पोस्ट ऑफिस 50,000 एफडी ब्याज दर

img

डाकघर एफडी ब्याज दर वर्तमान में 6.9% से 7.50% तक है, ऐसे में आप 50,000 फिक्स करके उसपर अच्छा ब्याज कमा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस में 1 से 5 साल की एफडी की जा सकती है, ऐसे में आप बिना किसी जोखिम के 50,000 पर 3 से 23 हजार का ब्याज कमा सकते हैं। चलिए जानते हैं पोस्ट ऑफिस में 50000 जमा करने पर 5 साल में कितना मिलेगा।

Read more

पोस्ट ऑफिस में 50,000 जमा करने पर कितना मिलेगा?

यहां एक चार्ट की मदद से पोस्ट ऑफिस एफडी में 50,000 पर मिलने वाले ब्याज की जानकारी दी गई है:

अवधि ब्याज दर कुल ब्याज कुल मैच्योरिटी राशि
1 साल 6.9% ₹3,540 ₹53,540
2 साल 7.0% ₹7,444 ₹57,444
3 साल 7.1% ₹11,768 ₹61,754
5 साल 7.5% ₹22,497 ₹72,497

Post office mein 50,000 fix karne par kitna milega, यहां पोस्ट ऑफिस की वर्तमान ब्याज दरों के आधार पर गणना कर मैच्योरिटी राशि दिखाई गई है। आप अपने अनुसार इन अवधियों के लिए निवेश कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस में 50000 जमा करने के फायदे क्या है?

पोस्ट ऑफिस सावधि जमा में 50,000 जमा करने के निम्नलिखित लाभ है:

  • सरकारी सुरक्षा - पोस्ट ऑफिस एफडी पूरी तरह सुरक्षित निवेश विकल्प है, इसमें आपके पैसे बिना किसी जोखिम के ब्याज कमाते हैं।
  • आकर्षक ब्याज - पोस्ट ऑफिस एफडी ब्याज दर वर्तमान में 6.9% से 7.5% तक है, ऐसे में इस उच्च ब्याज से आपके पैसे तेज़ी से बढ़ते हैं।
  • कंपाउंडिंग का फायदा - पोस्ट ऑफिस एफडी में आपके पैसे हर 3 महीन में कंपाउंड होते हैं, जिससे पैसे तेज़ी से बढ़ते हैं।
  • टैक्स लाभ - पोस्ट ऑफिस की 5 साल वाली एफडी आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है।
  • निकासी - जरूरत पड़ने पर आप 6 महीने बाद खाते को बंद कर सकते हैं, हालांकि ऐसे में आपको ब्याज कम मिलेगा।

लोग यह भी पढ़ते हैं: एफडी ब्याज दरें

पोस्ट ऑफिस में 50,000 की FD करने के लिए जरूरी दस्तावेज़

पोस्ट ऑफिस में 50,000 की FD करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ों का होना जरूरी है:

  • आधार कार्ड
  • PAN कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

पोस्ट ऑफिस में 50,000 की एफडी कैसे करें?

पोस्ट ऑफिस में 50,000 की एफडी करने के लिए इस प्रक्रिया का पालन करें:

  • स्टेप 1 - पोस्ट ऑफिस की नजदीकी शाखा में जाएं।
  • स्टेप 2 - पोस्ट ऑफिस काउंटर से एफडी फॉर्म प्राप्त करें।
  • स्टेप 3 - फॉर्म में अपनी निजी जानकारी, एफडी राशि और अवधि दर्ज करें।
  • स्टेप 4 - फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज अटैच करें।
  • स्टेप 5 - पोस्ट ऑफिस में 50,000 रुपये जमा करें और फॉर्म भी।
  • स्टेप 6 - इसके बाद आपका खाता खोल दिया जाएगा।

निष्कर्ष

पोस्ट ऑफिस में 50,000 फिक्स करके आप 5 साल में 7.5% का ब्याज पाकर लगभग 22-23 हजार का केवल ब्याज प्राप्त कर सकते हैं, इससे आपकी कुल राशि 72-73 हजार हो जाएगी। पोस्ट ऑफिस एफडी सरकारी सुरक्षा के साथ आती है, ऐसे में इसमें पैसे के नुकसान का डर भी नहीं होता है। आप आसानी से पोस्ट ऑफिस में जाकर 1 से 5 साल की एफडी कर सकते हैं। वहीं 5 साल की एफडी पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत कर लाभ भी मिलता है, पोस्ट ऑफिस टैक्स सेविंग एफडी के तहत आप 1.5 लाख तक के जमा पर टैक्स बचा सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • पोस्ट ऑफिस में 50,000 फिक्स करने पर कितना मिलेगा?

    पोस्ट ऑफिस में 50,000 फिक्स करने पर 5 साल में आपके 50,000 लगभग 72-73 हजार हो जाएंगे।
  • पोस्ट ऑफिस में 50,000 जमा करने पर 3 साल में कितना मिलेगा?

    पोस्ट ऑफिस में 3 साल के लिए 50,000 की एफडी करने पर आपको 7.1% का ब्याज मिलेगा, ऐसे में मैच्योरिटी तक आपके पैसे लगभग 61,754 हो जाएंगे।
  • पोस्ट ऑफिस में 50000 जमा करने पर 1 साल में कितना मिलेगा?

    पोस्ट ऑफिस में 50,000 जमा करने पर 1 साल में 6.9% का ब्याज मिलेगा, इससे आपके पैसे बढ़कर 53,540 हो जाएंगे।
  • पोस्ट ऑफिस में 50,000 जमा करने पर 15 साल में कितना मिलेगा?

    पोस्ट ऑफिस में 15 साल की एफडी नहीं की जा सकती है, यह एफडी अधिकतम 5 साल की अवधि के साथ आती है। हालांकि आप एफडी को दोबारा निवेश जरूर कर सकते हैं। इससे आप अच्छा खासा फंड तैयार कर लेंगे।
  • पोस्ट ऑफिस FD पर 7.5% ब्याज दर के साथ ₹4 लाख की fd ₹5,79,979 हो जाएगी?

    हाँ, 4 लाख की एफडी 7.5% ब्याज दर के अनुसार 5 साल में ₹5,79,979 हो जाएगी।
Last Verified: 16 October 2026
7.4% तक का गारंटी रिटर्न प्राप्त करें*

पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल

+91
Secure
हम स्पैम नहीं करते
प्लान देखें
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
Plans available only for people of Indian origin प्लान देखें पर क्लिक करके आप सहायता प्राप्त करने और हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं।

Tax benefit is subject to changes in tax laws

You may also like
see more plans
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL