SBI बंधन SWP 2026

SBI बंधन SWP प्लान, SBI म्यूचुअल फंड द्वारा शुरू किया गया एक विशेष प्लान है, जो निवेशकों को हर महीने म्यूचुअल फंड से एक निश्चित राशि निकालकर अपने परिवार के किसी भी सदस्य के खाते में ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करता है। इसके तहत आपका पैसा बाजार में रहकर कंपाउंडिंग की सहायता से बढ़ता भी रहता है और आपके परिवार को नियमित आय भी मिलती रहती है।

Read more

आज निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए पहला कदम लें

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फंड विकल्प उपलब्ध
  • 18% CAGR तक का रिटर्न देने वाले फंड

    बिना अतिरिक्त शुल्क के विशेषज्ञों की सहायता

SBI बंधन SWP की मुख्य विशेषताएं

SBI बंधन SWP प्लान की निम्नलिखित विशेषताएं हैं:

  • परिवार के लिए नियमित आय - SBI बंधन SWP के तहत हर महीने एक फिक्स्ड अमाउंट आपके म्यूचुअल फंड निवेश से आपके घरवालों के खाते में अपने आप भेज दी जाती है। इससे उनके नियमित खर्चे पूरे होते रहते हैं।
  • टैक्स लाभ - यदि आप सावधि जमा (FD) से नियमित ब्याज पर निकासी करते हैं, तो इसपर आपको मोटा टैक्स देना पड़ सकता है। लेकिन SBI बंधन SWP के तहत केवल निकाली गई राशि के रिटर्न पर ही टैक्स लगता है। ऐसे में यह टैक्स के नजरिए से फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • म्यूचुअल फंड निवेश का लाभ - नियमित निकासी के बाद बची हुई राशि सामान्य तौर पर बाजार की स्थिति का फायदा उठाकर बढ़ती रहती है। ऐसे में आप परिवार को खर्च के लिए पैसे भी देते रहते हैं और रिटर्न भी कमाते हैं।
  • फ्लेक्सिबिलिटी - इस प्लान में आप खुद तय करते हैं कि आप हर महीने कितना निकालना चाहते हैं और इसे कब तक चालू रखना है।
  • ऑटोमेटिक ट्रांसफर - एक बार सेट करने के बाद हर महीने तय तारीख को पैसा अपने आप आपके परिवार के खाते में पहुंच जाता है।

लोग यह भी पढ़ते हैं: SBI SIP प्लान

SBI बंधन SWP प्लान उदाहरण

चलिए एक उदाहरण की सहायता से समझते हैं कि यह स्कीम कैसे काम करती है:

मान लीजिए आपके पास 10 लाख रुपये हैं और आप चाहते हैं कि आपके माता-पिता को हर महीने 5,000 रुपये की राशि मिल जाए, ताकि उनका थोड़ा खर्चा निकल जाए। अब यह प्लान कैसे काम करेगा:

  • सबसे पहले आप SBI म्यूचुअल फंड में 10 लाख का एकमुश्त निवेश करेंगे।
  • इसके बाद आप SBI बंधन SWP का विकल्प चुनेंगे और माता-पिता का खाता नंबर दर्ज करेंगे। SWP के लिए आप 5,000 रुपये की राशि तय करेंगे।
  • हर महीने म्यूचुअल फंड कंपनी आपके ₹10 लाख में से ₹5,000 की कीमत के म्यूचुअल फंड यूनिट्स बेच देगी।
  • वह ₹5,000 हर महीने की तय तारीख को सीधे आपके माता-पिता के बैंक खाते में जमा हो जाएंगे।
  • आपके बचे हुए पैसे म्यूचुअल फंड में ही रहेंगे और मार्केट के हिसाब से बढ़ते रहेंगे।

SBI बंधन SWP कैसे करें?

SBI बंधन एक SBI SWP प्लान है, जो कुछ विशेष सुविधाओं के साथ आता है। यहां बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से आप इसे चालू कर सकते हैं:

  • स्टेप 1 - SBI की एक ऐसी ओपन-एंडेड योजना चुनें, जिसमें ग्रोथ का विकल्प हो।
  • स्टेप 2 - पैसे पाने वाले परिवार के सदस्य की जानकारी, निकाली जाने वाली राशि, अवधि और अंतराल तय करें।
  • स्टेप 3 - पैसा पाने वाला सदस्य भारत का निवासी और आपके परिवार का करीबी सदस्य होना चाहिए।
  • स्टेप 4 - हर महीने कम से कम ₹5,000 निकालना जरूरी है और यह सुविधा कम से कम 1 साल के लिए होनी चाहिए।
  • स्टेप 5 - निवेशक और पैसा पाने वाले सदस्य के बीच के रिश्ते का प्रमाण पत्र शामिल करें।
  • स्टेप 6 - सीधे खाते में पैसा भेजने के लिए पैसा पाने वाले सदस्य का एक कैंसिल चेक या बैंक स्टेटमेंट/पासबुक जमा करें।
  • स्टेप 7 - तय की गई तारीख पर पैसा सीधे उस सदस्य के बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगा।

निष्कर्ष

SBI बंधन SWP एक खास सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान है, जिसके तहत आप म्यूचुअल फंड से हर महीने कुछ राशि निकालकर अपने परिवार के किसी सदस्य के खाते में भेज सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको पहले SBI म्यूचुअल फंड में निवेश करना होगा, फिर SWP का विकल्प चुनना होगा, इस विकल्प को चुनते समय आपको सदस्य की जानकारी और निकासी राशि का चयन करना होगा। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपने SBI SIP प्लान में निवेश किया है तो इस स्कीम का लाभ नहीं लिया जा सकता है, यह स्कीम केवल म्यूचुअल फंड में एकमुश्त निवेश करने पर ही ली जा सकती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • SBI बंधन SWP क्या है?

    SBI बंधन SWP एक सिस्टमैटिक विथड्रॉल प्लान है, जिसके तहत आप म्यूचुअल फंड से नियमित निकासी कर सकते हैं। साथ ही इस विकल्प के तहत आप हर महीने इस राशि को अपने परिवार के किसी सदस्य को ट्रांसफर भी कर सकते हैं।
  • SBI बंधन SWP प्लान से कितना रिटर्न मिलता है?

    SBI बंधन SWP प्लान से लगभग 10-12% का रिटर्न मिल सकता है, हालांकि यह बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है।

SIP plans Articles

Recent Articles
Popular Articles
SIP करना सही है या गलत

21 Aug 2026

अगर आप लंबे समय के लिए
Read more
बेस्ट SIP प्लान कैसे चुनें

21 Aug 2026

अगर आप SIP करने का सोच रहें
Read more
AMC SIP प्लान

21 Aug 2026

AMC SIP प्लान ऐसे सिस्टमैटिक
Read more
नए निवेशकों के लिए SIP

21 Aug 2026

SIP में निवेश करना अपने
Read more
बेस्ट SIP प्लान
  • 31 Mar 2022
  • 110797
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) म्यूचुअल
Read more
1,000 प्रति माह SIP
  • 25 Feb 2025
  • 10848
1000 की एसआईपी रेगुलर सेविंग की आदत बनाने का
Read more
₹3,000 प्रति माह के लिए बेस्ट SIP प्लान
  • 09 Mar 2026
  • 2489
म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए हर महीने 3,000 निवेश
Read more
20 साल के लिए 1,000 की SIP
  • 07 Jul 2026
  • 1535
SIP में 1,000 रुपये हर महीने निवेश करके 20 साल में
Read more
एसबीआई एसआईपी निवेश
  • 11 Apr 2025
  • 7624
SBI SIP के ज़रिए आप एस बी आई म्यूचुअल फंड में
Read more

Invest ₹10K/Month & Get ₹1 Crore# Tax-Free*
*under 10(10D)

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
Disclaimer:#The investment risk in the portfolio is borne by the policyholder. Life insurance is available in this product. The maturity amount of Rs 1 Cr. is for a 30 year old healthy individual investing Rs 10,000/- per month for 30 years, with assumed rates of returns @ 8% p.a. that is not guaranteed and is not the upper or lower limits as the value of your policy depends on a number of factors including future investment performance. In Unit Linked Insurance Plans, the investment risk in the investment portfolio is borne by the policyholder and the returns are not guaranteed. Maturity Value: ₹1,05,02,174 @ CAGR 8%; ₹50,45,591 @ CAGR 4%. All SIPs listed here are of insurance companies’ funds. The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan. Standard T&C Apply
^The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
¶Long-term capital gains (LTCG) tax (12.5%) is exempted on annual premiums up to 2.5 lacs.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.
**Returns are based on past 10 years’ fund performance data (Fund Data Source: Value Research).

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL