एफडी को डबल होने में 9-10 साल का समय लगता है, यह पूरी तरह से मिलने वाले ब्याज पर निर्भर करता है। बैंक और पोस्ट ऑफिस एफडी के माध्यम से आप अपने पैसे को सुरक्षित रूप से डबल कर सकते हैं। 2026 में एफडी पर औसतन 6-8% का रिटर्न मिल रहा है, ऐसे में आपके पैसे कंपाउंड होकर 9-10 साल में दोगुने हो जाएंगे।
सावधि जमा डबल स्कीम पैसों को सुरक्षित रूप से डबल करने का शानदार विकल्प है। हालांकि, इसमें 9-10 साल का समय लगना स्वाभाविक है। भारत के ज्यादातर बैंक एफडी पर अधिकतम 6-8% का ब्याज देते हैं, इसलिए इसमें 9-10 साल का समय लग सकता है (Bank me paisa double kitne saal mein hota hai)। वहीं पोस्ट ऑफिस में एफडी पर अधिकतम 7.5% का ब्याज मिल रहा है, ऐसे में आपके पैसे 9.6 साल में डबल हो जाएंगे।
हालांकि पोस्ट ऑफिस केवल 5 साल की एफडी प्रदान करता है, ऐसे में आपको 5 साल पूरे होने पर उसे दोबारा निवेश करना होगा। वहीं बैंकों में 10 साल की एफडी की जा सकती है, तो आपको एक बार ही पैसे जमा करना होगा।
एफडी डबल स्कीम कैसे काम करती है?
यहां विस्तार से बताया गया है कि एफडी डबल स्कीम कैसे काम करती है:
आप बैंक या पोस्ट ऑफिस में एक तय राशि फिक्स्ड डिपॉजिट में जमा करते हैं।
बैंक आपके मूलधन पर तय ब्याज दर के हिसाब से चक्रवृद्धि ब्याज जोड़ता रहता है।
पूरा ब्याज पाने के लिए पैसे को मैच्योरिटी तक बिना निकाले एफडी में जमा रहने दें।
निवेश अवधि पूरी होते ही आपका मूलधन और कुल ब्याज मिलाकर आपके पैसे डबल हो जाते हैं।
फिक्स्ड डिपॉजिट डबल स्कीम के लाभ
सावधि जमा डबल स्कीम आपको गारंटीड रिटर्न के साथ कई लाभ प्रदान करती है, जो नीचे है:
निश्चित रिटर्न की गारंटी- इस स्कीम में निवेश करने पर आपको पहले से तय रिटर्न मिलता है, जिससे बाजार के उतार-चढ़ाव का जोखिम नहीं रहता है।
चक्रवृद्धि ब्याज का फायदा - सावधि जमा में ब्याज पर भी ब्याज मिलता है। साथ ही, लंबी अवधि तक निवेश करने से कंपाउंडिंग का असर ज्यादा दिखता है और पैसा दोगुना होने में मदद मिलती है।
टैक्स छूट का लाभ- कुछ सावधि जमा स्कीम्स में आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिल सकती है। हालांकि, ब्याज पर टैक्स लागू होता है, इसलिए नियमों को समझना जरूरी है।
लोन की सुविधा- सावधि जमा के खिलाफ आप आसानी से लोन या ओवरड्राफ्ट ले सकते हैं। इससे अचानक पैसों की जरूरत होने पर एफडी तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती।
नोमिनेशन की सुविधा - इसमें आप एक नॉमिनी जोड़ सकते हैं, जिससे भविष्य में किसी अनहोनी की स्थिति में नॉमिनी को राशि आसानी से मिल सके।
एफडी के अलावा आप पैसे को डबल करने के लिए कहाँ निवेश कर सकते हैं?
यहाँ एफडी के अलावा कुछ अन्य विकल्प बताए गए है, जिसमें आप पैसे को डबल करने के लिए निवेश कर सकते हैं:
योजना
रिटर्न (वार्षिक)
पैसा दोगुना होने में समय
जोखिम
म्यूचुअल फंड
12-15% (संभावित)
5-6 साल
मध्यम से उच्च
PPF
7.1%
10 साल
सुरक्षित
किसान विकास पत्र
7.5%
9 साल 7 महीने
सुरक्षित
SCSS
8.2%
8.7 साल
सुरक्षित
निष्कर्ष
फिक्स्ड डिपॉजिट डबल मनी स्कीम में निवेश करने पर आपकी राशि लगभग 5 से 10 वर्षों के भीतर दोगुनी हो सकती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आप बैंक या पोस्ट ऑफिस दोनों में आवेदन कर सकते हैं। सावधि जमा योजना में आपको एक निश्चित अवधि के लिए एक निश्चित राशि निवेश करनी होती है। निर्धारित समय पूरा होने के बाद (लगभग 10 वर्षों में), आपको आपकी निवेशित राशि का दोगुना धन प्राप्त होता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पोस्ट ऑफिस में 2 गुना पैसा कितने साल में मिलता है?
ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा सीधे 2 गुना नहीं होता, यह ब्याज दर पर निर्भर करता है। वर्तमान ब्याज दर के अनुसार, निवेश को दोगुना होने में लगभग 10 साल लग सकते हैं।
क्या 5 साल में फिक्स्ड डिपॉजिट डबल हो जाता है?
5 साल में फिक्स्ड डिपॉजिट डबल नहीं होता है। केवल 5 साल में पैसा दोगुना होने के लिए करीब 14-15% ब्याज दर चाहिए, जो सामान्य सावधि जमा में नहीं मिलती।
एफडी कितने साल में डबल हो जाती है?
एफडी को डबल होने में समय ब्याज दर पर निर्भर करता है। यदि ब्याज दर 7% है, तो सावधि जमा लगभग 10-11 साल में दोगुनी हो सकती है।
1 करोड़ रुपये की FD पर कितना टैक्स लगता है?
1 करोड़ की FD पर मिलने वाला ब्याज आपकी आय में जुड़ता है और आपके टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स लगता है।
पोस्ट ऑफिस में एफडी कितने साल में डबल होती है?
आमतौर पर पोस्ट ऑफिस में भी आपकी एफडी को डबल होने में 10 साल तक समय लग सकता है। हालांकि पोस्ट ऑफिस डबल मनी स्कीम के तहत यह लगभग 115 महीनों में किया जा सकता है। यह सावधि जमा की तुलना में जल्दी है।
एफडी का पैसा कितने समय में डबल हो जाता है?
देखिए यह ब्याज दर पर निर्भर करता है। आज के समय में अधिकतर बैंक 6-7% का ही ब्याज देते हैं, वही वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 7.50% तक हो सकती है। इस हिसाब से आपकी एफडी को डबल होने में 9 से 11 साल का समय लग सकता है। ब्याज दर जितनी ज्यादा होगी, डबल होने का समय उतना ही कम होता जाएगा।
क्या 5 साल में फिक्स्ड डिपॉजिट डबल हो जाता है?
नहीं 5 साल में एफडी को डबल करना संभव नहीं है, ऐसा इसलिए क्योंकि आज के समय में कोई भी बैंक सावधि जमा पर इतना ज्यादा ब्याज नहीं दे रहा है। हालांकि आप दूसरे निवेश विकल्प जैसे म्यूचुअल फंड के माध्यम से 5 साल में पैसे डबल कर सकते हैं। हालांकि इसकी भी कोई गारंटी नहीं होती है।
बैंक में एफडी कितने साल में डबल होती है?
आमतौर पर बैंकों में एफडी डबल होने में 9-10 साल का समय लग सकता है।
बैंकों में पैसे डबल स्कीम कौन सी होती है?
बैंकों में पैसे डबल करने के लिए आप एफडी कर सकते हैं। अगर आपको 7% तक का ब्याज मिलता है तो लगभग 9-10 साल में आपके पैसे डबल हो जाएंगे।
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar Insurance Brokers Private Limited does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
* Applicable for Titanium variant of Max Life Smart Fixed-return Digital (Premium payment of 5 years, Policy term of 10 years) and a healthy male of 18 years old paying Rs. 30,000/- monthly (exclusive of all applicable taxes)
** Fixed deposit rate applicable for 5 year's 1 day to
10 years for investment amount less< 2 Crore ( Not for senior citizens).
*** PPF interest rate applicable for 15 years
for investment amount upto 1.5 Lac
+ Trad plans with a premium above 5 lakhs
would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
#Discount offered by insurance company
##The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed along with other variable factors. 7.4% rate of return is for an 18-year-old, healthy male for a policy term of 20 years and a premium term of 10 years with ₹5,00,000 annually installment premium. All plans listed here are from insurance companies’ funds.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ