पोस्ट ऑफिस सावधि जमा को 6 महीने से पहले बंद करने की अनुमति नहीं देता है। वहीं यदि आप 6 महीने के बाद और 1 साल पूरा होने से पहले FD बंद करते हैं, तो आप निकासी कर सकते हैं। हालाँकि ऐसे में आपको सामान्य एफडी ब्याज की जगह बचत खाते का ब्याज, जो 4% है, उसी का लाभ दिया जाता है। इसके अलावा अगर आप 1 साल के बाद एफडी तोड़ते हैं, तो लागू ब्याज दर में से 2% की कटौती हो सकती है।

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
पोस्ट ऑफिस में समय से पहले निकासी करने पर 2% तक का जुर्माना काट लिया जाता है। दरअसल पोस्ट ऑफिस में FD निकासी ब्याज, आपके सावधि जमा राशि के खाते में रहने की अवधि पर निर्भर करता है। जैसे कि आप यदि 6 महीने के बाद और 1 साल से पहले निकासी करते हैं, तो डाकघर आपको एफडी बंद करने की इजाजत देता है।
साथ ही, यदि आप 1 साल के बाद एफडी तोड़ते हैं, तो लागू पोस्ट ऑफिस एफडी ब्याज दर से 2% की कटौती करके पैसा मिलता है। उदाहरण के लिए मान लीजिए अगर आपका कुल ब्याज 8% था, तो अब आपको 6% का ब्याज लाभ ही प्राप्त होगा।
पोस्ट ऑफिस में FD को समय से पहले बंद करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:
पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट को बंद कराने से पहले नीचे दिए गए नियम को ध्यान से पढ़ें:
आप अपनी पोस्ट ऑफिस की एफडी 6 महीने पूरे होने से पहले बंद नहीं कर सकते हैं। यदि आप अपनी सावधि जमा को 6 महीने बाद भी तोड़ते हैं, तब भी डाकघर आपकी राशि पर पूरी ब्याज न देकर, केवल बचत खाते में मिलने वाली तय ब्याज का लाभ देता है। इतना ही नहीं, यदि आपके पास पोस्ट ऑफिस में टैक्स सेवर FD हैं, तो आप 4 साल से पहले उसे नहीं तोड़ सकते हैं। बल्कि 4 साल के बाद भी बीच में तोड़ने पर आपको 80C के तहत मिलने वाले टैक्स लाभ पर भी रोक लगा दी जाती है।