LIC कैलकुलेटर 2026: प्रीमियम और मैच्योरिटी का घर बैठे जानें

भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India, LIC) की स्थापना 1 सितंबर 1956 को हुई थी। यह भारत सरकार के स्वामित्व वाली देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी है। LIC टर्म, एंडोमेंट, मनी बैक, पेंशन, ULIP और चाइल्ड प्लान जैसी कई योजनाएँ देता है, और हर योजना का प्रीमियम और फायदा अलग होता है।

Read more
एलआईसी योजनाओं के लाभ-
एलआईसी पॉलिसी ऑनलाइन परेशानी मुक्त खरीदें
धारा 80सी और 10(10डी) के तहत कर बचत^
उच्च रिटर्न वाली बाज़ार लिंक योजनाएँ
एलआईसी अधिनियम की धारा 37 के अनुसार संप्रभु गारंटी
LIC life insurance
We are rated++
rating
17.3 Crore
Registered Consumer
55
Insurance Partners
7.7 Crore
Policies Sold
In-Built life cover
अब पॉलिसीबाजार पर उपलब्ध है
एलआईसी के साथ 100% गारंटीड रिटर्न्स से अपनी संपत्ति बढ़ाएं
+91
योजनाएं देखें
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
Plans available only for people of Indian origin प्लान देखें पर क्लिक करके आप सहायता प्राप्त करने और हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं। कर लाभ कर कानूनों में बदलाव के अधीन है
We are rated++
rating
17.3 Crore
Registered Consumer
55
Insurance Partners
7.7 Crore
Policies Sold

इसीलिए पॉलिसी लेने से पहले कैलकुलेटर से हिसाब लगाना ज़रूरी है।

Calculate your LIC Premium
Years
₹
Years
  • 15
  • 20
  • 25
  • 30
Lifetime income
₹1.68 Lacs
Total returns
₹3.22 Cr
*for market linked plans only

एलआईसी कैलकुलेटर क्या है?

एलआईसी कैलकुलेटर एक डिजिटल टूल है जिससे जीवन बीमा योजनाओं का प्रीमियम मैच्योरिटी राशि सरेंडर वैल्यू बोनस और निवेश पर संभावित रिटर्न निकाला जा सकता है। यह LIC की आधिकारिक वेबसाइट और कुछ भरोसेमंद वित्तीय पोर्टलों पर उपलब्ध है। इससे आपको अपनी योजना की पूरी आर्थिक तस्वीर साफ दिख जाती है।

एलआईसी प्रीमियम कैलकुलेटर और एलआईसी मैच्योरिटी कैलकुलेटर दोनों यही आँकड़े दिखाते हैं। पॉलिसी चालू हो बंद हो चुकी हो या बहुत पुरानी हो इस टूल से पॉलिसीधारक उसे बेहतर समझ पाते हैं।

ध्यान दें: कैलकुलेटर के नतीजे सिर्फ़ अनुमान हैं। असली प्रीमियम और फायदे LIC के अंडरराइटिंग नियमों, उम्र के प्रमाण और आगे घोषित होने वाले बोनस पर निर्भर करते हैं।

उदाहरण: रमेश जी 45 साल के हैं और अंग्रेज़ी में बीमा की बातें समझने में उन्हें दिक्कत होती है। उन्होंने Google पर “LIC calculator in Hindi” खोजा, ताकि अपनी भाषा में समझ सकें कि नई पॉलिसी का प्रीमियम कितना होगा।

कैलकुलेटर में उन्होंने अपनी उम्र (45 साल), बीमा राशि (₹5 लाख), पॉलिसी की अवधि (15 साल) और भुगतान का तरीका (सालाना) भरा। कुछ ही सेकंड में उन्हें दिख गया कि:

  • हर साल कितना प्रीमियम भरना होगा,

  • 15 साल में कुल कितना पैसा जमा होगा, और

  • पॉलिसी पूरी होने पर अनुमानित कितनी रकम मिलेगी।

अब रमेश जी बिना किसी एजेंट के, घर बैठे तय कर सकते हैं कि यह प्लान उनके बजट में है या नहीं।

भारतीय जीवन बीमा निगम का प्रीमियम कैलकुलेटर कैसे इस्तेमाल करें

इसका एलआईसी प्रीमियम कैलकुलेटर (LIC Premium Calculator) आप दो तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं -

LIC की आधिकारिक वेबसाइट द्वारा

स्टेप 1 LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और How much you need सेक्शन खोलें।

स्टेप 2 वहाँ Premium Calculator चुनें। वेबसाइट आपको एक बाहरी लिंक पर ले जाएगी जिसे आपको ok करना होगा।

स्टेप 3: नए पेज में आपको सबसे पहले अपनी मूल जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, लिंग, मोबाईल नंबर, ईमेल आईडी और जहां आप रहते हैं उसका पिन कोड भरना होगा।

स्टेप 4: Next पर क्लिक करें। आपके सामने Quick quote और Compare quote नाम के दो विकल्प आएँगे। Quick quote में आप सिर्फ अपने प्लान की जानकारी देख पाएँगे जबकि Compare quote में उसकी तुलना दूसरे प्लान से भी कर सकेंगे। अगर आपने प्लान पहले से तय कर रखा है तो Quick quote बेहतर रहेगा वरना Compare quote चुन सकते हैं।

स्टेप 5: यदि आप “Quick quote” वाला विकल्प चुनते हैं तो आपके सामने विभिन्न प्लान आएंगे। उनमें से जो भी आप लेना चाहते हों, उसको चुन कर नीचे “Coverage” पर क्लिक करें।

स्टेप 6: अगले पेज में आपको अपनी जानकारी जैसे सम एश्योर्ड, प्रीमियम का प्रकार और पॉलिसी टर्म चुनना होगा।

स्टेप 7: अपनी उम्र, पॉलिसी टर्म, बेसिक सम एश्योर्ड और प्रीमियम पेमेंट मोड दर्ज करें। इसके बाद नीचे “Quote” पर क्लिक करें।

स्टेप 8: अगले पेज पर आपकी चुनी हुई पॉलिसी का प्रीमियम दिख जाएगा। आप वार्षिक अर्ध वार्षिक और मासिक तीनों विकल्पों की राशि देख पाएँगे।

पॉलिसीबाजार के माध्यम से

चरण 1: पॉलिसीबाजार पर LIC कैलकुलेटर खोजें।

चरण 2: 'मासिक' या 'वार्षिक' निवेश में से चुनें।

चरण 3: पॉलिसीबाजार एलआईसी कैलकुलेटर में निवेश राशि, निवेश अवधि और रिटर्न जैसी आवश्यक जानकारी भरें। अपना नाम और संपर्क विवरण भरें और 'प्लान देखें' पर क्लिक करें।

चरण 4: जिस प्लान में आप निवेश करना चाहते हैं उसे चुनें और 'विवरण देखें' पर क्लिक करें। यहां आप अपनी आयु, लिंग, धूम्रपान श्रेणी आदि का चयन कर सकते हैं। कैलकुलेटर आपके द्वारा निवेश की गई राशि और अपेक्षित रिटर्न प्रदर्शित करेगा।

एलआईसी कैलकुलेटर कैसे काम करता है?

इसे चलाना बहुत आसान है। आपको बस कुछ बुनियादी जानकारी भरनी होती है और बाकी हिसाब कैलकुलेटर खुद कर देता है। आमतौर पर ये चीजें पूछी जाती हैं

  • आपकी उम्र या जन्म तिथि

  • पॉलिसी का नाम या प्रकार

  • बीमित राशि

  • पॉलिसी की अवधि

  • प्रीमियम भुगतान की अवधि यानी कितने साल तक प्रीमियम भरना है

प्रीमियम भुगतान की अवधि, जिसके दौरान पॉलिसीधारक को प्रीमियम का भुगतान करना होता है।

LIC प्रीमियम कैलकुलेटर क्यों जरूरी है

एलआईसी प्रीमियम कैलकुलेटर का इस्तेमाल नीचे दिए कारणों से जरूरी है।

  • प्रीमियम की पहले से स्पष्ट जानकारी

LIC कैलकुलेटर (LIC Calculator) की मदद से आप अपनी उम्र, पॉलिसी अवधि और बीमित राशि के आधार पर यह आसानी से जान सकते हैं कि आपको कितना प्रीमियम देना होगा। इसके साथ-साथ यह कैलकुलेटर मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक भुगतान विकल्पों के अनुसार प्रीमियम राशि की भी गणना करता है, जिससे आप अपनी सुविधा के अनुसार भुगतान मोड चुन सकते हैं।

  • बेहतर वित्तीय योजना बनाने में सहायक
    जब आपको पहले से पता हो कि कितनी राशि निवेश करनी है और आगे कितना लाभ मिलेगा तो आप अपनी बचत और खर्च की योजना ज्यादा अच्छे से बना पाते हैं।

  • अलग-अलग पॉलिसियों की तुलना
    यह टूल कई एलआईसी (LIC) पॉलिसियों के प्रीमियम और फायदे आमने-सामने रख देता है, जिससे अपने लिए सही पॉलिसी चुनना सहज हो जाता है।

  • पारदर्शिता
    एलआईसी कैलकुलेटर पूरी तरह पारदर्शी होता है और इसमें कुछ भी छिपा नहीं होता।

  • यूजर फ्रेंडली टूल
    LIC पॉलिसी कैलकुलेटर उपयोग में आसान और सुविधाजनक टूल है। इसकी मदद से नए उपयोगकर्ता भी आसानी से सिंगल प्रीमियम और नियमित प्रीमियम की गणना कर सकते हैं, जिससे पॉलिसी की योजना बनाना सरल हो जाता है।

विवरण कैलकुलेटर क्या बताता हैं
अनुमानित प्रीमियम चुनी गई एलआईसी पॉलिसी के लिए देय प्रीमियम
कुल भुगतान राशि पूरी पॉलिसी अवधि में कुल जमा राशि
मैच्योरिटी लाभ पॉलिसी पूरी होने पर मिलने वाली राशि
बोनस – यदि लागू हो रिवर्शनरी और फाइनल बोनस
सरेंडर वैल्यू पॉलिसी समय से पहले बंद कर पॉलिसी पर मिलने वाली राशि
पेंशन/ एन्युइटी रिटायरमेंट योजनाओं में अनुमानित आय

एलआईसी कैलकुलेटर के प्रमुख प्रकार

पॉलिसीबाज़ार जैसे प्लेटफॉर्म पर एलआईसी से जुड़े अलग-अलग कैलकुलेटर उपलब्ध होते हैं, जिनका उपयोग अलग-अलग उद्देश्यों के लिए किया जाता है।

  • एलआईसी प्रीमियम कैलकुलेटर:
    यह बताता है कि आपकी पॉलिसी के लिए ठीक-ठीक कितना प्रीमियम देना होगा। बस उम्र, कवरेज राशि, पॉलिसी अवधि और प्रीमियम भुगतान की आवृत्ति डालनी होती है।

  • एलआईसी परिपक्वता कैलकुलेटर
    यह मैच्योरिटी पर आपकी पॉलिसी की अनुमानित राशि बताता है। ग्राहक नया हो या पुराना योजना से भविष्य में कितना मिलेगा यह यहीं पता चल जाता है।

  • एलआईसी सरेंडर वैल्यू कैलकुलेटर
    अगर आप पॉलिसी को परिपक्वता से पहले सरेंडर करते हैं तो यह कैलकुलेटर बताता है कि आपके हाथ में कितनी राशि आएगी।

  • एलआईसी पेंशन / एन्युइटी कैलकुलेटर
    रिटायरमेंट की योजना बनाने वालों के लिए यह कैलकुलेटर बेहद उपयोगी है, क्योंकि यह संभावित मासिक या वार्षिक पेंशन का अनुमान देता है।

  • एलआईसी निवेश कैलकुलेटर
    कुछ एलआईसी योजनाओं में निवेश आधारित लाभों की गणना के लिए अलग कैलकुलेटर भी उपलब्ध होते हैं।

  • एलआईसी सिप प्लान कैलकुलेटर
    यह ऑनलाइन टूल SIP जैसे नियमित मासिक निवेश पर संभावित रिटर्न का अनुमान लगाने में मदद करता है।

प्लान के हिसाब से LIC कैलकुलेटर (नए प्लान नंबर)

LIC ने अपने कई प्लान नए प्लान नंबर के साथ दोबारा लॉन्च किए हैं। कैलकुलेटर में हमेशा नया प्लान नंबर चुनें, वरना हिसाब पुराने प्लान का आएगा।

प्लान प्लान नंबर प्रकार किसके लिए
LIC न्यू एंडोमेंट प्लान 714 बचत + बीमा (बोनस के साथ) लंबी अवधि की सुरक्षित बचत
LIC न्यू जीवन आनंद 715 एंडोमेंट + मैच्योरिटी के बाद भी कवर बचत और आजीवन सुरक्षा
LIC न्यू मनी बैक (20 साल) 720 बीच-बीच में पैसा वापस समय-समय पर पैसों की ज़रूरत
LIC न्यू मनी बैक (25 साल) 721 बीच-बीच में पैसा वापस लंबी अवधि में नियमित भुगतान
LIC जीवन लक्ष्य 733 बच्चों के लक्ष्य के लिए एंडोमेंट बच्चों की पढ़ाई या शादी
LIC जीवन लाभ 736 सीमित प्रीमियम एंडोमेंट कम सालों तक प्रीमियम भरना
LIC जीवन उमंग 745 होल लाइफ + सालाना आमदनी आजीवन आय और सुरक्षा
LIC जीवन उत्सव (सिंगल प्रीमियम) 883 एक बार प्रीमियम, गारंटीड आय एकमुश्त निवेश

प्लान नंबर licpremiumcalculator.in से; प्रकाशन से पहले LIC की वेबसाइट पर ज़रूर मिलाएँ।

LIC मैच्योरिटी राशि कैसे निकलती है?

बोनस वाले (पार्टिसिपेटिंग) प्लान में मैच्योरिटी राशि का मोटा फ़ॉर्मूला है:

मैच्योरिटी राशि = बेसिक सम एश्योर्ड + कुल सिंपल रिवर्शनरी बोनस + फ़ाइनल एडिशनल बोनस (FAB, अगर हो)

बोनस हर साल प्रति ₹1,000 सम एश्योर्ड पर घोषित होता है, और यह गारंटीड नहीं होता। इसलिए नीचे के उदाहरण सिर्फ़ समझाने के लिए हैं।

LIC कैलकुलेटर का उपयोग कौन कर सकता है?

एलआईसी कैलकुलेटर लगभग हर व्यक्ति के लिए उपयोगी है, जैसे:

  • नए ग्राहक, जो पहली बार LIC पॉलिसी लेने जा रहे हैं

  • मौजूदा पॉलिसीधारक, जो अपनी पॉलिसी की समीक्षा करना चाहते हैं

  • वरिष्ठ नागरिक जो पेंशन और रिटायरमेंट योजना बना रहे हैं।

  • माता-पिता जो बच्चों के भविष्य के लिए निवेश करना चाहते हैं।

  • नौकरीपेशा और स्व-रोज़गार लोग जो बजट के अनुसार पॉलिसी चुनना चाहते हैं।

एलआईसी कैलकुलेटर के प्रमुख फायदे

एलआईसी कैलकुलेटर से आप अपनी पॉलिसी को ज्यादा अच्छे से समझ पाते हैं। यह परिपक्वता राशि बोनस मृत्यु लाभ और प्रीमियम का ब्यौरा दिखाता है। इससे अपनी जरूरत के हिसाब से पॉलिसी चुनना आसान हो जाता है।

पॉलिसी का स्पष्ट विवरण और प्रीमियम का सटीक अनुमान

एलआईसी प्रीमियम कैलकुलेटर से आप कुछ ही सेकंड में अपना प्रीमियम जान सकते हैं। बस उम्र बीमा राशि और पॉलिसी की अवधि डालें। नए खरीदार और मौजूदा पॉलिसीधारक दोनों इसका उपयोग कर सकते हैं। एलआईसी परिपक्वता कैलकुलेटर अपेक्षित भुगतान का साफ ब्यौरा भी देता है जिसमें अनुमानित मैच्योरिटी लाभ और मृत्यु बीमा शामिल हैं।

तुरंत नतीजा

परिणाम तुरंत मिल जाता है, इसलिए अलग-अलग योजनाओं की तुलना भी फटाफट हो जाती है।

मैच्योरिटी और बोनस की जानकारी

एलआईसी कैलकुलेटर टूल पॉलिसी की मैच्योरिटी पर मिलने वाली अनुमानित राशि और बोनस भी दिखाता है।

समय बचाता है

आप घर बैठे अलग अलग LIC योजनाओं की तुलना कर सकते हैं। इसके लिए न किसी शाखा में जाना पड़ता है और न कई एजेंटों से बात करनी पड़ती है।

एलआईसी कैलकुलेटर का उपयोग करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

  • जानकारी सही और सटीक भरें, क्योंकि गलत इनपुट से नतीजा भी गलत आएगा।

  • अलग-अलग विकल्पों की तुलना जरूर करें।

  • सिर्फ प्रीमियम न देखें, यह भी देखें कि बदले में फायदे क्या मिल रहे हैं।

  • लंबी अवधि की जरूरतों को ध्यान में रखकर फैसला लें।

LIC मैच्योरिटी कैलकुलेटर ऐप क्या है?

आजकल कई ग्राहक एलआईसी मैच्योरिटी कैलकुलेटर ऐप (LIC Maturity Calculator App )की मदद से मोबाइल पर ही अपनी पॉलिसी की जानकारी देखना चाहते हैं। LIC की आधिकारिक मोबाइल सेवाओं और विभिन्न वित्तीय प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कैलकुलेटर टूल्स के माध्यम से आप:

  • अनुमानित मैच्योरिटी राशि देख सकते हैं

  • प्रीमियम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

  • बोनस का अनुमान लगा सकते हैं

  • पॉलिसी स्टेटस चेक कर सकते हैं

एक जरूरी बात: कोई भी ऐप इस्तेमाल करने से पहले उसकी विश्वसनीयता और सुरक्षा जरूर जाँच लें। आपकी निजी और वित्तीय जानकारी जुड़ी होती है, इसलिए LIC की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत प्लेटफॉर्म ही इस्तेमाल करना बेहतर है।

पॉलिसी नंबर के आधार पर LIC मैच्योरिटी कैलकुलेटर

कई लोग पॉलिसी नंबर के आधार पर मैच्योरिटी कैलकुलेटर खोजते हैं ताकि सीधे पॉलिसी नंबर से मैच्योरिटी राशि जान सकें। लेकिन फिलहाल सिर्फ पॉलिसी नंबर डालकर सटीक मैच्योरिटी राशि निकालना संभव नहीं है।

मैच्योरिटी राशि की गणना के लिए आमतौर पर निम्नलिखित जानकारी की आवश्यकता होती है:

  • पॉलिसी नंबर

  • सम एश्योर्ड (Sum Assured)

  • पॉलिसी अवधि

  • प्रीमियम भुगतान अवधि

  • बोनस विवरण

अगर आपको अपनी पॉलिसी की ठीक-ठीक मैच्योरिटी राशि जाननी है, तो LIC ग्राहक पोर्टल या एलआईसी मैच्योरिटी ऑनलाइन कैलकुलेटर (LIC Maturity Calculator Online) की मदद लें। नजदीकी LIC शाखा से भी जानकारी मिल सकती है। LIC की आधिकारिक वेबसाइट से आप पॉलिसी नंबर के आधार पर कैलकुलेटर के जरिए PDF भी डाउनलोड (LIC maturity calculator by policy number PDF) कर सकते हैं।

ध्यान दें: आप एलआईसी मैच्योरिटी कैलकुलेटर का उपयोग एलआईसी की पुरानी पॉलिसी की मैच्योरिटी राशि (LIC Maturity Calculator For Old Policy) का पता करने के लिए भी कर सकते हैं।

पॉलिसी अवधि के हिसाब से LIC कैलकुलेटर

हर पॉलिसी और हर अवधि के लिए अलग कैलकुलेटर होते हैं इसलिए उनके नाम और रूप थोड़े अलग हो सकते हैं। कुछ आम प्रकार ये हैं

LIC 10 ईयर प्लान मैच्योरिटी कैलकुलेटर

10 साल की योजना देख रहे हैं तो एलआईसी 10 ईयर्स योजना कैलकुलेटर से प्रीमियम और मैच्योरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। उम्र बीमित राशि और भुगतान की आवृत्ति डालते ही पूरा हिसाब सामने आ जाता है

उदाहरण: सुनीता 30 साल की हैं और नौकरी करती हैं। वे ऐसा प्लान चाहती हैं जिसमें सिर्फ़ 10 साल प्रीमियम भरना पड़े, ताकि 40 की उम्र तक भुगतान खत्म हो जाए। उन्होंने Google पर “LIC 10 year plan in Hindi maturity calculator” खोजा।

उन्हें पता चला कि LIC जीवन लाभ (प्लान 736) में 10 साल प्रीमियम भरने का विकल्प है, और पॉलिसी 16 साल में पूरी होती है। कैलकुलेटर में उन्होंने ₹1 लाख सम एश्योर्ड चुना। मान लीजिए बोनस ₹45 प्रति ₹1,000 प्रति वर्ष रहे, तो हिसाब कुछ ऐसा होगा:

हिसाब राशि
बेसिक सम एश्योर्ड ₹1,00,000
बोनस: ₹45 × 100 × 16 साल ₹72,000
अनुमानित मैच्योरिटी (46 साल की उम्र में) ₹1,72,000 + FAB

यानी सुनीता 10 साल प्रीमियम भरेंगी, और 46 साल की उम्र में उन्हें लगभग ₹1.72 लाख और FAB मिलने का अनुमान है।

बोनस गारंटीड नहीं होता; ₹45 सिर्फ़ उदाहरण के लिए मानी गई दर है।

15 साल की LIC प्लान मैच्योरिटी कैलकुलेटर

लंबी अवधि के लिए एलआईसी 15 ईयर्स प्लान कैलकुलेटर है। जैसे 1 लाख रुपये की पॉलिसी पर 15 साल बाद कितना मिल सकता है यह इसी से देखा जा सकता है।

दूसरे लोकप्रिय कैलकुलेटर

  • एलआईसी मनी बैक पॉलिसी की 20 साल की मैच्योरिटी का कैलकुलेटर

  • एलआईसी 10 लाख पॉलिसी प्रीमियम कैलकुलेटर

  • एलआईसी 5 लाख पॉलिसी प्रीमियम कैलकुलेटर

LIC मैच्योरिटी राशि कैसे निकलती है?

बोनस वाले (पार्टिसिपेटिंग) प्लान में मैच्योरिटी राशि का मोटा फ़ॉर्मूला है:

मैच्योरिटी राशि = बेसिक सम एश्योर्ड + कुल सिंपल रिवर्शनरी बोनस + फ़ाइनल एडिशनल बोनस (FAB, अगर हो)

बोनस हर साल प्रति ₹1,000 सम एश्योर्ड पर घोषित होता है, और यह गारंटीड नहीं होता। इसलिए नीचे के उदाहरण सिर्फ़ समझाने के लिए हैं।

LIC में FD प्लान कैलकुलेटर: क्या ऐसा कुछ होता है?

बहुत से लोग सीधे यही खोजते हैं लेकिन साफ कर दें कि LIC में बैंक जैसी FD नहीं होती। उसकी जगह LIC की कुछ गारंटीड रिटर्न वाली बचत योजनाएँ हैं जिन्हें लोग FD जैसा मानते हैं। ऐसे प्लान की राशि जानने के लिए ऊपर बताए मैच्योरिटी कैलकुलेटर या LIC की साइट पर मिलने वाले बेनिफिट इलस्ट्रेशन का सहारा लें। फिर उसकी तुलना अपनी बैंक FD से करें ताकि समझ आए कि बीमा कवर के साथ आपको क्या अतिरिक्त मिल रहा है।

उदाहरण: विजय जी 55 साल के हैं और रिटायरमेंट के लिए ₹2 लाख सुरक्षित जगह लगाना चाहते हैं। उन्हें लगा कि LIC में भी बैंक जैसी FD होती होगी, इसलिए उन्होंने Google पर “LIC me FD plan in Hindi calculator” खोजा।

उन्हें पता चला कि:

  • LIC खुद FD नहीं देता। LIC बीमा कंपनी है, बैंक नहीं।

  • LIC की सहायक कंपनी LIC हाउसिंग फ़ाइनेंस फ़िक्स्ड डिपॉज़िट योजना देती है। उसकी मौजूदा ब्याज दर उसकी वेबसाइट पर देखकर FD कैलकुलेटर से हिसाब लगाया जा सकता है।

  • अगर वे बीमा कवर भी चाहते हैं, तो LIC की गारंटीड रिटर्न वाली बचत योजनाओं का हिसाब LIC के मैच्योरिटी कैलकुलेटर या बेनिफ़िट इलस्ट्रेशन से निकाल सकते हैं।

अब विजय जी दोनों विकल्पों की तुलना कर सकते हैं: सिर्फ़ ब्याज चाहिए तो FD, और ब्याज के साथ जीवन बीमा भी चाहिए तो LIC की बचत योजना।

निष्कर्ष

एलआईसी कैलकुलेटर 2026 एक ऐसा उपयोगी ऑनलाइन टूल है जो एलआईसी (LIC) पॉलिसियों से जुड़ी जटिल गणनाओं को बेहद आसान बना देता है। यह न केवल नए निवेशकों के लिए बल्कि मौजूदा पॉलिसीधारकों के लिए भी काफी फायदेमंद है। पॉलिसी बाज़ार जैसे भरोसेमंद प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध एलआईसी कैलकुलेटर की मदद से कोई भी व्यक्ति घर बैठे यह जान सकता है कि किसी एलआईसी पॉलिसी के लिए उसे कितना प्रीमियम देना होगा, मैच्योरिटी पर कितनी राशि मिलेगी या जरूरत पड़ने पर पॉलिसी सरेंडर करने पर कितना पैसा वापस मिल सकता है। सही जानकारी और समझ के साथ एलआईसी कैलकुलेटर का उपयोग करके आप एक सुरक्षित और समझदार वित्तीय निर्णय ले सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

  • Q: क्या एलआईसी कैलकुलेटर मुफ्त है?

    Ans: हाँ, यह पूरी तरह मुफ्त ऑनलाइन टूल है।
  • Q: क्या इसके लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है?

    Ans: नहीं, अधिकांश मामलों में बिना लॉगिन के भी इसका उपयोग किया जा सकता है।
  • Q: क्या सभी एलआईसी पॉलिसियों के लिए कैलकुलेटर उपलब्ध है?

    Ans: अधिकांश लोकप्रिय एलआईसी योजनाओं के लिए अलग-अलग कैलकुलेटर उपलब्ध हैं।
  • Q: क्या पुराने पॉलिसीधारक भी इसका उपयोग कर सकते हैं?

    Ans: हाँ, मौजूदा पॉलिसीधारक भी अपनी पॉलिसी के लाभ समझने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।
  • Q. एलआईसी पॉलिसी की मैच्योरिटी वैल्यू कैसे पता करें?

    Ans. अपने पंजीकृत खाते के क्रेडेंशियल का उपयोग करके LIC ग्राहक पोर्टल में लॉग इन करें। अपनी पॉलिसी के डैशबोर्ड तक पहुंचने के लिए अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करें। "पॉलिसी स्टेटस" सेक्शन पर जाएं, जहां आप मैच्योरिटी वैल्यू, बोनस की जानकारी और पॉलिसी के विवरण देख सकते हैं।
  • Q. एलआईसी जीवन बीमा प्लान लिस्ट 2026 कहाँ देख सकते हैं?

    Ans. आप LIC की आधिकारिक वेबसाइट या पॉलिसीबाजार जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध एलआईसी प्लान लिस्ट देख सकते हैं, जहां टर्म इंश्योरेंस, एंडोमेंट प्लान, पेंशन प्लान, ULIP और चाइल्ड प्लान जैसी विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होती है।
  • Q. एलआईसी सिप प्लान 852 कैलकुलेटर क्या है?

    Ans. एलआईसी सिप प्लान 852 कैलकुलेटर निवेशकों को SIP आधारित निवेश योजनाओं में संभावित रिटर्न का अनुमान लगाने में मदद करता है। इसमें निवेश राशि, अवधि और अपेक्षित रिटर्न दर्ज करके संभावित फंड वैल्यू देखी जा सकती है।
  • Q. LIC मैच्योरिटी ऑनलाइन कैलकुलेटर (LIC Maturity Calculator Online) कैसे उपयोग करें?

    Ans.LIC मैच्योरिटी ऑनलाइन कैलकुलेटर ( LIC Maturity Calculator Online )में अपनी आयु, पॉलिसी अवधि, सम एश्योर्ड और प्रीमियम विवरण दर्ज करके अनुमानित मैच्योरिटी राशि, बोनस और संभावित लाभों की गणना की जा सकती है।
  • प्रश्न: LIC में 1000 जमा करने पर कितना मिलेगा?

    उत्तर: LIC में ₹1000 जमा करने पर मिलने वाली राशि पॉलिसी, अवधि, उम्र और बोनस पर निर्भर करती है। हर योजना में रिटर्न अलग होता है, इसलिए सटीक राशि LIC कैलकुलेटर से ही पता चलती है।
  • प्रश्न: एलआईसी योजना 911 के परिपक्वता लाभ का कैलकुलेटर क्या है?

    उत्तर: LIC योजना 911 का परिपक्वता लाभ कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जो प्रीमियम, अवधि और बोनस के आधार पर मैच्योरिटी पर मिलने वाली अनुमानित राशि बताता है।
  • प्रश्न: जीवन लाभ 936 की परिपक्वता कैलकुलेटर क्या है?

    उत्तर: जीवन लाभ 936 का परिपक्वता कैलकुलेटर एक ऐसा टूल है जो प्रीमियम, पॉलिसी अवधि और बोनस जोड़कर मैच्योरिटी राशि का अनुमान देता है।
  • प्रश्न: जीवन सरल प्लान 165 की परिपक्वता कैलकुलेटर क्या है?

    उत्तर: यह कैलकुलेटर LIC जीवन सरल प्लान 165 के लिए मैच्योरिटी राशि का अनुमान लगाता है, जो प्रीमियम और पॉलिसी अवधि के आधार पर होता है।
  • प्रश्न: एलआईसी 10 ईयर प्लान का प्रीमियम कैलकुलेटर क्या है?

    उत्तर: यह एक ऑनलाइन टूल है जो 10 साल की पॉलिसी के लिए उम्र, बीमा राशि और अवधि के आधार पर प्रीमियम की गणना करता है।
  • प्रश्न: एलआईसी जीवन सरल में परिपक्वता राशि की गणना कैसे की जाती है?

    उत्तर: LIC जीवन सरल में परिपक्वता राशि की गणना कुल प्रीमियम, अवधि और लागू बोनस को जोड़कर की जाती है। सटीक गणना कैलकुलेटर से की जाती है।
  • प्रश्न: एलआईसी 10 करोड़ पॉलिसी के प्रीमियम कैलकुलेटर का उपयोग कैसे करें?

    उत्तर: एलआईसी 10 करोड़ पॉलिसी के प्रीमियम कैलकुलेटर (LIC 1 Crore Policy Premium Calculator) का उपयोद आप LIC कि अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और प्रीमियम कैलकुलेटर के विकल्प पर क्लिक करके बुनियादि जानकारी जैसे उम्र, पॉलिसी अवधि और 1 करोड़ बीमा राशि भरकर प्रीमियम का अनुमान लगाया जाता है। यह तुरंत मासिक या वार्षिक प्रीमियम दिखाता है।

*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan. Standard T&C Apply
^Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
+Returns Since Inception of LIC Growth Fund
~Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
++Returns are 10 years returns of Nifty 100 Index benchmark
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar Insurance Brokers Private Limited does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in

LIC of India
LIC Plans
LIC Pension Plans
LIC Investment Plans
LIC Varishtha Pension Bima Yojana
LIC New Endowment Plan
LIC New Jeevan Anand-715
LIC Jeevan Rakshak Plan
LIC Limited Premium Endowment Plan
LIC Money Back Plan 20 years
LIC’s New Money Back Plan-25 years
LIC Bima Bachat Plan
LIC Jeevan Tarang Plan
LIC Komal Jeevan Plan
LIC Money Plus Plan
LIC Jeevan Labh Policy-736
LIC Online Premium Payment
LIC Jeevan Shanti Plan
LIC Jeevan Umang Plan
LIC SIIP Plan (Plan no. 752)
LIC Annuity Plans
LIC Jeevan Shiromani Plan
LIC Jeevan Saathi Plus
LIC Bima Shree (Plan No. 948)
LIC Anmol Jeevan
LIC Bima Diamond
LIC Bhagya Lakshmi Plan
LIC Endowment Assurance Policy
LIC Endowment Plus Plan
LIC Micro Bachat Policy
LIC Money Plus
LIC Jeevan Dhara
LIC Jeevan Pramukh
LIC Jeevan Rekha
LIC Jeevan Saathi
LIC Jeevan Vriddhi
LIC Jeevan Chhaya
LIC Jeevan Shree
LIC Plans for 15 years
LIC Policy for Women
LIC Nivesh Plus
LIC New Janaraksha Plan
LIC Samriddhi Plus
LIC Policy for Girl Child in India
LIC Bachat Plus Plan 861
LIC’s New Bima Bachat Plan 916
LIC Bima Jyoti (Plan 860)
LIC Yearly Plan
LIC Jeevan Akshay VII
LIC Child Plan Fixed Deposit
LIC Child Plans Single Premium
LIC Jeevan Jyoti Bima Yojana
LIC Jeevan Labh 836
LIC's Dhan Rekha
LIC's Saral Jeevan Bima
LIC Savings Plans
LIC FD Scheme
LIC Group Plans
LIC Bima Ratna
LIC New Jeevan Shanti
LIC Pension Plus Plan
LIC Dhan Varsha - Plan No. 866
LIC Crorepati Plan
LIC Jeevan Labh 1 Crore
LIC 1 Crore Endowment Plans
LIC Jeevan Azad
LIC Monthly Investment Plans
LIC Dhan Vriddhi
LIC Jeevan Kiran
LIC Jeevan Utsav
LIC Jeevan Dhara II-872
LIC Index Plus
LIC Amritbaal
LIC Nav Jeevan Shree Single Premium Plan
LIC Jeevan Utsav Single Premium Plan 883
LIC New Jeevan Sathi Single Premium Plan 888
LIC New Jeevan Sathi Limited Premium Plan 889
LIC New Jeevan Dhara II
Show More Plans

LIC Of India Articles

  • Recent Article
  • Popular Articles
11 Nov 2026

HDFC लाइफ क्लिक 2 इन्वेस्ट...

7 min read

HDFC लाइफ क्लिक 2 इन्वेस्ट प्लान एक कम लागत वाली ULIP योजना है। यह प्लान आपके पैसे को शेयर बाज़ार

Read more
11 Nov 2026

SBI लाइफ स्मार्ट प्रिविलेज...

9 min read

SBI लाइफ स्मार्ट प्रिविलेज प्लान एक प्रीमियम यूनिट-लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान है, जो निवेशकों को

Read more
11 Nov 2026

बजाज लाइफ स्मार्ट वेल्थ...

8 min read

बजाज लाइफ स्मार्ट वेल्थ गोल एक यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान है, जो निवेश और जीवन बीमा के लाभ

Read more
11 Nov 2026

बजाज लाइफ गोल...

9 min read

बजाज लाइफ गोल एश्योर एक यूलिप प्लान है, जो मार्केट लिंक्ड रिटर्न वाला निवेश और लाइफ

Read more
10 Nov 2026

एक्सिस मैक्स लाइफ यूलिप प्लान...

8 min read

एक्सिस मैक्स लाइफ यूलिप प्लान कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जो आपको प्रीमियम और निवेश की अवधि

Read more

HDFC लाइफ यूलिप प्लान

8 min read

एचडीएफसी (HDFC) लाइफ प्लान एक यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान है जो आपके परिवार को लाइफ कवर की

Read more

SBI ULIP कैलकुलेटर 2026

7 min read

SBI यूलिप प्लान कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जिसकी मदद से आप यूलिप प्लान की मैच्योरिटी पर मिलने

Read more

SBI लाइफ यूलिप प्लान

9 min read

एसबीआई के यूलिप प्लान आपको बीमा कवर और बाजार इन्वेस्टमेंट दोनों का बेहतरीन लाभ देते हैं।

Read more

HDFC लाइफ प्रोग्रोथ प्लस रिटर्न कैलकुलेटर...

8 min read

एचडीएफसी (HDFC) लाइफ प्रोग्रोथ प्लस रिटर्न कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जिसे खास तौर पर उन

Read more

बाल यूलिप बीमा...

8 min read

अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और उच्च शिक्षा के लिए यूलिप प्लान में निवेश करना एक बेहतरीन

Read more

SIP और ULIP में से कौन सा बेहतर...

8 min read

अगर आपको निवेश और बीमा दोनों अलग रखना पसंद हैं, तो आपके लिए SIP बेहतर है क्योंकि इसमें आपको बिना

Read more
LIC India Insurance Reviews & Ratings
4.6 / 5 (Based on 1287 Reviews)
(Showing Newest 10 reviews)
Swati
Germany, November 12, 2026
★★★★★
Planning for Retirement in India
I always wanted to invest in India to secure my future. Was reading about different plans for very long but policybazaar team helped me explore different options for my long-term goals. Finally i have a plan.
Anurag
Malaysia, November 12, 2026
★★★★★
Support with Policy Details
Policybazaar team explained the important details and cleared my doubts.
Rohit
Singapore, November 12, 2026
★★★★★
Investing While Working Abroad
I don’t live in india so it was very difficult for me to understand the process. Getting the information in one place made things easier for me.
Shalini
Bahrain, November 12, 2026
★★★★★
Good Investment Experience
PB team was responsive and helped me understand the process without much confusion.
Keshav
Oman, November 10, 2026
★★★★★
Understanding ULIP Plans
I bought SBI Life-eWealth Plus. The team helped me understand the market-linked features and policy conditions.
Nandita
Qatar, November 10, 2026
★★★★★
Convenient from Australia
I had 100 questions as i live in australia and do not know the process of how to buy policy in india. Policybazaar online process is convenient and I got assistance whenever required.
Ashish
Kuwait, November 08, 2026
★★★★★
Good Guidance from Policybazaar
Overall, I had a good experience and the team was supportive. Good comparing place.
Varun
Australia, November 08, 2026
★★★★★
Investment for Future Security
My goal was to buy a good investment plan for my child so that her future education is secured. I explained my requirement to policybazaar expert, and he got an exact plan that i was looking for. Thank you pb.
Neha
Canada, November 08, 2026
★★★★★
Helpful Customer Support
I was very confused and did not understand the terms and conditions of the policies. Policybazaar team was helpful and explained the details in a simple manner.
Rakesh
United Kingdom, November 07, 2026
★★★★★
Planning Investments in India
Wanted to buy an investment plan for my retirement when i come back to india. I found the guidance useful while comparing different investment options at policybazaar.
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL