इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक बैलेंस चेक नंबर
ग्राहक इंडिया पोस्ट पेमेंट द्वारा दिए गए विभिन्न नंबरों में न उलझे इसे लिए यहां इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक बैलेंस चेक नंबरों को सरलता से बताया गया है:
| सेवा |
नंबर |
तरीका |
| SMS |
7738062873 |
रजिस्टर्ड नंबर से ‘BAL’ लिखकर भेजें |
| मिस्ड कॉल |
7799022509 या 8424046556 |
मिस्ड कॉल दें, SMS द्वारा बैलेंस मिल जाएगा |
| WhatsApp |
8800756000 |
WhatsApp पर ‘HI’ लिखकर भेजें |
IPPB मोबाइल ऐप के माध्यम से बैलेंस चेक करें
डाकघर बचत खाते और IPPB खाते की राशि (IPPB Balance Check) देखने के लिए IPPB मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग किया जा सकता है। यह ऐप उपयोग में आसान है जिसका उपयोग यहाँ बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से किया जा सकता है:
- ऐप स्टोर या प्ले स्टोर से IPPB मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
- IPPB मोबाइल ऐप में अपना खाता नंबर, जन्मतिथि और पंजीकृत नंबर दर्ज करें।
- एक सुरक्षित MPIN बनाएं और इसे याद रखें।
- खाते का बैलेंस, हाल ही के लेन-देन और स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए IPPB मोबाइल ऐप पर लॉग इन करें।
इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से IPPB बैलेंस चेक करें
ग्राहक पोस्ट ऑफिस इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से भी IPPB खाते का बैलेंस चेक (Post Office Balance Check Online) कर सकते है, जिसकी प्रक्रिया सरल शब्दो में यहा समझाई गई है:
- पोस्ट ऑफिस इंटरनेट बैंकिंग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अपनी ID और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करें।
- सत्यापन के लिए रजिस्टर्ड नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
- लॉग इन हो जाने के बाद इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का बैलेंस देखा जा सकता है।
लोग यह भी पढते है: IPPB सुकन्या समृद्धि योजना
मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से IPPB बैलेंस चेक करें
मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से बैलेंस चेक करना भी लोगों के बीच एक लोकप्रिय विकल्प है। मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट का बिना उपयोग किए ग्राहको को बैलेंस चेक करने की सुविधा प्रदान करती है:
- मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक बैलेंस चेक करने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 155299 नंबर को मिलाएं।
- फोन कॉल पर, अपनी भाषा का चयन करें और IPPB बैलेंस जानने का विकल्प चुनें।
मिस्ड कॉल और SMS बैंकिंग के माध्यम से IPPB बैलेंस चेक करें
ग्राहक चाहे तो मिस्ड कॉल और SMS बैंकिंग के माध्यम से IPPB बैलेंस चेक कर सकते है, यहा बैलेंस चेक करने की सरल प्रक्रिया बताई गई है:
मिस्ड कॉल माध्यम
- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक बैलेंस चेक करने के लिए अपने रजिस्टर्ड नंबर से 9650121379 पर कॉल करें।
- ग्राहक IPPB बैलेंस जानने के लिए 7799022509 पर कॉल मिलाएं, यह इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक बैलेंस चेक टोल फ्री नंबर है।
- स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए 7799022708 पर कॉल करें।
- ग्राहको को SMS या IVR के जरिए यह जानकारी दी जाएगी।
SMS माध्यम
- सबसे पहले अपने खाते से लिंक नंबर से 7738062873 पर ‘REGISTER’ SMS भेजें।
- अब बैलेंस जानने के लिए (IPPB Balance Check Number) 7738062873 पर ‘BAL’ लिखकर भेजें।
- मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए 7738062873 पर ‘MINI’ भेजें।
लोग यह भी पढ़ते हैं: IPPB कस्टमर ID कैसे प्राप्त करें
वॉट्सएप के माध्यम से IPPB बैलेंस चेक करें
आज के दौर में लगभग हर व्यक्ति वॉट्सएप का उपयोग कर रहा है, जिस वजह से प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए वॉट्सएप माध्यम को पेश किया गया:
- अपने मोबाइल फोन में 8800756000 इस नंबर को IPPB वॉट्सऐप बैंकिंग के नाम से सेव करें।
- शुरुआत करने के लिए वॉट्सऐप के माध्यम से इस नंबर पर ‘Hi’ भेजें।
- वॉट्सऐप पर अपने अनुसार विकल्प का चयन करें, आप IPPB बैलेंस देख पाएंगे।
शाखा के माध्यम से IPPB बैलेंस चेक करें
पारंपरिक रूप से राशि जानने के लिए ग्राहक डाकघर शाखा में जा सकते है:
- अपने नजदीकी डाकघर शाखा में जाएं।
- अपने साथ बैंक पासबुक और वैध दस्तावेज़ लेकर जाएं।
- ग्राहक सेवा केंद्र पर बैलेंस संबंधी जानकारी के लिए अनुरोध कंरे।
- बैंक कर्मचारियों द्वारा आपके खाते की जाँच की जाएगी और आपको बैलेंस बता दिया जाएगा।
UPI के माध्यम से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक बैलेंस चेक करें
यहां बताया गया है कि आप UPI ऐप के माध्यम से पोस्ट ऑफिस या IPPB बैलेंस कैसे चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले अपने मोबाइल में कोई भी UPI ऐप खोलें।
- इसके बाद अपने निजी विवरण से ऐप में लॉग इन करें।
- ऐप में ‘बैलेंस चेक’ सेक्शन में जाएं और उस खाते को चुनें, जिसका बैलेंस देखना चाहते हैं।
- ‘बैलेंस चेक करें’ पर क्लिक करें और PIN दर्ज करें।
- इसके बाद आप अपना बैलेंस देख पाएंगे।
निष्कर्ष
डाकघर द्वारा IPPB बैलेंस चेक और अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए विभिन्न माध्यम प्रदान किए जाते है। जिन्हें लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। लोग ऑनलाइन, SMS, मोबाइल ऐप और मिस्ड कॉल के माध्यम से बैलेंस चेक कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
IPPB बैलेंस कैसे चेक किया जा सकता है?
ग्राहको द्वारा उनकी इच्छा अनुसार SMS, मोबाइल ऐप, मिस्ड कॉल, इंटरनेट बैंकिंग, वॉट्सऐप और शाखा में जाकर बैलेंस चेक किया जा सकता है।
-
आयपीपीबी बॅलन्स चेक नंबर क्या है?
IPPB बैलेंस चेक करने के लिए 7738062873 (Post Bank Balance Check Number) पर SMS किया जा सकता है।
-
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक बैलेंस चेक नंबर WhatsApp के लिए क्या है?
वॉट्सएप के माध्यम से IPPB बैलेंस चेक करने के लिए अपने मोबाइल फोन में 8800756000 (IPPB Balance Enquiry Number) इस नंबर को IPPB वॉट्सएप बैंकिंग के नाम से सेव करें। फिर शुरुआत करने के लिए वॉट्सएप के माध्यम से इस नंबर पर ‘Hi’ भेजे, अपने अनुसार विकल्प का चयन करे, इस तरह आप IPPB बैलेंस देख पाएंगे।
-
IPPB की फुल फॉर्म क्या है?
IPPB की फुल फॉर्म India Post Payments Bank है।
-
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक बैलेंस चेक नंबर मिस कॉल के लिए क्या है?
आईपीपीबी बैलेंस चेक नंबर मिस कॉल के लिए 9650121379 है। ग्राहक मिस कॉल के माध्यम से बैलेंस देखने के लिए इस नंबर पर मिस कॉल कर सकते हैं।
-
पोस्ट ऑफिस बैलेंस चेक नंबर क्या है?
पोस्ट ऑफिस बैलेंस चेक करने के लिए भी ग्राहक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक बैलेंस चेक नंबर का उपयोग कर सकते है।
-
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक बैलेंस चेक टोल फ्री नंबर क्या है?
पोस्ट ऑफिस बैलेंस चेक करने के लिए 7799022509 यह एक टोल फ्री नंबर है।
-
भारतीय डाक भुगतान बैंक कौन सा है?
भारतीय डाक द्वारा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शुरुआत की गई है, जिसका हिंदी अनुवाद भारतीय डाक भुगतान बैंक है।
-
IPPB में बैलेंस कैसे चेक करें?
IPPB में बैलेंस कई तरह से चेक किया जा सकता है, इसमे मोबाइल बैंकिंग, SMS बैंकिंग और मिस कॉल बैंकिंग सबसे लोकप्रिय विकल्प है।
-
मैं अपना IPPB अकाउंट बैलेंस कैसे चेक करू?
निवेशकों के बीच आईपीपीबी मोबाइल बैंकिंग ऐप के माध्यम से बैलेंस चेक करना लोकप्रिय है।