Written By: Sameep Singh
Sameep Singh Business Unit Head - Domestic Savings
Mr. Sameep Singh is a Business Unit Head for the domestic Investment Business at policybazaar.com, holding a master's from Symbiosis School of Banking & Finance. He has played a pivotal role in crafting investment and term business strategies during his tenure at Policybazaar. His exceptional leadership has been instrumental in driving both product and business growth throughout his impressive career.
Reviewed By: Vivek Jain
Vivek Jain Chief Business Officer – Life Insurance, Policybazaar
Mr. Vivek Jain, Chief Business Officer – Life Insurance at Policybazaar, is a seasoned business leader with over a decade of experience across strategy, customer experience, and digital transformation in financial services. An alumnus of IIM Calcutta, he leads Policybazaar's life insurance business with a focus on helping Indian families build financial resilience through protection, long-term savings, and wealth creation. A strong advocate of goal-based financial planning and disciplined investing, his expertise spans ULIPs, guaranteed savings and child plans, retirement planning, NRI investments, and tax-efficient wealth creation. His perspectives have featured in The Economic Times, Mint, Financial Express, Zee Business, Gulf News, and Rediff.
पेंशन प्लान और रिटायरमेंट प्लान क्या होते हैं?
आमतौर पर लोगों को लगता है कि पेंशन प्लान और रिटायरमेंट प्लान दोनों एक ही चीज़ होते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, पेंशन प्लान और रिटायरमेंट प्लान में बहुत अंतर होता है। रिटायरमेंट प्लान के दौरान आप रिटायरमेंट के बाद के समय के लिए फैसले लेते हैं, वहीं पेंशन प्लान का सीधा-सीधा मतलब ऐसे वित्तीय प्रोडक्ट्स से है, जिसमें आप निवेश कर अपनी रिटायरमेंट को सुरक्षित कर सकते हैं।
-
रिटायरमेंट प्लान: रिटायरमेंट के बाद लोगों के पास नियमित आय का साधन नहीं रहता है, उस दौरान जीवनशैली के स्तर को बनाए रखने में मुश्किलों का सामना कर पड़ सकता है। इसलिए ही फाइनेंशियल एक्सपर्ट द्वारा सही समय पर स्मार्ट इन्वेस्टिंग शुरू करने की सलाह दी जाती है, ताकि रिटायरमेंट पर आपके पास पर्याप्त कॉर्पस और एक निमयित आय का साधन हो।
-
पेंशन प्लान: सही पेंशन प्लान में सही समय पर किया गया निवेश रिटायरमेंट के बाद आपका जीवन आसान और आरामदायक बना सकता है। इसलिए इंतजार न करें, अपने लिए रिटायरमेंट प्लान बनाएं और एक सही पेंशन प्लान चुनकर निवेश करें।
आपको रिटायरमेंट के लिए प्लान क्यों करना चाहिए?
रिटायरमेंट प्लान करना, बेहतर भविष्य के लिए अच्छी शुरुआत मानी जाती है। यहां कुछ ऐसी बातें बताई गई है, जिनसे आप समझ पाएंगे कि आपके लिए रिटायरमेंट प्लान करना जरूरी क्यों है:
खर्चों को मैनेज करने के लिए
देश में महंगाई तेज़ी से बढ़ रही है, जिसका सीधा असर लोगों की जीवनशैली पर पड़ रहा है। जरूरी नहीं है कि आज जो चीज़ 50 रुपये की है, 20-30 साल बाद भी वह 50 रुपये की ही रहें, हो सकता है, उसकी कीमत 80 रुपये हो जाए। ऐसे में आपको संघर्ष करना पड़ सकता है, इसलिए सही समय पर रिटायरमेंट प्लान जरूर करें।
बढ़ता मेडिकल खर्च
बढ़ती आयु अपने साथ कई मुश्किले लेकर आती है, इसमें स्वस्थ्य बिगड़ना सबसे आम बात है। ऐसे में चिकित्सा क्षेत्र में बढ़ रही महंगाई आपके जीवन को संघर्ष से भर सकती है। दुनियां भर में चिकित्सा क्षेत्र पर महंगाई का सबसे बुरा प्रभाव पड़ा है। ऐसे में भविष्य में स्वस्थ रहने के लिए आपके पास पर्याप्त धन होना चाहिए।
आपात स्थितियों के लिए तैयारी
हमारा पूरा जीवन अनिश्चितताएँ से भरा है, कभी भी कोई ऐसी घटना घटित हो जाती है कि उसे समझने और संभलने का समय ही नहीं मिलता है। रिटायरमेंट प्लान करना इसलिए लिए जरूरी है, क्योंकि आप नहीं जानते हैं कि आपके साथ भविष्य में क्या होगा। जरूरी नहीं है कि आप जैसा सोचकर चले, वहीं हो। इसलिए आपात स्थितियों के लिए आर्थिक रूप से मजबुत रहना जरूरी है।
रिटायरमेंट के बाद के सपनों के लिए
रिटायरमेंट को लेकर हर व्यक्ति के कुछ सपने होते हैं, जिन्हें वह रिटायरमेंट के बाद जीना चाहते हैं। कुछ लोग रिटायरमेंट के बाद अपने बच्चों की शादी करना चाहते हैं, कुछ घर खरीदना चाहते हैं तो कुछ देश-विदेश की यात्रा पर जाना चाहते हैं। यह सभी सपने बिलकुल सही है, लेकिन इनके लिए समय रहते तैयारी करना जरूरी है ताकि आप रिटायर होने के बाद इन सपनो को हकीकत में बदल सकें।
भारत में रिटायर होने के लिए आपके पास कितना फंड होना चाहिए?
जाहिर सी बात है कि आप यही चाहेंगे कि रिटायरमेंट के बाद आपके पास पर्याप्त फंड और एक नियमित आय का साधन हो ताकि आप रिटायरमेंट के बाद अपना जीवन अच्छे से जी पाएं। चलिए समझते हैं कि पर्याप्त फंड की परिभाषा क्या है:
रिटायरमेंट के बाद की जीवनशैली
हर व्यक्ति के लिए पर्याप्त फंड की परिभाषा अलग हो सकती है, क्योंकि सब की अपनी अलग जीवनशैली होती है। ऐसे में रिटायरमेंट के बाद आपके पास इतना फंड होना चाहिए कि आप अपनी जीवनशैली के स्तर को बनाए रख पाएं।
महंगाई
आप आज जिस बचत को पर्याप्त समझ रहे हैं, वह 10 साल बाद पर्याप्त होगा या नहीं, आप नहीं जानते। क्योंकि महंगाई तेज़ी से बढ़ रही है, जिससे आपकी खरीदने की शक्ति पर असर पड़ रहा है। ऐसे में जितना जल्दी हो अपने लिए पेंशन प्लान में निवेश शुरू करें, ताकि आपकी बचत समय के साथ बढ़ती रहें। साथ ही हमेशा एक नियमित आय का साधन भी रखें, ऐसी कई योजनाएं होती है, जो आपको नियमित आय का साधन भी प्रदान करती है।
मेडिकल खर्चों के लिए
बढ़ती आयु के साथ स्वस्थ्य संबंधी परेशानियां भी आती है। ऐसे में उनके लिए पर्याप्त फंड का होना जरूरी है। क्योंकि चिकित्सा क्षेत्र में महंगाई भी बढ़ रही है, ऐसे में एक अच्छा पेंशन प्लान आपकी अच्छा कॉर्पस बनाने में सहायता कर सकता है।
लक्ष्यों को हासिल करने के लिए
रिटायरमेंट के बाद लोगों के कई सपने होते हैं, जैसे बच्चों की शादी, यात्रा करना, घर बनाना या गाड़ी लेना। अगर आप अभी से इनके लिए लिए निवेश करना शुरू नहीं करेंगे तो आप इन लक्ष्यों को हासिल नहीं कर पाएंगे या इन्हें हासिल करने में आपकी सारी सेविंग खत्म हो जाएगी।
भारत में लोकप्रिय पेंशन प्लान 2026
अस्वीकरण: ≈ पॉलिसीबाज़ार किसी भी इंश्योरेंस कंपनी या उसके द्वारा पेश किए जाने वाले बीमा उत्पाद का समर्थन, रेटिंग या सिफारिश नहीं करता है। यहाँ सूचीबद्ध योजनाओं में पॉलिसीबाज़ार के सभी साझेदार बीमाकर्ताओं द्वारा पेश किए गए उत्पाद शामिल हैं। इनकी शॉर्टिंग वर्णमाला के क्रम में की गई है। भारत में बीमाकर्ताओं की पूरी सूची के लिए भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) की वेबसाइट www.irdai.gov.in देखें।
पेंशन प्लान कैसे काम करता है?
इंश्योरेंस कंपनी द्वारा दिए जाने वाले पेंशन प्लान की जानकारी: एक इंश्योरेंस आधारित पेंशन प्लान आमतौर पर दो चरणों में काम करता है, एक जब आप रिटायरमेंट के लिए कॉर्पस बनाते हैं और दूसरा जब आप रिटायरमेंट के बाद फंड में से पैसे निकालते हैं:
पेंशन प्लान की शुरुआत तब होती है, जब आप इंश्योरेंस कंपनी को प्रीमियम भरते है और इसके बदले पेंशन प्लान लेते हैं। पेंशन प्लान में आप रेगुलर इन्वेस्ट और लंपसम इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, यह पूरी तरह से आपके ऊपर निर्भर करता है। इसके बाद लंबी अवधि में आपके पैसे कंपाउंडिंग का शानदार फायदा उठाकर तेज़ी से बढ़ते हैं और आपके कॉर्पस में जुड़ता रहता है। यह पहला चरण होता है, जब आपका कॉर्पस बनता है।
फिर आता है दूसरा चरण जब आपको तैयार कॉर्पस से आय मिलना शुरू होती है। जब आप रिटायर होते है, तब आप पैसा निकालने के चरण में पहुँच जाते हैं। आप अपने कॉर्पस से नियमित आय प्राप्त कर सकते हैं, लंपसम अमाउंट प्राप्त कर सकते हैं या आप दोनों का मिश्रण प्राप्त कर सकते हैं।
यहां देखिए एक इंश्योरेंस आधारित पेंशन प्लान कैसे काम करता है:
पैसे बढ़ने का समय
इस अवधि के दौरान, इंश्योरेंस कंपनी आपके प्रीमियम को बाजार में ऐसी जगहों पर निवेश करती है, जहाँ लंबे समय में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। आपके पैसे कंपाउंडिंग की सहायता से तेज़ी से बढ़ते हैं। हालांकि मिलने वाला रिटर्न बाज़ार के उतार-चढ़ाव और आप किस प्लान को चुनते है, उसपर निर्भर कर सकता है।
आय मिलने का समय
यह वह समय होता है, जब आपको पेंशन मिलना शुरू होती है। आप अपने अनुसार पेंशन मिलने की आयु तय कर सकते हैं। भारत में ज्यादातर पेंशन प्लान के तहत आप कॉर्पस का 60% एकमुश्त निकाल सकते हैं और 40% से आपको जीवनभर पेंशन दी जाती है।
रिटायरमेंट और पेंशन कैलकुलेटर
आप अपनी रिटायरमेंट के लिए सही वित्तीय लक्ष्य तय करने और पेंशन प्लान से मिलने वाली मैच्योरिटी अमाउंट का अनुमान लगाने के लिए पेंशन कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।
भारत में पेंशन प्लान के प्रकार
भारत में लोगों की अलग-अलग जरूरतों को देखते हुए सरकारी और इंश्योरेंस आधारित पेंशन प्लान दोनों उपलब्ध है। रिटायरमेंट के लिए योजना बनाना आज की सबसे बड़ी जरूरतों में से एक है, ऐसे में आप इन सभी पेंशन प्लान्स में तुलना कर अपने लिए सबसे अच्छा प्लान चुन सकते हैं।
इंश्योरेंस कंपनी के पेंशन प्लान
यहां इंश्योरेंस कंपनी के पेंशन प्लान्स के बारे में बताया गया है, आमतौर यह प्लान आपके पैसे को बाजार में निवेश कर ज्यादा रिटर्न बनाते हैं, लेकिन इनमें जोखिम भी होता है।
-
गारंटीड रिटर्न प्लान: गारंटीड रिटर्न प्लान्स को पारंपरिक बीमा योजनाएं भी कहा जाता है, यह आपके पैसे को बहुत सुरक्षित जगह निवेश करती हैं, जिससे आपको तय और गारंटीड रिटर्न मिलता है। इनमें जीवन बीमा का कवर कम होता है ताकि आपका ज़्यादा पैसा रिटायरमेंट फंड के रूप में लगातार और सुरक्षित तरीके से बढ़ सके।
-
यूनिट लिंक्ड पेंशन प्लान (ULPP): यूनिट लिंक्ड पेंशन प्लान मार्केट लिंक्ड प्लान होते हैं, इसका मतलब जो पैसा आप इसमें निवेश करते हैं, उसे बाजार में निवेश किया जाता है, फिर बाजार के प्रदर्शन के आधार पर रिटर्न दिया जाता है। आमतौर पर यह लॉक इन पीरियड के साथ आते हैं, ऐसे में आप लॉक इन के बाद इसमें से आंशिक निकासी कर सकते हैं। पॉलिसी के मैच्योर होने पर आप एक हिस्सा लंपसम रूप से निकाल सकते हैं, और दुसरे हिस्से से आपको जीवनभर पेंशन दी जाती है।
सरकारी पेंशन योजनाएं
भारत में कई लोकप्रिय सरकारी पेंशन योजनाएं उपलब्ध है, इनमें NPS, APY, PPF और SCSS शामिल हैं, चलिए इनके बारे में जानें:
-
नेशनल पेंशन स्कीम (NPS): नेशनल पेंशन स्कीम एक बाजार आधारित सरकारी पेंशन योजना है, जिसका प्रबंधन PFRDA द्वारा किया जाता है। नेशनल पेंशन स्कीम भारत सरकार द्वारा शुरू की गई, बाजार आधारित योजना है। NPS में आप अपने अनुसार नियमित योगदान कर सकते हैं, यह योजना सरकारी सुरक्षा के साथ आती है। ऐसे में यह आपके लिए एक अच्छा पेंशन प्लान साबित हो सकता है। इसमें आपको आयकर अधिनियम की धारा 80C और 80CCD के तहत कर लाभ भी दिए जाते हैं। (न्यूनतम योगदान: 500, NPS के टीयर 1 खाते के लिए; भुगतान: 80% तक लंपसम और 20% पेंशन के लिए; बाजार आधारित रिटर्न; धारा 80C और 80CCD के तहत कर लाभ; अपने अनुसार योगदान करें)
-
अटल पेंशन योजना (APY): अटल पेंशन योजना एक सरकार समर्थित पेंशन योजना है, जिसे विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए शुरू किया गया है। अटल पेंशन योजना के तहत आप तय कर सकते हैं कि 60 साल की आयु के बाद 1,000 से 5,000 की कितनी पेंशन चाहते हैं। इसके आधार पर ही आपकी मासिक योगदान राशि तय होगी। (न्यूनतम योगदान: 42/माह (18 वर्ष); भुगतान: 60 साल की आयु के बाद 1,000-5,000/माह; फिक्स्ड पेंशन सरकारी गारंटी के साथ; मासिक, तिमाही, अर्धवार्षिक और सालाना भुगतान; मृत्यु के बाद पति/पत्नी को पेंशन)
-
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF): पब्लिक प्रोविडेंट फंड, भारत में लोकप्रिय बचत योजनाओं में से एक है। सरकार द्वारा वर्तमान में पीपीएफ अकाउंट पर 7.1% का शानदार ब्याज मिल रहा है। यह एक पूरी तरह से सुरक्षित योजना है, इसमें कोई जोखिम नहीं होता है, ऐसे में यह आपके लिए एक अच्छा पेंशन प्लान साबित हो सकता है। पीपीएफ अकाउंट पूरी तरह टैक्स फ्री योजना है, जो 15 साल की निवेश अवधि के साथ आती है। हालांकि आप इसे अतिरिक्त 5 सालों के लिए बढ़ा भी सकते हैं। पीपीएफ अकाउंट आपके लिए एक उपयुक्त पेंशन प्लान साबित हो सकता है। (निवेश: न्यूनतम 500, अधिकतम 1.5 लाख; ब्याज दर: 7.1%; 15 साल लॉक इन; पूरी तरह टैक्स फ्री; पहले वर्ष के बाद 25% तक लोन)
-
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS): वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, पोस्ट ऑफिस स्मॉल सेविंग स्कीम का मुख्य हिस्सा है। इसके तहत सरकार वरिष्ठ नागरिकों को 8.2% का ब्याज देती है। SCSS योजना में निवेश करके आप रिटायरमेंट के बाद नियमित आय प्राप्त कर सकते हैं। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में आप 1,000 से 30 लाख रुपये तक की राशि निवेश कर सकते हैं। इस योजना पर 8.2% का ब्याज दिया जा रहा है, जो दूसरी स्मॉल सेविंग स्कीम्स की तुलना में सबसे ज्यादा है। (निवेश: 1,000 से 30 लाख; ब्याज दर: 8.2% का शानदार ब्याज; तिमाही ब्याज भुगतान; धारा 80C के तहत टैक्स छूट; 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए उपलब्ध)
Invest More Get More
Monthly Investment ₹10K YOU GET ₹1.5 LAKHS* MONTHLY PENSION View Plans
Most Popular
Monthly Investment ₹7K YOU GET ₹1 LAKHS* MONTHLY PENSION View Plans
Monthly Investment ₹5K YOU GET ₹75 THOUSAND* MONTHLY PENSION View Plans
Standard T&C Apply *
पेंशन प्लान खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?
पेंशन प्लान खरीदने से पहले आप निम्नलिखित बातों पर ध्यान दे सकते हैं:
रिटायरमेंट आयु और लक्ष्य
उस आयु को तय करे जब आप रिटायर होना चाहते हैं, और साथ ही उस जीवनशैली को भी जिसे आप रिटायरमेंट के बाद जीना चाहते हैं।
वित्तीय जरूरत
अपनी भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वित्तीय योजना बनाएं, इसमें भविष्य का मेडिकल खर्च, महंगाई और निजी जरूरतों को पूरा करने का खर्च शामिल करें।
पेंशन प्लान
पेंशन प्लान के कई प्रकार होते हैं, ऐसे में अपनी जरूरत के हिसाब से पारंपरिक पेंशन प्लान, ULIP और एनयूटी प्लान आदि प्लान चुनें। ध्यान रहे ऐसा प्लान चुनें जो आपकी जोखिम क्षमता के आधार पर सही हो।
प्रीमियम भरना
प्रीमियम राशि इस प्रकार चुनें जिससे आपके दुसरे खर्चों पर दबाव न बनें। आपका लक्ष्य बेहतर वर्तमान के साथ सुरक्षित भविष्य बनाना होना चाहिए।
कर लाभ
किसी भी प्लान को चुनते समय उसके टैक्स नियमों को जरूर जानें, और इसके आधार पर मैच्योरिटी का अनुमान लगाएं।
जीवन कवर
ऐसा प्लान चुने जिसमें रिटायरमेंट लाभ के साथ-साथ जीवन बीमा का लाभ भी हो।
लोन की सुविधा
बहुत से पेंशन प्लान आपात स्थिति में लोन की सुविधा देते हैं, ऐसे में इसकी जाँच जरूर करें।
Read more
ऑनलाइन रिटायरमेंट प्लान कैसे खरीदें?
पॉलिसीबाजार पर पेंशन प्लान देखें और तुलना करें।
अलग-अलग प्लान की विशेषताएं और प्रीमियम के बारे में जानें।
अपने रिटायरमेंट लक्ष्य, जीवनशैली और अन्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेस्ट प्लान चुनें।
ऑनलाइन भुगतान करें और रिटायरमेंट प्लान की पुष्टी ऑनलाइन प्राप्त करें।
अपनी रिटायरमेंट को सुरक्षित बनाने के लिए एड-ऑन जोड़े, इससे आप पेंशन प्लान को अपनी जरूरत के अनुसार बना सकते हैं।
पॉलिसीबाजार से पेंशन प्लान क्यों खरीदें?
पॉलिसीबाजार पेंशन प्लान के लिए एक वन स्टॉप प्लैटफॉर्म की तरह है। यहां आप विभिन्न पेंशन प्लान के बारे में जान सकते हैं, तुलना कर सकते हैं और खरीद सकते हैं। यहां पॉलिसीबाजार से पेंशन प्लान खरीदने के फायदे बताए गए हैं:
पेंशन प्लान में तुलना करें
पॉलिसीबाजार पर आप विभिन्न पेंशन प्लान्स में तुलना कर सकते हैं और अपने लिए सबसे फायदेमंद प्लान खरीद सकते हैं।
आसानी से खरीदे
पॉलिसीबाजार पर आपको पेंशन प्लान की सारी जानकारी बताई जाती है, जिससे आप आसानी से अपने लिए प्लान चुन कर, उसे खरीद सकते हैं।
अपने अनुसार प्लान बनाएं
आप अपनी जरूरत के अनुसार प्लान में एड-ऑन जोड़ सकते हैं, प्लान की अवधि तय कर सकते हैं, प्रीमियम का भुगतान कैसे करेंगे आदि।
कोई छिपा शुल्क नहीं
पेंशन प्लान खरीदते समय सभी चार्जेस को लेकर पूरी तरह से पारदर्शिता बनाई जाती है, ऐसे में आपसे कोई शुल्क छिपाया नहीं जाता है।
एक्सपर्ट की सलाह
लोगों की समस्याओं का सामाधान करने के लिए पॉलिसीबाजार द्वारा एक्सपर्ट की टीम गठित की गई है, ऐसे में आप कुछ जानने या समझने के लिए एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं।
निष्कर्ष
आज के समय में रिटायरमेंट प्लान करना बहुत जरूरी है, क्योंकि देश में महंगाई तेज़ी से बढ़ रही है ऐसे में आपकी बचत भविष्य में पर्याप्त होगी या नहीं कहना मुश्किल है। ऐसे में आप चाहते हैं कि समय और बढ़ती महंगाई के साथ आपकी बचत का मूल्य भी बढ़े। एक सही पेंशन प्लान चुनकर आप अपनी रिटायरमेंट को सुरक्षा और स्थिरता प्रदान कर सकते हैं। आमतौर पर पेंशन प्लान रिटायरमेंट के बाद आपको एकमुश्त लाभ भी प्रदान करते हैं और नियमित आय का साधन भी प्रदान करते हैं। साथ ही आप बेहतर पेंशन प्लान चुनने के लिए पेंशन कैलकुलेटर का भी उपयोग कर सकते हैं, यह एक फ्री टूल है जो ऑनलाइन उपलब्ध है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
रिटायरमेंट प्लानिंग क्या है?
रिटायरमेंट प्लानिंग वह वित्तीय योजना है, जिससे आप अपने काम छोड़ने या बूढ़े होने के बाद के खर्चों के लिए पहले से ही पैसे बचाते और निवेश करते हैं, ताकि आप बिना किसी आर्थिक तंगी के अपना जीवन जी सकें।
-
रिटायरमेंट के लिए बचत कब शुरू करनी चाहिए?
जितना जल्दी हो सके आपको अपनी पहली बचत शुरू कर देनी चाहिए। 20-25 साल की उम्र में शुरुआत करने से कंपाउंडिंग का सबसे ज्यादा फायदा मिलता है और रिटायरमेंट तक बड़ा फंड तैयार हो जाता है।
-
रिटायरमेंट के लिए कितने पैसों की जरूरत होती है?
यह आपकी वर्तमान जीवनशैली, अनुमानित भविष्य के खर्च और महंगाई दर पर निर्भर करता है। आमतौर पर रिटायरमेंट के समय आपको अपनी सालाना जरूरत का कम से कम 20 से 25 गुना फंड चाहिए होता है। इसके बाद ही आप एक बेहतर जीवन जी सकेंगे।
-
पेंशन प्लान क्या होता है?
पेंशन प्लान, एक ऐसा प्लान होता है, जिसमें आप नियमित पैसे जमा करते हैं और रिटायरमेंट के बाद आपको हर महीने तय आय मिलती रहती है। साथ ही इसमें आपको आपके निवेश का एक हिस्सा एकमुश्त रूप से भी दिया जाता है।
-
भारत में सबसे लोकप्रिय सरकारी पेंशन योजनाएं कौन सी हैं?
भारत में सबसे लोकप्रिय सरकारी पेंशन योजनाओं की लिस्ट में अटल पेंशन योजना, नेशनल पेंशन स्कीम और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना शामिल है।
-
क्या रिटायरमेंट से पहले पेंशन का पैसा निकाला जा सकता है?
हाँ, अधिकतम पेंशन प्लान पॉलिसीधारक को मैच्योरिटी से विशेष परिस्थितियों में पैसे निकालने की सुविधा प्रदान करते हैं।
-
अगर मैं 30 की उम्र में रिटायरमेंट प्लान करूँ तो क्या देर हो जाएगी?
नहीं, आप 30 की आयु में भी अपनी रिटायरमेंट प्लान कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए ज्यादा देर न करें, जितना जल्दी हो बचत और निवेश करना शुरू कर दें।
-
हर महीने रिटायरमेंट के लिए कितना पैसा बचाना चाहिए?
आपको हर महीने अपनी सैलरी का 10-15% तो रिटायरमेंट के लिए बचाना ही चाहिए।
Sources
-
List of top sources used to verify key facts and figures:
https://npstrust.org.in/
https://pmvbry.epfindia.gov.in/pension-scheme-eps/
https://www.hdfclife.com/retirement-and-pension-plans/types-of-annuities
https://www.incometaxindia.gov.in/income-from-pension
https://www.investopedia.com/terms/r/retirement-planning.asp
https://www.myscheme.gov.in/schemes/apy
https://proteantech.in/articles/Securing-Your-Retirement-through-NPS/
https://jansuraksha.gov.in/Files/APY/ENGLISH/APY.pdf
https://www.myscheme.gov.in/schemes/apy
Reels, Shorts & Web Stories