यूको बैंक टैक्स सेविंग एफडी क्या है?
ऐसे ग्राहक जो अपनी बचत पर सुरक्षित तरीके से ब्याज और कर लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, वह यूको बैंक की टैक्स सेविंग एफडी में निवेश कर सकते हैं। इसमें आप अपनी 1.5 लाख रुपए तक की बचत पर टैक्स छूट का दावा कर सकते हैं, आयकर अधिनियम की धारा 80C इसकी अनुमति देती है। हालांकि यह योजना 5 साल के अनिवार्य लॉक इन पीरियड के साथ आती है।
लॉक-इन पीरियड होने के कारण इस दौरान आप निकासी नहीं कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप 5 साल के लिए पैसों को निवेश करके छोड़ सकते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प है। यूको बैंक की टैक्स सेविंग एफडी रिटर्न की गारंटी भी देती है और साथ में टैक्स छूट का वादा भी करती है।
यूको बैंक टैक्स सेविंग एफडी ब्याज दर
यूको बैंक एफडी ब्याज दरें, टैक्स सेविंग एफडी के लिए इस प्रकार है:
| नागरिक |
ब्याज दर |
| सामान्य नागरिक |
6.00% |
| वरिष्ठ नागरिक |
6.50% |
यूको बैंक टैक्स सेविंग एफडी करने से पहले कौन सी बातों का ध्यान रखें?
अगर आप भी यूको बैंक की टैक्स सेविंग एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो इन बातों को जानना जरूरी है:
- यूको बैंक टैक्स सेविंग एफडी में आप न्यूनतम 100 और ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख ही निवेश कर सकते हैं।
- यूको बैंक टैक्स सेविंग एफडी में 5 साल का अनिवार्य लॉक इन होता है, इसका मतलब है, कि आप इन 5 साल में खाते से कोई पैसा नहीं निकाल सकते हैं, साथ ही खाते को बंद भी नहीं कर सकते हैं।
- इस खाते के तहत आप आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत 1.5 लाख तक की निवेश राशि पर टैक्स छूट प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि जो ब्याज आपको मिलता है, वह पूरी तरह कर योग्य होता है।
- वर्तमान में यूको बैंक इस खाते पर सामान्य नागरिकों को 6.00% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.50% का ब्याज दे रहा है। हालांकि निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से ब्याज दरों की जाँच जरूर करें।
- यदि उस व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, जिसके नाम पर एफडी खाता है, तो नामांकित व्यक्ति 5 साल से पहले भी इस खाते को बंद करा सकता है।
- यूको बैंक की इस एफडी के बदले लोन भी नहीं लिया जा सकता है, ऐसे में योजना में निवेश केवल तब करें, जब आप सुनिश्चित हो कि आपको इन 5 सालों में इस राशि की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यूको बैंक टैक्स सेविंग एफडी खाता कैसे खोलें?
यहां एक आसान प्रक्रिया बताई गई है, जिससे आप यूको बैंक में एफडी खाता खोल सकते हैं:
ऑनलाइन तरीका
- स्टेप 1 - यूको बैंक नेट बैंकिंग में लॉग इन करें।
- स्टेप 2 - फिर बैंकिंग सेक्शन में जाएं।
- स्टेप 3 - ‘फिक्स्ड डिपॉजिट’ पर क्लिक करें।
- स्टेप 4 - ‘ओपन टैक्स सेवर एफडी’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- स्टेप 5 - फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें, राशि का भुगतान करें और सबमिट करें।
ऑफलाइन तरीका
- स्टेप 1 - यूको बैंक की नजदीकी शाखा में जाएं।
- स्टेप 2 - टैक्स सेवर एफडी फॉर्म प्राप्त करें और उसे भरें।
- स्टेप 3 - फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों को लगाएं।
- स्टेप 4 - बैंक में निवेश राशि का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- स्टेप 5 - बैंक अपनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद खाता खोल देगा।
यूको बैंक में टैक्स सेविंग एफडी किसे करानी चाहिए?
यहां बताया गया है, कि यूको बैंक की टैक्स सेविंग एफडी किसके लिए उपयुक्त साबित हो सकती है:
- ऐसे निवेशक जो अपनी बचत पर टैक्स बचाना चाहते हैं, वे इसमें निवेश कर सकते हैं।
- ऐसे निवेशक जो सुरक्षित रूप से अपनी बचत पर ब्याज कमाना चाहते हैं, उनके लिए यूको बैंक एफडी एक उपयुक्त विकल्प है।
- HUF, यूको बैंक टैक्स सेवर एफडी के लिए पात्र है, ऐसे में टैक्स बचत और ब्याज पाने के लिए इसमें निवेश कर सकते हैं।
- ऐसे निवेशकों को जो 5 साल के लिए अनुशासित ढंग से निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह अच्छा विकल्प है।
निष्कर्ष
यूको बैंक टैक्स सेवर एफडी सुरक्षित ब्याज और कर लाभ देने वाला बेहतरीन विकल्प है। इसके तहत ग्राहक 1.5 लाख तक के निवेश पर टैक्स छूट प्राप्त कर सकते हैं। यह कर लाभ आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत प्रदान किए जाते हैं। इस योजना में 5 साल का लॉक इन पीरियड होता है, ऐसे में सोच-समझकर ही इसमें निवेश करें। वर्तमान में यूको बैंक इस विशेष खाते पर 6.00%-6.50% तक का ब्याज दे रहा है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
यूको बैंक टैक्स सेविंग एफडी ब्याज दर क्या है?<
यूको बैंक टैक्स सेविंग एफडी ब्याज दर वर्तमान में 6.00% से 6.50% तक है।
-
यूको बैंक टैक्स सेविंग एफडी में कितने साल का लॉक इन होता है?
यूको बैंक टैक्स सेविंग एफडी में 5 साल का अनिवार्य लॉक इन होता है। इस लॉक इन पीरियड में निकासी नहीं की जा सकती है।
-
क्या यूको बैंक 10 साल की टैक्स सेविंग एफडी देता है?
नहीं, यूको बैंक 10 साल की टैक्स सेविंग एफडी नहीं देता है। इसमें केवल 5 साल के लिए ही निवेश किया जा सकता है।
Last Verified: 06 November 2026