SIP में न करें ये 5 गलतियां 2026

म्यूचुअल फंड्स में SIP रिटर्न कम होने का कारण सिर्फ बाजार में आई गिरावट नहीं होती है। बल्कि आपके निवेश के दौरान की जा रही कुछ सामान्य गलतियां भी हो सकती हैं। इन कारणों में निवेश अवधि का कम होना, स्टॉक मार्केट डाउन होने पर जल्दबाजी दिखाना, एसआईपी देरी से करना और सही फंड न चुनना आदि शामिल हैं। आइए जानते हैं कि एसआईपी में पैसा डूबने से कैसे बचें।

Read more

आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए निवेश

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फ़ंड उपलब्ध बिना किसी पेपरवर्क
  • 18% तक का CAGR

    निशुल्क एक्सपर्ट सलाह
  • 4.8++ Rated
  • 15.8 Crore Registered Consumer
  • 53 Partners Insurance Partners
  • 7.16 Crore Policies Sold

SIP रिटर्न कम होने के 5 मुख्य कारण

सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में कम रिटर्न मिलने की या पैसा डूबने की मुख्य वजहें नीचे दी गई हैं:

  • मार्केट गिरने पर SIP बंद कर देना - शेयर बाजार में अचानक गिरावट आने पर सारी यूनिट्स बेच देना आपकी सबसे बड़ी गलतियों में से एक है। क्योंकि जब आप सारी यूनिट्स बेच रहे होते हैं, तब आप उन यूनिट्स को कम कीमत पर ही बेच पाते हैं। इससे मिलने वाले रिटर्न में भारी नुकसान होता है और भविष्य में बाजार के उच्च प्रदर्शन का लाभ भी नहीं मिल पाता है।
  • एसआईपी देर से शुरू करना - SIP निवेश देरी से शुरू करना भी आपके रिटर्न को कम कर सकता है। ऐसा इसलिए है कि लंबी अवधि तक SIP में निवेश करना कंपाउंडिंग का बेहतर लाभ प्रदान करता है। वहीं, जब आप देर से एसआईपी शुरू करते हैं, तो आपके पैसों को बढ़ने के लिए अधिक समय नहीं मिलता है। साथ ही, उम्र के साथ आपके खर्चे भी बढ़ते हैं।
  • 1 साल के प्रदर्शन के आधार पर फंड चुनना - एसआईपी में पैसा अच्छे तरीके से लगाने के लिए कम से कम फंड के पिछले 5 सालों का प्रदर्शन देखना चाहिए। कई निवेशक केवल 1 साल के रिटर्न के आधार पर फंड चुन लेते हैं, जिस वजह से बाद में भारी नुकसान उठाना पड़ता है। साथ ही, फंड के साथ फंड मैनेजर को भी 3-5 साल का अनुभव होना जरूरी है।
  • समय के साथ SIP निवेश न बढ़ाना - जब आप लंबी अवधि तक निवेश करते हैं, तब समय के साथ महंगाई बढ़ती है, जिस वजह से आपको अपना प्राप्त रिटर्न कम लग सकता है। इसलिए हर साल अपनी आय बढ़ने के साथ SIP की रकम को भी स्टेप-अप करना बेहद ज़रूरी है।
  • बहुत सारे फंड्स में थोड़ा-थोड़ा निवेश करना - बहुत सारे फंड्स में एक साथ निवेश करना आपके SIP के पैसों को डूबा भी सकता है। इसे ओवर डायवर्सिफिकेशन भी कहते हैं। मान लीजिए आपने कई फंडों में निवेश किया, लेकिन उन सभी फंडों ने एक ही कंपनी में निवेश कर दिया। तब ऐसे में आपका SIP रिटर्न तेजी से कम हो सकता है।

SIP के नुकसानों से कैसे बचें?

SIP में पैसा डूबने से बचाने के लिए इन चीजों का ध्यान रखें:

  • सिप जल्दी शुरू करें - आप जितना जल्दी और लंबी अवधि तक एसआईपी करेंगे आपको उतना ही अधिक कंपाउंडिंग की शक्ति का लाभ मिल सकता है।
  • SIP को बीच में न रोकें - अपने तय लक्ष्य को हासिल करने के लिए बाजार में गिरावट आने पर भी निवेश जारी रखें, क्योंकि लंबी अवधि तक निवेश गिरावट को भी मुनाफे में बदल सकता है।
  • एसआईपी कैलकुलेटर का उपयोग करें - SIP कैलकुलेटर की मदद से आप अपने भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों के लिए जरूरी एक अनुशासित और व्यवस्थित निवेश योजना आसानी से बना सकते हैं।
  • स्टॉक मार्केट डाउन होने पर निवेश बढ़ाएं - यह रणनीति गिरते बाजार का लाभ उठाकर कम लागत में आपके पोर्टफोलियो को भविष्य के बड़े मुनाफे के लिए तैयार करती है।
  • चयनित फंड का 5 साल का प्रदर्शन देखें - किसी भी फंड को चुनने से पहले उसके पिछले 5 सालों के प्रदर्शन को जरूर ट्रैक करना चाहिए। इससे आप अपने लिए बेस्ट SIP प्लान चुन पाएंगे।

निष्कर्ष

SIP करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, वरना आपका प्राप्त रिटर्न कम हो सकता है और कभी-कभी पूरा पैसा भी डूब सकता है। एसआईपी शुरू करने से पहले ही फंड के पिछले कुछ सालों के प्रदर्शन को ध्यान से देखें। इससे बाजार का जोखिम कम हो जाता है। साथ ही, लॉन्ग टर्म SIP करें, इससे कंपाउंडिंग का लाभ अधिक मिलता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • SIP में पैसा डूबने से कैसे बचाएं?

    अपने पैसे को किसी एक कंपनी या सेक्टर में लगाने के बजाय अलग-अलग सेक्टर्स के म्यूचुअल फंड्स में लगाएं। इससे बाजार में उतार-चढ़ाव आने पर भी पैसे के डूबने का रिस्क कम होता है।
  • SIP से ज्यादा Return के लिए क्या करें?

    ज्यादा SIP रिटर्न पाने के लिए हर साल अपनी आय बढ़ने के साथ-साथ स्टेप-अप सिप विकल्प का उपयोग भी करते रहें। इससे बढ़ती महंगाई को मात देने के साथ-साथ कंपाउंडिंग का अधिक लाभ भी प्राप्त होता है।
  • लॉन्ग टर्म के लिए सबसे बेस्ट SIP कौन सी है?

    यदि आप लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो लार्ज कैप, फ्लेक्सी कैप और मिड कैप सबसे बेहतरीन माने जाते हैं।
  • SIP में कितना रिटर्न मिलता है?

    म्यूचुअल फंड SIP में रिटर्न फिक्स नहीं होता है, क्योंकि यह पूरी तरह बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। हालांकि, लंबे समय के निवेश पर औसतन 12% से 15% तक का सालाना रिटर्न मिल जाता है।
  • एसआईपी में पैसे कैसे लगाएं?

    आप किसी भी सुरक्षित इन्वेस्टमेंट ऐप पर अपना KYC पूरा करके SIP की शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपनी पसंद का फंड चुनकर एक तारीख और मंथली अमाउंट सेट करना होता है। इसके बाद आपके बैंक अकाउंट से तय तारीख को ऑटोमैटिक पैसे कट जाते हैं।

SIP plans Articles

Recent Articles
Popular Articles
टैक्स फ्री SIP कैसे करें

01 Sep 2026

म्यूचुअल फंड SIP पूरी तरह
Read more
केनरा बैंक SIP कैलकुलेटर

01 Sep 2026

केनरा बैंक SIP कैलकुलेटर
Read more
SIP के लिए टॉप मिड कैप फंड

01 Sep 2026

मिड कैप म्यूचुअल फंड
Read more
बंधन SIP

26 Aug 2026

बंधन SIP की मदद से आप मात्र
Read more
बेस्ट SIP प्लान
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) म्यूचुअल
Read more
₹3,000 प्रति माह के लिए बेस्ट SIP प्लान
म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए हर महीने 3,000 निवेश
Read more
1,000 प्रति माह SIP
1000 की एसआईपी रेगुलर सेविंग की आदत बनाने का
Read more
20 साल के लिए 1,000 की SIP
1,000 की SIP 20 साल में आपको लाखों का फंड बना कर दे
Read more
एसबीआई एसआईपी निवेश
SBI SIP के ज़रिए आप एस बी आई म्यूचुअल फंड में
Read more

Invest ₹10K/Month & Get ₹1 Crore# Tax-Free*
*under 10(10D)
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL