरान इस विकल्प को लेने के लिए किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लगता है।
SIP Calculator
Monthly Investment
₹22.4 L
सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान के लाभ
सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान के निम्नलिखित लाभ है:
- खर्चों का प्रबंधन - व्यवस्थित निकासी योजना के माध्यम से नियमित निकासी करने पर निजी खर्चो के लिए राशि प्राप्त की जा सकती है। इस विकल्प के कारण आप निवेश करके बंधते नहीं है और नियमित आय मिलती रहती है।
- अनुशासित निवेश - नियमित निकासी की सुविधा के कारण निवेशकों को समयपूर्व निकासी करने की जरूरत नहीं पडती है। ऐसे में निवेश को बढ़ने का समय मिलता है और निकासी के बाद भी परिपक्वता पर एक अच्छा फंड मिलता है।
- रिटायरमेंट लाभ - सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान रिटायर्ड निवेशकों के लिए एक उपयुक्त विकल्प है।
- पुनर्निवेश - निकासी करने के बाद, शेष राशि को म्यूचुअल फंड में निवेश किया जाता है।
सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान के अंतर्गत जोखिम
सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान के अंतर्गत कुछ जोखिम हो सकते है, जिन्हे जानना आवश्यक है:
- मूल्य का कम होना - नियमित निकासी करने से जो मूल निवेशित राशि है, उसका मूल्य धिरे-धिरे कम होता रहता है। ऐसे में परिपक्वता पर मिलने वाला रिटर्न पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
- निकासी शुल्क - कुछ म्यूचुअल फंड निकासी करने पर शुल्क काटते है, ऐसे में निकासी राशि में कटोती हो सकती है।
- निकासी दर को समझें - यदि निकासी दर, रिटर्न दर से अधिक होगी तो परिपक्वता पर रिटर्न के कुछ नहीं बचेगा। ऐसे में निवेश करने का लाभ नहीं है।
- सही म्यूचुअल फंड का चयन करें - यदि आप नियमित निकासी करना चाहते है, तो सही म्यूचुअल फंड का चयन करना आवश्यक है। अधिकतम म्यूचुअल फंड SWP का विकल्प प्रदान करते है, लेकिन कुछ ऐसे भी फंड होते है, जो SWP की अनुमति नहीं देते है। ऐसे में अपने अनुसार बेस्ट SIP प्लान का चयन करना आवश्यक है।