आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
लंबे समय के लिए बेस्ट एसआईपी प्लान
यहाँ लंबी अवधि के लिए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान की सूची दी गई है:
-
निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड ग्रोथ
निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड ग्रोथ एक ओपन एंडेड इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है। यह फंड मुख्य रूप से लार्ज कैप कंपनियों में निवेश करता है। इसका उद्देश्य लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि करना है। निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड ग्रोथ की शुरुआत 2013 में लॉंच किया गया था।
-
केनरा रोबेको लार्ज कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
केनरा रोबेको लार्ज कैप फंड रेगुलर ग्रोथ एक ओपन एंडेड म्यूचुअल फंड है, जिसका उद्देश्य लार्ज कैप कंपनियों में निवेश कर लंबे समय में पूंजी वृद्धि करना है। यह फंड मुख्य रूप से भारत की शीर्ष 150 बड़ी कंपनियों में निवेश करता है।
-
ICICI प्रूडेंशियल लार्ज कैप फंड ग्रोथ
ICICI प्रूडेंशियल लार्ज कैप फंड ग्रोथ एक इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है, जिसका उद्देश्य लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि करना है। यह फंड मुख्य रूप से लार्ज कैप कंपनियों में निवेश करता है। अगर आप लंबे समय के लिए निवेशित रहने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है।
-
इन्वेस्को इंडिया लार्ज कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
इन्वेस्को इंडिया लार्ज कैप फंड रेगुलर ग्रोथ एक ओपन एंडेड इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है, जो लार्ज कैप कंपनियों में निवेश कर लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि करने का लक्ष्य रखता है। यह फंड मुख्य रूप से शीर्ष 100 बड़ी कंपनियों में निवेश करता है।
-
मिराए एसेट लार्ज कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
मिराए एसेट लार्ज कैप फंड रेगुलर ग्रोथ एक ओपन एंंडेड म्यूचुअल फंड है, जो मुख्य रूप से भारत की टॉप 100 बडी कंपनियों में निवेश करता है। इसका उद्देश्य लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि करना है। अगर आप लंबे समय के लिए निवेशित रहना चाहते है, तो यह फंड आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है।
-
मोतिलाल ओसवाल मिड कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
मोतिलाल ओसवास मिड कैप फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी बेस्ड म्यूचुअल फंड है, जो मिड साइज की कंपनियों में निवेश करता है। इसका उद्देश्य लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि करना है। यह फंड उच्च जोखिम की श्रेणी में आता है।
-
बंधन इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड रेगुलर ग्रोथ
बंधन इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड रेगुलर ग्रोथ एक ओपन एंडेड इक्विटी आधारित फंड है। जो मुख्य रूप से बूनियादी ढ़ाचें से संबंधित कंपनियों में निवेश करता है। इस फंड का उद्देश्य लंबी अवधि अच्छा लाभ उत्पन्न करना है।
-
क्वांट स्मॉल कैप फंड ग्रोथ
क्वांट स्मॉल कैप फंड ग्रोथ एक म्यूचुअल फंड है, जो स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश कर लंबी अवधि में लाभ बनाने का लक्ष्य रखता है। यह फंड उच्च जोखिम की श्रेणी में आता है, लेकिन उच्च रिटर्न के लिए भी जाना जाता है।
-
HDFC फ्लेक्सी कैप फंड रेगुलर ग्रोथ ()
HDFC फ्लेक्सी कैप फंड रेगुलर ग्रोथ एक पूराना इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है, जिसका उद्देश्य लंबी अवधि में अच्छा लाभ उत्पन्न करना है। यह फंड मुख्य रूप से अवसर के अनुसार स्मॉल, मिड और लार्ज कैप कंपनियों में निवेश करता है।
-
एसबीआई कॉन्ट्रा फंड ग्रोथ
एसबीआई कॉन्ट्रा फंड ग्रोथ, इक्विटी बेस्ड म्यूचुअल फंड है। इसका उद्देश्य लंबी अवधि में लाभ बनाना है। यह फंड कॉन्ट्रा रणनीति पर काम करता है। यह एक लोकप्रिय म्यूचुअल फंड है, यदि आप लंबी अवधि के लिए निवेशित रहना चाहते है, तो यह विकल्प उपयुक्त साबित हो सकता है।
लंबी अवधि के लिए एसआईपी करने के क्या लाभ हैं?
लॉंग टर्म के लिए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश करने के लिए निम्नलिखित फायदे है:
- कम राशि से बड़ा फंड बनाए - लंबे समय की एसआईपी की सबसे खास बात है, कि इसमे आप कम राशि से निवेश की शुरुआत कर मैच्योरिटी तक बड़ा फंड तैयार कर सकते है।
- शेयर बाजार की समझ - लंबे समय में आप बाजार में होने वाले उतार चढ़ाव को वास्तविक रूप से अच्छे से समझ सकते है। इसके बाद आप निवेश राशि को बढ़ा भी सकते है।
- कंपाउंडिंग का लाभ - एसआईपी निवेश लंबे समय में ही पूर्ण रूप से लाभ प्रदान करता है, क्योकि लंबी अवधि आपके पैसे को बढ़ना का पूरा समय देती है। इसका मतलब है कि आप लंबे समय तक ब्याज पर ब्याज कमाते हैं। आज जितना अधिक समय के लिए निवेशित रहेंगे, उतना ही अधिक लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
- बाजार का असर कम होना - म्यूचुअल फंड निवेश जोखिमों के अधीन होते है, लेकिन अगर आप लंबे समय तक निवेशित रहते है, तो आप जोखिम को कम कर सकते है।
सिप कैलकुलेटर क्या है?
सिप कैलकुलेटर एक वित्तीय उपकरण है, जो एसआईपी निवेश की परिपक्वता पर मिलने वाले रिटर्न का अनुमान लगाने में आपकी सहायता करता है। यह कैलकुलेटर केवल अपेक्षित ब्याज दर, निवेश अवधि और निवेश राशि के आधार पर गणना करता है। इस कैलकुलेटर का उपयोग करना आसान, तेज़ और सटीक है।
SIP Calculator
Monthly Investment
₹22.4 L
निष्कर्ष
लंबी अवधि का एसआईपी निवेश एक बेहतरीन निवेश विकल्प माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योकि लंबे समय में अनुशासित निवेश और ब्याज चक्रवृद्धि का पूर्ण रूप से लाभ उठाया जा सकता है। अगर आपको शेयर बाजार की समझ है, तो आप लंबे समय में अपने लिए एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। इस लेख में हमने कुछ ऐसे एसआईपी प्लान के बारे में बताया है, जो आपको अच्छा रिटर्न दे सकते है। सिप कैलकुलेटर से आप सही निवेश अवधि और निवेश राशि के बारे में समझे उसके बाद अपने बेस्ट एसआईपी प्लान का चयन करें।