सुकन्या समृद्धि योजना और LIC जीवन लाभ दोनों ही बहुत अलग अलग योजनाएं है । जहां सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के भविष्य कोआर्थिक रूप से सुरक्षित करती है ,वही यह एक सीमित प्रीमियम वाली स्थाई वित्तीय कोष (बीमा सह बचत ) पर आधारित योजना है ।
Read more
×
एलआईसी योजनाओं के लाभ-
एलआईसी पॉलिसी ऑनलाइन परेशानी मुक्त खरीदें
धारा 80सी और 10(10डी) के तहत कर बचत^
उच्च रिटर्न वाली बाज़ार लिंक योजनाएँ
एलआईसी अधिनियम की धारा 37 के अनुसार संप्रभु गारंटी
We are rated++
15.8 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
7.16 Crore
Policies Sold
अब पॉलिसीबाजार पर उपलब्ध है
एलआईसी के साथ 100% गारंटीड रिटर्न्स से अपनी संपत्ति बढ़ाएं
सुकन्या समृद्धि योजना और LIC जीवन लाभ दोनों ही विभिन्न योजनाएं है , इनके उद्देश्य पूर्ण रूप से भिन्न है । इनकी विभिन्नताओं को समझने के लिए निम्नलिखित तालिका को देखें -
कारक
सुकन्या समृद्धि योजना
LIC जीवन लाभ
योजना का प्रकार
इस योजना की शुरूआत बालिकाओं के भविष्य को देखते हुए की गई थी । जिसके अंतर्गत लड़कियों के बेहतर भविष्य के लिए न्यूनतम राशि बचत योजना है ।
यह बचत पर आधारित एक योजना है जिसके अंतर्गत यह जीवन बीमा के साथ साथ बचत का कार्य भी करती है । इसमें मूल कोष को संरक्षित रख उससे मिलने वाले ब्याज का प्रयोग फंडिग के लिए किया जाता है ।
उपलब्धता
यह एक सरकारी योजना है जिस कारण यह देश के प्रत्येक बैंक और डाकघरों में उपलब्ध है ।
LIC के अधीन आने वाली यह योजना केवल एलआईसी की अधिकारिक वेबसाइट से ही खरीदी जा सकती है ।
पात्रता
10 वर्ष से कम उम्र की कोई भी बालिका इस योजना का लाभ उठा सकती है ।
8 से 59 आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति इसमें पंजीकरण कर सकता है ।
उद्देश्य
इसका प्राथमिक उद्देश्य लड़कियों के भविष्य को बेहतर बनाने का प्रयास करना है ।
इसका उद्देश्य जीवन बीमा को सुरक्षित करना और पाॅलिसीधारक की मृत्यु होने पर नाॅमिनी को कवरेज प्रदान करना है।
अवधि
इस योजना के परिपक्वता का समय 21 वर्ष है ।
इसकी अवधि के तीन विकल्प है 16,21 और 25 वर्ष । आप अपनी सुविधा अनुसार अवधि का चयन कर सकते है।
भुगतान की अवधि
खाता खुलने की तिथि से लेकर 15 वर्षो तक इसे जमा किया जाता है ।
पाॅलिसी अवधि के आधार पर 10, 15 या 16 साल तक प्रीमियम का भुगतान किया जा सकता है।
जमा राशि बनाम बीमा राशि
न्यूनतम जमा राशि: ₹250 अधिकतम जमा राशि: ₹1.5 लाख
न्यूनतम बीमा राशि: 2 लाख रुपये। अधिकतम बीमा राशि: कोई सीमा नहीं।
ब्याज दर
7.6 प्रतिशत
कम
आइए इन योजनाओं का विस्तार पूर्वक अध्ययन करें । जिससे आपको समझने में और अधिक आसानी होगी ।
सुकन्या समृद्धि योजना क्या है
सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार द्वारा बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए की गई एक पहल है । इस योजना की शुरूआत बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत की गई थी । इस योजना की मुख्य लाभार्थी वह बालिकाएं है जिनकी उम्र 10 वर्ष से कम है । बालिका के अभिभावक इस योजना की शुरूआत उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद प्राप्त करने या उसके विवाह के उद्देश्य से कर सकते है । यह योजना मुख्य रूप से बालिकाओं के उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई थी । इससे उनके माता - पिता अपनी बच्चियों को पढ़ाने के लिए प्रेरित होते है। इस योजना को न्यूनतम 250 रूपये के निवेश से शुरू कर सकते है ।
इस योजना के कई लाभ है जो इसे और अधिक लोकप्रिय बना रहे है । जिसमें से एक मुख्य रूप से इसकी उच्च ब्याज दरें है । वर्तमान समय में 8.2 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से यह ब्याज उपलब्ध करवाता है । साथ ही यह करों पर भी छूट उपलब्ध करवाता है जिससे भविष्य के लिए एक अच्छी बचत राशि का संरक्षण हो जाता है ।
पात्रता की शर्तें-
इस योजना की एक शर्त यह भी है कि बालिका की उम्र 10 वर्ष से कम होनी चाहिए ।
इसकी अधिकतम निवेश राशि की सीमा 1.5 लाख है और न्यूनतम 250 रूपये तक है ।
सुकन्या समृद्धि योजना की विशेषताएं -
जमा की जाने वाली राशि - खाता खुलने की तिथि से लेकर 15 वर्षों तक आपको निवेश करना होता है । इसकी न्यूनतम निवेश राशि 250 रूपये और अधिकतम निवेश राशि 1.5 लाख रूपये तक है । 21 वर्ष का होने पर यह परिपक्व हो जाती है ।
खाता विवरण - इस योजना की लाभार्थी केवल वहीं बालिकाएं हो सकती है जिनकी उम्र 10 से कम है । इसके अतिरिक्त इस योजना के तहत प्रत्येक संतान के लिए एक ही खाता खोला जा सकता है । परंतु जुड़वा या तीन बेटियों के एक साथ जन्म लेने पर सत्यापित दस्तावेज़ जमा कर दो या दो से अधिक खाते भी खोले जा सकते है ।
उच्च ब्याज दर- इस योजना की ब्याज दरें पूरे भारतवर्ष में सबसे अधिक है । वर्तमान समय में 8.2 प्रतिशत की ब्याज दरें लागू है । भारत सरकार द्वारा लगभग हर 3 माह में इन प्रतिशतों में परिवर्तन किया जाता है । जो भी ब्याज राशि साल के अंत में प्राप्त की जाती है उसे अंत में खाते में जोड़ दिया जाता है ।
आंशिक निकासी - 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर या दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर योजना के तहत निवेश की गई 50 प्रतिशत तक की राशि को निकाला जा सकता है । जिससे उसकी आगे की शिक्षा को जारी रखा जा सकें ।
कर लाभ - इस योजना का एक महत्वपूर्ण लाभ यह भी है कि EEE कर लाभ के तहत यह जमा राशि, ब्याज राशि और परिपक्वता राशि तीनों ही करों से मुक्त है । किसी भी प्रकार का कर इन राशियों पर नहीं लगाया जा सकता है ।
LIC जीवन लाभ क्या है
एलआईसी जीवन लाभ एक बचत और बीमा का एक संयोजित रूप है जो बीमित व्यक्ति के ना रहने पर उसके परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करता है । यह एक स्थाई वित्तीय कोष पर समर्थित योजना है जिसमें मूल धन को सुरक्षित रख फंडिंग के लिए ब्याज या रिर्टन का प्रयोग किया जाता है । यह हमारे भविष्य के लिए एक आर्थिक आधार प्रदान करता है जिससे भविष्य में होने वाली आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकें । यह बचत और जीवन सुरक्षा दोनों प्रदान करती है । साथ ही इसमें कम अवधि तक प्रीमियम का भुगतान करना होता है और परिपक्वता की स्थिति में एक साथ राशि प्राप्त की जा सकती है ।
एलआईसी प्लान की पात्रता की शर्तें -
प्रवेश की न्यूनतम सीमा 8 वर्ष है और अधिकतम सीमा 59 वर्ष है ।
2 लाख रूपये तक कम से कम बीमा राशि उपलब्ध है और अधिकतम की सीमा नहीं है ।
एलआईसी जीवन लाभ की विशेषताएं -
इस एलआईसी की जीवन बीमा की निम्नलिखित विशेषताएं है :
लचीली अवधि - पाॅलिसीधारक अपनी क्षमता अनुसार पाॅलिसी की अवधि चुन सकते है । इन बीमाओं में आपको तीन अवधि का विकल्प (16,21और 25 वर्ष ) प्राप्त होता है , जिसमें से आप किसी भी एक का चयन कर सकते है ।
प्रीमियम भुगतान की अवधि के विकल्प - यह पाॅलिसी अवधि के अनुरूप प्रीमियम भुगतान के भी तीन विकल्प ( 10,15 और 16 वर्ष ) प्रदान करता है । LIC जीवन लाभ गणक का प्रयोग कर आप प्रीमियम राशि और परिपक्वता राशि का पता लगा सकते है ।
मृत्यु लाभ - किसी अप्रत्याशित घटना के दौरान पाॅलिसीधारक की मृत्यु पर यह उनके द्वारा चयनित नाॅमिनी को बीमा राशि प्रदान करती है । इस योजना की एक खास बात यह भी है कि पाॅलिसीधारकों के पास लाभ राशि को किस्तों में प्राप्त करने का अवसर होता है ।
परिपक्वता लाभ - बीमा की अवधि पूर्ण होने तक अगर आप जीवित रहते है तो यह आपको जीवन लाभ योजना की पूर्ण बीमा राशि प्रदान करते है । इसके अतिरिक्त यदि आप इन पैसों को किस्तों में प्राप्त करना चाहते है तो निपटान का विकल्प चुन इसे किस्तों में प्राप्त कर सकते है ।
बोनस - कंपनी एक वित्तीय वर्ष में अर्जित लाभ के आधार पर आपको बौनस प्रदान करती है । बोनस की दरें कंपनी के लाभ के अनुसार परिवर्तित हो सकती है ।
लोन का लाभ - यदि आप 2 वर्षों तक लगातार प्रीमियम राशि का भुगतान करते है तो उसके पश्चात यह आपको लोन की सुविधा प्रदान करता है ।
निष्कर्ष
ऊपर दिए गए तथ्यों और जानकारियों को देखते हुए हम कह सकते है कि यह दोनों ही योजनाएं एक - दूसरे से बहुत भिन्न है । परंतु इनमें बचत की एक समानता देखने को मिलती है । यह दोनों ही कही ना कही भविष्य के लिए वित्तीय सुरक्षा को सुनिश्चित करते है । इन दोनों ही योजनाओं के माध्यम से हम बचत को बढ़ावा देकर एक बेहतर भविष्य का निर्माण करते है ।
जहां सुकन्या समृद्धि योजना लड़कियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रयास करता है वही जीवन लाभ योजना सुरक्षा और बचत सुविधाओं का संयोजन प्रदान करता है ।
अंतत: आप अपनी आवश्यकता अनुसार बीमा की शर्ते समझ कर इनके लिए पंजीकरण कर सकते है ।
उत्तर- सुकन्या समृद्धि योजना एलआईसी द्वारा नहीं अपितु भारत सरकार द्वारा संचालित एक योजना है , जिसके अंतर्गत 10 वर्ष से कम उम्र की बालिका के माता - पिता इस योजना के लिए खाता खोल सकते है । इस योजना की परिपक्वता का समय 21 वर्ष की आयु है । 15 वर्षो तक बचत पर ब्याज लाभ प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 250 रूपये तक जमा करना होगा । इसका उद्देश्य भविष्य में होने वाले शिक्षा व्यय की बचत करना है ।
प्रश्न-क्या सुकन्या समृद्धि योजना एलआईसी कन्यादान पॉलिसी से बेहतर है?
उत्तर- अभिभावकों के मन में हमेशा यह प्रश्न उठता है कि बच्चों के भविष्य के लिए कौन सा बेहतर विकल्प है । सुकन्या समृद्धि योजना 10 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं के लिए एक सरकारी बचत योजना है । इसमें ब्याज भी उच्च दरों पर प्राप्त होता है । वही एलआईसी कन्यादान योजना बीमा और बचत दोनों का संयोजित रूप है । इसमें मृत्यु और परिपक्वता लाभ दोनों ही प्राप्त होते है । आपके लिए कौन सा बेहतर है यह आपकी पात्रता मानदंड और आवश्यकताओं पर निर्भर करता है ।
प्रश्न-सुकन्या समृद्धि योजना कितने वर्ष की है?
उत्तर-सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोलने की तिथि से 21 वर्ष तक परिपक्वता अवधि है , हालांकि आपको निवेश केवल 15 वर्षों तक ही करना होता है । इसके अतिरिक्त परिपक्वता अवधि पूर्ण होने तक यानि 6 वर्षों तक ब्याज मिलता रहेगा ।
प्रश्न-सुकन्या समृद्धि योजना के 21 साल बाद मुझे कितनी राशि मिलेगी?
उत्तर-सुकन्या समृद्धि योजना के 21 साल बाद आपको कितनी राशि मिलेगी ,यह आपके द्वारा निवेश की गई राशि पर निर्भर करता है । आप अधिकतम 1.5 लाख तक की राशि का निवेश कर सकते है । साथ ही सरकार द्वारा लागू की गई ब्याज दरें समय समय पर संशोधित होती रहती है , जिससे निश्चित परिपक्वता राशि का अनुमान लगाना कठिन है । अंत यह समय से पहले तय नहीं किया जा सकता है ।
प्रश्न-एलआईसी सुकन्या योजना की ब्याज दर क्या है?
उत्तर-एलआईसी सुकन्या योजना की ब्याज दर वर्तमान समय में 8.2 प्रतिशत है , परंतु यह समय समय पर सरकार द्वारा संशोधित की जाती है।
*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan. Standard T&C Apply
^Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
+Returns Since Inception of LIC Growth Fund
~Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
++Returns are 10 years returns of Nifty 100 Index benchmark
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in