Lic जीवन धारा II - 872, भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा प्रदान की गई एक योजना है जो रिटायरमेंट के बाद आपकी वित्तीय आवश्यकताओं को पूर्ण करता है। इस योजना को LIC द्वारा 1 जनवरी 2025 को वापस ले लिया गया है। इस लेख में दी गई जानकारी उन लोगों के लिए लाभदायक है जो इस योजना को खरीद चुके है। यह एक पेंशन योजना की तरह है जिसमें आप अपने रिटायरमेंट के बाद घर के खर्चों को इससे प्राप्त राशि की मदद से चलाते है। यह एक प्रकार की व्यक्तिगत बचत वाली डिर्फड एन्युटी प्लान है जिसमें वार्षिकी दरें योजना की शुरूआत में ही तय कर दी जाती है।
Read more
आइए इस लेख के माध्यम से इस योजना को और अधइक समझने का प्रयास करते है।
LICजीवन धारा II - 872, एलआईसी की एक पर्सनल सेविंग वाली डिफर्ड एन्युटी प्लान है। आसान शब्दों में कहें तो आप कुछ साल तक पैसा जमा करते हैं, फिर एक तय समय के बाद एलआईसी आपको जिंदगी भर पेंशन देना शुरू कर देती है।
इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि पेंशन की दर पॉलिसी लेते समय ही पक्की हो जाती है। यानी बाद में बाजार ऊपर-नीचे हो, आपकी पेंशन पर कोई असर नहीं पड़ता। आपको पहले से पता होता है कि कितना पैसा मिलने वाला है, और इसी वजह से LIC जीवन धारा II उन लोगों को पसंद आती है जो रिस्क नहीं लेना चाहते। तो एलआईसी जीवन धारा 11-872 में पहले आप प्रीमियम भरते हैं, फिर स्थगन अवधि पूरी होने पर पेंशन चालू हो जाती है। यह पेंशन आपके जीते जी चलती रहती है। इसके अतिरिक्त इसमें आपको वार्षिकी विकल्प प्राप्त होते है। साथ ही इसमें उच्च प्रीमियम के लिए ऋण सुविधाएं और प्रोत्साहन भी दिया जाता है।
ध्यान दें: LIC जीवन धारा II (प्लान 872) 1 जनवरी 2025 से बिक्री के लिए बंद है, यानी अब इसकी नई पॉलिसी नहीं मिलती और मौजूदा पॉलिसियाँ अपनी शर्तों के अनुसार चलती रहती हैं। इसकी जगह एलआईसी ने नया "LIC न्यू जीवन धारा- II" (प्लान 892) लॉन्च किया है, जो 19 अक्टूबर 2026 से उपलब्ध है।
LIC जीवन धारा II की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं -
वार्षिकी विकल्प के लिए 11 ऑप्शन
इस प्लान में 11 अलग-अलग एन्यूटी ऑप्शन मिलते हैं। कोई सिर्फ अपने लिए पेंशन चाहता है, कोई पति-पत्नी दोनों के लिए, और कोई ऐसा ऑप्शन चाहता है जिसमें आखिर में पैसा वापस भी मिले। आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं ।
पेंशन की दर पक्की
LIC जीवन धारा II में एन्यूटी रेट शुरू से ही गारंटीड होते हैं, इसलिए आपकी आमदनी में स्थिरता रहती है और आप आगे की प्लानिंग आराम से कर सकते हैं।
ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीके से खरीद सकते है
आप इश योजना को घर बैठे ऑनलाइन ले सकते हैं, या एजेंट या एलआईसी ऑफिस जाकर ऑफलाइन भी ले सकते है। आपको जो तरीका आसान लगे वही आप वही अपनाएं।
टॉप-अप का मौका
पॉलिसी चलने के दौरान स्थगन अवधि में आप एकमुश्त रकम भरकर अपनी पेंशन बढ़ा सकते हैं। इसे टॉप-अप एन्युटी कहते हैं।
लोन की सुविधा
स्थगन अवधि के दौरान या उसके बाद आप पॉलिसी पर लोन ले सकते हैं। खासकर वे ऑप्शन जिनमें प्रीमियम या परचेज प्राइस वापस मिलता है, उनमें यह सुविधा काम आती है।
LIC जीवन धारा II योजना का लाभ उठाने के लिए आपको निम्नलिखित पात्रता को प्राप्त करना आवशयक होगा
| पैरामीटर | न्यूनतम | अधिकतम |
| प्रवेश आयु | 20 साल | 80, 70 या 65 साल में से स्थगन अवधि घटाकर (ऑप्शन के हिसाब से) |
| वेस्टिंग एज | 31 साल | 80, 70 या 65 साल |
| नीति अवधि | लागू नहीं | |
| स्थगन अवधि | 5 से 15 वर्ष (ऑप्शन 1 से 9), 1 से 15 वर्ष (ऑप्शन 10 और 11) | |
पॉलिसी का कोई तय टर्म नहीं होता, क्योंकि पेंशन जिंदगी भर मिलनी है। एलआईसी जीवन धारा 11-872 में आपको सिर्फ यह तय करना होता है कि स्थगन अवधि कितनी रखनी है।
सभी ऑप्शन में एक बात समान है। स्थगन अवधि में पेंशन नहीं मिलती, और अगर इस दौरान पॉलिसीधारक की मौत हो जाए तो नॉमिनी को भरे गए कुल प्रीमियम का 105 प्रतिशत मिलता है (जॉइंट लाइफ वाले ऑप्शन में यह लाभ आखिरी जीवित व्यक्ति की मौत पर मिलता है)। फर्क पेंशन शुरू होने के बाद दिखता है।
पेंशन जिंदगी भर मिलती है।
पॉलिसीधारक की मौत के बाद पेंशन बंद हो जाती है और कुछ भी वापस नहीं मिलता।
जिन्हें सिर्फ ज्यादा से ज्यादा पेंशन चाहिए और पीछे पैसा छोड़ने की चिंता नहीं है, उनके लिए यह सीधा-सादा ऑप्शन है।
पेंशन जिंदगी भर मिलती है।
मौत होने पर नॉमिनी को भरे गए कुल प्रीमियम का 100% वापस मिलता है।
पेंशन तो चलती ही रहती है।
75 साल के होने पर कुल प्रीमियम का 50% आपको वापस मिल जाता है।
मौत पर नॉमिनी को कुल प्रीमियम का 100% मिलता है, जिसमें से पहले दी जा चुकी वापसी नहीं जुड़ती।
पेंशन जिंदगी भर चलती है।
75 साल पर पूरा 100% प्रीमियम वापस मिलता है।
मौत पर नॉमिनी को कुल प्रीमियम का 100% मिलता है, जिसमें पहले मिली वापसी नहीं जुड़ती।
ऑप्शन 3 जैसा ही है, बस वापसी 75 की जगह 80 साल की उम्र पर मिलती है। पेंशन चलती रहती है, 80 साल पर 50% प्रीमियम वापस आता है, और मौत होने पर पहले मिली वापसी घटाकर बाकी रकम नॉमिनी को मिलती है।
80 साल की उम्र होने पर पूरा प्रीमियम वापस मिल जाता है। पेंशन आगे भी चलती है। मौत पर नॉमिनी को पहले मिली वापसी घटाकर बाकी रकम दी जाती है।
पेंशन तो नियमित चलती है।
76 से 95 साल की उम्र के बीच, पॉलिसी की हर सालगिरह पर कुल प्रीमियम का 5% आपको वापस मिलता है।
मौत पर नॉमिनी को कुल प्रीमियम का 100% मिलता है, जिसमें पहले वापस मिली रकम नहीं जुड़ती।
स्थगन अवधि में अगर किसी एक की मौत हो जाए तो कोई डेथ बेनिफिट नहीं मिलता और पॉलिसी प्रीमियम भरते हुए चलती रहती है।
दोनों की मौत के बाद ही नॉमिनी को कल प्रीमियम का 105% मिलता है।
पेंशन शुरू होने के बाद जब तक दोनों में से कोई भी जिंदा है, पेंशन मिलती रहती है। पहली मौत के बाद भी पूरी 100% पेंशन चलती है।
आखिरी व्यक्ति की मौत पर पेंशन बंद हो जाती है और कुछ वापस नहीं मिलता।
ऑप्शन 8 की तरह ही है, फर्क बस इतना है कि आखिरी व्यक्ति की मौत के बाद नॉमिनी (लाभार्थी) को कुल प्रीमियम का 100% वापस मिलता है।
पेंशन जिंदगी भर मिलती है।
मौत होने पर नॉमिनी को क्रय मूल्य (परचेज प्राइस) का 100% मिलता है और पॉलिसी खत्म हो जाती है।
इसमें स्थगन अवधि 1 से 15 साल तक रखी जा सकती है।
विकलांग आश्रित वाले परिवारों के लिए यही ऑप्शन खास है (नीचे विस्तार से बताया है)।
स्थगन अवधि में पहली मौत पर कोई डेथ बेनिफिट नहीं, पॉलिसी चलती रहती है। दूसरे की मौत पर नॉमिनी को कुल प्रीमियम का 105% मिलता है।
पेंशन शुरू होने के बाद दोनों में से कोई भी जिंदा हो, पेंशन मिलती रहती है, और पहली मौत पर भी 100% पेंशन जारी रहती है।
आखिरी व्यक्ति की मौत पर पेंशन बंद हो जाती है और नॉमिनी को भुगतान किए गए कुल प्रीमियम का 100% मिलता है।
स्थगन अवधि में आप अतिरिक्त प्रीमियम देकर अपनी पेंशन बढ़ा सकते हैं। नई पेंशन उस समय की प्रचलित दरों के हिसाब से तय होगी। फिर पुरानी और टॉप-अप दोनों पेंशन मिलाकर आपके चुने तरीके से मिलती है।
अगर कभी आपको अचानक बड़ी रकम की जरूरत पड़ जाए तो यह तीन तरीके आपके काम आते है। पहली पेंशन मिलने के 5 साल बाद यह ऑप्शन चुना जा सकता है। इसमें आप कम पेंशन के बदले एकमुश्त रकम ले सकते हैं। अधिकतम 3 बार इस्तेमाल हो सकता है, और कल रकम प्रीमियम के 60 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होगी। हर बार इस्तेमाल के बाद पेंशन, डेथ बेनिफिट और बाकी फायदे नए सिरे से तय होते हैं।
यह जॉइंट लाइफ वाले, प्रीमियम वापसी वाले ऑप्शन में मिलता है। अगर पति-पत्नी में से एक की मौत हो जाए, तो बचा हुआ साथी एडवांस एन्युटी पीरियड में रियायती दर पर एकमुश्त रकम ले सकता है। यह फैसला पहली मौत के 6 महीने के अंदर लेना होता है। इसमें ज्यादा से ज्यादा 5 साल की पेंशन एक साथ निकाली जा सकती है। एडवांस पीरियड खत्म होने के बाद सामान्य पेंशन फिर शुरू हो जाती है।
नॉमिनी मृत्यु लाभ को तीन तरह से प्राप्त कर सकता है:
एकमुश्त राशि के रूप में
वार्षिकी में बदलवाकर, यानी तुरंत पेंशन खरीद लेना
किस्तों में, यानी 5, 10 या 15 साल में बाँटकर
प्रस्ताव के समय चुना गया तरीका आप पॉलिसी चलने के दौरान बदल भी सकते हैं।
अगर आपका कोई आश्रित दिव्यांग है, तो आप ऑप्शन 10 चुन सकते हैं। यहाँ एक जरूरी शर्त है कि अगर मृत्यु लाभ न्यूनतम परचेज प्राइस से कम निकलता है, तो उस राशि से आश्रित के लिए तुरंत पेंशन खरीदना जरूरी होगा। कौन सी विकलांगता मान्य है, यह लागू विकलांगता कानून से तय होता है।
अगर पॉलिसी शुरू होने के या दोबारा चालू होने के 12 महीने के अंदर पेंशन लेने वाला व्यक्ति, या जॉइंट लाइफ में आखिरी जीवित व्यक्ति, आत्महत्या कर लेता है, तो नॉमिनी को भरे गए कुल प्रीमियम का 80 प्रतिशत या उस दिन तक का सरेंडर वैल्यू, जो भी ज्यादा हो, मिलता है, बशर्ते पॉलिसी चालू हो। इसके अलावा पॉलिसी में कोई और क्लेम नहीं बनता।
एलआईसी की पुरानी जीवन धारा योजना अब बिक्री के लिए बंद हो चुकी है। जो लोग अपने बाद के सालों के लिए पेंशन का इंतजाम करना चाहते हैं, उनके लिए एलआईसी जीवन धारा 11-872 अभी उपलब्ध विकल्प है। यह नॉन-पार्टिसिपेटिंग और नॉन-लिंक्ड योजना है, इसलिए आपकी पेंशन पर बाजार का सीधा असर नहीं पड़ता है।
LIC Resources
|
LIC Online Services |
LIC Investment Plans |
LIC Other Plans |
*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan. Standard T&C Apply
^Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
+Returns Since Inception of LIC Growth Fund
~Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
++Returns are 10 years returns of Nifty 100 Index benchmark
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar Insurance Brokers Private Limited does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
8 min read
एचडीएफसी (HDFC) लाइफ प्रोग्रोथ प्लस रिटर्न कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जिसे खास तौर पर उन
Read more
7 min read
ICICI ULIP कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जिसकी मदद से आप पैसे लगाने से पहले ही अपने रिटर्न और लाइफ कवर
Read more
8 min read
बजाज लाइफ लाइफ़लॉन्ग गोल (Bajaj Life LongLife Goal) एक यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान है, जो निवेशकों को बीमा
Read more
9 min read
एसबीआई के यूलिप प्लान आपको बीमा कवर और बाजार इन्वेस्टमेंट दोनों का बेहतरीन लाभ देते हैं।
Read more
8 min read
यूलिप (यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान) भारत में लोकप्रिय निवेश विकल्पों में से एक है क्योंकि
Read more
7 min read
SBI यूलिप प्लान कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जिसकी मदद से आप यूलिप प्लान की मैच्योरिटी पर मिलने
Read more
8 min read
अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और उच्च शिक्षा के लिए यूलिप प्लान में निवेश करना एक बेहतरीन
Read more
8 min read
एचडीएफसी (HDFC) लाइफ प्लान एक यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान है जो आपके परिवार को लाइफ कवर की
Read more
9 min read
एसबीआई के यूलिप प्लान आपको बीमा कवर और बाजार इन्वेस्टमेंट दोनों का बेहतरीन लाभ देते हैं।
Read more
7 min read
यूलिप कैलकुलेटर (ULIP Calculator) एक ऐसा वित्तीय उपकरण है, जिसके उपयोग से यूलिप प्लान से मिलने वाले
Read more
7 min read
आप अपनी यूलिप पॉलिसी के बदले लोन ले सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपकी पॉलिसी का चालू होना और कम से
Read moreInsurance
Policybazaar Insurance Brokers Private Limited CIN: U74999HR2014PTC053454 Registered Office - Plot No.119, Sector - 44, Gurugram - 122001, Haryana Tel no. : 0124-4218302 Email ID: care@policybazaar.com
Policybazaar Insurance Brokers Private Limited is registered as a Composite Broker | Registration No. 742, Registration Code No. IRDA/ DB 797/ 19, Valid till 09/06/2027, License category- Composite Broker
Visitors are hereby informed that their information submitted on the website may be shared with insurers.Product information is authentic and solely based on the information received from the insurers.
BEWARE OF SPURIOUS PHONE CALLS AND FICTITIOUS / FRAUDULENT OFFERS IRDAI or its officials do not involve in activities like selling insurance policies, announcing bonus or investment of premiums. Public receiving such phone calls are requested to lodge a police complaint.
© Copyright 2008-2026 policybazaar.com. All Rights Reserved.