SBI SWP प्लान 2026

SBI SWP म्यूचुअल फंड निवेश के अंतर्गत एक ऐसा विकल्प है, जो आपको अपने म्यूचुअल फंड से नियमित निकासी की अनुमति देता है। अगर आप अपने म्यूचुअल फंड निवेश से हर महीने एक तय इनकम पाना चाहते हैं, तो SWP एक उपयुक्त विकल्प है। निकासी के बाद बची हुई राशि सामान्य तौर पर बाजार के प्रदर्शन के अनुसार रिटर्न प्राप्त करती रहती है।

Read more

आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए निवेश

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फ़ंड उपलब्ध बिना किसी पेपरवर्क
  • 18% तक का CAGR

    निशुल्क एक्सपर्ट सलाह
  • 4.8++ Rated
  • 17.3 Crore Registered Consumer
  • 55 Partners Insurance Partners
  • 7.7 Crore Policies Sold

SBI SWP प्लान क्या है?

SBI SWP (SBI SWP plan in Hindi) म्यूचुअल फंड से पैसे निकालने की एक ऐसी सुविधा है, जिसके जरिए आप अपने कुल निवेश में से एक तय राशि नियमित अंतराल पर निकाल सकते हैं। यह ठीक SIP का उल्टा काम करता है, जहाँ SIP में आप हर महीने निश्चित राशि जमा करते हैं, वहीं SWP में आप हर महीने एक निश्चित राशि निकालते हैं।

यह विकल्प उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो अपने एकमुश्त निवेश से पेंशन की तरह नियमित आय प्राप्त करना चाहते हैं, जबकि उनका बचा हुआ पैसा म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टेड रहकर रिटर्न बनाता रहता है। आप SBI SIP प्लान के तहत SWP का विकल्प ले सकते हैं।

SBI SWP प्लान कैसे काम करता है?

यहां विस्तार से समझाया गया है कि SBI SWP कैसे काम करता है:

  • एकमुश्त निवेश - सबसे पहले आप SBI के किसी म्यूचुअल फंड में निवेश करें।

  • राशि और अवधि का चयन - आप तय करते हैं कि आपको हर महीने में कितने रुपये निकालने हैं और किस तारीख को निकालने हैं।

  • ऑटोमैटिक निकासी - तय तारीख को म्यूचुअल फंड आपकी चुनी हुई राशि के बराबर यूनिट्स बेच देता है और पैसा सीधे आपके बैंक खाते में आ जाता है।

    Start An Sip Today Watch Your Money Grow Start An Sip Today Watch Your Money Grow
  • बचे पैसे पर रिटर्न - जो पैसा फंड में बचा रहता है, उस पर म्यूचुअल फंड का रिटर्न मिलता सामान्य तौर पर जारी रहता है।

  • टैक्स में फायदा - इसमें केवल निकाली गई राशि के लाभ पर ही टैक्स लगता है।

SBI SWP प्लान

Fund Name AUM Return 3 Years Return 5 Years Return 10 Years Minimum Investment Return Since Launch
SBI Contra Fund-Growth ₹45,067.51 Crs 10.27% 13.64% 15.57% ₹5,000 18.18%
SBI Children's Fund - Investment Plan Regular-Growth ₹7,949.28 Crs 19.79% 16.83% N/A ₹5,000 30.06%
SBI ELSS Tax Saver Fund Regular-Growth ₹30,026.63 Crs 13.69% 13.94% 14.61% ₹500 16.24%
SBI Infrastructure Fund-Growth ₹4,700.77 Crs 10.63% 14.91% 15.19% ₹5,000 8.76%
SBI Banking & Financial Services Fund Regular-Growth ₹10,420.42 Crs 16.79% 12.73% 15.37% ₹5,000 13.93%
SBI Focused Fund-Growth ₹50,180.32 Crs 15.02% 9.86% 15.28% ₹5,000 18.3%
SBI Aggressive Hybrid Fund-Growth ₹86,162.81 Crs 12.4% 9.67% 12.2% ₹1,000 15.1%
SBI Balanced Advantage Fund Regular-Growth ₹40,544.59 Crs 9.46% 9.43% N/A ₹5,000 9.51%
SBI Money Market Fund Direct-Growth ₹27,850.34 Crs 7.24% 6.73% 6.71% ₹500 7.46%
SBI Overnight Fund Regular-Growth ₹35,911.63 Crs 5.89% 5.68% 5.26% ₹5,000 6.39%

Updated as of 20 November 2026

Start Small & Build Your Wealth For A Brighter Tomorrow Start Small & Build Your Wealth For A Brighter Tomorrow

सही SBI SWP का चयन कैसे करें?

अपने लिए एक सही निकासी अंतराल और राशि का चयन करने से पहले विभिन्न कारकों पर ध्यान देना आवश्यक है:

  • आर्थिक जरूरत - SBI SWP का चयन करने से पहले जरूरी है, पहले जान लिया जाए कि आप आर्थिक रूप से कितने सक्षम है। आने वाले समय में आपकी आय आपको खर्चों के लिए पर्याप्त होगी या नहीं।

  • जोखिम सहनशीलता - फंड के जोखिम और अपनी जोखिम सहने की क्षमता को समझना एक निवेशक के लिए बेहद महत्वपूर्ण तत्व है। जोखिम को समझने के बाद ही आप सही निर्णय कर पाएंगे कि कितनी राशि निकासी के लिए सही रहेगी और कितनी राशि निवेश के लिए सही रहेगी।

  • आर्थिक लक्ष्य - निवेशकों को समझना जरूरी है, कि वे किस लिए निवेश कर रहे है, उनका लक्ष्य क्या है। इसके बाद ही वे समझ पाएगें की उन्हें कितनी राशि की निकासी करनी चाहिए।

  • रिटायरमेंट प्लानिंग -एक सही निकासी राशि और अंतराल निवेशकों की रिटायरमेंट प्लानिंग में सहायता कर सकता है। क्योंकि यह नियमित आय का साधन प्रदान करता है, तो इसे एक पेंशन प्लान के रूप में भी उपयोग किया जा सकता हैं।

  • निकासी दर को समझे - SWP चुनते समय हमेशा ध्यान रखें कि आपकी वार्षिक निकासी दर, रिटर्न दर से अधिक न हो। ऐसा होने पर निवेश को बढने का अवसर नहीं मिलेगा और परिपक्वता पर मिलने वाला रिटर्न कम हो सकता है। यदि अधिक निकासी की जाती है, तो परिपक्वता पर रिटर्न के लिए कुछ नहीं बचेगा।

SWP Calculator

SWP Calculator
Total Investment
₹
Withdrawal per month
₹
Expected annual returns(p.a.)
%
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 6
  • 7
  • 8
  • 9
  • 11
  • 12
  • 13
  • 14
  • 16
  • 17
  • 18
  • 19
  • 21
  • 22
  • 23
  • 24
  • 26
  • 27
  • 28
  • 29
  • 30
Time period
Years
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 6
  • 7
  • 8
  • 9
  • 11
  • 12
  • 13
  • 14
  • 16
  • 17
  • 18
  • 19
  • 21
  • 22
  • 23
  • 24
  • 26
  • 27
  • 28
  • 30
Your total Investment
₹5,00,000
Total amount withdrawn
₹6,00,000
Final value
5,218
View plans

SBI में SWP कैसे करें?

यहां SBI में SWP करने (SBI me SWP kaise kare) का आसान तरीका बताया गया है:

  • स्टेप 1 - SBI InvesTap' ऐप या sbimf.com वेबसाइट पर जाएं और लॉग इन करें।

  • स्टेप 2 - अपने पोर्टफोलियो में जाकर वह फंड चुनें जहाँ आपने पैसा निवेश किया है।

  • स्टेप 3 - 'Transact' विकल्प पर क्लिक करें और 'SWP' चुनें।

  • स्टेप 4 - अपने अनुसार निकासी राशि, तारीख और अवधि दर्ज करें।

  • स्टेप 5 - रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया OTP डालें और SWP के लिए अनुरोध सबमिट करें।

SBI SWP कैलकुलेटर

SBI SWP कैलकुलेटर एक ऐसा कैलकुलेटर है जो आपको म्यूचुअल फंड के तहत नियमित निकाले जाने वाले पैसे और मैच्योरिटी राशि का अनुमान लगाने में मदद करता है। इस कैलकुलेटर में आपको बस कुल निवेश राशि, निकासी की राशि, अवधि और अपेक्षित रिटर्न दर दर्ज करनी होती है।

निष्कर्ष

SBI SWP, SBI म्यूचुअल फंड के अधीन एक निवेश विकल्प है, जिसके अंतर्गत निरंतर अंतराल पर एक निश्चित राशि को निकाला जा सकता है। निकासी अंतराल और निकासी राशि को पहले से तय किया जाता है। SBI SWP के तहत कोई ब्याज दर तय नहीं की जाती है, क्योंकि यह बाजार-आधारित होती है। नियमित रूप से निकासी की चाह रखने वालों के लिए यह एक उपयुक्त विकल्प साबित हो सकता है। आप SIP निवेश के तहत भी SWP कर सकते हैं।

SIP Hub
View More

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • क्या निकासी राशि व अंतराल में बदलाव और SWP को बंद किया जा सकता है?

    हाँ, यदि निवेशक योजना के दौरान SWP के विकल्प में बदलाव या बंद करना चाहते है, तो इसकी अनुमति दी जाती है। इसके लिए SBI म्यूचुअल को जानकारी देना आवश्यक है।
  • SBI म्यूचुअल फंड के अंतर्गत SWP के विकल्प को चुनने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

    SWP के विकल्प को चुनने से पहले निम्नलिखित कारकों पर ध्यान देना आवश्यक है, जैसे आर्थिक जरूरत, जोखिम सहनशीलता, आर्थिक लक्ष्य और निकासी दर की समझ होना आवश्यक हैं। SWP के विकल्प का समझदारी के साथ उपयोग करना आवश्यक है।
  • SBI SWP के तहत निवेशकों को कितना ब्याज दिया जाता है?

    SBI SWP के तहत निवेशकों को लिए किसी प्रकार की ब्याज दर निर्धारित नहीं की जाती है, यह एक बाजार आधारित योजना है, जिसका रिटर्न बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता हैं।
  • SBI SWP के तहत निकासी का अंतराल कितना होता है?

    एसबीआई व्यवस्थित निकासी योजना के तहत निकासी का अंतराल निवेशकों द्वारा चुना जा सकता है, आमतौर पर निवेशक मासिक, त्रैमासिक, अर्ध-वार्षिक और वार्षिक रूप से निकासी कर सकते हैं।
Invest ₹10K/Month & Get ₹1 Crore# Tax-Free*
*under 10(10D)
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL