एनपीएस में कितनी पेंशन मिलेगी?

एनपीएस में कितनी पेंशन मिलेगी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपनी नौकरी के दौरान उसमें कितने रुपये निवेश करते हैं। दरअसल NPS में आप हर महीने एक निश्चित राशि जैसे 1,000, या 2,000 निवेश करते हैं। इस राशि को बाजार में निवेश किया जाता है और बाजार के प्रदर्शन के आधार पर जो फंड बनता है, उसका 60% आपको एकमुश्त मिलता है और बाकी का 40% हिस्सा नियमित पेंशन के लिए उपयोग होता है।

Read more
  • Peaceful Post-Retirement Life

  • Tax Free Regular Income

  • Wealth Generation to beat Inflation

  • 4.8++ Rated
  • 15.8 Crore Registered Consumer
  • 53 Partners Insurance Partners
  • 7.16 Crore Policies Sold
We are rated++
rating
15.8 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
7.16 Crore
Policies Sold
In-Built life cover

Start Investing ₹10k/Month & Build a corpus of ₹1 Crore# on Retirement

+91
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
प्लान देखें पर क्लिक करके आप सहायता प्राप्त करने और हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं। #For a 55 year on investment of 20Lacs #Discount offered by insurance company

NPS क्या है?

NPS का पूरा नाम नेशनल पेंशन स्कीम (NPS scheme in hindi) है, जिसकी शुरुआत भारत सरकार द्वारा लोगों की रिटायरमेंट को सुरक्षित करने के उद्देश्य से की गई थी। इस योजना में आप अपनी नौकरी के दौरान नियमित योगदान करते हैं, जिसे बाजार में निवेश किया जाता है। इसके बाद बाजार के प्रदर्शन के आधार पर आपकी मैच्योरिटी राशि बनती है।

जो फंड तैयार होता है, उसका 60% आपको एकमुश्त दिया जाता है और शेष 40% से आपकी नियमित पेंशन सुनिश्चित की जाती है। साथ ही आप NPS पोर्टल में PRAN के जरिए एनपीएस लॉगिन करके अपने एनपीएस खाते का बैलेंस और स्टेटमेंट देख सकते हैं।

एनपीएस में रिटायरमेंट के बाद कितना पैसा मिलेगा?

देखिए NPS से मिलने वाला पैसा आपके द्वारा की गई मंथली इन्वेस्टमेंट और बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। यहां एक टेबल में विभिन्न मासिक निवेश राशि के आधार पर बताया गया है कि अगर आप 30 साल की आयु में NPS में निवेश करना शुरू करते हैं और इसपर आपको 10% का अनुमानित रिटर्न मिलता है, तो आपको कितनी पेंशन और कितना पैसा मैच्योरिटी पर हाथ में मिल सकता है।

निवेश अवधि मासिक निवेश राशि कुल फंड 60% एकमुश्त पैसा मासिक पेंशन राशि
30 साल ₹ 2,000 ₹45.6 लाख ₹27.3 लाख ₹9,100
30 साल ₹ 5,000 ₹1.14 करोड़ ₹68.4 लाख ₹22,800
30 साल ₹ 10,000 ₹2.28 करोड़ ₹1.37 करोड़ ₹45,600
30 साल ₹ 20,000 ₹4.56 करोड़ ₹2.73 करोड़ ₹91,200

चलिए अब इसे विस्तार से समझते हैं

उदाहरण 1 - यदि आपका कुल फंड 45.6 लाख तैयार होता है तो, इसका बंटवारा कैसे होगा:

  • कुल फंड का 60% आप 60 वर्ष की आयु के बाद एकमुश्त प्राप्त कर सकते हैं, जो कि ₹27.3 लाख होगा।
  • अब इसका 40% हिस्सा, जो करीब 18.2 लाख होगा, उससे आपको जीवनभर करीब 9,100 रुपये की पेंशन मिलेगी।
  • सवाल 1 - लोगों के मन में पहला बड़ा सवाल आता है कि जीवनभर पेंशन कैसे मिलेगी तो समझिए कि NPS इस 18.2 लाख की राशि को किसी सुरक्षित एफडी या सरकारी बॉंड में निवेश कर देता है, इसके बाद अगर 6% दर के अनुसार देखें, तो हर साल करीब ₹1,09,200 का ब्याज मिलेगा। इस ब्याज से आपको हर महीने 9,100 की पेंशन दी जाएगी।
  • सवाल 2 - दूसरा सवाल यह आता है कि अगर मेरी मृत्यु हो जाए तो पेंशन का क्या होगा?, यदि आपकी दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है, तो आपकी पत्नी को भी जीवनभर पेंशन मिलेगी। यदि उनकी भी दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है तो बच्चों को कुल फंड का 40% हिस्सा जो 18.2 लाख था वह दे दिया जाएगा, NPS ट्रस्ट इसे खुद नहीं रखेगा। हालांकि इसके लिए आपको ‘Annuity with Return of Premium’ का विकल्प चुनना होगा।

NPS के बारे में जानकारी

यहाँ नेशनल पेंशन स्कीम के बारे में जानकारी (NPS ke bare me jankari in hindi) दी गई है:

  • योजना का प्रकार - NPS एक सरकारी रिटायरमेंट योजना है।
  • खाता कौन खोल सकता है - 18 से 70 साल का कोई भी व्यक्ति NPS खाता खोल सकता है।
  • टैक्स में छूट - Section 80CCD (1B) के तहत आपको हर साल ₹50,000 की अलग से एक्स्ट्रा टैक्स छूट मिलती है।
  • फ्लेक्सिबिलिटी - निवेशक अपने अनुसार निवेश राशि का चयन कर सकते हैं, साथ ही एनयूटी प्लान भी अपने अनुसार चुन सकते हैं।
  • रिटर्न - दूसरी रिटायरमेंट स्कीमों की तुलना में NPS से ज्यादा रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है।
  • दोहरा लाभ - NPS से निवेशकों को दोहरा लाभ मिलता है। कुल फंड का 60% हिस्सा आपको एकमुश्त मिल जाता है और बाकी के 40% हिस्से से जीवनभर पेंशन मिलती है।

निष्कर्ष

एनपीएस भारत सरकार द्वारा शुरू की गई रिटायरमेंट स्कीम है, जो निवेशकों को एकमुश्त राशि और जीवनभर पेंशन का दोहरा लाभ देती है। इस योजना के तहत निवेशकों को हर महीने एक निश्चित राशि का निवेश करना होता है, जिसे एनपीएस ट्रस्ट द्वारा बाजार में निवेश किया जाता है, फिर जैसा रिटर्न मिलता है उसके अनुसार आपकी पेंशन राशि तय की जाती है। मैच्योरिटी पर कितनी राशि मिलेगी, इसका अनुमान लगाने के लिए आप NPS कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • Q. एनपीएस में कितना निवेश किया जा सकता है?

    Ans. आमतौर पर एनपीएस में निवेश करने की कोई सीमा नहीं है, आप जितना चाहें उतना निवेश कर सकते हैं.
  • Q. एनपीएस से कितनी पेंशन मिलेगी?

    Ans. एनपीएस स्कीम के तहत कोई पहले से तय पेंशन (NPS me kitni pension milegi in hindi) नहीं मिलती है, बल्कि पेंशन की राशि आपके द्वारा किए गए निवेश के आधार पर 60 साल की आयु पर तय होती है। आमतौर पर कुल मैच्योरिटी अमाउंट का 40% पेंशन के लिए उपयोग होता है, ऐसे में जितना फंड जमा होगा, उस आधार पर पेंशन मिलेगी।
  • Q. 20 साल के लिए NPS 5000 प्रति माह की राशि क्या है?

    Ans. 20 साल के लिए NPS 5000 प्रति माह का मतलब, एनपीएस में 20 साल नियमित निवेश से है। अगर आप 40 साल की आयु में NPS में निवेश शुरू करके अगले 20 सालों तक हर महीने 5,000 रुपये इसमें निवेश करते हैं तो 10% अनुमानित रिटर्न के आधार पर 60 साल की आयु के बाद आपको लगभग 37,96,844 की मैच्योरिटी अमाउंट मिलेगी। अब इसका 60% आपको एकमुश्त मिल जाएगा और 40% से आपको जीवनभर पेंशन मिलती रहेगी।
  • Q. क्या मैं एनपीएस से 100% राशि निकाल सकता हूँ?

    Ans. हाँ, लेकिन केवल कुछ विशेष परिस्थितियों में ही ऐसा किया जा सकता है। जैसे यदि खाताधारक की 60 साल से पहले दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाए या यदि कुल कॉर्पस 8 लाख से कम है तो ऐसा किया जा सकता है।
  • Q. एनपीएस 60 साल बाद कैसे भुगतान करता है?

    Ans. एनपीएस 60 साल बाद आपको दो हिस्सों में भुगतान करता है, जो आपका कुल कॉर्पस बनता है, उसे 60% और 40% के दो हिस्सों में बाँटा जाता है। 60% हिस्सा आपको एकमुश्त दिया जाता है, वहीं 40% हिस्से से वार्षिकी ली जाती है, जिससे आपको जीवनभर पेंशन मिलती है।
  • Q. NPS में कितना ब्याज मिलता है?

    Ans. NPS में मिलने वाला ब्याज पहले से तय नहीं होता है, यह बाजार के प्रदर्शन के आधार पर तय किया जाता है।
  • Q. NPS कार्ड क्या होता है?

    Ans. लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि NPS card kya hota hai, देखिए इसे PRAN कार्ड भी कहा जाता है। यह एक ऐसा कार्ड होता है जो आपको NPS खाता खोलने के बाद दिया जाता है। यह कार्ड एक पहचान पत्र की तरह होता है, इसपर 12 अंकों का PRAN नंबर होता है।
  • Q. सरकारी कर्मचारियों के लिए एनपीएस कैलकुलेटर क्या है?

    Ans. सरकारी कर्मचारियों के लिए एनपीएस कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है जो रिटायरमेंट के बाद NPS me kitna pension milta hai इसका अनुमान लगाने में मदद करता है।
  • Q. NPS में रिटायरमेंट के बाद कितना पैसा मिलता है?

    Ans. NPS में रिटायरमेंट के बाद मिलने वाला पैसा पहले से तय नहीं होता है, क्योंकि इसमें आपके द्वारा जमा किए गए पैसे को बाजार में निवेश किया जाता है। फिर बाजार जैसा प्रदर्शन करता है, आपको उसी आधार पर रिटर्न दिया जाता है। आप NPS कैलकुलेटर से NPS me retirement ke baad kitna paisa milta hai, का अनुमान लगा सकते हैं।
  • Q. NPS कैलकुलेटर क्या है?

    Ans. NPS कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है जिसकी सहायता से आप यह अनुमान लगा सकते हैं कि आपको 60 वर्ष की आयु के बाद कितनी राशि मिलेगी। NPS me pension kitni milegi calculator, आपको तुरंत और स्पष्ट अनुमान देता है।
Disclaimer: Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by an insurer.
NPS Calculator

Your Age

18 Years 59 Years
Enter Your Age

Monthly Investment

₹500 ₹10L
Enter Investment Per Month

Expected Return on Investment

5% 15%
Expected Return on Investment

Percentage of Corpus Allocated for Pension

40% 100%
Enter Corpus Percentage

Expected Return from Pension

5% 15%
Enter Annuity Return
₹0
Your Monthly Pension
₹0
Your Monthly Pension
Your Pension Calculation
Your Pension Calculation
Total Investment
Returns Earned
Maturity Amount
Maturity Amount split (Lumpsum & Pension)
60%
Lumpsum Amount
At the age of 60 Yrs
40%
Pension Wealth
At the age of 60 Yrs

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan.
^The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
+Returns Since Inception of LIC Growth Fund
¶Long-term capital gains (LTCG) tax (12.5%) is exempted on annual premiums up to 2.5 lacs.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL