आरबीएल बैंक (RBL Bank) 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सावधि जमा पर 7.70% प्रति वर्षतक की आकर्षक ब्याज दर प्रदान कर रहाहै। यह ब्याज दर चुनी गई अवधि पर निर्भर करती है, आमतौर पर ग्राहक 7 दिन से 10 साल तक की अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं। आइए वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरबीएल बैंक की एफडी दरों 2026 की पूरी जानकारी जानते हैं।

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
आरबीएल बैंक एक निश्चित अवधि और ब्याज दर के साथ वरिष्ठ नागरिकों को सावधि जमा खाते की सुविधा प्रदान करता है। वरिष्ठ नागरिक एफडी के तहत सामान्य ब्याज दरों की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% - 0.75% तक अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि पर अलग-अलग ब्याज दर प्रदान करता है। साथ ही, RBL Bank की अधिकतम ब्याज दर 7.70% है, जो 18 महीने से 36 महीने की अवधि पर मिलती है।
नीचे आरबीएल बैंक सावधि जमा इंटरेस्ट रेट की जानकारी दी गई हैं:
| अवधि | वरिष्ठ नागरिक% |
| 7 दिन से 14 दिन | 4.00% |
| 15 दिन से 45 दिन | 4.50% |
| 46 दिन से 90 दिन | 5.00% |
| 91 दिन से 180 दिन | 5.25% |
| 181 दिन से 240 दिन | 6.00% |
| 241 दिन से 364 दिन | 6.55% |
| 12 महीने से 500 दिन | 7.50% |
| 501 दिन से 18 महीने | 7.50% |
| 18 महीने से 36 महीने | 7.70% |
| 36 महीने से 5 साल | 7.50% |
| 5 साल से 10 साल | 7.20% |
| 5 साल (टैक्स सेविंग एफडी) | 7.20% |
आरबीएल बैंक वरिष्ठ नागरिक एफडी के फायदे नीचे दिए गए हैं:
आरबीएल बैंक में वरिष्ठ नागरिक एफडी खाता खोलने का फॉर्म आप बैंक की शाखा से प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, आरबीएल खाता ऑनलाइन घर बैठे भी खोला जा सकता है। आइए दोनों प्रक्रिया जानते हैं:
लोग यह भी पढ़ते हैं: कौन सा बैंक एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज देता है?
आरबीएल बैंक द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को 4.00% प्रति वर्ष से 7.70% प्रति वर्ष तक की दर दी जाती है। वर्तमान में 3 करोड़ से कम की राशि पर 18 महीने से 36 महीने वाली अवधि में सबसे अधिक ब्याज दिया जा रहा है। आरबीएल बैंक की एफडी में मूल धन जमा की अवधि 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए होती है। साथ ही, आप आरबीएल बैंक में आसानी से इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से घर बैठे सावधि जमा खाता खोल सकते हैं।