पोस्ट ऑफिस एफडी के बदले लोन 2026

पोस्ट ऑफिस द्वारा निवेशकों को एफडी के बदले लोन की सुविधा प्रदान की जाती है, इस लोन के तहत आप अपनी एफडी का 90 प्रतिशत लोन ले सकते हैं। इस सुविधा का उद्देश्य बिना एफडी तोड़े, निवेशकों की अचानक आने वाली पैसों की जरूरतों को पूरा करने में सहायता करना है। पोस्ट ऑफिस इस लोन की राशि पर आपके एफडी खाते पर मिलने वाले ब्याज से 1-2% ज्यादा ही ब्याज लेता है।

Read more
Senior Citizen FD Rates 2025
Guaranteed Return
गारंटीड रिटर्न
Includes Life Cover
जीवन कवर शामिल
Completely Tax Free+
पूरी तरह टैक्स फ्री+
1 प्लान, 3 फायदे
सबसे ज़्यादा रिटर्न देने वाले:
7.4%* (टैक्स-फ्री)

गारंटीड प्लान

(बीमा कंपनियों द्वारा)
4.6%* (टैक्स के बाद)

फिक्स्ड डिपॉजिट

(बैंकों द्वारा प्रदान)
4.0%*

सेविंग अकाउंट

(पोस्ट ऑफिस)
Maximum returns Offered by Guaranteed

6.5%**

Fixed Deposits

(by SBI bank)

(5-10 Years)

6.9%***

Public Provident Fund

(other popular options)

(15 Years)

We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
6.9% तक का गारंटी रिटर्न प्राप्त करें*

पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल

+91
Secure
हम स्पैम नहीं करते
प्लान देखें
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
Plans available only for people of Indian origin ''प्लान देखे'' पर क्लिक करने से आप हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं
Get Updates on WhatsApp
We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
Updated: 04-06-2026 09:48:41 AM

पोस्ट ऑफिस एफडी के बदले लोन क्या है?

पोस्ट ऑफिस सावधि जमा के बदले लोन, दरअसल पोस्ट ऑफिस की एक विशेष सुविधा है, जिसके तहत आप अपनी एफडी के बदले में लोन प्राप्त कर सकते हैं। इस सुविधा के तहत पोस्ट ऑफिस आपकी एफडी को अपने पास सुरक्षा के रूप में रख लेता है और लोन दे देता है। आमतौर पर इस लोन की लिमिट एफडी राशि की 90% होता है।

इस लोन के लिए पोस्ट ऑफिस आपसे सिबिल स्कोर या किसी दूसरे दस्तावेज की मांग नहीं करता है। यही नहीं, बल्कि अगर आप सिबिल स्कोर खराब भी हैं, तो आप इसे बेहतर कर सकते हैं। वर्तमान में पोस्ट ऑफिस एफडी ब्याज दर 6.9% से 7.5% तक है। हालांकि इसे पाने के लिए आपके पास पोस्ट ऑफिस में न्यूनतम 6 महीने की एफडी होनी चाहिए।

पोस्ट ऑफिस एफडी के बदले लोन के लिए कैसे आवेदन करें?

यहां बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से आप पोस्ट ऑफिस एफडी आधारित लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • स्टेप 1 - सबसे पहले नजदीकी पोस्ट ऑफिस शाखा में जाएं।
  • स्टेप 2 - एफडी के बदले लोन का फॉर्म प्राप्त करें और उसे भरें।
  • स्टेप 3 - आवेदन पत्र के साथ एफडी रसीद, आधार कार्ड और PAN जमा करें।
  • स्टेप 4 - पोस्ट ऑफिस द्वारा वेरिफिकेशन के बाद आपका लोन स्वीकृत कर दिया जाएगा।
  • ध्यान दें - अगर आपकी पोस्ट ऑफिस एफडी, IPPB खाते से लिंक है, तो आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक मोबाइल बैंकिंग ऐप से आवेदन कर सकते हैं।

लोग यह भी पढ़ते हैं: पोस्ट ऑफिस लोन स्कीम

पोस्ट ऑफिस एफडी लोन किसके लिए उपयुक्त है?

यहां बताया गया है, कि पोस्ट ऑफिस एफडी लोन किसके लिए उपयुक्त है:

  • कम ब्याज पर लोन - पोस्ट ऑफिस एफडी के बदले लोन पर आमतौर पर एफडी खाते पर मिलने वाले ब्याज से 1-2% ही ज्यादा होता है। जो अन्य लोन की तुलना में बेहद ही कम होता है।
  • तत्काल पैसों की जरूरत - अगर आपको तत्काल पैसों की जरूरत है, तो आप एफडी तोड़े बिना लोन के रूप में राशि प्राप्त कर सकते हैं।
  • कम सिबिल स्कोर - एफडी के बदले लोन प्राप्त करने के लिए आपको सिबिल स्कोर की आवश्यकता नहीं पड़ती है, तो लोन आसानी से मिल जाता है।
  • कम समय के लिए पैसों की आवश्यकता - यदि आपको तत्काल पैसों की जरूरत पड़ी है, और कुछ समय में पैसे चुका सकते हैं, एफडी तोड़ने से, एफडी के बदले लोन लेना एक अच्छा कदम है।

पोस्ट ऑफिस एफडी के बदले लोन का भुगतान कैसे किया जा सकता है?

यहां बताए विभिन्न तरीकों से पोस्ट ऑफिस सावधि लोन का भुगतान कर सकते हैं:

  • EMI भुगतान - आप लोन की बकाया राशि का भुगतान EMI के माध्यम से कर सकते हैं। इससे आप पर अधिक वित्तीय बोझ नहीं रहता है।
  • एकमुश्त - EMI के अतिरिक्त आप पूरी लोन राशि का भुगतान एक साथ ही कर सकते हैं।
  • एफडी से भुगतान - यदि आप लोन नहीं चुका पा रहें हैं, तो बकाया राशि को पोस्ट ऑफिस, एफडी की मैच्योरिटी पर ब्याज के साथ काट सकता है, और शेष राशि आपको वापस कर दी जाती है।

निष्कर्ष

पोस्ट ऑफिस एफडी के बदले लोन की सुविधा प्रदान करता है, जिसकी सहायता से एफडी तोड़े बिना तुरंत राशि प्राप्त की जा सकती है। इस लोन की लिमिट आपकी एफडी राशि का 90 प्रतिशत होती है। लोन की खास बात है, कि लोन लेने के बाद भी आपके पोस्ट ऑफिस एफडी खाते पर मिलने वाले ब्याज पर कही से कही तक कोई असर नहीं पड़ता है। इस लोन पर पोस्ट ऑफिस द्वारा आपकी एफडी पर मिलने वाले ब्याज से 1-2% अधिक ब्याज लगाया जाता है। मुख्य रूप से लोन के लिए आवेदन करने के लिए आपको पोस्ट ऑफिस की शाखा में जाना होगा, हालांकि आईपीपीबी बैंक में खाता होने पर आप ऑनलाइन भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • एफडी के बदले पोस्ट ऑफिस लोन सुविधा क्या है?

    यह एक विशेष सुविधा है, जिसका मतलब है, कि पोस्ट ऑफिस आपकी एफडी को अपने पास गिरवी रख कर लोन प्रदान करता है।
  • एफडी के बदले पोस्ट ऑफिस से कितना लोन मिल सकता है?

    एफडी के बदले पोस्ट ऑफिस से आपकी एफडी राशि का अधिकतम 90% लोन मिल सकता है।
  • क्या एफडी के बदले लोन के बाद एफडी पर ब्याज मिलेगा?

    हाँ, एफडी के बदले लोन लेने के बाद भी आपकी एफडी पर सामान्य रूप से ब्याज मिलता रहेगा।

Loan Against Fd Articles

Recent Articles
Popular Articles
सावधि जमा के बदले लोन

23 Jan 2026

अधिकतम बैंक और डाकघर
Read more
सावधि जमा के बदले लोन
  • 23 Jan 2026
  • 599
अधिकतम बैंक और डाकघर द्वारा सावधि जमा के
Read more


˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
* Applicable for Titanium variant of Max Life Smart Fixed-return Digital (Premium payment of 5 years, Policy term of 10 years) and a healthy male of 18 years old paying Rs. 30,000/- monthly (exclusive of all applicable taxes)
** Fixed deposit rate applicable for 5 year's 1 day to 10 years for investment amount less< 2 Crore ( Not for senior citizens).
*** PPF interest rate applicable for 15 years for investment amount upto 1.5 Lac
+ Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
#Discount offered by insurance company
##The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed along with other variable factors. 7.4% rate of return is for an 18-year-old, healthy male for a policy term of 20 years and a premium term of 10 years with ₹5,00,000 annually installment premium. All plans listed here are from insurance companies’ funds.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL