यस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में अधिक ब्याज दर प्रदान करता है। यस बैंक में निवेश की अवधि 7 दिनों से 10 वर्ष तक की हो सकती है। इस अवधि के लिए वरिष्ठ नागरिकों को 3.75% से 7.75% प्रति वर्ष (3 करोड़ से कम के लिए) तक की ब्याज दर मिलती है। साथ ही, यदि वित्तीय वर्ष में कुल ब्याज ₹50,000 से कम है, तो ब्याज टैक्स फ्री होता है।

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
यस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सावधि जमा खाते की सुविधा प्रदान करता है, जिसमें आवेदक अपनी जरूरत अनुसार 7 दिन से लेकर 10 वर्ष तक की अवधि चुन सकता है। वर्तमान में यस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सावधि जमा खाते पर 3.75% से 7.75% तक का ब्याज दर प्रदान कर रहा है।
रिटायरमेंट का समय एक ऐसा समय होता है, जब आमतौर पर नियमित आय का साधन नहीं रहता है, ऐसे में अपने पैसों को सही जगह पर निवेश करना जरूरी है, ताकि समय के साथ पैसे की वैल्यू बढ़ें। इसी कारण यस बैंक में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए यस बैंक एफडी ब्याज दरें सामान्य ब्याज दरों की तुलना में अधिक होती है।
यस बैंक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सावधि जमा खाते की दर की जानकारी नीचे दी गई हैं:
| परिपक्वता अवधि | वरिष्ठ नागरिक दर (% प्रति वर्ष) |
| 7 दिन से 14 दिन तक | 3.75% |
| 15 दिन से 45 दिन तक | 4.00% |
| 46 से 90 दिन | 5.00% |
| 91 दिन से 120 दिन तक | 5.25% |
| 121 दिन से 180 दिन तक | 5.25% |
| 181 दिन से 271 दिन तक | 6.50% |
| 272 दिन से 335 दिन तक | 6.75% |
| 336 दिन < 1 साल | 7.00% |
| 12 महीने | 7.15% |
| 12 महीने < 18 महीने | 7.25% |
| 18 महीने | 7.25% |
| 18 महीने 1 दिन < 24 महीने | 7.50% |
| 24 महीने < 35 महीने | 7.50% |
| 35 महीने | 7.40% |
| 35 महीने 1 दिन < 36 महीने | 7.50% |
| 36 महीने < 60 महीने | 7.75% |
| 60 महीने | 7.50% |
| 60 महीने 1 दिन < 120 महीने | 7.50% |
यस बैंक सावधि जमा खाते में वरिष्ठ नागरिकों को अधिक लाभ मिलते हैं, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है:
वरिष्ठ नागरिकों के लिए यस बैंक में एफडी खाता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खोल सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे:
ऑनलाइन प्रक्रिया
यस बैंक सावधि जमा में खाता खोलने की ऑनलाइन प्रक्रिया नीचे दी गई है:
ऑफलाइन प्रक्रिया
आप अपने नजदीकी यस बैंक की शाखा में जाकर भी सावधि जमा खाता खुलवा सकते हैं:
यस बैंक सावधि जमा ब्याज दर वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय सहायता देने के लिए मदद करती है। यस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50%-0.75% तक अतिरिक्त ब्याज देता है। वरिष्ठ नागरिक अधिकतम 10 साल के लिए यस बैंक सावधि जमा में निवेश कर सकते हैं। एफडी ब्याज दरें समय-समय पर बदलती रहती है, इसलिए ताज़ा दरों से अवगत रहने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर देखें।