केनरा बैंक टैक्स सेवर एफडी 2026

केनरा बैंक, टैक्स सेविंग एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% का ब्याज दे रहा है। इस योजना के तहत आप 1.5 लाख तक के निवेश पर टैक्स छूट का दावा कर सकते हैं, यह आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत किया जा सकता है। अगर आप भी बाजार के जोखिम से दूर एक सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं, तो केनरा बैंक की टैक्स सेविंग एफडी एक अच्छा विकल्प है।

Read more
Senior Citizen FD Rates 2025
Guaranteed Return
गारंटीड रिटर्न
Includes Life Cover
जीवन कवर शामिल
Completely Tax Free+
पूरी तरह टैक्स फ्री+
1 प्लान, 3 फायदे
सबसे ज़्यादा रिटर्न देने वाले:
7.4%* (टैक्स-फ्री)

गारंटीड प्लान

(बीमा कंपनियों द्वारा)
4.6%* (टैक्स के बाद)

फिक्स्ड डिपॉजिट

(बैंकों द्वारा प्रदान)
4.0%*

सेविंग अकाउंट

(पोस्ट ऑफिस)
Maximum returns Offered by Guaranteed

6.5%**

Fixed Deposits

(by SBI bank)

(5-10 Years)

6.9%***

Public Provident Fund

(other popular options)

(15 Years)

We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
7.4% तक का गारंटी रिटर्न प्राप्त करें*

पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल

+91
Secure
हम स्पैम नहीं करते
प्लान देखें
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
Plans available only for people of Indian origin ''प्लान देखे'' पर क्लिक करने से आप हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं
Get Updates on WhatsApp
We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
Explore plans
Updated: 12-06-2026 08:24:20 AM

केनरा बैंक टैक्स सेविंग एफडी विशेषताएं

केनरा बैंक टैक्स सेविंग एफडी की ध्यान देने वाली बातें:

  • जमा राशि - केनरा बैंक टैक्स सेविंग एफडी में आप न्यूनतम 100 और अधिकतम 1.5 लाख तक का निवेश कर सकते हैं।
  • अवधि - केनरा बैंक टैक्स सेविंग एफडी 5 साल के लॉक इन पीरियड के साथ आती है, यह लॉक इन अनिवार्य होता है। इस दौरान आप अपनी एफडी से निकासी नहीं कर सकते हैं, ऐसा केवल तब किया जा सकता है, जब जमाधारक की मृत्यु हो जाती है।
  • ब्याज दर - टैक्स सेविंग एफडी पर वर्तमान में सामान्य नागरिकों को 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% का ब्याज मिल रहा है।
  • कर लाभ - टैक्स सेविंग एफडी पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत 1.5 लाख तक केनिवेश पर टैक्स छूट प्राप्त की जा सकती है।
  • आंशिक निकासी - यह 5 साल के अनिवार्य लॉक इन के साथ आती है, ऐसे में इसमें आंशिक या समय से पहले निकासी नहीं की जा सकती है।
  • एफडी के बदले लोन - केनरा बैंक टैक्स सेविंग एफडी के बदले लोन प्राप्त नहीं किया जा सकता है।

केनरा बैंक टैक्स सेविंग एफडी पर कितना ब्याज दे रहा है?

केनरा बैंक की टैक्स सेविंग एफडी ब्याज दर इस प्रकार है:

सामान्य नागरिक वरिष्ठ नागरिक
6.25% 6.75%

केनरा बैंक टैक्स सेविंग एफडी कैसे काम करती है?

चलिए समझते हैं, कि केनरा बैंक टैक्स सेविंग एफडी कैसे काम करती है:

  • खाता खोलना - सबसे पहले आप केनरा बैंक में टैक्स सेविंग एफडी खाता खोलते हैं, जिसमें आप 1.5 लाख तक की राशि निवेश करते हैं।
  • लॉक इन पीरियड - आपका पैसा 5 सालों के लिए बैंक में लॉक हो जाता है, इन 5 सालों में आप न तो खाता बंद करा सकते हैं, न ही उसपर लोन ले सकते हैं।
  • ब्याज कमाना - इस समय आप केनरा बैंक एफडी ब्याज दर के अनुसार अपनी एफडी पर ब्याज प्राप्त करते हैं, जिससे आपके निवेश का मूल्य बढ़ता है।
  • मैच्योरिटी - 5 साल के बाद आपका खाता मैच्योर हो जाता है, और ब्याज के साथ निवेश राशि का भुगतान किया जाता है।

केनरा बैंक टैक्स सेविंग एफडी खाता कैसे खोलें?

केनरा बैंक टैक्स सेविंग एफडी खाता खोलने के लिए आप यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं:

ऑफलाइन प्रक्रिया

  • स्टेप 1 - केनरा बैंक की नजदीकी शाखा में जाएं।
  • स्टेप 2 - बैंक से टैक्स सेवर एफडी फॉर्म की मांग करें।
  • स्टेप 3 - आवेदन फॉर्म को भरकर, आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ जमा करें।
  • स्टेप 4 - बैंक में निवेश राशि का भुगतान करें।
  • स्टेप 5 - बैंक द्वारा वेरिफाई करने के बाद खाता खोल दिया जाएगा।

ऑनलाइन प्रक्रिया

  • स्टेप 1 - केनरा बैंक नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप में लॉग इन करें।
  • स्टेप 2 - इसके बाद ‘Fixed Deposit’ सेक्शन में जाएं।
  • स्टेप 3 - फिर ‘केनरा बैंक टैक्स सेवर एफडी’ का विकल्प चुनें।
  • स्टेप 4 - अपना निजी विवरण जैसे नाम, पता, खाता नंबर और एफडी राशि दर्ज करें।
  • स्टेप 5 - इसके बाद आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और जमा राशि का भुगतान करें।
  • स्टेप 6 - अंत में पुष्टि करें और सबमिट करें।

केनरा बैंक टैक्स सेविंग एफडी पर TDS

केनरा बैंक टैक्स सेविंग सावधि जमा में आप 1.5 लाख तक के निवेश पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि इसपर मिलने वाला ब्याज पूरी तरह कर योग्य होता है। अगर सालाना ब्याज सामान्य नागरिकों के लिए 50,000 और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1,00,000 से ज्यादा होता है, तो बैंक इसपर TDS काट सकता है।

लोग यह भी पढ़ते हैं: सावधि जमा ब्याज दरें

निष्कर्ष

आज के समय में लोग ऐसा निवेश करना चाहते हैं, जो पैसों की सुरक्षा के साथ टैक्स छूट का भी लाभ दे। अगर आप भी ऐसा ही निवेश विकल्प को खोज रहे हैं, तो आप केनरा बैंक टैक्स सेविंग एफडी में निवेश कर सकते हैं। यह टैक्स सेविंग एफडी एक सुरक्षित निवेश विकल्प है, जो ग्राहकों को निवेश पर 6.25% से 6.75% तक का ब्याज देता है। साथ ही इसमें आप 1.5 लाख तक के निवेश पर टैक्स छूट प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही केनरा बैंक वरिष्ठ नागरिक एफडी ब्याज दर सामान्य दरों से ज्यादा होती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • केनरा बैंक टैक्स सेविंग एफडी पर कितना ब्याज दे रहा है?

    केनरा बैंक टैक्स सेविंग एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% का ब्याज दे रहा है।
  • केनरा बैंक टैक्स सेविंग एफडी में कितने साल का लॉक इन होता है?

    केनरा बैंक टैक्स सेविंग एफडी में 5 साल का अनिवार्य लॉक इन होता है। इस दौरान आप समयपूर्व निकासी नहीं कर सकते हैं।
  • केनरा बैंक में टैक्स सेवर फिक्स्ड डिपॉजिट क्या है?

    केनरा बैंक टैक्स सेविंग एफडी, सुरक्षित रूप से टैक्स बचाने का एक भरोसेमंद विकल्प है, इसमें आप 1.5 लाख तक की निवेश राशि पर कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Tax Saving Fd Articles

Recent Articles
Popular Articles
कोटक महिंद्रा बैंक टैक्स सेविंग FD

15 Jun 2026

कोटक महिंद्रा बैंक
Read more
इंडसइंड बैंक टैक्स सेविंग एफडी खाता

15 Jun 2026

इंडसइंड बैंक में टैक्स
Read more
बंधन बैंक टैक्स सेविंग एफडी

12 Jun 2026

बंधन बैंक टैक्स सेविंग
Read more
यूको बैंक टैक्स सेविंग एफडी

12 Jun 2026

अपनी सेविंग्स पर टैक्स
Read more
पोस्ट ऑफिस टैक्स सेविंग एफडी
  • 04 Jun 2026
  • 80
पोस्ट ऑफिस सावधि जमा में पैसे निवेश करना
Read more
पंजाब नैशनल बैंक टैक्स सेविंग FD
  • 04 Jun 2026
  • 48
टैक्स बचत और पैसों की सुरक्षा अगर आप भी इन
Read more
SBI टैक्स सेविंग FD
  • 04 Jun 2026
  • 60
अगर आप भी अपनी बचत पर टैक्स बचाना चाहते हैं
Read more
बैंक ऑफ बड़ौदा टैक्स सेविंग FD
  • 04 Jun 2026
  • 41
अगर आप भी अपनी सेविंग्स पर भारी भरकम टैक्स
Read more
HDFC बैंक टैक्स सेविंग FD
  • 12 Jun 2026
  • 17
HDFC बैंक टैक्स सेविंग एफडी, 5 साल की एक शानदार
Read more


˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
* Applicable for Titanium variant of Max Life Smart Fixed-return Digital (Premium payment of 5 years, Policy term of 10 years) and a healthy male of 18 years old paying Rs. 30,000/- monthly (exclusive of all applicable taxes)
** Fixed deposit rate applicable for 5 year's 1 day to 10 years for investment amount less< 2 Crore ( Not for senior citizens).
*** PPF interest rate applicable for 15 years for investment amount upto 1.5 Lac
+ Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
#Discount offered by insurance company
##The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed along with other variable factors. 7.4% rate of return is for an 18-year-old, healthy male for a policy term of 20 years and a premium term of 10 years with ₹5,00,000 annually installment premium. All plans listed here are from insurance companies’ funds.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL