एक्सिस बैंक SWP प्लान 2026

एक्सिस बैंक SWP प्लान निवेशकों को रेगुलर इनकम का विकल्प प्रदान करते हैं। दरअसल जैसे SIP में रेगुलर इन्वेस्टमेंट करनी होती है, वैसे ही इसमें रेगुलर विड्रॉल किया जा सकता है। इसमें आप मासिक, तिमाही या वार्षिक तौर पर एक तय अंतराल पर निकासी कर सकते हैं। निकासी के बाद बचा हुआ अमाउंट सामान्य रूप से कंपाउंडिंग का फायदा उठाकर बढ़ता रहता है। एक्सिस बैंक SWP प्लान औसतन 10-15% तक का रिटर्न दे देता है।

एक्सिस SWP प्लान कैलकुलेशन

यहां एक टेबल के माध्यम से बताया गया है कि एक्सिस SWP प्लान के तहत निकासी करने के बाद मैच्योरिटी पर आपके लिए कितनी अमाउंट बचेगी। टेबल में विभिन्न रिटर्न दर और विभिन्न अवधि के अनुसार गणना दिखाई गई है:

कुल निवेश राशि अनुमानित रिटर्न निवेश अवधि मासिक निकासी राशि निकाली गई कुल राशि मैच्योरिटी अमाउंट
₹15,00,000 8% 5 साल ₹10,000 ₹6,00,000 ₹15,19,414
₹15,00,000 8% 10 साल ₹10,000 ₹12,00,000 ₹15,48,225
₹15,00,000 10% 5 साल ₹10,000 ₹6,00,000 ₹16,91,414
₹15,00,000 10% 10 साल ₹10,000 ₹12,00,000 ₹20,01,003

एक्सिस बैंक SWP प्लान लिस्ट 2026

यहां एक्सिस SIP प्लान की लिस्ट दी गई है, जिनमें SWP का विकल्प उपलब्ध है:

Fund Name AUM Return 3 Years Return 5 Years Return 10 Years Minimum Investment Return Since Launch
Axis Small Cap Fund Regular-Growth ₹30,677.53 Crs 12.21% 13.48% 18.38% ₹100 20.73%
Axis Midcap Fund Regular-Growth ₹33,527.80 Crs 15.34% 11.26% 17.58% ₹100 17.25%
Axis Flexi Cap Fund Regular-Growth ₹13,241.73 Crs 13.6% 7.77% N/A ₹100 12.55%
Axis Nifty 50 Index Fund Regular-Growth ₹992.71 Crs 9.64% N/A N/A ₹100 8.96%
Axis Balanced Advantage Fund Regular-Growth ₹3,651.14 Crs 11.65% 8.98% N/A ₹100 9.03%
Axis Liquid Fund Regular-Growth ₹53,784.03 Crs 6.86% 6.41% 6.07% ₹100 6.96%
Updated as of 25 November 2026

एक्सिस बैंक SWP प्लान में निवेश करने के क्या फायदे हैं?

एक्सिस बैंक SWP प्लान के निम्नलिखित फायदे हैं:

  • रेगुलर इनकम - एक्सिस बैंक SWP प्लान्स निवेशकों को रेगुलर इनकम का विकल्प देते हैं। ऐसे निवेशक जो अपने म्यूचुअल फंड निवेश के साथ-साथ एक नियमित आय का साधन भी चाहते हैं, वे इस विकल्प को चुन सकते हैं।
  • बची हुई राशि पर रिटर्न - निकासी के बाद बचा हुआ पैसा मार्केट में इन्वेस्टेड रहता है। इससे आपका बचा हुआ पैसा कंपाउंडिंग और बाजार की स्थिति के अनुसार बढ़ता रहता है। ऐसे में निकासी के बाद भी आपका पैसा कम नहीं होता है, बल्कि बढ़ता रहता है।
  • फ्लेक्सिबिलिटी - सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान कोई पहले से फिक्स प्लान नहीं होता है, आप अपने अनुसार निकासी राशि और अंतराल को चुन सकते हैं। इससे आप अपने लिए प्लान को बेस्ट एसआईपी प्लान बना सकते हैं, जिसमें SWP की सुविधा भी हो।

एक्सिस बैंक SWP प्लान में निवेश करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

एक्सिस SWP प्लान में निवेश करने से पहले निम्नलिखित बातों पर ध्यान दिया जा सकता है:

  • जोखिम क्षमता - एक्सिस SWP प्लान में निवेश शुरू करते समय किसी ज्यादा जोखिम वाले फंड का चयन न करें। आप जितना जोखिम उठा सकते हैं, उसी हिसाब से इसका चयन करें।
  • टैक्स नियमों को देखें - टैक्स नियमों को नजरअंदाज न करें, अपने निवेश से जुड़ी सभी जानकारी आपको पता होनी चाहिए।
  • ज्यादा निकासी राशि - निकासी राशि और रिटर्न में संतुलन होना बहुत जरूरी है, वर्ना मैच्योरिटी पर आपके पास कुछ नहीं बचेगा। ऐसे में निकासी राशि का चयन सोच-समझकर ही करें।

निष्कर्ष

ऐसे निवेशक जो म्यूचुअल फंड में निवेश करने के बाद एक निश्चित राशि उसमें से निकालना चाहते हैं, तो वे SWP विकल्प को चुन सकते हैं। एक्सिस बैंक के सभी एसआईपी प्लान के अंतर्गत यह विकल्प उपलब्ध होता है। हालांकि SWP के नियमों को समझना बहुत जरूरी है, वरना आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। पुराने रिकॉर्ड की माने तो एक्सिस SWP ने पिछले वर्षों में 8% से 14% तक का रिटर्न दिया है, हालांकि यह पहले से तय नहीं होता है। बाजार जैसा प्रदर्शन करता है, वैसा ही रिटर्न आपको मिलता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • एक्सिस SWP में कितना रिटर्न मिलता है?

    एक्सिस SWP में मिलने वाला रिटर्न फिक्स नहीं होता है। यह बाजार पर निर्भर करता है, आमतौर पर 8% से 12% का रिटर्न मिल सकता है।
  • एक्सिस SWP क्या है?

    एक्सिस SWP एक ऐसा म्यूचुअल फंड निवेश होता है, जो निवेशकों को नियमित निकासी करने की सुविधा प्रदान करता है।
Invest ₹10K/Month & Get ₹1 Crore# Tax-Free*
*under 10(10D)
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL