हर व्यक्ति अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित रखना चाहता है , परंतु कैसे ? एलआईसी जीवन ज्योति बीमा योजना आपकी इसी परेशानी का हल है । जी हां यह एक बहुत ही सस्ती और सुविधात्मक योजना है जिसमें कोई भी व्यक्ति न्यूनतम प्रीमियम लगभग 400 से 500 रूपये प्रति वर्ष की दर से इस योजना का लाभ उठा सकता है । यह व्यक्तियों को अपनी जेब और जरूरत के अनुसार बीमा कवरेज प्रदान करता है ।
Read more
LIC जीवन ज्योति बीमा योजना भारत सरकार द्वारा गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए प्रारंभ की गई योजना है । जिसका उद्देश्य गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को किफायती प्रीमियमों पर बड़ा रिस्क कवरेज प्रदान करना है । इस योजना के तहत कोई व्यक्ति लगभग 400 से 500 रूपये के न्यूनतम प्रीमियम के साथ उच्चतम लाभ उठा सकता है । 18 वर्ष से 50 वर्ष की आयु तक के लोग इस योजना का हिस्सा बन सकते है । इस योजना की एक विशेषता यह भी है कि यह एक वर्षीय योजना है अर्थात आप इसे हर साल नवीनीकृत कर सकते है । साथ ही इसमें आपको मृत्यु लाभ भी प्राप्त होता है ।
यदि किसी अप्रत्याशित दुर्घटनावश पाॅलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो यह LIC की जीवन बीमा योजना, उसके द्वारा चयनित नाॅमिनी को 2 लाख रूपये तक का वार्षिक जीवन बीमा संरक्षण उपलब्ध करवाता है । इस योजना में एक सुविधा ऑटो-डेबिट की भी उपलब्ध है , जिसका अर्थ है कि योजना में नांमाकन के बाद प्रीमियम भुगतान राशि स्वत: ही आपके बैंक से कट जाती है । आपको बार बार भुगतान के लिए नहीं जाना पड़ता है ।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे आवश्यक है लाभार्थी की आयु । 18 वर्ष से 50 वर्ष की उम्र का व्यक्ति इस बीमा में नांमाकित हो सकता है । साथ ही व्यक्ति को ऑटो-डेबिट की सुविधा को सक्रिय करना होगा ।
इस योजना की एक महत्वपूर्ण शर्त यह भी है कि प्रारंभिक नांमाकन अवधि के बाद (जैसे 31 अगस्त 2015 या 30 नवंबर 2015 तक ) योजना में सम्मिलित होने वाले व्यक्तियों के लिए यह आवश्यक था कि वह स्वास्थय घोषणा पत्र (Self-Declaration of Good Health) उपलब्ध करवाएं । जिसमें यह उल्लिखित हो कि वह व्यक्ति किसी भी प्रकार की गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं है । यह प्रक्रिया जीवन बीमा कवरेज प्रदान करने से पहले बीमाधारक की स्वास्थ्य स्थिति की पुष्टि करने के लिए अपनाई जाती है।
कर लाभ - इस योजना के लाभार्थियों को कई प्रकार के करों से भी राहत मिलती है । जैसे आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80C के तहत भुगतान की जाने वाली प्रीमियम राशि पर किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगाया जाएगा । धारा 10(10D ) के अधीन दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु की स्थिति में नाॅमिनी को मिलने वाली क वरेज राशि पर किसी भी प्रकार के कर से मुक्त है ।
प्रवेश अवधि - पाॅलिसी का लाभ उठाने के लिए उसमें नामांकन आवश्यक है । नामांकन की अवधि हर वर्ष 1 जून से 31 मई तक होती है , जिसके अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति जो इस योजना का हिस्सा बनना चाहता है उसे अपना नामांकन कराता होता है साथ ही उसे ऑटो-डेबिट के लिए सहमति देनी होती है । अगर कोई व्यक्ति किसी कारणवश पाॅलिसी को 1 जून के पश्चात खरीदता है तो उसे बीमा के प्रत्येक वर्ष का प्रीमियम एकसाथ भुगतान के रूप में सम्मिलित होने के माह से करना होगा ।
रिस्क कवरेज - इस योजना का लाभ केवल वही व्यक्ति उठा सकते है जो 18 से 50 वर्ष की आयु के खाताधारक पात्र है । इसके अतिरिक्त यदि कोई व्यक्ति एक से अधिक बैंक खातों का संचालन करता है तो , वह व्यक्ति केवल एक ही खाते का प्रयोग कर सकता है इस योजना का लाभ उठाने के लिए । साथ ही व्यक्ति का आधार कार्ड ही उसका प्राथमिक दस्तावेज़ माना जाएगा पहचान एंव केवाईसी के लिए ।
प्रीमियम - इस बीमा योजना के तहत कोई भी व्यक्ति न्यूनतम राशि 330 रूपये प्रति वर्ष प्रीमियम की दरों से इसका हिस्सा बन सकता है । यह सभी आयु वर्ग ( 18 से 50 वर्ष ) के लिए समान ही रहती है । इस पाॅलिसी की शुरूआत निम्न या मध्यम वर्गीय परिवारों को ध्यान में रखकर बनाई गई है ।
प्रीमियम भुगतान की विधि - इस पाॅलिसी में ऑटो-डेबिट की सुविधा उपलब्ध है । जिसके कारण पाॅलिसीधारक को हर वर्ष भुगतान के लिए बैंक नहीं जाना होता है । पैसे प्रत्येक वर्ष स्वत: ही कट जाते है ।
जीवन बीमा योजना का नवीनीकरण प्रत्येक वर्ष 25 मई से 31 मई के बीच होता है और यह नवीनीकरण प्रीमियम भी स्वत: ही कट जाता है । यदि कोई व्यक्ति योजना को बंद करना चाहता है तो वह बंद करने का अनुरोध जमा कर आसानी से कर सकता है ।
मृत्यु लाभ - मृत्यु लाभ या डेथ बेनेफिट से तात्पर्य है कि जिस व्यक्ति ने पाॅलिसी को धारण किया है अगर किसी दुर्घटनावश उसकी मृत्यु हो जाती है तो उसके द्वारा चुने घए नाॅमिनी को 2 लाख रूपये तक का बीमा कवरेज प्रदान किया जाता है ।
परिपक्वता लाभ - इस योजना में कोई परिपक्वता लाभ सम्मिलित नहीं है । यह हर वर्ष नवीनीकृत होती है अंत इसमें किसी प्रकार का मैच्योरिटी बेनेफिट प्राप्त नहीं होता है ।
रिस्क कवरेज - इस योजना के अंतर्गत 1वर्ष का रिस्क कवरेज प्रदान किया जाता है क्योंकि यह योजना हर वर्ष नवीनीकृत की जा सकती है ।
यह एक काफी सरल और सुगम प्रक्रिया है जिसे कोई भी व्यक्ति आसानी से कर सकता है । इसके कुछ चरण है जो निम्नलिखित है और विधिवत आपको यह प्रकिया समझने में मदद करेगें -
सर्वप्रथम नाॅमिनी या नामांकित व्यक्ति को उस बैंक में जाना होगा जहाँ से पाॅलिसीधारक ने योजना के लिए आवेदन किया था । इसके पश्चात उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाना होगा ।
नामित व्यक्ति बैंक सहकर्मी या अधिकारी से फार्म प्राप्त कर सकता है ।
इसके पश्चात लाभार्थी क्लेम पत्र को पूरा भर कर के उसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करेगा ।
बैंक अधिकारी द्वारा सभी दस्तावेजों को सत्यापित ( Verify ) करेगा ।
तत्पश्चात बैंक निम्नलिखित दस्तावेज़ एलआईसी को जमा करता है -
स्वंय भरा हुआ दावा पत्र
डिस्चार्ज की रशीद
मृत्यु प्रमाण पत्र
लाभार्थी के रद्द किए गए चेक की फोटोकॉपी
बीमा कंपनी उन दस्तावेज़ो को पुन: सत्यापित करेगी
अंतत: सभी दस्तावेज़ों के त्रुटिरहित होने पर कवरेज राशि नामित व्यक्ति के खाते में भेज दी जाएगी ।
इस प्रकार आप इस पूरी प्रकिया का अनुसरण कर क्लेम सेटलमेंट राशि या दावा भुगतान राशि का लाभ उठा सकते है ।
LIC Resources
|
LIC Online Services |
LIC Investment Plans |
LIC Other Plans |
*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan. Standard T&C Apply
^Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
+Returns Since Inception of LIC Growth Fund
~Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
++Returns are 10 years returns of Nifty 100 Index benchmark
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
9 min read
एलआईसी 5 साल की पॉलिसी (LIC 5 Year Plan) ऐसी जीवन बीमाInsurance
Policybazaar Insurance Brokers Private Limited CIN: U74999HR2014PTC053454 Registered Office - Plot No.119, Sector - 44, Gurugram - 122001, Haryana Tel no. : 0124-4218302 Email ID: care@policybazaar.com
Policybazaar is registered as a Composite Broker | Registration No. 742, Registration Code No. IRDA/ DB 797/ 19, Valid till 09/06/2027, License category- Composite Broker
Visitors are hereby informed that their information submitted on the website may be shared with insurers.Product information is authentic and solely based on the information received from the insurers.
BEWARE OF SPURIOUS PHONE CALLS AND FICTITIOUS / FRAUDULENT OFFERS IRDAI or its officials do not involve in activities like selling insurance policies, announcing bonus or investment of premiums. Public receiving such phone calls are requested to lodge a police complaint.
© Copyright 2008-2026 policybazaar.com. All Rights Reserved.