एसबीआई ऑटो स्वीप आपके बचत खाते को फिक्स्ड डिपॉजिट से जोड़ता है, जिससे आप अपने पैसे पर एफडी जितना ज्यादा ब्याज प्राप्त कर सकते हैं। इसमें तय सीमा से अधिक पैसा होते ही अतिरिक्त राशि अपने आप FD में बदल जाती है। जब आपको पैसों की जरूरत होती है तो बैंक पैसे एफडी से बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के निकाल कर उसे आपके खाते में डाल देता है।

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
एसबीआई स्वीप आउट, SBI एफडी स्कीम के तहत मिलने वाली एक ऐसी सुविधा है, जो आपके बचत खाते को एफडी (MOD) से जोड़ती है। इससे आपके बचत खाते में मौजूद अतिरिक्त पैसे अपने आप एफडी में बदल जाते हैं, और जरूरत पड़ने पर बिना किसी चार्ज के सामान्य रूप से खाते में आ जाते हैं।
जैसे अगर आपकी ₹30,000 की एफडी है और आपको सिर्फ ₹5,000 की जरूरत है, तो बैंक सिर्फ ₹5,000 ही एफडी से निकालेगा। आपका बाकी का पैसा जोकि ₹25,000 है वो एफडी में ही रहेंगे पूरी तरह से सुरक्षित और उस पर पहले की तरह ही ज्यादा ब्याज मिलता रहेगा।
लोग यह भी पढ़ते हैं: सावधि जमा ब्याज दरें
भारतीय स्टेट बैंक में स्वीप आउट एफडी कराने के लिए यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करें:
एसबीआई ऑटो स्वीप एफडी एक ऐसी सुविधा है, जिसकी सहायता से आप बचत खाते की तुलना में अधिक ब्याज प्राप्त कर सकते है। आसान शब्दों में समझे तो इस सुविधा के तहत बैंक आपकी अनुमति के बाद बचत खाते में रखे हुए पैसों की एफडी कर देता है। बाद में अगर आपको पैसों की जरूरत होती है, तो आप सामान्य तरीके से एटीएम या चेक से पैसे निकाल सकते है। इसपर न तो कोई जुर्माना लगता है और न कोई फॉर्म भरना पड़ता है।