आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
ICICI बेस्ट एसआईपी प्लान 2026
यहां ICICI द्वारा पेश किए गए बेस्ट एसआईपी प्लान की सूची दी गई है:
-
ICICI प्रूडेंशियल सिल्वर ETF FoF-ग्रोथ
ICICI प्रूडेंशियल सिल्वर ETF FoF-ग्रोथ एक ओपन एंडेड म्यूचुअल फंड है। यह मुख्य रूप से सिल्वर ETF में निवेश करती है। इस फंड के तहत मिलने वाला रिटर्न चांदी की कीमतों पर निर्भर करता है। अगर घरेलू चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी होती है, तो आपके निवेश का मूल्य भी बढ़ता है।
-
ICICI प्रूडेंशियल रेगुलर गोल्ड सेविंग फंड FoF ग्रोथ
ICICI प्रूडेंशियल रेगुलर गोल्ड सेविंग फंड FoF ग्रोथ एक ओपन एंडेड म्यूचुअल फंड है। जो मुख्य रूप से गोल्ड ETF में निवेश करता है। इसके तहत मिलने वाला रिटर्न सोने की कीमतों पर निर्भर करता है। अगर आप लंबे समय के लिए सोने में निवेश करना चाहते है, तो यह फंड आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है।
-
ICICI प्रूडेंशियल गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड
ICICI प्रूडेंशियल गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड एक ओपन एंडेड म्यूचुअल फंड है, जो सोने को वास्तविक रूप से खरीदे बीना डिजिटली निवेश करने का अवसर प्रदान करता है। यह स्टॉक एक्सचेंज पर ट्रेड होता है और सोने की घरेलु कीमतों के अनुसार आपके निवेश का मूल्य बढ़ता रहता है।
-
ICICI प्रूडेंशियल PSU इक्विटी फंड ग्रोथ
ICICI प्रूडेंशियल PSU इक्विटी फंड ग्रोथ एक ओपन एंडेड इक्विटी म्यूचुअ है, जो सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के शेयरों में निवेश करता है। इस फंड का उद्देश्य लंबी अवधि में पूंजी को बढ़ाना है। यह फंड उच्च जोखिम वाला माना जाता है, इसलिए अपनी जोखिम सहने की क्षमता को जानकर ही निवेश करें।
-
ICICI प्रूडेंशियल NASDAQ 100 इंडेक्स फंड ग्रोथ
ICICI प्रूडेंशियल NASDAQ 100 इंडेक्स फंड ग्रोथ अमेरीका के शिर्ष 100 नॉन-फाइनेंशियल तकनीकी शेयरों में निवेश करता है। यह एक ओपन एंडेड अंतरराष्ट्रीय इक्विटी इंडेक्स फंड है।
-
ICICI प्रूडेंशियल ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक फंड ग्रोथ
ICICI प्रूडेंशियल ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक फंड ग्रोथ एक सेक्टर-थीमेटिक इक्विटी म्यूचुअल फंड है। जो ऑटोमोबाइल और लॉजिस्टिक क्षेत्रों में निवेश करता है। यह फंड परिवहन क्षेत्र और ऑटोमोबाइल क्षेत्र में निवेश कर लंबी अवधि में पूंजी को बढ़ाने का लक्ष्य रखता है।
-
ICICI प्रूडेंशियल भारत 22 FoF ग्रोथ
ICICI प्रूडेंशियल भारत 22 FoF ग्रोथ एक ओपन एंडेड इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है। जो भारत 22 ETF में निवेश कर लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि का लक्ष्य रखता है। यह एक उच्च जोखिम वाला म्यूचुअल फंड माना जाता है, इसलिए अगर आप लंबी अवधि के निवेशित रह सकते है, तो आपके लिए यह फंड उपयुक्त साबित हो सकता है।
-
ICICI प्रूडेंशियल स्ट्रेटेजिक मेटल और एनर्जी इक्विटी FoF
ICICI प्रूडेंशियल स्ट्रेटेजिक मेटल और एनर्जी इक्विटी FoF एक ओपन एंडेड फंड है, जो मेटल और उर्जा क्षेत्रों में निवेश कर लंबी अवधि में पूंजी को बढ़ाने का लक्ष्य रखता है। यह एक उच्च जोखिम वाला म्यूचुअल फंड माना जाता है।
-
ICICI प्रूडेंशियल फार्मा हेल्थकेयर और डायग्नॉस्टिक्स (PHD) फंड ग्रोथ
ICICI प्रूडेंशियल फार्मा हेल्थकेयर और डायग्नोस्टिक्स (PHD) फंड ग्रोथ एक इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है, जो फार्मा, अस्पताल और डायग्नॉस्टिक्स क्षेत्रों में निवेश कर लंबी अवधि में वेल्थ को बढ़ाने का लक्ष्य रखता है। ऐसे निवेशक जो उच्च जोखिम उठाने की क्षमता रखते हैं, उनके लिए यह उपयुक्त फंड है।
-
ICICI प्रूडेंशियल रिटायरमेंट फंड प्योर इक्विटी प्लान ग्रोथ
ICICI प्रूडेंशियल रिटायरमेंट फंड प्योर इक्विटी प्लान ग्रोथ एक फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड है, जिसे विशेष रूप से रिटायरमेंट संबंधी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए शुरू किया गया है। इस फंड का उद्देश्य लंबी अवधि में लाभ उत्पन्न करना है।
ICICI एसआईपी प्लान 2026 के फायदे
ICICI एसआईपी प्लान 2026 के निम्नलिखित फायदे है:
- अनुशासित निवेश - ICICI एसआईपी प्लान में नियमित निवेश करके आप एक बड़ी रकम बना सकते है। साथ ही यह आप में नियमित बचत और निवेश की आदत का भी निर्माण करता है।
- कंपाउंडिंग की शक्ति - कंपाउंडिंग की सहायता से आप लंबी अवधि में एक बड़ा फंड तैयार कर सकते है।
- विभिन्न फंड प्रकार - म्यूचुअल फंड विभिन्न प्रकार के होते है, इसलिए उनके बारे में समझें और अपने लिए बेस्ट एसआईपी प्लान चुनें।
- स्टेप अप एसआईपी - स्टेप अप एसआईपी की सहायता से आप अपनी एसआईपी राशि को समय के साथ बढ़ा सकते हैं।
- फ्लेक्सिबल निवेश - आप अपने निवेश के लिए एसआईपी राशि और अवधि आदि का चयन कर सकते है।
- रुपया औसत लागत - नियमित निवेश करके आप, तब अधिक यूनिट्स खरीदते है, जब NAV कम होता है और जब NAV अधिक होता है, तो कम यूनिट्स खरीदते है। इससे बाजार के उतार-चढ़ाव को संतुलित करने में सहायता होती है।
सिप कैलकुलेटर क्या है?
सिप कैलकुलेटर एक वित्तीय उपकरण है, जो आपके एसआईपी निवेश के तहत मिलने वाली मैच्योरिटी राशि का अनुमान लगाने में सहायता करता है। सिप कैलकुलेटर निवेश राशि, अवधि और अपेक्षित रिटर्न दर पर ही गणना करता है। चलिए ICICI एसआईपी प्लान की गणना को समझते है:
मान लीजिए आप इस आधार पर निवेश करते है:
- एसआईपी राशि - 5,000
- निवेश अवधि - 15 साल
- अपेक्षित रिटर्न दर - 12%
सिप कैलकुलेटर इस आधार पर गणना कर बताएगा :
- कुल निवेश राशि - 9 लाख
- प्राप्त ब्याज - 14.8 लाख
- कुल मैच्योरिटी राशि - 23.8 लाख
सिप कैलकुलेटर
Monthly Investment
₹22.4 L
ICICI एसआईपी प्लान में निवेश करने से पहले किन बातों पर ध्यान दें?
ICICI एसआईपी प्लान में निवेश करने से पहले निम्नलिखित बातों पर ध्यान दें:
- वित्तीय लक्ष्य - सबसे पहले अपने निवेश के लिए एक लक्ष्य निर्धारित करें। अपने निवेश को लक्ष्य से जोड़कर आप लंबे समय के लिए निवेशित रहने के लिए प्रोत्साहित रह सकते हैं।
- जोखिम सहनशीलता - अपनी जोखिम सहने की क्षमता को जानें, इससे आप किसी अतिरिक्त जोखिम से बच सकते हैं।
- एसआईपी के बारे में पढ़ें - सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश करने से पहले जरूरी है, कि आप एसआईपी निवेश को पहले अच्छे से जानें। इसके बाद ही इसमें निवेश करें।
- विभिन्न फंड के बारे में जाने - ICICI द्वारा कई प्रकार फंड प्रदान किए जाते है, जिनकी अलग विशेषताएं होती है। इसलिए उनके नियम और जोखिम को समझें।
- सिप कैलकुलेटर का उपयोग करें - सिप कैलकुलेटर से आप अपने निवेश के लिए सही एसआईपी राशि का चयन कर सकते है। साथ ही आप यह जान सकते हैं कि आपको मैच्योरिटी पर कितनी राशि मिलेगी। इससे आप बेहत वित्तीय योजना बना सकते है>
निष्कर्ष
ICICI एसआईपी प्लान अनुशासित निवेश, कंपाउंडिंग की शक्ति और रुपया औसत लागत की सहायता से लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार करने में आपकी सहायता कर सकता है। ICICI द्वारा विभिन्न म्यूचुअल फंड पेश किए गए है, जो आपके वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने में आपकी सहायता कर सकता है। लेकिन एसआईपी में निवेश करने से पहले उससे जुड़े जोखिम को समझना आवश्यक है। ताकि आप एक समझदारी भरा निवेश कर सकें।