एक्सिस SWP कैलकुलेटर 2026

एक्सिस SWP कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जो एक्सिस म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश से नियमित आय का सटीक अनुमान लगाने में मदद करता है। इसमें अपनी निवेश राशि, निकासी अवधि और अनुमानित रिटर्न दर दर्ज करके आप आसानी से अपनी भविष्य की आय का आकलन कर सकते हैं।

Read more

आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए निवेश

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फ़ंड उपलब्ध बिना किसी पेपरवर्क
  • 18% तक का CAGR

    निशुल्क एक्सपर्ट सलाह
  • 4.8++ Rated
  • 17.3 Crore Registered Consumer
  • 55 Partners Insurance Partners
  • 7.7 Crore Policies Sold

एक्सिस SWP क्या होता है?

एक्सिस SWP, म्यूचुअल फंड निवेश के तहत उपलब्ध एक विकल्प होता है, जो ग्राहकों को निवेश से नियमित निकासी करने की सुविधा देता है। निकासी के बाद जो शेष राशि होती है, वह बाजार में रहकर सामान्य तौर पर रिटर्न प्राप्त करती रहती है। आप एक्सिस SWP के तहत निकासी की राशि और अंतराल अपने अनुसार तय कर सकते हैं।

एक्सिस SWP प्लान से लंबी अवधि में 10-15% का रिटर्न कमाया जा सकता है, लेकिन निकासी राशि तय करने से पहले इसके नियमों को जरूर समझ लें।

एक्सिस SWP कैलकुलेटर का उपयोग कैसे करें?

यहां बताया गया है कि आप कैसे एक्सिस SWP कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं:

  • स्टेप 1 - कैलकुलेटर में अपनी निवेश राशि दर्ज करें।
  • स्टेप 2 - इसके बाद वह राशि डालें, जो आप नियमित तौर पर SWP के जरिए निकालना चाहते हैं।
  • स्टेप 3 - आप निवेश पर कितने रिटर्न की अपेक्षा कर रहे हैं, वह डालें।
  • स्टेप 4 - फिर कैलकुलेटर में निवेश अवधि डालें।
  • स्टेप 5 - इसके बाद कैलकुलेटर आपको, कुल कितना निवेश करेंगे, कितना निकालेंगे, कितना ब्याज प्राप्त करेंगे और अंत में आपको मैच्योरिटी पर क्या मिलेगा। यह सब जानकारी दिखाएगा।

एक्सिस SWP कैलकुलेटर गणना उदाहरण

यहां एक्सिस SWP कैलकुलेशन का उदाहरण दिया गया है, इस गणना को SWP कैलकुलेटर के माध्यम से किया गया है:

मान लीजिए आप हर साल 15% अनुमानित रिटर्न दर के आधार पर 10,00,000 एक्सिस SWP में निवेश करते हैं, और आप हर माह 10,000 रुपए निकालना चाहते है।

  • निवेश - 10,00,000
  • मासिक निकासी - 10,000
  • ब्याज दर - 15%
महीना शुरुआती

बैलेंस

निकासी राशि ब्याज के लिए बैलेंस अर्जित ब्याज (1.25%) अंतिम बैलेंस
1 ₹10,00,000 ₹10,000 ₹9,90,000 ₹12,375 ₹1,002,375
2 ₹1,002,375 ₹10,000 ₹9,92,375 ₹12,405 ₹1,004,780
3 ₹1,004,780 ₹10,000 ₹9,94,780 ₹12,435 ₹1,007,215
4 ₹1,007,215 ₹10,000 ₹9,97,215 ₹12,465 ₹1,009,680
5 ₹1,009,680 ₹10,000 ₹9,99,680 ₹12,496 ₹1,012,176
6 ₹1,012,176 ₹10,000 ₹1,002,176 ₹12,527 ₹1,014,703
7 ₹1,014,703 ₹10,000 ₹1,004,703 ₹12,559 ₹1,017,262
8 ₹1,017,262 ₹10,000 ₹1,007,262 ₹12,591 ₹1,019,853
9 ₹1,019,853 ₹10,000 ₹1,009,853 ₹12,623 ₹1,022,476
10 ₹1,022,476 ₹10,000 ₹1,012,476 ₹12,656 ₹1,025,132
11 ₹1,025,132 ₹10,000 ₹1,015,132 ₹12,689 ₹1,027,821
12 ₹1,027,821 ₹10,000 ₹1,017,821 ₹12,723 ₹1,030,544

एक्सिस SWP कैलकुलेटर के फायदे

एक्सिस SWP कैलकुलेटर के निम्नलिखित फायदे हैं:

  • उपयोग में आसान - एक्सिस SWP कैलकुलेटर का उपयोग करना बेहद ही आसान है, आपको इसमें बस कुछ ही जानकारी डालनी होती है।
  • सटीक और तेज़ - एक्सिस SWP कैलकुलेटर आपको तुरंत सटीक नतीजे देता है, जो इसे गणना के लिए उपयुक्त टूल बनाता है।
  • बेहतर योजना - आप इस कैलकुलेटर से अपने निवेश को बेहतर रूप से प्लान कर सकते हैं।
  • समय की बचत - यह कैलकुलेटर आपको तुरंत नतीजे बताता है, जिससे आपका समय बचता है। वहीं अगर यह सारी गणनाएँ खुद से करेंगे, तो इसमें बहुत समय लग सकता है और गलतियाँ भी हो सकती हैं।

निष्कर्ष

SWP प्लान कोई अलग योजना नहीं होती है, बल्कि म्यूचुअल फंड के तहत मिलने वाला एक विकल्प होता है। इसके तहत आप अपने निवेश से नियमित निकासी कर सकते है, और शेष राशि पर रिटर्न मिलना जारी रहता है। ऐसे निवेशक जो निवेश करने के बाद नियमित आय का साधन भी चाहते हैं, उनके लिए यह उपयुक्त विकल्प है। निकासी की राशि और अंतराल आप अपने अनुसार खुद तय कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • एक्सिस SWP कितना रिटर्न देते हैं?

    एक्सिस SWP बाजार के प्रदर्शन के आधार पर 10-15% का रिटर्न दे सकती है, हालांकि इसकी कोई गारंटी नहीं होती है, क्योंकि यह पूरी तरह से बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है।
  • एक्सिस SWP कैलकुलेटर क्या है?

    एक्सिस SWP कैलकुलेटर एक वित्तीय उपकरण होता है, जिसकी सहायता से आप SWP के तहत निकाली गई राशि के बाद मिलने वाली मैच्योरिटी राशि का अनुमान लगा सकते हैं। कैलकुलेटर में आपको निवेश राशि, निवेश अवधि, रिटर्न और निकासी की जानकारी दर्ज करनी होती है।
Invest ₹10K/Month & Get ₹1 Crore# Tax-Free*
*under 10(10D)
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL