एसबीआई एफडी स्टेटमेंट का कैसे उपयोग और डाउनलोड करें?

सावधि जमा SBI भारत में एक लोकप्रिय निवेश विकल्प है। जब आप भारतीय स्टेट बैंक में एफडी कराते है, तो एक स्टेटमेंट बनती है। इस स्टेटमेंट में आपकी सावधि जमा का पूरा ट्रैक होता है, जिसे आप बैंक में लोन के लिए, टैक्स भरने के लिए और अपने निवेश पर निगरानी रखने के लिए उपयोग कर सकते है।

Read more
Senior Citizen FD Rates 2025
Guaranteed Return
गारंटीड रिटर्न
Includes Life Cover
जीवन कवर शामिल
Completely Tax Free+
पूरी तरह टैक्स फ्री+
1 प्लान, 3 फायदे
सबसे ज़्यादा रिटर्न देने वाले:
6.9%* (टैक्स-फ्री)

गारंटीड प्लान

(बीमा कंपनियों द्वारा)
4.6%* (टैक्स के बाद)

फिक्स्ड डिपॉजिट

(बैंकों द्वारा प्रदान)
4.0%*

सेविंग अकाउंट

(पोस्ट ऑफिस)
Maximum returns Offered by Guaranteed

6.5%**

Fixed Deposits

(by SBI bank)

(5-10 Years)

6.9%***

Public Provident Fund

(other popular options)

(15 Years)

We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
6.9% तक का गारंटी रिटर्न प्राप्त करें*

पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल

+91
Secure
हम स्पैम नहीं करते
प्लान देखें
Please wait. We Are Processing..
आपकी निजी जानकारी हमारे साथ सुरक्षित है
Plans available only for people of Indian origin ''प्लान देखे'' पर क्लिक करने से आप हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं
व्हाट्सएप पर अपडेट पाएं
We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold

एसबीआई एफडी स्टेटमेंट क्या है?

भारतीय स्टेट बैंक सावधि जमा स्टेटमेंट एक ऐसा जरूरी दस्तावेज़ है, जो आपके एफडी निवेश का पूरा ट्रैक रखता है। एफडी की इस स्टेटमेंट में आपकी निवेश राशि, निवेश अवधि, प्राप्त ब्याज और नामांकित व्यक्ति की जानकारी होती है। जैसे-जैसे आपके निवेश पर ब्याज जोड़ा जाता है, स्टेटमेंट में वह ब्याज अपडेट होता रहता है।

एसबीआई एफडी स्टेटमेंट की सहायता से ग्राहक अपनी सावधि जमा पर वास्तविक रूप से नज़र रख सकते है। आसान शब्दो में कहे तो यह आपकी एफडी का प्रमाण होता है।

एसबीआई एफडी स्टेटमेंट कैसे प्राप्त करें?

एसबीआई सावधि जमा स्टेटमेंट को डाउनलोड करने के लिए बताई गई प्रक्रिया का पालन करें:

  1. एसबीआई नेट बैंकिंग माध्यम

    • स्टेप 1 - भारतीय स्टेट बैंक नेट बैंकिंग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    • स्टेप 2- अपने उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड से लॉग इन करें।
    • स्टेप 3 - अब ‘फिक्स्ड डिपॉजिट’ या ‘ई डिपॉजिट’ पर क्लिक करें।
    • स्टेप 4- इसके बाद अपना एफडी खाता चुने।
    • स्टेप 5- एफडी स्टेटमेंट को डाउनलोड करें या देखें।
  2. एसबीआई योनो ऐप माध्यम

    • स्टेप 1 - ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करें और लॉग इन करें।
    • स्टेप 2- पहले अकाउंट पर क्लिक करें फिर डिपॉजिट अकाउंट पर क्लिक करें।
    • स्टेप 3- अपनी एफडी को चुनें।
    • स्टेप 4 - स्टेटमेंट देखे पर क्लिक करें।
    • स्टेप 5 - अब अगर आप स्टेटमेंट डाउनलोड करना चाहते है, तो कर सकते है।
  3. एसबीआई बैंक शाखा माध्यम

    • स्टेप 1- भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में जाए।
    • स्टेप 2 - बैंक शाखा में एफडी स्टेटमेंट की मांग करें।
    • स्टेप 3- बैंक शाखा में एफडी विवरण प्रदान करें।
    • स्टेप 4- बैंक शाखा द्वारा एफडी स्टेटमेंट प्रदान की जाएगी।

एफडी स्टेटमेंट को कैसे देखे और पढ़े?

चलिए जानते है, कि एफडी स्टेटमेंट को कैसे समझ सकते है:

  • जमा राशि- जो राशि आपने सावधि जमा में निवेश करी है।
  • ब्याज दर- भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आपके निवेश दी जाने वाली ब्याज दर, इसी के आधार पर ब्याज जोडा जाएगा।
  • शुरुआत तिथि और मैच्योरिटी तिथि- यहां एफडी कब कराई गई और एफडी कब मैच्योर होगी, उसकी जानकारी दी गई होगी।
  • ब्याज भुगतान- मासिक, त्रैमासिक या वार्षिक ब्याज भुगतान की जानकारी।
  • मैच्योरिटी राशि- मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि का जानकारी।
  • नामांकन- किसी अनहोनी की स्थिति में जिस व्यक्ति को एफडी राशि दी जाएगी।

क्या जाँच करें?

  • ध्यान दें की आपका नाम और एफडी राशि सही हो।
  • ब्याज दर की जाँच करें, सुनिश्चित करें कि ब्याज दर, तय ब्याज दर से मेल खाती हो।
  • देखे यदि अगर कोई TDS कटा है या नहीं।
  • अगर आपने TDS से बचने के लिए फॉर्म 15G/15H भरा है और इसके बाद भी TDS कट रहा है, तो बैंक शाखा में बात करें।

एफडी स्टेटमेंट का उपयोग कैसे करें?

ग्राहक एसबीआई सावधि जमा स्टेटमेंट का उपयोग विभिन्न कारणों के लिए कर सकते है:

  • टैक्स भरने के लिए- एक एफडी स्टेटमेंट यह दिखाती है कि, आपको सावधि जमा पर कितना ब्याज मिला और बैंक ने कितना टैक्स काटा है। इससे टैक्स भरनें में सहायता मिलती है।
  • लोन और विज़ा प्राप्त करने में सहायक- एसबीआई सावधि जमा स्टेटमेंट को बचत प्रमाण के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
  • आर्थिक योजना बनाने के लिए - एफडी स्टेटमेंट पर लगातार निगरानी रखने से आप देख सकते है, कि आपका पैसा कितना बढ़ रहा है। खाता कब मैच्योर होगा, जिससे आर्थिक योजना बनाने में सहायता मिलती है।
  • एफडी का ट्रैक रखने के लिए- सावधि जमा पर निगरानी रखी जा सकती है, इससे पारदर्शिता को भी बढ़ावा मिलता है।

निष्कर्ष

एसबीआई सावधि जमा स्टेटमेंट एफडी से संबंधित एक जरूरी दस्तावेज़ है, जो सावधि जमा का पूरा ट्रैक रखता है। यह एफडी स्टेटमेंट आमतौर पर सावधि जमा कराने पर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से प्राप्त की जा सकती है। लेकिन यदि आप इसे ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते है, तो आप ऐसा नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप के माध्यम से कर सकते है। एसबीआई एफडी स्टेटमेंट का उपयोग टैक्स भरने के लिए, एफडी का ट्रैक रखने के लिए और लोन लेने के लिए कर सकते है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • क्या एसबीआई एफडी स्टेटमेंट को ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है?

    हाँ, ग्राहक भारतीय स्टेट बैंक सावधि जमा स्टेटमेंट को एसबीआई नेट बैंकिंग और योनो ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।
  • एसबीआई एफडी स्टेटमेंट में क्या-क्या होता है?

    एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान की स्टेटमेंट में आमतौर पर जमा राशि, जमा अवधि, ब्याज दर और परिपक्वता राशि जैसी जानकारी होती है। इस स्टेटमेंट में निरंतर ब्याज अपडेट किया जाता है।
  • क्या बैंक शाखा से एसबीआई एफडी स्टेटमेंट मिल सकती है?

    हाँ, बैंक शाखा में एसबीआई एफडी स्टेटमेंट प्राप्त की जा सकती है।
  • एसबीआई एफडी ब्याज दरें 2026?

    2026 में भारतीय स्टेट बैंक सावधि जमा पर सामान्य नागरिकों को 6.40% तक का ब्याज दे रहा है।
  • भारतीय स्टेट बैंक एफडी की ब्याज दरों कैलकुलेटर क्या है?

    एसबीआई एफडी कैलकुलेटर एक वित्तीय उपकरण है, जिसकी सहायता से मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि का अनुमान लगाया जा सकता है।

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
* Applicable for Titanium variant of Max Life Smart Fixed-return Digital (Premium payment of 5 years, Policy term of 10 years) and a healthy male of 18 years old paying Rs. 30,000/- monthly (exclusive of all applicable taxes)
** Fixed deposit rate applicable for 5 year's 1 day to 10 years for investment amount less< 2 Crore ( Not for senior citizens).
*** PPF interest rate applicable for 15 years for investment amount upto 1.5 Lac
+ Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
#Discount offered by insurance company
## The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed along with the other variable factors. 6.9% rate of return is for an 18 years old, healthy male for a policy term of 20 years and premium term of 10 years with Rs.10,000 monthly installment premium. All plans listed here are of insurance companies’ funds.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL