इंडसइंड बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50% अतिरिक्त ब्याज देता है। हालांकि, आपकी ब्याज दर तय की गई अवधि और जमा राशि पर निर्भर होती है। सीनियर सिटीजन के लिए IndusInd Bank FD 2026 में ₹3 करोड़ से कम जमा पर अधिकतम 7.50% प्रति वर्ष तक दर मिल जाती है

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
इंडसइंड बैंक वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था में सुरक्षित आमदनी बनाने के लिए सावधि जमा खाते की सुविधा देता है। सावधि जमा खाते में जमा मूलधन राशि पर ब्याज भी प्राप्त होता है, इससे लंबी अवधि बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है।
साथ ही, अधिकांश बैंक वरिष्ठ नागरिक एफडी पर सामान्य ब्याज दरों की तुलना में अधिक ब्याज दर प्रदान करते हैं, जिससे एक बेहतर मैच्योरिटी राशि बनाई जा सकती है। इसके अतिरिक्त, आपकी मैच्योरिटी राशि, निवेश की अवधि के अनुसार तय होती है, जो अवधि 7 दिन से 10 वर्ष के बीच होती है।
नीचे दी गई तालिका की मदद से आप इंडसइंड बैंक सावधि जमा खाता के इंटरेस्ट रेट की जानकारी ले सकते हैं:
| अवधि | वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD दर |
| 7 दिन से 30 दिन तक | 3.75% |
| 31 दिन से 45 दिन तक | 4.00% |
| 46 दिन से 60 दिन तक | 5.00% |
| 61 दिन से 90 दिन तक | 5.25% |
| 91 दिन से 180 दिन तक | 5.50% |
| 181 दिन से 210 दिन तक | 6.25% |
| 211 दिन से 269 दिन तक | 6.50% |
| 270 दिन से 364 दिन तक | 6.75% |
| 1 वर्ष से लेकर 1 वर्ष 6 महीने से कम की अवधि तक | 7.25% |
| 1 वर्ष 6 महीने से लेकर 1 वर्ष 7 महीने से कम की अवधि तक | 7.50% |
| 1 वर्ष 7 महीने से 3 वर्ष तक | 7.40% |
| 3 वर्ष से अधिक से लेकर 61 महीने से कम की अवधि तक | 7.15% |
| 61 महीने और उससे अधिक | 7.00% |
| कर बचत योजना (5 वर्ष), टैक्स सेवर एफडी | 7.15% |
नीचे इंडसइंड बैंक में वरिष्ठ नागरिक एफडी खाते के फायदे बताए गए हैं:
इंडसइंड बैंक में 1 लाख की एफडी पर 1 साल में कितना ब्याज मिलेगा? क्या आप भी अपने मूल धन से मिलने वाले कुल रिटर्न को जानना चाहते हैं। यह एफडी कैलकुलेटर से संभव है, इसके लिए आप इंडसइंड बैंक की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।
वेबसाइट पर जाकर आवश्यक जानकारी जैसे मूलधन राशि, जमा अवधि और ब्याज दर दर्ज कर दें। आपको तुरंत ही कुल परिपक्वता राशि और अर्जित ब्याज की जानकारी प्राप्त हो जाएगी। ध्यान दें, सावधि जमा खाते में वरिष्ठ नागरिकों और सामान्य नागरिकों के लिए दरें अलग होती हैं।
लोग यह भी पढ़ते हैं: इंडसइंड बैंक एफडी क्रेडिट कार्ड
IndusInd Bank FD खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज नीचे बताए गए हैं:
इंडसइंड बैंक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी खाता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से खोला जा सकता है। खाता खोलने से पहले अपने अनुसार मूलधन अवधि और निश्चित निवेश अवधि चुन लें, जिससे लक्ष्य प्राप्त करने में आसानी हो सके। आइए इंडसइंड बैंक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सावधि जमा खाता खोलने की जानकारी नीचे दी गई हैं:
इंडसइंड बैंक सावधि जमा खाते में सामान्य नागरिकों की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% तक की अतिरिक्त ब्याज दर प्रदान करता है। बैंक सावधि जमा खाता ब्याज दर लाभ के साथ नामांकन सुविधा, अवधि चयन, कर लाभ में प्राप्ति के विकल्प भी प्रदान करता है। इंडसइंड बैंक एफडी ब्याज दरों में नियमित तौर पर बदलाव किया जाता है, ऐसे में निवेश से पहले ताज़ा ब्याज दरों को जानने के बाद ही निवेश करें।