एसबीआई एफडी ब्याज दरें 2026 विभिन्न अवधियों के लिए 3.05% से 7.05% तक हैं, वरिष्ठ नागरिकों को भारतीय स्टेट बैंक सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50% का अतिरिक्त ब्याज देता है। आप SBI में 7 दिन से 10 साल की सावधि जमा कर सकते हैं। SBI फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम सालों से भारतीय नागरिकों के बीच सुरक्षित निवेश की पहली पसंद है। इस लेख में ब्याज दर, लाभ और खाता खोलने की प्रक्रिया को विस्तार से बताया गया है।

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
SBI सावधि जमा की मुख्य जानकारी निम्नलिखित है:
| अवधि | सामान्य ब्याज दर (प्रति वर्ष) | वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर (प्रति वर्ष) |
|---|---|---|
| 7 दिन से 45 दिन | 3.05% | 3.55% |
| 46 दिन से 179 दिन | 4.90% | 5.40% |
| 180 दिन से 210 दिन | 5.65% | 6.15% |
| 211 दिन से 1 वर्ष से कम | 5.90% | 6.40% |
| 1 वर्ष से 2 वर्ष से कम | 6.25% | 6.75% |
| 2 वर्ष से 3 वर्ष से कम | 6.40% | 6.90% |
| 3 वर्ष से 5 वर्ष से कम | 6.30% | 6.80% |
| 5 वर्ष से 10 वर्ष तक | 6.05 | 7.05% (सबसे अधिक) |
*SBI FD की ब्याज दरें 15 दिसंबर 2025 से प्रभावी हैं।*
यहाँ एसबीआई एनआरई एफडी ब्याज दरें बताई गई है:
| अवधि | 3 करोड़ से कम के लिए रेट्स | 3 करोड या ज्यादा के लिए रेट्स |
| 1 वर्ष से 2 वर्ष से कम | 6.25% | 6.25% |
| 444 दिन (अमृत वृष्टि) | 6.45% | - - |
| 2 वर्ष से 3 वर्ष से कम | 6.40% | 6.15% |
| 3 वर्ष से 5 वर्ष से कम | 6.30% | 6.00% |
| 5 वर्ष से 10 वर्ष | 6.05% | 6.00% |
यहाँ आप एसबीआई एफसीएनआर डिपॉजिट दरें देख सकते हैं:
| करेंसी | USD | GBP | EURO | CAD | AUD | JPY |
| 1 वर्ष | 4.40% | 4.00% | 3.00% | 3.08% | 4.25% | 0.65 |
| 1 वर्ष से अधिक और 2 वर्ष से कम | 4.40% | 4.00% | 3.00% | 3.08% | 4.25% | 0.65 |
| 2 वर्ष से 3 वर्ष से कम | 3.55% | 3.95% | 1.50% | 2.83% | 4.15% | 0.65 |
| 3 वर्ष से 4 वर्ष से कम | 3.35% | 3.00% | 1.50% | 2.58% | 4.05% | 0.65 |
| 4 वर्ष से 5 वर्ष से कम | 2.95% | 2.90% | 1.50% | 2.63% | 3.95% | 0.55 |
| 5 वर्ष | 3.05% | 2.80% | 1.50% | 2.68% | 3.85% | 0.55 |
चलिए वर्तमान ब्याज दर के अनुसार जानते हैं कि SBI FD से कितना फंड बन सकता है:
| FD राशि | अवधि | ब्याज दर | मैच्योरिटी राशि |
| 5,00,000 | 2 साल | 6.40% | 5,67,701 |
| 5,00,000 | 5 साल | 6.05% | 6,75,088 |
| 5,00,000 | 10 साल | 6.05% | 9,11,488 |
लोग यह भी पढ़ते हैं : कौन सा बैंक एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज देता है?
SBI FD बचत या करंट खाते से जुड़ा है, इसलिए इसमे किसी भी समय निकासी की जा सकती है, यानी आप कभी भी राशि निकाल सकते हैं। SBI MODs में बची राशि ब्याज योग्य होती है, जिस पर ब्याज कमाया जा सकता है।
यह एक सावधि जमा है, जिसे खास तौर से सुपर सीनियर सिटीजन के लिए बनाया गया है। जिनकी आयु 80 वर्ष से अधिक है, उन्हे अतिरिक्त ब्याज दर प्रदान की जाती है।
SBI FD के द्वारा टैक्स सेविंग की जा सकती है, SBI टैक्स सेविंग स्कीम में आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80C के तहत कर लाभ प्रदान किया जाता है, यह सावधि जमा 5 साल के लॉकइन अवधि के साथ आते है। कर लाभ प्राप्त करने के लिए जमा राशि एक साल में 1,50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
यह SBI FD एक एकत्रित (Cumulative) फिक्स्ड डिपॉजिट है, जिसमें अर्जित ब्याज FD अवधि में नहीं दिया जाता बल्कि परिपक्वता पर एकमुश्त दिया जाता है। SBI FD पर सालाना ब्याज दिया जाता है, जो एकत्रित होकर परिपक्वता पर दिया जाता है।
SBI अमृत वृष्टि योजना भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 444 दिनों के लिए पेश की गई एक फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम है, जो निवेशकों को अधिक ब्याज दर प्रदान करता है। जो निवेशक कम समय के लिए निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए एसबीआई 444 दिन एफडी ब्याज दर योजना उपयुक्त है। एसबीआई एफडी ब्याज दरें 2026: 444 दिन की एफडी पर 6.60% तक का ब्याज दे रहा है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सावधि जमा खाता खोलने के लिए इस प्रक्रिया का पालन करें:
एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान एक सुरक्षित निवेश विकल्प है, जिसके तहत गारंटी रिटर्न दिया जाता है। ब्याज दर अवधि की शुरुआत से लेकर अंत तक एक समान रहती है। मार्च 2026 में एसबीआई एफडी ब्याज दर सामान्य नागरिकों के लिए 6.45% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.05% है। यह SBI FD दरें निरंतर बदलती रहती है, ताज़ा ब्याज दर जरूर देखते रहे। वही एसबीआई द्वारा नागरिकों के लिए एफडी निकासी की अनुमति दी गई है, हालांकि इस पर जुर्माना लगाया जाता है। एसबीआई एफडी निकासी कैलकुलेटर के माध्यम से जुर्माना के बाद मिलने वाली राशि का अनुमान लगाया जा सकता है।