पैसों की अचानक ज़रूरत पड़ने पर आप कोटक महिंद्रा बैंक में FD समय से पहले (Premature Withdrawal) तोड़ सकते हैं, क्योंकि बैंक 180 दिनों तक की FD पर कोई पेनल्टी नहीं लेता। लेकिन याद रहे 181 दिनों से 1 साल पर 0.50% और 1 साल से अधिक पर 1.00% पेनल्टी लगती है और 7 दिनों के भीतर FD बंद करने पर ब्याज नहीं मिलता और टैक्स-सेवर FD 5 साल से पहले नहीं निकाली जा सकती है।

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर कोटक बैंक FD को समय से पहले तोड़ने की सुविधा प्रदान करता है, लेकिन इसके बदले बैंक आपकी FD राशि पर 1% तक की कटौती कर सकता है। इसमें आपकी राशि 7 दिन से अधिक और 180 दिनों से कम समय के लिए FD में रही है, तो आपसे किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसी के साथ ध्यान रखें कि बैंक आपको 7 दिन से कम की सावधि जमा पर किसी भी प्रकार का ब्याज लाभ नहीं देता है।
साथ ही अगर आपने एफडी के बदले कोटक एफडी क्रेडिट कार्ड लिया है, तो जब तक आप उसका बिल भुगतान नहीं करते हैं, खाते को बंद नहीं कर सकते हैं।
कोटक बैंक में एफडी को समय से पहले तोड़ने पर निम्नलिखित जुर्माने लगाए जाते हैं:
| अवधि | जुर्माना |
|---|---|
| 180 दिन या उससे कम | 0% तक |
| 181 दिन से 364 दिन | 0.50% तक |
| 365 दिन (1 साल) या उससे अधिक | 1.00% तक |
नीचे कोटक बैंक की एफडी बंद करने की ऑनलाइन प्रक्रिया दी हैं:
FD unblock करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:
कोटक बैंक के FD खाते से समयपूर्व निकासी पर आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है, जो कि 0.50% से 1% तक का हो सकता है। यह जुर्माना केवल कोटक बैंक FD के लिए ही नहीं बल्कि किसी भी बैंक की FD को समय से पहले तोड़ने पर एफडी ब्याज दर पर सीधा असर पड़ता है। जैसे कि कोटक बैंक सावधि जमा के बदले लोन सुविधा और क्रेडिट कार्ड सुविधा देता है। इन दोनों तरीकों से आप अपनी FD का 90% प्राप्त कर सकते हैं।