ICICI बैंक सावधि जमा के बदले लोन लेने पर आपकी FD राशि का 90% लोन के रूप में प्रदान करता है। इस सुविधा में बैंक ग्राहक को लोन की राशि देकर उनकी एफडी सुरक्षा के तौर पर गिरवी रख लेता है। साथ ही आपके एफडी खाते पर मिलने वाली ब्याज दर पर कोई असर नहीं पड़ता है, आपकी एफडी पहली की तरह ब्याज अर्जित करती रहती है। बैंक इस लोन पर एफडी खाते पर मिलने वाली ब्याज दर से 1-2% अधिक ब्याज लेता है।

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
ICICI बैंक में सावधि जमा के बदले लोन लेना बैंक द्वारा दी गई एक सुलभ सुविधा है। इस सुविधा के अंतर्गत ICICI बैंक आपकी लिंक एफडी को सुरक्षा के रूप में गिरवी रख लेता है और आपको उसी एफडी राशि का लगभग 90% लोन के रूप में प्रदान करता है।
इससे आपकी ICICI बैंक एफडी सुरक्षित रहती है और लोन राशि प्राप्त होने के बाद भी आपकी एफडी पर ब्याज बढ़ता रहता है। यही नहीं, बल्कि बैंक आपसे लोन के लिए आय प्रमाण या सिबिल स्कोर की भी मांग नहीं करता है।
नीचे ICICI बैंक में एफडी के बदले लोन सुविधा की मुख्य विशेषताएँ दी गई हैं:
आईसीआईसीआई बैंक में एफडी के बदले लोन लेने के लिए आपको एफडी दर से 1-2% अधिक ब्याज देना होता है:
मान लीजिए, आपने बैंक से 2,00,000 रुपए की एफडी की, जिस राशि पर आपको 6% वार्षिक ब्याज मिलता है। अब आप, बैंक से एफडी लोन लेते हैं, तो आपको 2,00,000 रुपए में 80% के हिसाब से 1,60,000 रुपए का लोन मिलेगा।
यदि चुकाते समय बैंक इस राशि पर 7% का ब्याज लगाता है, तो आपको कुल, 1,60,000×7%= 11,200 रुपए प्रति वर्ष तक की राशि बैंक को देनी होगी।
आईसीआईसीआई बैंक की एफडी पर लोन लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया नीचे दी गई हैं:
लोन अगेंस्ट एफडी सुविधा उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जिन्हें तुरंत पैसों की जरूरत है लेकिन वे अपनी एफडी को तोड़ना नहीं चाहते हैं। इस सुविधा के अंतर्गत बैंक आपकी एफडी अपने पास सुरक्षा के रूप में रखता है और बदले में आपको एफडी की कुल राशि का 90 प्रतिशत देता है। इस लोन पर लगने वाला ब्याज अन्य लोन पर लगने वाले ब्याज से काफी कम है, जो इसे ग्राहकों के लिए लोकप्रिय विकल्प बनाता है। ICICI बैंक आपसे सिबिल स्कोर या आय प्रमाण की मांग भी नहीं करता है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि अगर आपका सिबिल स्कोर खराब भी है, तो आप समय पर लोन का भुगतान करके उसे सुधार सकते हैं।