LIC न्यू जीवन धारा II - प्लान 892, विशेषताएं, पात्रता और लाभ क्या है?

LIC न्यू जीवन धारा II- प्लान न. 892, भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा हाल ही में प्रारंभ की गई एक योजना है जो 19 अक्टूबर 2026 से लोगों के खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। यह एक बाजार-जोखिम से मुक्त, गैर-भागीदारी और व्यक्तिगत बचत वाली योजना है। इस लेख में हम LIC जीवन धारा II के हर पहलू को आसान भाषा में समझेंगे जैसे इसमें कौन-कौन से विकल्प हैं, पात्रता क्या है, कम से कम कितना पैसा लगाना होगा, मृत्यु पर परिवार को क्या मिलेगा, और पॉलिसी लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखें।

Read more
एलआईसी योजनाओं के लाभ-
एलआईसी पॉलिसी ऑनलाइन परेशानी मुक्त खरीदें
धारा 80सी और 10(10डी) के तहत कर बचत^
उच्च रिटर्न वाली बाज़ार लिंक योजनाएँ
एलआईसी अधिनियम की धारा 37 के अनुसार संप्रभु गारंटी
LIC life insurance
We are rated++
rating
17.3 Crore
Registered Consumer
55
Insurance Partners
7.7 Crore
Policies Sold
In-Built life cover
अब पॉलिसीबाजार पर उपलब्ध है
एलआईसी के साथ 100% गारंटीड रिटर्न्स से अपनी संपत्ति बढ़ाएं
+91
योजनाएं देखें
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
Plans available only for people of Indian origin प्लान देखें पर क्लिक करके आप सहायता प्राप्त करने और हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं। कर लाभ कर कानूनों में बदलाव के अधीन है
We are rated++
rating
17.3 Crore
Registered Consumer
55
Insurance Partners
7.7 Crore
Policies Sold

LIC न्यू जीवन धारा II क्या है?

LIC न्यू जीवन धारा II के तहत एक डेफर्ड एन्युटी प्लान है। अगर आसान शब्दों में कहें तो इसमें पहले आप कुछ साल पैसा जमा करते हैं, फिर उसके बाद LIC आपको पेंशन देना शुरू करती है। इसमें आपको प्रीमियम भुगतान के लिए दो विकल्प नियमित और एकमुश्त प्राप्त होते है।

इस प्लान की तीन बड़ी बातें:

  • नॉन-लिंक्ड: आपका पैसा शेयर बाजार से जुड़ा नहीं है, इसलिए बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता।

  • नॉन-पार्टिसिपेटिंग: इसमें बोनस जैसा कुछ नहीं मिलता, लेकिन जो वादा हुआ है वह पक्का है।

  • इंडिविजुअल प्लान: यह एक व्यक्ति के नाम पर चलती है (जॉइंट लाइफ में दो लोग साथ आ सकते हैं)।

सबसे अहम बात यह है कि पेंशन की दर पॉलिसी शुरू होते ही तय हो जाती है। यानी आज आपको पता चल जाता है कि भविष्य में कितनी रकम मिलेगी। प्रतीक्षा अवधि पूरी होने के बाद पेंशन जीवन भर मिलती है, और हर भुगतान अवधि के अंत में आता है।

यह पुराने प्लान 872 से कैसे जुड़ा है? प्लान 892 असल में पुराने LIC जीवन धारा II (प्लान 872) का नया रूप है।

नोट - स्थगन अवधि से तात्पर्य उस अवधि से है जिसमें आप प्रीमियम भरते है पर पेंशन शुरू नहीं होती है। यह खत्म होते ही पेंशन चालू हो जाती है। हालांकि इस स्थगन अवधि के दैरान भी आपका लाइफ कवर चालू रहता है।

LIC न्यू जीवन धारा II की विशेषताएं क्या है

LIC न्यू जीवन धारा II को ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं और ऑफलाइन भी। इसकी कुछ विशेषताएं निम्नलिखित है:-

  • 11 एन्यूटी विकल्प - इसमें आपको 11 एन्यूटी के विकल्प मिलते है जिनमें से आप किसी भी एक का चयन अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते है।

  • प्रीमियम विकल्प - इसमें आपको प्रीमियम भुगतान के लिए दो विकल्प मिलते है जिनमें से एक है सिंगल प्रीमियम और दूसरा रेगुलर प्रीमियम । इनमें से आप किसी भी एक को अपनी इच्छानुसार चुन सकते है。

  • सिंगल या जॉइंट लाइफ - इसे आप आपने लिए या फिर शादीशुदा लोग (दो लोगों) के लिए सकते है。

  • पेंशन विकल्प - इसमें आपको पेंशन के विकल्प भी प्राप्त होते है, आप अपनी इच्छानुसार प्रति माह, तीन माह, छह माह या साल में एक बार भी पेंशन ले सकते है。

  • स्थगन अवधि का चुनाव - इसमें आपके पास स्थगन अवधि को चयन करने का विकल्प भी होता है। अगर आप रेगुलर प्रीमियम लेते है तो इसमें 5 से 15 साल के लिए और सिंगल प्रीमियम में 1 से 15 साल की स्थगन अवधि आप प्राप्त कर सकते है。

  • ज्यादा रकम पर इंसेंटिव - बड़ा प्रीमियम या बड़ी खरीद राशि लगाने पर बेहतर पेंशन दर आपको प्राप्त होता है。

  • टॉप-अप सुविधा - इसमें आप बाद में और पैसा डालकर पेंशन बढ़ा सकते हैं。

  • लचीलेपन का विकल्प - आप इसमें जरूरत पड़ने पर एकमुश्त रकम भी निकाल सकते है。

  • मृत्यु लाभ के विकल्प - आपके पास एकमुश्त, किस्तों में या उस पैसे से नई पेंशन खरीदकर भी आप मृत्यु लाभ प्राप्त कर सकते है。

  • पुराने LIC ग्राहकों के लिए अलग फायदे - इसमें एलआईसी के पुराने ग्राहकों के लिए कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी है जिनकी जानकारी आप आधिकारिक ब्रोशर से प्राप्त कर सकते है。

  • जॉइंट लाइफ वालों के लिए एक और सुविधा: अगर आपने प्रीमियम वापसी वाला जॉइंट लाइफ ऑप्शन लिया है और दोनों में से एक का निधन हो जाए, तो जो जीवित है वह चाहे तो आगे पेंशन का इंतजार करने की जगह एडवांस एन्युटी अवधि की पेंशन की आज की कीमत एकमुश्त ले सकता है。

LIC न्यू जीवन धारा II के वार्षिकी विकल्प क्या है?

इस योजना के तहत आपको निम्नलिखित वार्षिकी विकल्प प्राप्त होते है : -

प्रीमियम भुगतान वार्षिकी प्रकार वार्षिकी विकल्प विवरण
नियमित प्रीमियम एकल जीवन वार्षिकी विकल्प 1 सिर्फ लाइफ एन्युटी। पेंशन जीवन भर, पर मौत के बाद कुछ वापस नहीं।
विकल्प 2 लाइफ एन्युटी के साथ पूरे प्रीमियम की वापसी।
विकल्प 3 एकल व्यक्ति के लिए 75 साल की उम्र के बाद प्रीमियम का 50% वापस ।
विकल्प 4 एकल व्यक्ति के लिए 75 साल की उम्र के बाद प्रीमियम का 100% वापस।
विकल्प 5 एकल व्यक्ति के लिए 80 साल की उम्र के बाद प्रीमियम का 50% वापस।
विकल्प 6 एकल व्यक्ति के लिए 80 साल की उम्र के बाद प्रीमियम का 100% वापस।
विकल्प 7 76 से 95 साल की उम्र तक हर साल प्रीमियम का 5% वापस
संयुक्त जीवन वार्षिकी विकल्प 8 जॉइंट लाइफ एन्युटी, यानी दोनों में से जो भी जीवित है उसे पेंशन ।
विकल्प 9 जॉइंट लाइफ एन्यूटी के साथ, प्रीमियम वापसी।
एकल प्रीमियम एकल जीवन वार्षिकी विकल्प 10 एक व्यक्ति के लिए, खरीद मूल्य की वापसी के साथ।
संयुक्त जीवन वार्षिकी विकल्प 11 दो लोगों (जॉइंट लाइफ) के लिए, खरीद मूल्य की वापसी के साथ।

LIC न्यू जीवन धारा II के लिए पात्रता क्या है?

LIC न्यू जीवन धारा का लाभ उठाने के लिए आपको निम्नलिखित पात्रता क प्राप्त करना होगा -

न्यूनतम आयु 20 वर्ष (पिछला जन्मदिन)
प्राइमरी पेंशनर की ज्यादा से ज्यादा प्रवेश के लिए आयु वार्षिकी विकल्प आयु (वर्षों में) (पिछला जन्मदिन)
ऑप्शन 2, 5, 6, 7, 9, 10, और 11 70 साल में से स्थगन अवधि घटाकर
ऑप्शन 1, 3, 4, 8 65 साल में से स्थगन अवधि घटाकर
सेकेंडरी पेंशनर की ज्यादा से ज्यादा प्रवेश के लिए आयु ऑप्शन 8 के लिए 65 वर्ष स्थगन अवधि घटाकर
ऑप्शन 9 और 11 के लिए 70 वर्ष स्थगन अवधि घटाकर
कम से कम वेस्टिंग की उम्र ऑप्शन 1 से 11 के लिए आयु सीमा 30 वर्ष है
प्राथमिक पेंशनभोगी के लिए ज्यादा से ज्यादा वेस्टिंग के लिए उम्र वार्षिकी विकल्प आयु (वर्षों में) (पिछला जन्मदिन)
ऑप्शन 2, 5, 6, 7, 9, 10 और 11 के लिए 70 साल
ऑप्शन 1, 3, 4 और 8 के लिए 65 साल
नीति अवधि लागू नहीं
स्थगन अवधि रेगुलर प्रीमियम के लिए 2 से 15 वर्ष
सिंगल प्रीमियम के लिए 1 से 15 वर्ष
प्रीमियम भुगतान अवधि नियमित प्रीमियम के अंतर्गत स्थगन अवधि के समान
एकल प्रीमियम के अंतर्गत एक बार
अधिकतम प्रीमियम कोई सीमा नहीं (LIC के अंडरराइटिंग पर निर्भर)

LIC न्यू जीवन धारा II में कितना प्रीमियम भरना पड़ेगा ?

यह रकम आपके ऑप्शन, उम्र और स्थगन अवधि पर टिकी है। जितनी कम स्थगन अवधि, उतना ज्यादा न्यूनतम प्रीमियम ।

न्यूनतम वार्षिक प्रीमियम (रु.)

वार्षिकी विकल्प न्यूनतम वार्षिक प्रीमियम (रु.)
10-15 साल 7-9 साल 5-6 साल
55+ 55 से कम 55+ 55 से कम 55+ 55 से कम
ऑप्शन-1 11,000 16,000 18,000 25,000 29,000 38,000
ऑप्शन-2 15,000 17,000 25,000 27,000 39,000 41,000
ऑप्शन-3 17,000 17,000 29,000 28,000 46,000 43,000
ऑप्शन-4 20,000 19,000 35,000 32,000 57,000 49,000
ऑप्शन-5 16,000 17,000 25,000 27,000 44,000 41,000
ऑप्शन-6 17,000 17,000 27,000 27,000 52,000 43,000
ऑप्शन-7 16,000 17,000 31,000 28,000 45,000 42,000
ऑप्शन-8 16,000 17,000 26,000 27,000 39,000 40,000
ऑप्शन-9 17,000 17,000 27,000 27,000 41,000 41,000

सिंगल प्रीमियम के न्यूनतम खरीद मूल्य क्या है?

वार्षिकी विकल्प खरीद मूल्य (रु.)
10-15 साल 7-9 साल 5-6 साल
55+ 55 से कम 55+ 55 से कम 55+ 55 से कम
ऑप्शन-10 1,01,000 1,27,000 1,56,000 1,70,000 2,12,000 2,16,000
ऑप्शन-11 1,27,000 1,29,000 1,71,000 1,72,000 2,16,000 2,17,000

न्यूनतम पेंशन कितनी होगी?

पेंशन का तरीका महीने के त्रैमासिक अर्धवार्षिक वार्षिक
कम से कम कितना पेंशन 1,000 प्रति माह 3,000 प्रति तिमाही 6,000 प्रति छमाही 12,000 प्रति वर्ष

LIC न्यू जीवन धारा II योजना के लाभ क्या हैं?

नीचे दी गई तालिका की मदद से आप LIC न्यू जीवन धारा II के फायदों को जान सकते है :-

विकल्प इसमें कौन शामिल है? यदि पॉलिसीधारक की प्रतीक्षा अवधि (स्थगन अवधि) के दौरान मृत्यु हो जाती है पेंशन चरण (प्रतीक्षा अवधि के बाद) यदि पॉलिसीधारक की प्रतीक्षा अवधि समाप्त होने के बाद मृत्यु हो जाती है
विकल्प-1: जीवन वार्षिकी एक व्यक्ति अब तक भरे गए कुल प्रीमियम का 105% परिवार को मिलता है और पॉलिसी खत्म हो जाती है। पेंशन जीवन भर दी जाती है। पेंशन बंद, कुछ नहीं मिलता
विकल्प-2: प्रीमियम वापसी सहित जीवन वार्षिकी एक व्यक्ति अब तक भरे गए कुल प्रीमियम का 105% परिवार को मिलता है और पॉलिसी खत्म हो जाती है। पेंशन जीवन भर दी जाती है। पेंशन बंद, भरे गए कुल प्रीमियम का 100% परिवार को
विकल्प-3: 75 वर्ष की आयु में प्रीमियम की 50% वापसी के साथ जीवन वार्षिकी एक व्यक्ति अब तक भरे गए कुल प्रीमियम का 105% परिवार को मिलता है और पॉलिसी खत्म हो जाती है। पेंशन जीवन भर दी जाती है। 75 वर्ष या उसके बाद पॉलिसी की वर्षगांठ आने पर, भुगतान किए गए कुल प्रीमियम का 50% वापस कर दिया जाता है। पेंशन बंद, कुल प्रीमियम का 100% मिलता है, पहले लौटाई जा चुकी राशि घटाकर
विकल्प-4: 75 वर्ष की आयु में प्रीमियम की 100% वापसी के साथ जीवन वार्षिकी एक व्यक्ति अब तक भरे गए कुल प्रीमियम का 105% परिवार को मिलता है और पॉलिसी खत्म हो जाती है। पेंशन जीवन भर दी जाती है। 75 वर्ष या उसके बाद पॉलिसी की वर्षगांठ पर, भुगतान किए गए कुल प्रीमियम का 100% वापस कर दिया जाता है। वही नियम, 100% में से पहले मिली राशि घटाकर
विकल्प-5: 80 वर्ष की आयु में प्रीमियम की 50% वापसी के साथ जीवन वार्षिकी एक व्यक्ति अब तक भरे गए कुल प्रीमियम का 105% परिवार को मिलता है और पॉलिसी खत्म हो जाती है। पेंशन जीवन भर दी जाती है। 80 वर्ष या उसके बाद पॉलिसी की वर्षगांठ आने पर, भुगतान किए गए कुल प्रीमियम का 50% वापस कर दिया जाता है। पेंशन बंद हो जाती है। परिवार को भुगतान किए गए कुल प्रीमियम का 100% प्राप्त होता है, जिसमें से पहले से भुगतान की गई कोई भी राशि घटा दी जाती है।
विकल्प-6: 80 वर्ष की आयु में प्रीमियम की 100% वापसी के साथ जीवन वार्षिकी एक व्यक्ति अब तक भरे गए कुल प्रीमियम का 105% परिवार को मिलता है और पॉलिसी खत्म हो जाती है। पेंशन जीवन भर दी जाती है। 80 वर्ष या उसके बाद पॉलिसी की वर्षगांठ पर, भुगतान किए गए कुल प्रीमियम का 100% वापस कर दिया जाता है। पेंशन बंद हो जाती है। परिवार को भुगतान किए गए कुल प्रीमियम का 100% प्राप्त होता है, जिसमें से पहले से भुगतान की गई कोई भी राशि घटा दी जाती है।
विकल्प-7: 76 से 95 वर्ष की आयु तक हर साल प्रीमियम की 5% वापसी के साथ जीवन वार्षिकी। एक व्यक्ति अब तक भरे गए कुल प्रीमियम का 105% परिवार को मिलता है और पॉलिसी खत्म हो जाती है। पेंशन जीवन भर दी जाती है। इसके अतिरिक्त, पॉलिसी की प्रत्येक वर्षगांठ पर, 76 से 95 वर्ष की आयु तक (दोनों शामिल) कुल प्रीमियम का 5% प्रत्येक वर्ष वापस किया जाता है। कुल प्रीमियम का 100% मिलता है, पहले मिली 5% वाली किस्तें घटाकर
विकल्प-8: संयुक्त जीवन के लिए जीवन वार्षिकी दो लोग पहले व्यक्ति की मौत पर कुछ नहीं मिलता, पॉलिसी चलती रहती है (रेगुलर में प्रीमियम भरते रहना होगा)। दूसरे की भी मौत हो जाए तो भरे गए प्रीमियम (ऑप्शन 11 में खरीद मूल्य) का 105% परिवार को मिलता है जब तक दोनों में से कोई भी व्यक्ति जीवित रहता है, तब तक पेंशन का भुगतान किया जाता है। एक की मौत पर जीवित साथी को पूरी पेंशन मिलती रहती है, दूसरे की मौत पर पेंशन बंद और कुछ नहीं
विकल्प-9: संयुक्त जीवन बीमा के लिए प्रीमियम वापसी सहित जीवन वार्षिकी दो लोग पहले व्यक्ति की मौत पर कुछ नहीं मिलता, पॉलिसी चलती रहती है (रेगुलर में प्रीमियम भरते रहना होगा)। दूसरे की भी मौत हो जाए तो भरे गए प्रीमियम (ऑप्शन 11 में खरीद मूल्य) का 105% परिवार को मिलता है जब तक दोनों में से कोई भी व्यक्ति जीवित रहता है, तब तक पेंशन का भुगतान किया जाता है। एक की मौत पर पूरी पेंशन चलती रहती है, दोनों की मौत पर भरे गए प्रीमियम का 100% परिवार को
विकल्प-10: खरीद मूल्य की वापसी सहित जीवन वार्षिकी एक व्यक्ति खरीद मूल्य का 105% परिवार को मिलता है। पेंशन जीवन भर दी जाती है। पेंशन बंद हो जाती है। खरीद मूल्य का 100% हिस्सा परिवार को दे दिया जाता है।
विकल्प-11: संयुक्त जीवन बीमा के लिए खरीद मुल्य की वापसी सहित जीवन वार्षिकी दो लोग पहले व्यक्ति की मौत पर कुछ नहीं मिलता, पॉलिसी चलती रहती है (रेगुलर में प्रीमियम भरते रहना होगा)। दूसरे की भी मौत हो जाए तो भरे गए प्रीमियम (ऑप्शन 11 में खरीद मूल्य) का 105% परिवार को मिलता है जब तक दोनों में से कोई भी व्यक्ति जीवित रहता है, तब तक पेंशन का भुगतान किया जाता है। एक की मौत पर पूरी पेंशन चलती रहती है, दोनों की मौत पर खरीद मूल्य का 100% परिवार को

LIC न्यू जीवन धारा कैलकुलेटर II कैसे काम करता है?

अगर आप जानना चाहते है कि पेंशन कितनी बनेगी तो इसका हल हाथ से निकालना मुश्किल है, क्योंकि 11 ऑप्शन हैं और हर में गणित अलग है। इसलिए LIC अपनी वेबसाइट पर LIC न्यू जीवन धारा II कैलकुलेटर देती है, जो बिल्कुल मुफ्त है।

इसका उपयोग आप इन चार चरणों की मदद से कर सकते है -

  • आपकी जन्मतिथि जिससे प्रवेश उम्र का पता लगाया जा सकें ।

  • आप कितना प्रीमियम भरना चाहते हैं

  • प्रीमियम का प्रकारः सिंगल या रेगुलर

  • आपका पसंदीदा एन्युटी ऑप्शन

अब आप जानकारी डालते ही आपको lic कैलकलेटर पॉलिसी के फायदों का पूरा ब्योरा मिल जाता है। इसे PDF में डाउनलोड करके रख भी सकते हैं, ताकि बाद में अलग-अलग ऑप्शन की तुलना कर सकें।

उदाहरण से समझिएः कितना पैसा भरने पर कितनी पेंशन?

नीचे के आंकड़े पेज पर दिए गए नमूना उदाहरण हैं। ये अनुमानित वार्षिक पेंशन की रकम हैं। असली रकम आपकी उम्र और चुने गए ऑप्शन से बदल सकती है。

रेगुलर प्रीमियम का उदाहरण

मान लीजिए आप 50,000 रुपये सालाना प्रीमियम टैक्स छोड़कर भरते हैं, आपकी उम्र 45 साल है और जॉइंट लाइफ में साथी की उम्र 40 साल है。

ऑप्शन 5 साल स्थगन 10 साल स्थगन 15 साल स्थगन
1 20,545 53,810 1,04,695
2 17,480 45,030 86,740
3 16,845 43,060 82,300
4 16,215 41,090 77,860
5 17,185 44,115 84,680
6 16,890 43,200 82,615
7 17,170 44,065 84,570
8 18,610 47,355 89,380
9 17,120 42,855 79,690

इससे दो बातें साफ दिखती हैं। पहली, जितनी लंबी स्थगन अवधि, उतनी ज्यादा पेंशन। 15 साल वाली पेंशन 5 साल वाली से कई गुना ज्यादा है। दूसरी, ऑप्शन 1 में सबसे ज्यादा पेंशन है, क्योंकि उसमें आखिर में पैसा वापसी का वादा नहीं है। जहां प्रीमियम वापसी जुड़ती है, वहां पेंशन थोड़ी घट जाती है。

सिंगल प्रीमियम का उदाहरण

मान लीजिए आप 5,00,000 लाख रुपये एक बार में टैक्स छोड़कर लगाते हैं, आपकी उम्र 45 साल है और जॉइंट लाइफ (ऑप्शन 11) में साथी की उम्र 40 साल है。

ऑप्शन 1 साल 5 साल 10 साल 15 साल
10 32,500 43,400 63,400 95,650
11 32,100 41,900 58,200 83,150

LIC न्यू जीवन धारा II योजना की पॉलिसी का विवरण

टॉप-अपः बाद में पेंशन बढ़ाना चाहें तो

इस प्लान में आप स्थगन अवधि के दौरान, जब तक पॉलिसी चालू है, कभी भी एकमुश्त अतिरिक्त प्रीमियम भरकर अपनी पेंशन बढ़ा सकते हैं। मान लीजिए बोनस मिला या कोई जमीन बिकी, तो वह रकम सीधे अपनी पेंशन मजबूत करने में लगाई जा सकती है。

लिक्विडिटी ऑप्शनः पैसों की अचानक जरूरत पड़े तो

जिंदगी में कभी भी बड़ा खर्च आ सकता है। ऐसे वित्तीय संकट में आप मूल पॉलिसी की पेंशन और बाकी फायदों में कटौती करवाकर एकमुश्त रकम मांग सकते हैं। ध्यान रखेंः

  • यह सुविधा सिर्फ प्रीमियम वापसी वाले ऑप्शन (2, 9, 10 और 11) में है。

  • टॉप-अप पर यह लागू नहीं होती。

मृत्यु लाभ कैसे लिया जा सकता है?

पॉलिसी लेते समय ही आपको तय करना होगा कि मौत के बाद नॉमिनी को पैसा किस रूप में मिलेः

  • एकमुश्त रकम

  • उस रकम से नई पेंशन (तुरंत शुरू होने वाली एन्युटी)

  • किस्तों में

नॉमिनी बाद में इस चुनाव को बदल नहीं सकता। लेकिन पेंशनर खुद अपने जीवनकाल में कभी भी अपनी पसंद बदल सकता है। चालू पॉलिसी और पूरी तरह भुगतान हो चुकी पॉलिसी दोनों पर यह नियम चलता है। अगर रकम बहुत कम हो या नॉमिनी पेंशन खरीदने की शर्तें पूरी न करें, तो पैसा एकमुश्त ही दिया जाता है。

किस्तों में लेने पर न्यूनतम किस्तः

कैसे न्यूनतम किस्त
हर महीने 5,000 रुपये
हर तीन महीने 15,000 रुपये
हर छह महीने 25,000 रुपये
साल में एक बार 50,000 रुपये

प्रीमियम भरने के तरीके

सिंगल प्रीमियम में पूरा पैसा एक बार देना होता है। रेगुलर प्रीमियम में आप सालाना, छमाही, तिमाही या मासिक में से चुन सकते हैं। मासिक भुगतान सिर्फ NACH - ऑटो बैंक डेबिट से हो सकता है। आप सैलरी सेविंग स्कीम के जरिए वेतन से कटौती करवाकर भी भर सकते हैं。

प्रीमियम कन्वर्जन फैक्टर

आप जिस तरीके से भी भरें, LIC आपकी किस्त को एक तय फैक्टर से भाग देकर "वार्षिक समतुल्य प्रीमियम" निकालती है। इसी से पेंशन दर और इंसेंटिव तय होते हैं。

भुगतान का तरीका फैक्टर
सालाना 1.0000
छमाही 0.5090
तिमाही 0.2568
मासिक 0.0861

पेंशन कब और कैसे आएगी?

आप पेंशन सालाना, छमाही, तिमाही या मासिक ले सकते हैं। यह "बकाया" में मिलती है, यानी हर अवधि खत्म होने पर। पहली पेंशन वेस्टिंग डेट के बाद इतने समय में आती है:

  • सालाना चुनने पर 1 साल बाद

  • छमाही चुनने पर 6 महीने बाद

  • तिमाही चुनने पर 3 महीने बाद

  • मासिक चुनने पर 1 महीने बाद

ग्रेस पीरियड

रेगुलर प्रीमियम वाली पॉलिसी में तारीख निकल जाए तो घबराइए मत। अतिरिक्त मौका मिलता है:

  • सालाना, छमाही, तिमाही प्रीमियमः 30 दिन

  • मासिक प्रीमियमः 15 दिन

यह गिनती पहली बकाया प्रीमियम की तारीख से होती है। इस दौरान पॉलिसी चालू रहती है और कवर बिना रुके जारी रहता है। इस समय में भी न भरें तो पॉलिसी लैप्स हो जाती है。

ज्यादा राशि पर इंसेंटिव (ऑनलाइन खरीद पर)

बड़ा प्रीमियम या बड़ी खरीद राशि लगाने पर पेंशन दर बढ़ जाती है। यह इंसेंटिव आपके ऑप्शन, राशि के स्लैब और एंट्री उम्र पर निर्भर करता है। ऑनलाइन बिक्री पर मिलने वाला इंसेंटिव पेंशन दर में इस तरह जुड़ता है:

रेगुलर प्रीमियम इंसेंटिव (प्रतिशत में)
5 साल स्थगन 4.00
6 से 10 साल स्थगन 3.50
11 से 15 साल स्थगन 3.00
सिंगल प्रीमियम इंसेंटिव (प्रतिशत में)
1 से 15 साल स्थगन 2.00

रिवाइवल

रेगुलर प्रीमियम वाली पॉलिसी अगर ग्रेस पीरियड के बाद बंद हो गई, तो उसे दोबारा शुरू करवाया जा सकता है। शर्तें दो हैं: पेंशनर जीवित हो, और यह पहले बकाया प्रीमियम की तारीख से 5 साल के अंदर हो。

पेड-अप पॉलिसी

  • दो पूरे साल से कम प्रीमियम भरा है और फिर चूक गए, तो ग्रेस पीरियड खत्म होते ही सारे फायदे बंद हो जाते हैं और कुछ नहीं मिलता。

  • कम से कम दो पूरे साल प्रीमियम भरा है और फिर चूके, तो पॉलिसी पूरी तरह खत्म नहीं होती। वह पेड-अप पॉलिसी बनकर चलती है। फायदे मिलते रहते हैं, पर शुरुआती वादे से कम 。

सरेंडर

पॉलिसी को तय अवधि से पहले ही बंद करना सरेंडर कहलाता है。

  • रेगुलर प्रीमियम - कम से कम दो साल का पूरा प्रीमियम भरने के बाद, स्थगन अवधि में या उसके बाद कभी भी सरेंडर कर सकते हैं。

  • सिंगल प्रीमियम - खरीद मूल्य भरते ही कभी भी सरेंडर कर सकते हैं。

लोन की सुविधा

पॉलिसी पर लोन भी मिल सकता है, पर सिर्फ प्रीमियम या खरीद मूल्य वापसी वाले ऑप्शन में:

  • रेगुलर प्रीमियमः ऑप्शन 2, 3, 4, 5, 6, 7 और 9 में, कम से कम दो पूरे साल का प्रीमियम भरने के बाद。

  • सिंगल प्रीमियमः ऑप्शन 10 और 11 में, पॉलिसी जारी होने के 3 महीने बाद या फ्री-लुक पीरियड खत्म होने के बाद, जो भी बाद में हो。

फ्री-लुक पीरियड

पॉलिसी बॉन्ड मिलने के 30 दिन के अंदर (इलेक्ट्रॉनिक या कागजी, जो पहले मिले उससे गिनकर) आप शर्तों से असंतुष्ट हैं तो पॉलिसी LIC को लौटा सकते हैं। आपको आपत्ति का कारण बताना होगा। LIC पॉलिसी रद्द करके आपका भरा प्रीमियम लौटाएगी, लेकिन स्टांप ड्यूटी और अब तक दी गई पेंशन की रकम काट ली जाएगी。

क्या LIC न्यू जीवन धारा II एक अच्छा रिटायरमेंट प्लान है?

अगर आपकी प्राथमिकता पक्की, गारंटीड आय है, तो यह प्लान इसी काम के लिए बना है। 11 ऑप्शन में से आप अपनी जरूरत के मुताबिक चुन सकते हैं, चाहे आप अकेले हों, पति-पत्नी साथ पेंशन चाहते हों, या प्रीमियम वापसी चाहते हों। जो लोग बाजार का जोखिम नहीं लेना चाहते और रिटायरमेंट में मन की शांति चाहते हैं, उनके लिए यह सही बैठ सकता है。

कुछ बातें सोचकर चलें। पेंशन दर शुरू में ही तय हो जाती है, यानी महंगाई बढ़ने पर भी रकम वही रहेगी। साथ ही प्रीमियम वापसी वाले ऑप्शन में पेंशन कम बनती है। इसलिए अपनी उम्र, परिवार की जरूरत और बजट देखकर ऑप्शन चुनें, और बेहतर होगा कि किसी लाइसेंस प्राप्त सलाहकार से बात कर लें。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

  • 2026 में एलआईसी का सबसे अच्छा प्लान कौन सा है?

    उत्तर: वर्ष 2026 में आपके लिए सबसे उपयुक्त एलआईसी प्लान आपकी ज़रूरतों जैसे कि लाइफ कवर, बचत या पेंशन पर निर्भर करता है। विभिन्न विकल्पों की तुलना आप पॉलिसीबाज़ार की LIC पॉलिसी लिस्ट से कर सकते हैं।
  • एलआईसी की नई जीवन धारा II सेवानिवृत्ति योजना क्या है?

    उत्तर: एलआईसी न्यू जीवन धारा II, भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा शुरू की गई एक नई स्थगित पेंशन योजना है। यह एक सुरक्षित और बिना जोखिम वाली व्यक्तिगत योजना है, जो सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय की योजना बनाने में मदद करती है। इसमें पॉलिसी लेते समय ही पेंशन की दरें तय हो जाती हैं और प्रतीक्षा अवधि समाप्त होने के बाद आपको जीवनभर पेंशन मिलती है। यह योजना 19 अक्टूबर, 2026 से खरीद के लिए उपलब्ध है।
  • नई LIC न्यू जीवन धारा II पॉलिसी में वार्षिकी के क्या-क्या विकल्प उपलब्ध हैं?

    उत्तर: एलआईसी की न्यू जीवन धारा II पॉलिसी में कुल 11 वार्षिकी विकल्प मिलते हैं:
    • एकल जीवन के 7 विकल्पः केवल आपके लिए। इसमें जीवनभर पेंशन, मृत्यु के बाद नॉमिनी को प्रीमियम वापसी, या 75-80 वर्ष की आयु में प्रीमियम वापसी जैसे विकल्प शामिल हैं।
    • संयुक्त जीवन के 4 विकल्पः आपके और आपके जीवनसाथी के लिए। इसमें दोनों के रहने तक पेंशन, मृत्यु के बाद नॉमिनी को प्रीमियम वापसी, या दिव्यांग आश्रित के लिए पेंशन/सुरक्षा के विकल्प मिलते हैं।
  • LIC न्यू जीवन धारा कैलकुलेटर कैसे काम करता है?

    उत्तर: एलआईसी न्यू जीवन धारा योजना कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जो आपको इस योजना के तहत मिलने वाली पेंशन का अनुमानित विवरण देता है। इसके लिए आपको अपनी जन्मतिथि, निवेश राशि, प्रीमियम भुगतान का प्रकार और पसंदीदा पेंशन विकल्प दर्ज करना होता है। इसके आधार पर यह आपको भविष्य में मिलने वाले लाभों की पूरी जानकारी प्रदान करता है।

*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan. Standard T&C Apply
^Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
+Returns Since Inception of LIC Growth Fund
~Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
++Returns are 10 years returns of Nifty 100 Index benchmark
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar Insurance Brokers Private Limited does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in

LIC of India
LIC Plans
LIC Pension Plans
LIC Investment Plans
LIC Varishtha Pension Bima Yojana
LIC New Endowment Plan
LIC New Jeevan Anand-715
LIC Jeevan Rakshak Plan
LIC Limited Premium Endowment Plan
LIC Money Back Plan 20 years
LIC’s New Money Back Plan-25 years
LIC Bima Bachat Plan
LIC Jeevan Tarang Plan
LIC Komal Jeevan Plan
LIC Money Plus Plan
LIC Jeevan Labh Policy-736
LIC Online Premium Payment
LIC Jeevan Shanti Plan
LIC Jeevan Umang Plan
LIC SIIP Plan (Plan no. 752)
LIC Annuity Plans
LIC Jeevan Shiromani Plan
LIC Jeevan Saathi Plus
LIC Bima Shree (Plan No. 948)
LIC Anmol Jeevan
LIC Bima Diamond
LIC Bhagya Lakshmi Plan
LIC Endowment Assurance Policy
LIC Endowment Plus Plan
LIC Micro Bachat Policy
LIC Money Plus
LIC Jeevan Dhara
LIC Jeevan Pramukh
LIC Jeevan Rekha
LIC Jeevan Saathi
LIC Jeevan Vriddhi
LIC Jeevan Chhaya
LIC Jeevan Shree
LIC Plans for 15 years
LIC Policy for Women
LIC Nivesh Plus
LIC New Janaraksha Plan
LIC Samriddhi Plus
LIC Policy for Girl Child in India
LIC Bachat Plus Plan 861
LIC’s New Bima Bachat Plan 916
LIC Bima Jyoti (Plan 860)
LIC Yearly Plan
LIC Jeevan Akshay VII
LIC Child Plan Fixed Deposit
LIC Child Plans Single Premium
LIC Jeevan Jyoti Bima Yojana
LIC Jeevan Labh 836
LIC's Dhan Rekha
LIC's Saral Jeevan Bima
LIC Savings Plans
LIC FD Scheme
LIC Group Plans
LIC Bima Ratna
LIC New Jeevan Shanti
LIC Pension Plus Plan
LIC Dhan Varsha - Plan No. 866
LIC Crorepati Plan
LIC Jeevan Labh 1 Crore
LIC 1 Crore Endowment Plans
LIC Jeevan Azad
LIC Monthly Investment Plans
LIC Dhan Vriddhi
LIC Jeevan Kiran
LIC Jeevan Utsav
LIC Jeevan Dhara II-872
LIC Index Plus
LIC Amritbaal
LIC Nav Jeevan Shree Single Premium Plan
LIC Jeevan Utsav Single Premium Plan 883
LIC New Jeevan Sathi Single Premium Plan 888
LIC New Jeevan Sathi Limited Premium Plan 889
Show More Plans

LIC Of India Articles

  • Recent Article
  • Popular Articles
04 Nov 2026

HDFC लाइफ प्रोग्रोथ प्लस रिटर्न कैलकुलेटर...

8 min read

एचडीएफसी (HDFC) लाइफ प्रोग्रोथ प्लस रिटर्न कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जिसे खास तौर पर उन

Read more
04 Nov 2026

ICICI यूलिप कैलकुलेटर

7 min read

ICICI ULIP कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जिसकी मदद से आप पैसे लगाने से पहले ही अपने रिटर्न और लाइफ कवर

Read more
04 Nov 2026

बजाज लाइफ लाइफ़लॉन्ग...

8 min read

बजाज लाइफ लाइफ़लॉन्ग गोल (Bajaj Life LongLife Goal) एक यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान है, जो निवेशकों को बीमा

Read more
28 Oct 2026

SBI लाइफ यूलिप प्लान

9 min read

एसबीआई के यूलिप प्लान आपको बीमा कवर और बाजार इन्वेस्टमेंट दोनों का बेहतरीन लाभ देते हैं।

Read more
28 Oct 2026

यूलिप फंड रिटर्न

8 min read

यूलिप (यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान) भारत में लोकप्रिय निवेश विकल्पों में से एक है क्योंकि

Read more

SBI ULIP कैलकुलेटर 2026

7 min read

SBI यूलिप प्लान कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जिसकी मदद से आप यूलिप प्लान की मैच्योरिटी पर मिलने

Read more

बाल यूलिप बीमा...

8 min read

अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और उच्च शिक्षा के लिए यूलिप प्लान में निवेश करना एक बेहतरीन

Read more

HDFC लाइफ यूलिप प्लान

8 min read

एचडीएफसी (HDFC) लाइफ प्लान एक यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान है जो आपके परिवार को लाइफ कवर की

Read more

SBI लाइफ यूलिप प्लान

9 min read

एसबीआई के यूलिप प्लान आपको बीमा कवर और बाजार इन्वेस्टमेंट दोनों का बेहतरीन लाभ देते हैं।

Read more

यूलिप कैलकुलेटर

7 min read

यूलिप कैलकुलेटर (ULIP Calculator) एक ऐसा वित्तीय उपकरण है, जिसके उपयोग से यूलिप प्लान से मिलने वाले

Read more

यूलिप पॉलिसी के बदले...

7 min read

आप अपनी यूलिप पॉलिसी के बदले लोन ले सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपकी पॉलिसी का चालू होना और कम से

Read more
LIC India Insurance Reviews & Ratings
4.6 / 5 (Based on 1281 Reviews)
(Showing Newest 10 reviews)
Ashish
Kuwait, November 08, 2026
★★★★★
Good Guidance from Policybazaar
Overall, I had a good experience and the team was supportive. Good comparing place.
Varun
Australia, November 08, 2026
★★★★★
Investment for Future Security
My goal was to buy a good investment plan for my child so that her future education is secured. I explained my requirement to policybazaar expert, and he got an exact plan that i was looking for. Thank you pb.
Neha
Canada, November 08, 2026
★★★★★
Helpful Customer Support
I was very confused and did not understand the terms and conditions of the policies. Policybazaar team was helpful and explained the details in a simple manner.
Rakesh
United Kingdom, November 07, 2026
★★★★★
Planning Investments in India
Wanted to buy an investment plan for my retirement when i come back to india. I found the guidance useful while comparing different investment options at policybazaar.
Siddharth
Saudi Arabia, November 07, 2026
★★★★★
Easy Process for NRIs
I completed my purchasing process from Dubai easily without visiting India. The online assistance was helpful and things went quite smoothly.
Varsha
UAE, November 07, 2026
★★★★★
Good Experience with Investment Plans
Bought Birla Sun Life Insurance Company Ltd Wealth Smart Plus from PB. they explained the features properly and helped me understand the details.
Aditya
United States, November 07, 2026
★★★★★
Investing from the USA
I was trying to explore investment options in India, and i live in the USA. Policybazaar team helped me understand the process and answered my queries. I bought an investment plan that i am happy with.
Nishant
New Zealand, November 05, 2026
★★★★★
Overall Service Experience
Good experience with pb. Process was little slow but i am happy with my plan
Devang
Australia, November 05, 2026
★★★★★
Support for First-Time NRI Investor
This was my first time buying investment plan from abroad and policybazaar helped me. Good policy they gave me
Ayesha
Canada, November 02, 2026
★★★★★
Reviewing Policy Terms
Kotak einvest plus is what i picked after almost a week of comparing plans policybazaars comparison tool actually helped a lot saved me time no regrets so far
CCBot
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL