नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) 2026

क्या आप रिटायरमेंट के बाद बड़ा फंड और हर महीने गारंटीड पेंशन चाहते हैं? नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) भारत सरकार की एक सुरक्षित और भरोसेमंद योजना है। इसमें आपका पैसा शेयर बाजार और बॉन्ड्स में निवेश होता है, जिससे PPF या FD से बेहतर रिटर्न मिलता है। 60 साल के होने पर आपको 60% फंड टैक्स फ्री मिलता है और 40% से नियमित पेंशन दी जाती है। साथ ही, हर साल ₹2 लाख तक की शानदार टैक्स छूट भी मिलती है।

Read more
  • Peaceful Post-Retirement Life

  • Tax Free Regular Income

  • Wealth Generation to beat Inflation

  • 4.8++ Rated
  • 15.8 Crore Registered Consumer
  • 53 Partners Insurance Partners
  • 7.16 Crore Policies Sold
We are rated++
rating
15.8 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
7.16 Crore
Policies Sold
In-Built life cover
₹10,000/महीने निवेश करें और पाएँ 

₹1 करोड़* टैक्स फ्री

+91
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
प्लान देखें पर क्लिक करके आप सहायता प्राप्त करने और हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं। #Discount offered by insurance company

NPS क्या है?

एनपीएस का पूरा नाम नेशनल पेंशन स्कीम है, यह भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया पेंशन प्लान है। इसकी शुरुआत भारत सरकार द्वारा 2004 में की गई थी। एनपीएस में आप अपनी नौकरी के दौरान 60 साल तक की आयु तक लगातार पैसे जमा करते हैं, इस पैसे को शेयर बाजार और बॉन्ड्स में निवेश किया जाता है। इसके बाद जो फंड तैयार होता है, उसका 60% आपको 60 साल की आयु पर एकमुश्त दिया जाता है, बाकी के 40% से जीवनभर पेंशन मिलती है।

18 से 70 साल का कोई भी भारतीय नागरिक इसमें निवेश कर सकता है। एनपीएस सबसे सस्ती पेंशन योजनाओं में से एक है, इसका मैनेजमेंट चार्ज बहुत कम होता है। इसमें धारा 80C के तहत 1.5 लाख प्रति वर्ष के निवेश पर टैक्स छूट और धारा 80CCD (1B) के तहत अतिरिक्त 50,000 की टैक्स छूट मिल जाती है। 

NPS खाते के प्रकार 

एनपीएस खाते दो प्रकार के होते हैं, टायर 1 और टायर 2। चलिए इन दोनों के बारे में विस्तार से समझते हैं:

  • टायर 1 - टायर 1 अकाउंट एक अनिवार्य अकाउंट होता है। यह खाता 60 साल की आयु तक लॉक रहता है, इस दौरान आप निकासी नहीं कर सकते हैं। आंशिक निकासी केवल कुछ विशेष परिस्थितियों में की जा सकती है। इस खाते के लिए शुरुआती जमा राशि 500 रुपये होती है, इसपर आपको 2 लाख तक की टैक्स छूट मिलती है। 
  • टायर 2 - टायर 2 अकाउंट खोलने के लिए आपके पास टायर 1 अकाउंट होना चाहिए। यह एक ऐसा खाता है जो ग्राहकों को एनपीएस अवधि के दौरान आंशिक निकासी करने की अनुमति देता है। यह कोई अनिवार्य खाता नहीं है, आप अपनी इच्छा के अनुसार इसे खोल सकते हैं। इसमें कोई लॉक नहीं होता है। यह एक सामान्य सेविंग अकाउंट की तरह होता है। इस पर कोई टैक्स लाभ भी नहीं मिलता है। 

एनपीएस के फायदे

नेशनल पेंशन स्कीम के निम्नलिखित फायदे हैं:

  • कर लाभ - आयकर अधिनियम की धारा 80C में ₹1.5 लाख और धारा 80CCD (1B) के तहत अलग से ₹50,000 की अतिरिक्त छूट मिलती है। यानी आप कुल ₹2,00,000 तक की टैक्स बचत कर सकते हैं।
  • PPF और FD से बेहतर रिटर्न - आपका पैसा शेयर बाजार और सरकारी बॉन्ड्स में निवेश होता है, जिससे लंबी अवधि में 10% से 12% तक का औसतन रिटर्न मिल सकता है। जो किसी दूसरी सरकारी योजना की तुलना में ज्यादा है।
  • 60% पैसा बिल्कुल टैक्स-फ्री - 60 साल की आयु पूरी होने पर आप कुल जमा फंड का 60% हिस्सा एकमुश्त निकाल सकते हैं, जो पूरी तरह से टैक्स फ्री होता है। 
  • जीवनभर पेंशन - बचे हुए 40% हिस्से से आपको 'एन्युटी' मिलती है, जिससे रिटायरमेंट के बाद जीवनभर हर महीने पेंशन आती रहती है।
  • सरकारी सुरक्षा - यह योजना भारत सरकार की संस्था PFRDA द्वारा संचालित है, इसलिए आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है।
  • फ्लेक्सिबिलिटी - आप अपनी पसंद से फंड मैनेजर चुन सकते हैं और यह भी तय कर सकते हैं कि आपका कितना % पैसा शेयर बाजार में लगे और कितना बॉन्ड्स में। साथ ही आप निवेश राशि भी अपने अनुसार चुन सकते हैं। 
  • शुरुआत करना बेहद आसान - आप सिर्फ ₹500 से खाता खोलकर निवेश शुरू कर सकते हैं और eNPS वेबसाइट से पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर सकते हैं।
  • कितनी पेंशन मिलती है - एनपीएस में कितनी पेंशन मिलती है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितना निवेश करते हैं और बाजार कैसा प्रदर्शन करता है। 

NPS में टैक्स छूट के नियम 

चलिए एनपीएस के टैक्स नियमों को विस्तार से समझते हैं:

  • धारा 80CCD (1) - धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की सालाना छूट दी जाती है।
  • धारा 80CCD (1B) - धारा 80CCD (1B) के तहत 50,000 रुपये की अतिरिक्त छूट दी जाती है, जिससे कुछ छुट 2 लाख तक की हो जाती है।
  • धारा 80CCD (2) - कंपनी के योगदान पर बेसिक सैलरी का 10% टैक्स फ्री होता है। 
  • मैच्योरिटी - 60 साल की आयु पूरी होने पर मैच्योरिटी पर जो फंड तैयार होता है उसका 60% टैक्स फ्री एकमुश्त दिया जाता है। 
  • जीवनभर पेंशन - बाकी 40% हिस्से से एन्युटी खरीदने पर तुरंत कोई टैक्स नहीं लगता है। हालांकि अगर बाद में खरीदी जाती है तो टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स लग सकता है।
  • आंशिक निकासी - विशेष कारणों के लिए 60 वर्ष से पहले निकाला गया 25% तक का फंड टैक्स-फ्री होता है।

NPS खाता कौन खोल सकता है?

यहाँ एनपीएस अकाउंट खोलने के लिए पात्रता की जानकारी दी गई है:

  • भारतीय नागरिक - 18 से 70 वर्ष के भारतीय नागरिक और OCI इस खाते को खोल सकते हैं। 
  • KYC दस्तावेज - आवेदक के पास KYC दस्तावेज़ों का होना जरूरी है। 

एनपीएस खाता कैसे खोलें? 

यहां बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से आप एनपीएस खाता खोल सकते हैं:

  • स्टेप 1 - सबसे पहले eNPS पोर्टल पर जाएं। 
  • स्टेप 2 - ‘National Pension Scheme’ का विकल्प चुनें और रजिस्टर पर क्लिक करें। 
  • स्टेप 3 - आधार कार्ड और PAN की मदद से OTP वेरिफाई करें। 
  • स्टेप 4 - अपनी निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स और नॉमिनी की जानकारी दर्ज करें। 
  • स्टेप 5 - टायर 1 अकाउंट चुनें, फंड मैनेजर और एसेट एलोकेशन चुनें। 
  • स्टेप 6 - अपनी फोटो और ऑनलाइन हस्ताक्षर करें।
  • स्टेप 7 - शुरुआती जमा राशि का भुगतान करें, इसके बाद सबमिट कर दें। 
  • स्टेप 8 - अब अंत में आपको PRAN नंबर जनरेट हो जाएगा। 

निष्कर्ष

एनपीएस एक सरकारी रिटायरमेंट स्कीम है, जिसे 2004 में लोगों की रिटायरमेंट को सुरक्षि करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। पहले यह योजना केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए थी, हालांकि बाद में इसे सभी के लिए खोल दिया गया। आपको इस योजना में 60 साल की आयु तक नियमित योगदान करना होता है, इस पैसे को शेयर बाजार में निवेश किया जाता है। इसके बाद जो फंड तैयार होता है उसका 60% आपको टैक्स फ्री एक साथ मिलता है और 40% से आपको जीवनभर पेंशन मिलती है। आप एनपीएस कैलकुलेटर से इसकी मैच्योरिटी पर मिलने वाले लाभ का अनुमान लगा सकते हैं।

NPS के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • एनपीएस क्या है?

    एनपीएस एक सरकारी पेंशन योजना है, जिसमें आपको बाजार आधारित रिटर्न और जीवनभर पेंशन का लाभ मिलता है। इसमें आपको 60 साल की आयु तक नियमित निवेश करना होता है, इस पैसे को बाजार में निवेश किया जाता है। फिर जो फंड तैयार होता है उसका 60% आपको एकमुश्त मिलता है और 40% से पेंशन मिलती है।
  • एनपीएस में फुल फॉर्म क्या है?

    NPS की फुल फॉर्म नेशनल पेंशन स्कीम है।
  • क्या एनपीएस में कोई भी निवेश कर सकता है?

    हाँ, एनपीएस में कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। हालांकि उसकी आयु 18 से 70 वर्ष होनी चाहिए।
  • एनपीएस में अधिकतम कितना निवेश करना होता है?

    एनपीएस में अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है, आप अपनी क्षमता के अनुसार इसमें निवेश कर सकते हैं।
NPS Calculator

Your Age

18 Years 59 Years
Enter Your Age

Monthly Investment

₹500 ₹10L
Enter Investment Per Month

Expected Return on Investment

5% 15%
Expected Return on Investment

Percentage of Corpus Allocated for Pension

40% 100%
Enter Corpus Percentage

Expected Return from Pension

5% 15%
Enter Annuity Return
₹0
Your Monthly Pension
₹0
Your Monthly Pension
Your Pension Calculation
Your Pension Calculation
Total Investment
Returns Earned
Maturity Amount
Maturity Amount split (Lumpsum & Pension)
60%
Lumpsum Amount
At the age of 60 Yrs
40%
Pension Wealth
At the age of 60 Yrs

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar Insurance Brokers Private Limited does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan.
^The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
+Returns Since Inception of LIC Growth Fund
¶Long-term capital gains (LTCG) tax (12.5%) is exempted on annual premiums up to 2.5 lacs.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL