किसी भी जीवन बीमा को लेने से पहले आपको यह समझना जरूरी है कि मुझे इसमें कितना पैसा जमा करना होगा या रिर्टन पर मुझे कितने पैसे वापस मिलेगें। इन्ही सवालों के जवाबों को जानने के लिए एलआईसी जीवन तरंग कैलकुलेटर को आपके लिए बनाया गया है।
आइए इस लेख की मदद से हम इस कैलकुलेटर के उपयोग को समझते है।
LIC जीवन तरंग कैलकुलेटर क्या है?
एलआईसी जीवन तरंग कैलकुलेटर एक आनॅलाइन उपकरण है जिसकी सहायता से आप अपनी प्रीमियम राशि , परिपक्वता राशि और संभावित बोनस का अनुमान लगा सकते है। इन जानकारियों को प्राप्त करने के लिए उसमें कुछ पाॅलिसी से संबंधित जानकारियों को दर्ज करनी होती है।
इस गणक का मुख्य उद्देश्य ग्राहक को प्रारंभिक एलआईसी जीवन तरंग के वित्तीय अनुमान की जानकारी देना होता है। इसकी सहायता से आप अपनी आय क्षमता के अनुसार बेहतर विकल्पों का चयन कर सकते है।
इसकी मदद से परिपक्वता राशि , बोनस , सरेंडर वैल्यू , प्रीमियम और उत्तरजीविता लाभ का पता लगाया जा सकता है।
इस कैलकुलेटर का मुख्य उद्देश्य आपको शुरुआती वित्तीय अनुमान देना है, ताकि आप अपनी आय और जरूरत के अनुसार बेहतर विकल्प चुन सकें। जीवन बीमा पॉलिसी चुनते समय ऐसे कैलकुलेटर से मिलने वाला अनुमान आपको प्रीमियम और संभावित लाभों को समझने में मदद कर सकता है।
एलआईसी जीवन तरंग कैलकुलेटर के लाभ क्या है?
जीवन तरंग कैलकुलेटर का उपयोग एलआईसी की अधिकारिक वेबसाईट पर जाकर कर सकते है जिसके निम्नलिखित लाभ है -
-
प्रीमियम भुगतान राशि का अनुमान लगाना - इस गणक का उद्देश्य लोगों को उनकी जरूरतों और आय के अनुसार बेहतर विकल्प को चयन करने का अवसर प्रदान करना है। इसकी मदद से वह अपनी क्षमता अनुसार पाॅलिसी का चयन करता है।
-
वित्तीय योजना बनाने में सहायता - इसकी मदद से पाॅलिसीधारक अनुमान लगा सकता है कि उसको संभवत भविष्य में कितनी राशि का भुगतान करना है , जिससे वह अन्य वित्तीय जिम्मेदारियों को किस प्रकार संतुलित कर सकता है।
-
विकल्पों को समझना आसान - इस गणक के माध्यम से व्यक्ति अलग अलग बीमाओं की देय राशि का अनुमान लगा उसके लिए क्या बेहतर है का चयन कर सकता है। साथ ही प्रीमियम भुगतान राशि और उम्र इत्यादि को बदल बदल कर संभावित परिणामों की तुलना कर सकते है।
-
समय की बचत - यह एक आनॅलाइन उपकरण है जिसके माध्यम से आप घर बैठे बैठे सभी जानकारियों को प्राप्त कर सकते है। इसके लिए आपको एलआईसी आफॅिस या किसी एजेंट से संपर्क करने की जरूरत नहीं है।
-
निर्णय लेने में सहायक - इस योजना के माध्यम से आप अलग अलग संभावित परिणामों की तुलना कर एक बेहतर विकल्प का चयन कर सकते है। कोई व्यक्ति अपनी वित्तीय क्षमता के अनुसार बीमाओं का आकलन कर सकता है।
LIC जीवन तरंग कैलकुलेटर का उपयोग कैसे करें?
जीवन तरंग गणक का प्रयोग आप निम्नलिखित तरीकों से कर सकते है -
-
पहला - सबसे पहले आप एलआईसी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
दूसरा - योजना से संबंधित जानकारी को देखें। योजना की पात्रता , प्रीमियम ,लाभ और अन्य जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़े।
-
तीसरा - गणक में अपनी जानकारी दर्ज करें। जैसे - अपनी जन्म तिथि , भुगतान अवधि , बीमा राशि और भुगतान का तरीका इत्यादि।
-
चौथा - इसके पश्चात आप परिणाम देखें पर क्लिक करें।
-
पांचवा - अब यह आपको संभावित परिणाम दिखा देगा। जिससे आपको संभावित प्राप्य राशि का अनुमान मिल जाएगा।
एलआईसी जीवन तरंग कैलकुलेटर का उपयोग करते समय ध्यान रखने योग्य बातें -
कैलकुलेटर का प्रयोग करते समय ध्यान रखने योग्य बातें निम्नलिखित है -
-
सबसे पहले यह ध्यान रखें की प्राप्त की गई जानकारी अधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त हो। किसी अन्य वेबसाइट पर भरोसा ना करें।
-
कैलकुलेटर से प्राप्त परिणाम वास्तविक पाॅलिसी की अंतिम राशि से अलग हो सकती है क्योंकि यह लागू नियमों के आधार पर अलग हो सकती है।
-
इसके अतिरिक्त जब आप बीमा को खरीदेगें तो उससे जुड़े नियमोंं ,पात्रता ,लाभों और शर्तों को अच्छे से समझ लें।
उपसंहार
एलआईसी जीवन तरंग कैलकुलेटर वित्तीय गणना को सरल तरीके से समझने के लिए एक उपयोगी उपकरण हो सकता है। इसकी सहायता से व्यक्ति प्रीमियम और अन्य जानकारियों को प्राप्त कर सकते है और संभावित बेहतर विकल्पों के चयन में मदद कर सकते है। हालांकि आप किसी भी कैलकुलेटर द्वारा बताए गए अनुमान को अंतिम नहीं माना जाना चाहिए। सही जानकारी , अपनी वित्तीय जरूरतों का आकलन और अधिकारिक पाॅलिसी दस्तावेजों की जांच करने के बाद ही निर्णय लेना अधिक उचित है।