वरिष्ठ नागरिकों के लिए SIP 2026
वरिष्ठ नागरिकों के लिए SIP निवेश करने पर 10-15% की अपेक्षित दर
Read more
आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
- 4.8++ Rated
- 15.8 Crore Registered Consumer
- 53 Partners Insurance Partners
- 7.16 Crore Policies Sold
वरिष्ठ नागरिकों के लिए सिप कैसे काम करता है?
वरिष्ठ नागरिक भी सामान्य नागरिकों की तरह न्यूनतम 100 रुपए से सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश कर सकते हैं। यह रकम आपके बैंक खाते से सीधे काट ली जाती है। इसी तरह वरिष्ठ नागरिक भी सिप कैलकुलेटर का उपयोग करके यह पता कर सकते हैं, कि उन्हें लक्षित रिटर्न के लिए कितनी राशि निवेश करनी चाहिए। आइए सिप कैलकुलेटर को उदाहरण सहित समझते हैं:
उदाहरण के लिए:
- SIP राशि: 10,000 प्रति माह
- निवेश अवधि: 5 साल
- अनुमानित रिटर्न दर: 15%
यह जानकारी दर्ज करने के बाद SIP कैलकुलेटर आपको निम्न जानकारी देगा।
- कुल निवेश राशि: 6,00,000 रुपए
- प्राप्त रिटर्न: 2,73,000 रुपए
- कुल मैच्योरिटी राशि: 8,73,000 रुपए
वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेस्ट SIP इंवेस्टमेंट प्लान 2026
वरिष्ठ नागरिक सिप निवेश करने के लिए निम्न SIP प्लान लिस्ट में से फंड चुन सकते हैं:
Updated as of 19 September 2026
-
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल रिटायरमेंट फंड
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल रिटायरमेंट फंड वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहतर फंड है। चूंकि, यह फंड इक्विटी और डेट दोनों में निवेश करता है, इसलिए आपका निवेश मध्यम जोखिम से उच्च जोखिम की ओर जाता है। बेहतर बात यह है कि, इस फंड से कम समय में बेहतर रिटर्न दर प्राप्त की जा सकती है।
Updated as of 19 September 2026
-
महिंद्रा मैनुलाइफ एग्रेसिव हाइब्रिड फंड
महिंद्रा मैनुलाइफ एग्रेसिव हाइब्रिड फंड इक्विटी और डेट दोनों में आपका पैसा निवेश करता है। इस फंड में वरिष्ठ नागरिकों के लिए जोखिम तो होता है, लेकिन यह रिस्क के साथ अच्छे रिटर्न का लाभ भी प्रदान करता है। साथ ही, अगर आप आने वाली महंगाई को मात देना चाहते हैं, तो यह फंड उपयोगी साबित हो सकता है।
Updated as of 19 September 2026
-
सुंदरम इक्विटी सेविंग्स फंड
सुंदरम इक्विटी सेविंग्स फंड एक हाइब्रिड म्यूचुअल फंड है। इस फंड से वरिष्ठ नागरिक इक्विटी,आर्बिट्रेज अवसरों और डेट साधनों की मदद से निवेश करते हैं। इस फंड में जोखिम रहता है, लेकिन अच्छे रिटर्न लाभ के साथ बेहतर आय भी प्राप्त की जा सकती है।
Updated as of 19 September 2026
-
SBI कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड्स
एसबीआई कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड आपके निवेश का 80%-90% हिस्सा सुरक्षित डेट में और 10%-25% हिस्सा इक्विटी में निवेश करता है। इस फंड में जोखिम कम होता है, जिस वजह से वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित रिटर्न, नियमित आय के साथ-साथ बढ़ती महंगाई को भी मात देने में मदद मिलती है।
Updated as of 19 September 2026
-
HDFC बैलेंस्ड एडवांटेज फंड्स - बीएएफ
HDFC बैलेंस्ड एडवांटेज फंड्स (BAF) को डायनेमिक एसेट एलोकेशन फंड भी कहते हैं। यह फंड वरिष्ठ नागरिकों को इक्विटी और डेट दोनों में निवेश करने की सुविधा देता है। इस फंड का मुख्य लाभ यह भी है कि, यह आपके रिटर्न को बाजार की गिरावट के समय भी भारी सुरक्षा प्रदान करता है।
Updated as of 19 September 2026
-
HSBC इक्विटी सेविंग्स फंड्स (इक्विटी बचत फंड)
HSBC इक्विटी सेविंग्स फंड एक हाइब्रिड म्यूचुअल फंड हैं। यह बाजार में गिरावट आने के बाद भी रिटर्न में वृद्धि लाने में मदद करता है। इस फंड में इक्विटी (शेयर), डेट (फिक्स्ड इनकम), और आर्बिट्रेज तीनों में निवेश किया जाता है, जिससे मासिक आय प्राप्त करने में भी कठिनाई नहीं आती है।
Updated as of 19 September 2026
सीनियर सिटीजन के लिए सिप निवेश में ध्यान देने योग्य बातें
SIP निवेश करने से पहले वरिष्ठ नागरिक इन बातों का ध्यान रखें:
- कम जोखिम वाले फंड चुनें: वरिष्ठ नागरिकों को कम या बिल्कुल जोखिम न होने वाले फंड को चुनना चाहिए। इससे बिना तनाव के सुरक्षित रिटर्न मिल सकता है।
- नियमित आय का विकल्प मौजूद है: वरिष्ठ नागरिकों के लिए SIP में SWP का विकल्प होता है। SWP की मदद से आप अपने फंड से हर महीने एक निश्चित आय प्राप्त कर सकते हैं।
- टैक्स राहत के लिए कराधान को समझें: यदि आप 12 महीने से पहले यूनिट्स बेच देते हैं, तो 20% का शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगता है। वहीं,12 महीने के बाद बेचने पर 1.25 लाख रुपए से अधिक के लाभ पर सिर्फ 12.5% की दर से टैक्स लगता है।
- निवेश की अवधि ध्यान से चुनें: सीनियर सिटीजन को सिप निवेश करते समय अपनी आय और अपनी आयु दोनों को ध्यान में रख कर निवेश अवधि चुननी चाहिए।
- मुश्किल समय के लिए इक्विटी फंड: SIP में रिस्क होता है। इसलिए निवेश करते समय अपने कुल फंड का एक हिस्सा हमेशा लिक्विड फंड या सीनियर सिटीजन बचत खाता जैसी सरकारी योजना में निवेश करना बेहतर होता है।
निष्कर्ष
वरिष्ठ नागरिकों को स्मॉल के बजाय लार्ज कैप जैसे सुरक्षित फंड में निवेश करना चाहिए। अपने लिए बेस्ट SIP प्लान का चयन कर वरिष्ठ नागरिक अपन निवेश पर से बाजार का जोखिम कम कर सकते हैं और साथ ही मासिक आय भी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा शेयर बाजार में आए उतार-चढ़ाव देख घबराएं नहीं, बल्कि अधिक यूनिट्स खरीदें। ऐसा इसलिए क्योंकि जब बाजार में गिरावट आती है, तब यूनिट्स अधिक सस्ती हो जाती हैं और लंबे समय तक निवेश पर वरिष्ठ नागरिक बेहतर रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
वरिष्ठ नागरिकों के लिए 10 लाख का निवेश कैसे करें?
वरिष्ठ नागरिक 10 लाख की राशि को सुरक्षित रिटर्न के लिए वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश कर सकते हैं। साथ ही, अपना कुछ पैसा सिप निवेश में भी लगाए, इससे बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना अधिक होती है।
-
70 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों के लिए सबसे अच्छा निवेश क्या है?
70 वर्ष से अधिक उम्र के निवेशकों के लिए वरिष्ठ नागरिक बचत खाता और लार्ज कैप में SIP निवेश सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।
-
वरिष्ठ नागरिक 5 साल में सिप से 1 लाख रुपए कैसे कमा सकते हैं?
यदि कोई वरिष्ठ नागरिक लार्ज कैप म्यूचुअल फंड में 3,200 रुपए प्रति माह की SIP शुरू करता है और उस राशि पर उसे 12% तक का दर मिलता है, तो वह 5 साल में 1 लाख रुपए तक का रिटर्न पा सकते हैं।
-
वरिष्ठ नागरिकों के लिए कौन सा बेहतर है एसआईपी या एफडी?
यदि आप सुरक्षित और गारंटीड मासिक आय चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट सबसे बेहतर और कम जोखिम होता है। लेकिन महंगाई को मात देने वाला बड़ा रिटर्न पाने के लिए एसआईपी अच्छा विकल्प है।