Gift City, गुजरात के गांधीनगर और अहमदाबाद के बीच साबरमती नदी के किनारे बसा यह शहर भारत का पहला स्मार्ट शहर और अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र है। इस शहर को सिंगापुर और दुबई से प्रेरित होकर बनाया गया है। यहां डॉलर में निवेश, 100% टैक्स छूट, और आकर्षक रिटर्न जैसे ढेरों लाभ मिलते हैं। इसके शानदार टैक्स लाभ और सुविधाएं विदेशी निवेशकों को भारत में निवेश करने के लिए आकर्षित कर रहे हैं।
दरअसल गुजरात में गांधीनगर और अहमदाबाद के बीच भारत का पहला हाईटेक हब तैयार किया गया है। इस शहर को दुबई और सिंगापुर जैसे बड़े वैश्विक शहरों की तर्ज पर बनाया गया है। यहाँ विदेशी निवेशक बिना किसी परेशानी के फॉरेन करेंसी का लेन-देन कर सकते हैं, साथ ही कंपनियों को शुरुआती 10 साल में 100% कॉर्पोरेट टैक्स और GST में राहत मिलती है।
यहाँ रियल एस्टेट, ग्लोबल स्टॉक्स और इंडेक्स और टैक्स-फ्री ट्रेडिंग आदि में निवेश कर अच्छा रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है। आसान शब्दों में यह एक ऐसा शहर जिसने विदेशी व्यापार और निवेश को आसान बनाया है।
गिफ्ट सिटी की प्रमुख विशेषताएं
यहाँ गिफ्ट सिटी की विशेषताएं बताई गई हैं:
डॉलर में निवेश और रिटर्न - आप प्रीमियम का भुगतान और मैच्योरिटी का पैसा सीधे अमेरिकी डॉलर में ले सकते हैं। इससे भारतीय रुपये में होने वाले उतार चढ़ाव का जोखिम पूरी तरह खत्म हो जाता है।
पूरी तरह टैक्स फ्री - आयकर अधिनियम की धारा 10(10D) के तहत मैच्योरिटी का पैसा पूरी तरह टैक्स फ्री होता है। इसके अलावा जीरो कैपिटल गेन्स टैक्स, कोई STT/CTT नहीं और वित्तीय सर्विसेज पर जीरो GST का लाभ मिलता है।
इनबिल्ट लाइफ कवर - निवेश के साथ-साथ आपको जीवन बीमा कवर भी मिलता है। इससे किसी अनहोनी की स्थिति में आपके द्वारा नामांकित व्यक्ति को पूरा भुगतान सीधे डॉलर में किया जाता है।
IFSCA - सभी नियम और अप्रूवल एक ही रेगुलेटर यानी IFSCA द्वारा मैनेज होते हैं, जिससे यह पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और आसान बन जाता है।
100% डिजिटल और घर बैठे ऑनबोर्डिंग - आपको अपने निवेश को मैनेज करने के लिए भारत आने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है। ऑनलाइन KYC, डिजिटल ऑनबोर्डिंग और पॉलिसी मैनेजमेंट पूरी तरह से देश से बाहर रहते हुए भी हो जाता है।
आसान ट्रांसफर - मैच्योरिटी का पैसा, रिटर्न या निकाला गया फंड आप बिना किसी रुकावट के सीधे अपने विदेशी बैंक खाते में भेज सकते हैं।
कम राशि से शुरुआत - अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में आप मात्र $1 जितनी छोटी राशि से भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।
गिफ्ट सिटी में IFSC क्या है?
गिफ्ट सिटी में IFSC का मतलब इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर है। यह भारत का पहला और अकेला ऐसा वित्तीय केंद्र है जो फॉरेन मार्केट और निवेशकों के लिए काम करता है। दरअसल पहले भारतीय कंपनियों को व्यापार करने के लिए बाहर के देशों में जाना पड़ता था, लेकिन IFSC की मदद से अब यह भारत से ही किया जा सकता है।
दरअसल यहाँ सारा काम फॉरेन करेंसी जैसे डॉलर, यूरो या पाउंड में होता है। यहाँ कंपनियों को अपने काम के लिए अलग-अलग ऑफिसों में नहीं जाना पड़ता है, IFSC एक ही जगह सभी कामों का अप्रूवल दे देती है।
NRI गिफ्ट सिटी में निवेश क्यों करें?
यहां बताया गया है कि NRI गिफ्ट सिटी में निवेश क्यों कर सकते हैं:
डॉलर में इन्वेस्टमेंट - यहाँ आप फॉरेन करेंसी जैसी डॉलर, यूरो या अपने देश की करेंसी में निवेश कर सकते हैं। इससे अगर भारतीय करेंसी की वैल्यू कम भी होती है तो आपके निवेश पर इसका कोई असर नहीं पड़ता है।
टैक्स लाभ - गिफ्ट सिटी में कई तरह से टैक्स लाभ मिलते है, इसमें STT और SD में छूट, AIF में टैक्स छूट और धारा 10(10D) के तहत मैच्योरिटी का पैसा पूरी तरह टैक्स फ्री होता है।
नियमों और अप्रूवल में आसानी - यहाँ आपको अप्रूवल्स के लिए अलग-अलग रेगुलेटर्स के पास नहीं जाना पड़ता है, आपको IFSCA से ही सारे अप्रूवल प्राप्त कर सकते हैं।
LRS में कोई सीमा नहीं - सामान्य भारतीयों के लिए बाहर पैसा भेजने पर $250,000 की LRS सीमा होती है, लेकिन NRIs के लिए गिफ्ट सिटी में ऐसी कोई रुकावट नहीं है, आप जितना चाहें इन्वेस्ट कर सकते हैं।
GST राहत - Offshore फाइनेंशियल और ब्रोकरेज सर्विसेज पर 0% GST लगता है, जिससे आपकी लेन-देन की लागत काफी कम हो जाती है।
गिफ्ट सिटी में निवेश कैसे शुरू करें?
यहाँ बताया गया है कि आप निवेश कैसे शुरू कर सकते हैं:
प्लान चुनें - पॉलिसीबाजार के GIFT City प्लेटफॉर्म पर टॉप बीमा कंपनियों के IFSC USD इंश्योरेंस प्लान देखें।
E-KYC पूरी करें - बिना भारत आए, NRI/OCI, पासपोर्ट आदि सबमिट करें और KYC पूरी करें।
USD में भुगतान करें - अपने NRE खाते या ओवरसीज़ खाते से फंड के प्रीमियम का भुगतान करें।
मैनेज करें - अब आप फंड बदल सकते हैं, टॉप-अप कर सकते हैं और अपने USD पोर्टफोलियो को डिजिटली मैनेज कर सकते हैं।
निष्कर्ष
गिफ्ट सिटी गुजरात में अहमदाबाद और गांधी नगर के बीच बना एक हाइटेक फाइनेंशियल हब है। यहां आप अपने देश की करेंसी में ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। इसमें शानदार टैक्स लाभ मिलते है, जिससे यह विदेशी निवेशकों के बीच निवेश का एक लोकप्रिय विकल्प बनता जा रहा है। इसमें IFSCA है जो भारत का पहला ऐसा वित्तीय केंद्र है जो फॉरेन मार्केट और निवेशकों के लिए काम करता है। आपको सभी अप्रूवल्स IFSCA द्वारा मिल जाते हैं, इसके लिए आपको अलग-अलग रेगुलेटर्स के पास नहीं जाना पड़ता है।
भारत में गिफ्ट सिटी गुजरात में अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच स्थित देश का पहला स्मार्ट और अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय शहर है।
भारत का पहला स्मार्ट शहर कौन सा है?
GIFT City गुजरात को पहला स्मार्ट शहर माना जाता है।
गुजरात की स्मार्ट सिटी में टैक्स फायदे क्या है?
गुजरात की स्मार्ट सिटी में कई तरह के टैक्स बेनिफिट्स मिलते हैं, इसमें धारा 10(10D) के तहत मैच्योरिटी का पैसा पूरी तरह टैक्स फ्री होता है। इसके अलावा जीरो कैपिटल गेन्स टैक्स, कोई STT/CTT नहीं और वित्तीय सर्विसेज पर जीरो GST का लाभ मिलता है।
Explore plans
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar Insurance Brokers Private Limited does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
#The investment risk in the portfolio is borne by the policyholder. Life insurance is available in this product. The maturity amount shown for the Global Invest Plan with Global Invest Edu-Wealth option is for a 35-year-old proposer with an 8-year-old son, investing USD 10,000 per year for 5 years. The assumed rates of return @ 8% p.a. and @ 4% p.a. are not guaranteed and are not the upper or lower limits as the value of your policy depends on a number of factors including future investment performance. In Unit Linked Insurance Plans, the investment risk in the investment portfolio is borne by the policyholder and the returns are not guaranteed. Maturity Value: USD 1,55,765 @ 8% growth rate; USD 1,14,899 @ 4% growth rate. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar Insurance Brokers Private Limited does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
^Returns as on 10th Jan'25. 18% returns for Tata AIA Life Top 200 for the last 10 years.The past performance is not necessarily indicative of future performance. Source: Morningstar