कोटक SIP प्लान 2026

कोटक SIP प्लान्स के जरिए आप नियमित अंतराल पर एक तय राशि कोटक म्यूचुअल फंड्स में निवेश कर सकते है। कोटक SIP प्लान्स से लंबी अवधि में लगभग 12-16% का रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है। जोखिमों के अनुसार एक सही अवधि के लिए की गई SIP कंपाउंडिंग और रुपी कॉस्ट एवरेजिंग की मदद से आपको एक बड़ा फंड बनाकर दे सकती है। कोटक द्वारा निवेशकों की अलग-अलग जरूरतों को देखते हुए इक्विटी, डेट और हाइब्रिड फंड आदि के विकल्प पेश किए है।

आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए निवेश

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फ़ंड उपलब्ध बिना किसी पेपरवर्क
  • 18% तक का CAGR

    निशुल्क एक्सपर्ट सलाह
  • 4.8++ Rated
  • 15.8 Crore Registered Consumer
  • 53 Partners Insurance Partners
  • 7.16 Crore Policies Sold

कोटक SIP कैसे काम करती है?

चलिए विस्तार से समझते हैं कि कोटक SIP कैसे काम करती है:

  • SIP की शुरुआत - सबसे पहले आप एक फंड का चयन करते हैं, जिसमें आप निवेश करना चाहते है। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में आपको एक साथ सारा पैसा लगाने की ज़रूरत नहीं होती है। आप हर महीने एक निश्चित राशि, जैसे ₹500 या ₹1000 की राशि से निवेश शुरू कर सकते हैं।
  • ऑटो-डेबिट की सुविधा - एक बार सेटअप करने के बाद, आपके चुने हुए बैंक खाते से तय की गई तारीख को पैसा अपने आप कट जाता है और कोटक म्यूचुअल फंड में निवेश हो जाता है।
  • रुपी कॉस्ट एवरेजिंग- जब शेयर बाजार नीचे होता है, तो आपको उतने ही पैसों में फंड की ज़्यादा यूनिट्स मिल जाती हैं, और जब बाजार ऊपर होता है, तो कम यूनिट्स मिलती हैं। इससे समय के साथ आपकी निवेश की औसत लागत कम हो जाती है।
  • कंपाउंडिंग की शक्ति - अब समय के साथ आपका पैसा कंपाउंड होता है, इसका मतलब जो आपको रिटर्न मिलता है, उसपर भी रिटर्न दिया जाता है। लंबे समय में इस 'मुनाफे पर मुनाफे' के कारण आपका पैसा बहुत तेज़ी से बढ़ता है।
  • मैच्योरिटी - इसके बाद मैच्योरिटी तक आपके पास एक बड़ी राशि जमा हो जाती है, फिर आप इस राशि को एक साथ निकाल सकते हैं। ध्यान रहें, इसमें कोई तय मैच्योरिटी अवधि नहीं होती है। बल्कि आप जब चाहे इसे बंद कर सकते हैं।

कोटक SIP कितने समय के लिए करें?

आमतौर पर SIP का पूरा लाभ लंबे समय में ही मिलता है, क्योंकि लंबे समय में आपके पैसे बाजार के उतार-चढ़ाव को संतुलित कर लेते हैं। साथ ही लंबी अवधि में कंपाउंडिंग का भी शानदार फायदा मिलता है, जिसे यहां एक टेबल में दर्शाया गया है:

मासिक SIP राशि निवेश अवधि अनुमानित रिटर्न दर मैच्योरिटी अमाउंट
₹5,000 5 साल 12% ₹4,05,518
₹5,000 10 साल 12% ₹11,20,179
₹5,000 15 साल 12% ₹23,79,657
₹5,000 20 साल 12% ₹45,99,287

बेस्ट कोटक SIP प्लान 2026

यहां कोटक SIP प्लान की लिस्ट दी गई है, जिसमें आप SIP शुरू कर सकते हैं:

Fund Name AUM Return 3 Years Return 5 Years Return 10 Years Minimum Investment Return Since Launch
Kotak Gold Fund Direct-Growth ₹7,194.95 Crs 35.03% 24.41% 16.17% ₹100 11.07%
Kotak Multi Cap Fund Direct-Growth ₹30,529.10 Crs 15.75% N/A N/A ₹100 16.17%
Kotak Pioneer Fund Direct-Growth ₹4,280.58 Crs 19.23% 15.76% N/A ₹100 22.03%
Kotak Mid Cap Fund Direct-Growth ₹71,256.26 Crs 16.74% 15.84% 17.71% ₹100 19.73%
Kotak Infrastructure and Economic Reform Fund Direct-Growth ₹2,492.98 Crs 15.01% 17.76% 16.37% ₹100 17.41%
Kotak Manufacture in India Fund Direct-Growth ₹3,126.86 Crs 18.99% N/A N/A ₹100 20.35%
Kotak Contra Fund Direct-Growth ₹5,510.93 Crs 14.09% 13.76% 16.21% ₹100 15.87%
Kotak Large & Mid Cap Fund Direct-Growth ₹32,325.48 Crs 12.22% 12.56% 15.1% ₹100 16.07%
Kotak Business Cycle Fund Direct-Growth ₹3,508.76 Crs 14.44% N/A N/A ₹100 15.74%

Updated as of 16 September 2026

कोटक SIP प्लान में निवेश कैसे करें?

यहां बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से आप आसानी से कोटक म्यूचुअल फंड्स में SIP शुरू कर सकते हैं:

  • स्टेप 1 - सबसे पहले कोटक मोबाइल ऐप या नेट बैंकिंग में लॉग इन करें।
  • स्टेप 2 - इसके बाद ‘Investment’ या ‘Mutual Funds’ सेक्शन में जाएं।
  • स्टेप 3 - Start SIP पर क्लिक करें और म्यूचुअल फंड चुनें।
  • स्टेप 4 - अब SIP राशि और अवधि का चयन करें।
  • स्टेप 5 - अब ऑटो पेमेंट एक्टिव करें, ताकि हर महीने SIP राशि अपने आप खाते से कट जाए।

निवेश के लिए बेस्ट कोटक SIP कैसे चुनें?

निवेश के लिए बेस्ट SIP प्लान चुनने से पहले आप निम्नलिखित बातों पर ध्यान दे सकते हैं:

  • वित्तीय लक्ष्य बनाएं - सबसे पहले तय करें कि आप SIP के माध्यम से कितना फंड बनाना चाहते हैं, इससे आप एक बेहतर फंड चुन पाएंगे।
  • निवेश अवधि और राशि चुनें - अपने वित्तीय लक्ष्य के अनुसार आकलन करके SIP के लिए सही राशि और अवधि का चयन करें। इसके लिए आप SIP कैलकुलेटर का भी उपयोग कर सकते हैं, कैलकुलेटर में आप विभिन्न राशि और अवधि डाल कर, देख सकते हैं, कि आपके लिए क्या सही है।
  • जोखिम क्षमता - अपनी जोखिम उठाने की क्षमता का आकलन करें, लोग अक्सर दूसरो को देखकर फंड्स में निवेश शुरू कर देते हैं, लेकिन यह गलत है, क्योंकि हर व्यक्ति की जोखिम क्षमता अलग होती है।
  • फंड का पहले का प्रदर्शन - म्यूचुअल फंड चुनते समय ऐसे फंड का चयन करें, जिसने पिछले कुछ वर्षों में अच्छा रिटर्न दिया हो। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर आप एक बेस्ट SIP प्लान चुन सकते हैं।

निष्कर्ष

कोटक म्यूचुअल फंड द्वारा निवेशकों के लिए कई प्रकार के फंड्स पेश किए गए है। आप अपने वित्तीय लक्ष्य और जोखिम क्षमता के आधार पर इन फंड्स में SIP शुरू कर सकते हैं। इसपर आपको बाजार के प्रदर्शन के आधार पर रिटर्न दिया जाता है, इसलिए पहले से नहीं कहा जा सकता है, कि आपको कितना रिटर्न मिल पाएगा। हालांकि एक्सपर्ट की माने तो SIP को लंबे समय के लिए करें, इससे आप कंपाउंडिंग का पूरा फायदा उठा पाएंगे। कोटक म्यूचुअल फंड्स में SIP ऑनलाइन भी शुरू की जा सकती है, जिसकी प्रक्रिया यहां बताई गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • क्या कोटक म्यूचुअल फंड्स में SIP कर सकते हैं?

    हाँ, कोटक म्यूचुअल फंड्स में SIP शुरू की जा सकती है, आप आसानी से कोटक मोबाइल ऐप से इसे शुरू कर सकते हैं।
  • कोटक SIP प्लान कितना रिटर्न देते हैं?

    कोटक SIP से मिलने वाला रिटर्न बाजार आधारित होता है, इसमें कोई पहले से फिक्स रिटर्न नहीं मिलता है। हालांकि लंबी अवधि में 12-16% का रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है।
  • कोटक SIP कैलकुलेटर क्या है?

    कोटक SIP कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जो आपको मैच्योरिटी पर मिलने वाले फंड का अनुमान देता है। यह कैलकुलेटर निवेश अवधि, राशि और अपेक्षित रिटर्न के आधार पर गणना करता है।
Invest ₹10K/Month & Get ₹1 Crore# Tax-Free*
*under 10(10D)

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
Disclaimer:#The investment risk in the portfolio is borne by the policyholder. Life insurance is available in this product. The maturity amount of Rs 1 Cr. is for a 30 year old healthy individual investing Rs 10,000/- per month for 30 years, with assumed rates of returns @ 8% p.a. that is not guaranteed and is not the upper or lower limits as the value of your policy depends on a number of factors including future investment performance. In Unit Linked Insurance Plans, the investment risk in the investment portfolio is borne by the policyholder and the returns are not guaranteed. Maturity Value: ₹1,05,02,174 @ CAGR 8%; ₹50,45,591 @ CAGR 4%. All SIPs listed here are of insurance companies’ funds. The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan. Standard T&C Apply
^The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
¶Long-term capital gains (LTCG) tax (12.5%) is exempted on annual premiums up to 2.5 lacs.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.
**Returns are based on past 10 years’ fund performance data (Fund Data Source: Value Research).

CCBot
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL