एलआईसी जीवन लाभ (प्लान 936/736) एक सीमित प्रीमियम वाली एंडोमेंट योजना है। इसमें ₹2 लाख का न्यूनतम बीमा और तीन पॉलिसी विकल्प (16, 21, 25 वर्ष) मिलते हैं। उदाहरण के लिए, 30 वर्ष की आयु और 25 वर्ष की अवधि पर ₹10 लाख के बीमा का वार्षिक प्रीमियम लगभग ₹47,514 है, और मैच्योरिटी पर अनुमानित राशि करीब ₹26.25 लाख मिलती है।
Read more
आइए जानते है आप किस तरह से एलआईसी जीवन लाभ 936 प्रीमियम और मैच्योरिटी कैलकुलेटर का प्रयोग कर सकते है।
एलआईसी जीवन लाभ (प्लान 936) एक सीमित प्रीमियम भुगतान वाली नॉन-लिंक्ड, सहभागी एंडोमेंट योजना है। इसका प्रीमियम और परिपक्वता (मैच्योरिटी) कैलकुलेटर एक ऐसा टूल है, जिसकी मदद से आप अपनी उम्र, पॉलिसी अवधि और बीमा राशि (सम एश्योर्ड) के आधार पर देय प्रीमियम और अनुमानित रिटर्न की गणना कर सकते हैं
आप के लिए कौन सी भुगतान अवधि और प्रीमियम राशि बेहतर है , यह जानने का अवसर भी आपको इस गणक के माध्यम से प्राप्त होता है । इस उपकरण का प्रयोग कर आप अपनी देय प्रीमियम राशि का सटीक अनुमान लगा सकते है । बीमा राशि , पाॅलिसी अवधि और आपकी आयु जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए यह उपकरण आपके द्वारा भुगतान की जाने वाली राशि का मानक अनुमान प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त आप अपनी पंसद का राइडर्स जोड़कर ,एलआईसी जीवन लाभ का कुल देय प्रीमियम और उस पर प्राप्त मैच्योरिटी लाभों की भी जानकारी प्राप्त कर सकते है। तीन अलग अलग (16,21 और 25 वर्ष ) अवधि का चयन कर सकते है ।
एलआईसी जीवन लाभ कैलकुलेटर का निम्नलिखित चरणों का अनुसरण कर प्रयोग किया जा सकता है -
पहला चरण : LIC की अधिकारिक वेबसाइट पर जाए और बुनियादी विवरण दर्ज करें। जैसे - आयु, सम एश्योर्ड राशि इत्यादि ।
दूसरा चरण : ड्राॅप डाउन मेन्यू से अपनी सुविधा अनुसार बीमा योजना का चयन करें । खुलने वाले पृष्ठ पर ‘ LIC का जीवन लाभ ’ पर क्लिक करें ।
तीसरा चरण : एलआईसी आनॅलाइन सेवा पोर्टल के अंतर्गत , प्रीमियम कैलकुलेटर पर क्लिक करें।
चौथा चरण : खुले हुए पृष्ठ पर अपना नाम , जन्मतिथि, मोबाइल नंबर इत्यादि भरें । साथ ही पाॅलिसी अवधि और भुगतान की अवधि ( वार्षिक, अर्धवार्षिक, त्रैमासिक या मासिक ) का चयन करें ।
आप अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार राइडर्स का विकल्प भी चुन सकते है , यदि आप अतिरिक्त सुरक्षा चाहते हो ।
पांचवा चरण : कैलकुलेट बटन पर क्लिक करें । इसके पश्चात उपकरण आपको संभावित प्रीमियम विवरण , कुल जमा राशि और अनुमानित परिपक्वता लाभ प्रदर्शित करेगा ।
कृप्या ध्यान दें कि आप अपनी आवश्यकता अनुसार एलआईसी के जीवन लाभ गणक का प्रयोग करते समय निम्नलिखित जानकारी देनी होगी -
पाॅलिसी अवधि - पॉलिसी आपको आपकी ज़रूरतों के अनुसार 16 वर्ष,15 वर्ष और 21 वर्ष के तीन पॉलिसी अवधि का विकल्प चुनने की सुविधा देता है।
प्रीमियम भुगतान अवधि - यह आपको 10, 15 और 16 वर्ष तक की प्रीमियम भुगतान अवधि प्रदान करती है ।
न्यूनतम बीमा राशि - आप अपनी क्षमता अनुसार बीमा राशि का चयन कर सकते है । न्यूमतम बीमा राशि 2 लाख रूपये है और अधिकतम राशि असीमित है ।
विवरणोंं के भरें जानें के बाद आप परिणामत प्रीमियम राशि और परिपक्वता लाभ का पता लगा सकते है । अपनी बजट और सुविधा अनुसार विकल्पों का चयन कर सकते है ।
कृप्या ध्यान दें कि परिपक्वता लाभ पर लागू होने वाली बोनस दरें कंपनी द्वारा अर्जित लाभ पर निर्भर करती है , अंत यह भविष्य में परिवर्तित भी हो सकती है ।
आप कई कारकों को जानने के लिए जीवन लाभ कैलकुलेटर का प्रयोग कर सकते है । इसकी मदद से ग्राहकों और कंपनी के बीच एक विश्वसनीयता की स्थापना होती है आपके जीवन बीमा को लेकर । यह बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के सटीक परिणाम बताता है । इसके अन्य कई लाभ है जो निम्नलिखित है-
आनॅलाइन उपलब्धता - यह एक आनॅलाइन उपकरण है जिसका प्रयोग ग्राहक घर बैठे बैठे या कहीं से भी कर सकता है । ग्राहक को किसी भी प्रकार की असुविधा या खेद नहीं है। घर पर रहकर ही जानकारियों को प्राप्त किया जा सकता है ।
नि : शुल्क - एलआईसी इस उपकरण को नि : शुल्क उपलब्ध कराता है । यह उपकरण किसी भी आय वर्ग के व्यक्ति द्वारा मुफ्त में प्रयोग किया जा सकता है । कोई भी व्यक्ति सरलता सो इसका प्रयोग कर सकता है।
विश्वसनीय - एलआईसी एक प्रतिष्ठित कंपनी है और यह कंपनी के पृष्ठ पर उपलब्ध है जो इसकी विश्वसनीयता को और अधिक बढ़ाता है। ग्राहक बिना किसी दुविधा के इसका उपयोग कर सकते है । इसका प्रयोग बहुत ही सरल है l
बहुमुखी प्रतिभा - इस उपकरण की यह खासियत है कि यह हर व्यक्ति को उसकी जरूरत अनुसार विभिन्न कारकों को ध्यान में रखते हुए जानकारियों को प्रदान करता है । जैसे यदि आप 10 वर्ष के लिए प्रीमियम भुगतान जानना चाहरो है तो यह उसी के परिणामस्वरूप उत्तर देगा और वही कोई अन्य व्यक्ति 15 वर्षों के लिए परिणान देखना चाहता है तो यह उसके अनुसार परिणाम दिखाता है ।
तीव्र परिणाम - इसके अंतर्गत आप तुंरत और स्वत : रूप से परिणामों को प्राप्त कर सकते है । इसमें अधिक समय नहीं लगता है । साथ ही जो गणना मैन्युअल रूप सो संभव नहीं है यह वो परिणाम तीव्रता से प्रदान करता है । मिनटों में ही आप परिणाम प्राप्त कर सकते है ।
सटीकता - यह एक मशीनरी है अंत इससे प्राप्त परिणाम संभवत सटीक और सही होते है । साथ ही यह प्रत्येक व्यक्ति द्वारा चयनित पाॅलिसी अवधि और बीमा राशि को ध्यान में रखकर परिणाम दर्शाता है ।
कोटेशन की तुलना करें - LIC का जीवन लाभ मैच्योरिटी कैलकुलेटर अन्य योजनाओं के साथ तुलना करने का अवसर प्रदान करता है और साथ ही सर्वश्रेष्ठ विकल्प चुनने का अवसर देता है ।
लचीलापन - आप अपनी सुविधानुसार विभिन्न विकल्पों के बीच स्विच करने और भविष्य में होने वाले बदलावों को खुद से जानने का विकल्प देता है । आप अलग-अलग प्रीमियम भुगतान (वार्षिक, अर्धवार्षिक, त्रैमासिक या मासिक) और राइडर्स जोड़कर प्रीमियम में होने वाले बदलावों को तुरंत देख सकते हैं।
अब लोगों के लिए बीमा खरीदना मुश्किल नहीं है क्योंकि LIC के जीवन लाभ मैच्योरिटी कैलकुलेटर जैसे आनॅलाइन टूलों के माध्यम से हर समस्या का समाधान घर बैठे आसानी से किया जा सकता है । इसकी मदद से हम कवरेज राशि , प्रीमियम भुगतान और अन्य जानकारियां घर बैठे प्राप्त कर सकते है । इसने प्रीमियम का अनुमान लगाने और कवरेज राशि तय करने में लगने वाले अतिरिक्त समय की बचत कर ली है । इसमें सभी सुविधाएं व्यक्ति की आवश्यकता अनुसार उपलब्ध है ।
LIC Resources
|
LIC Online Services |
LIC Investment Plans |
LIC Other Plans |
*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan. Standard T&C Apply
^Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
+Returns Since Inception of LIC Growth Fund
~Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
++Returns are 10 years returns of Nifty 100 Index benchmark
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
9 min read
एलआईसी 5 साल की पॉलिसी (LIC 5 Year Plan) ऐसी जीवन बीमाInsurance
Policybazaar Insurance Brokers Private Limited CIN: U74999HR2014PTC053454 Registered Office - Plot No.119, Sector - 44, Gurugram - 122001, Haryana Tel no. : 0124-4218302 Email ID: care@policybazaar.com
Policybazaar is registered as a Composite Broker | Registration No. 742, Registration Code No. IRDA/ DB 797/ 19, Valid till 09/06/2027, License category- Composite Broker
Visitors are hereby informed that their information submitted on the website may be shared with insurers.Product information is authentic and solely based on the information received from the insurers.
BEWARE OF SPURIOUS PHONE CALLS AND FICTITIOUS / FRAUDULENT OFFERS IRDAI or its officials do not involve in activities like selling insurance policies, announcing bonus or investment of premiums. Public receiving such phone calls are requested to lodge a police complaint.
© Copyright 2008-2026 policybazaar.com. All Rights Reserved.