बिहार लेबर कार्ड 2026: ऑनलाइन आवेदन और स्टेट्स चेक

लेबर कार्ड बिहार की विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एक उपयोगी कार्ड है। यह उन मजदूरों व श्रामिकों के लिएउपयोगी है, जिनकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच हैं और जिन्होनें 1 साल में कम से कम 90 दिनों तक काम किया है। इस कार्ड में व्यक्ति को हेल्थ इंश्योरेंस, पेंशन, मातृत्व समर्थन (maternity support), शैक्षिक सहायता और घर बनाने के लिए अनुदान जैसे प्रमुख लाभ दिए जाते हैं।

Read more
investment
Bajaj allianz life insurance
loading...
ICICI Prudential Life Insurance Company
loading...
tata aia life insurance
loading...
इन्वेस्टमेंट प्लान
  • money
    संपत्ति बनाएं जीरो LTCG टैक्स के साथ मैच्योरिटी पर 1 करोड़# पाएं
  • tax
    दोगुना टैक्स बचत^ प्रीमियम पर (धारा 80C के तहत) और मैच्योरिटी पर (धारा 10(10D) के तहत)
  • compare
    तुलना करें और चुनें 30+ प्लान और 150+ फंड विकल्प
We are rated++
rating
17.3 Crore
Registered Consumer
55
Insurance Partners
7.7 Crore
Policies Sold
In-Built life cover
₹10,000/महीने निवेश करें और पाएँ 

₹1 करोड़ टैक्स फ्री

प्लान ₹1,000/महीने से शुरू
+91
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
प्लान देखें पर क्लिक करके आप सहायता प्राप्त करने और हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं। #Discount offered by insurance company

बिहार लेबर कार्ड क्या है?

बिहार लेबर कार्ड, बिहार की प्रमुख सरकारी योजना का हिस्सा है। यह बिहार बिल्डिंग और अन्य निर्माण कर्मी कल्याण बोर्ड (BOCW बिहार) द्वारा जारी किया गया है। सरकार ने इस कार्ड से बिहार के श्रमिकों और उनके परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य व बीमा सुविधाओं के साथ अन्य आर्थिक सहायता प्रदान करने का लक्ष्य तय किया है। 

लेबर कार्ड कितने प्रकार के होते हैं?

लेबर कार्ड दो तरह के होते है, बिल्डिंग कार्ड और सोशल कार्ड:

  • बिल्डिंग कार्डः यह कार्ड लाइसेंस प्राप्त ठेकेदार के अधीन काम करने वालों के लिए जारी किया जाता है। इस कार्ड के धारक को लगभग सभी लाभों का फायदा मिलता है। बिहार में इसका प्रबंधन बिहार भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड (BOCWWB) के द्वारा किया जाता है ।
  • सोशल कार्ड: यह कार्ड उन लोगों को जारी किए जाते हैं जो कृषि, खेती आदि जैसे गैर-भवन निर्माण कार्य में शामिल हैं। इस कार्ड की सहायता से धारक को स्वास्थ्य बीमा और पेंशन जैसे लाभ प्राप्त करने की सुविधा मिलती है। 

लोग यह भी पढ़ते है: 2026 में निवेश के लिए सरकारी योजनाएं

बिहार लेबर कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

बिहार लेबर कार्ड के लिए निम्नलिखित दस्तावेजो की आवश्यकता पड़ सकती है:

  • लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए आधार से लिंक बैंक अकाउंट व घर के सभी परिजनों के आधार कार्ड की जरूरत होती है। 
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • राशन कार्ड
  • रोजगार प्रमाण पत्र या स्व-घोषणा पत्र जो यह साबित कर सके कि आपने 12 महिनों मे कम से कम 90 दिन काम किया है। 

बिहार श्रम कार्ड की पात्रता क्या है?

बिहार लेबर कार्ड में ऑनलाइन (bihar labour card online ) और ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको निम्न पात्रता को पूरा करना होगा:

  • आपकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • आप बिहार राज्य के निवासी होना चाहिए।
  • आप आयकरदाता या ईपीएफओ या ईएसआईसी जैसी योजनाओं के सदस्य नहीं होने चाहिए।

बिहार लेबर कार्ड ऑनलाइन कैसे प्राप्त करें?

बिहार लेबर कार्ड ऑनलाइन आवेदन (bihar labour card online apply 2026) करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप का पालन करें:

  • स्टेप 1 - BOCWWB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • स्टेप 2 - "श्रम पंजीकरण" (Labour Registration) विकल्प पर क्लिक करें। 
  • स्टेप 3 - मांगे गए सभी दस्तावेज़ों को ध्यान से अपलोड करें।
  • स्टेप 4 - पूरी जानकारी भर दें और सबमिट कर दें। इसमें आपसे छोटी-सी धनराशि भी ली जाएगी जो कि रजिस्ट्रेशन फीस होती है।

मुख्य बिंदु: आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप इसी वेबसाइट की मदद से अपना बिहार लेबर कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं।

बिहार लेबर कार्ड लिस्ट 2026 मे स्टेटस कैसे चेक करें?

अपने श्रमिक कार्ड का स्टेटस चेक करने के लिए दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • स्टेप 1 - लेबर कार्ड पंजीकरण की स्थिति चेक करने के लिए वेबसाइट पर जाएं। 
  • स्टेप 2 - वहाँ “श्रमिक पंजीकरण स्थिति जानने के लिए यहां क्लिक करें” पर क्लिक कर दें।
  • स्टेप 3 - पूछी गई सभी जानकारी भरें और कैप्चा दर्ज कर दें।

बिहार लेबर कार्ड के क्या फायदे हैं?

बिहार लेबर कार्ड एक ऐसा कार्ड है जो सिर्फ पहचान नहीं देता बल्कि आपके भविष्य के रास्ते खोलता है। आइए बिहार लेबर कार्ड के फायदे जानते है:

  • स्वास्थ्य बीमाः लेबर कार्ड से अलग-अलग चिकित्सा सहायता मिल सकती है।
  • मातृत्व लाभः पंजीकृत महिला मजदूरों को लगभग 6,000 रुपए का मातृत्व लाभ मिल सकता है।
  • पुत्री विवाह सहायताः अधिकतम दो वयस्क पुत्रियों के विवाह के लिए राज्य से 50,000 रुपए तक की वित्तीय मदद की सहायता दी जाती है। पुत्री की उम्र 18 से अधिक होनी चाहिए।
  • विद्यार्थियों के लिए लाभः बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा या स्काॅलरशिप व जीवन बीमा लाभ भी मिल सकता है।
  • गृह ऋण सहायता: लेबर कार्डधारी श्रमिकों को घर बनाने या घर खरीदने के लिए राज्य सरकार से वित्तीय सहायता मिलती है।
  • साइकिल खरीद में सहायता: नई साइकिल खरीदने के लिए 3,500 रुपए तक की सहायता मिल सकती है।
  • कपड़ों के लिए वार्षिक वित्तीय सहायता: 2026 से 5,000 रुपए प्रति वर्ष का सुविधा का लाभ मिल सकता है, जिससे लोगों को आम जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिल सके।
  • पेंशन लाभ: बिहार लेबर कार्डधारी वृद्धावस्था, विकलांगता या अन्य पात्रता के आधार पर पेंशन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

निष्कर्ष

बिहार के हर कामगार को सशक्त बनाने के लिए लेबर कार्ड की शुरूआत की गई। यह लघु और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए स्वास्थ्य बीमा, पेंशन, शिक्षा, कपड़े आदि जैसी सभी चीजों के लिए सहायता करता है। लेबर कार्ड के माध्यम से राज्य सरकार यह सुनिश्चित करती है कि हर श्रमिक अपने अधिकारों और लाभों तक आसानी से पहुँच सके, जिससे वे आत्मनिर्भर और सशक्त बनें। इस योजना के अलावा राज्य में बिहार महिला रोजगार योजना जैसी योजनाएं भी चल रही है। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • लेबर कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

    अपने आवेदन के बाद बिहार श्रम विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें और Download बटन पर क्लिक कर दें।
  • लेबर कार्ड का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है?

    बिहार सरकार की BOCW Labour Card पोर्टल पर जाए। फिर अपने Aadhaar, बैंक और कामगार दस्तावेज़ अपलोड करके सब्मिट कर दें। प्रक्रिया पूरी होने पर आपको रजिस्ट्रेशन/आवेदन नंबर मिल जाएगा। 
  • लेबर कार्ड बनवाने में कितना खर्च आता है?

    लेबर कार्ड बनाने में सरकार की ओर से लगभग 20 रुपए तक का खर्च होता है जोकि साइबर कैफे की फीस से अलग है।
  • बिहार लेबर कार्ड की लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

    लेबर कार्ड बिहार नामांकन सूची लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए योजना से जुड़े आधिकारिक पोर्टल पर जाकर “Search By Name/Registration Number” विकल्प में अपना नाम/रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर अपनी सूची में नाम चेक कर सकते हैं।
  • बिहार लेबर कार्ड में कौन आवेदन कर सकता है?

    बिहार लेबर कार्ड (bihar labour card) में बिहार के वह निवासी आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच है और जिन्होंने पिछले 12 महीनों में कम से कम 90 दिन काम किया है।
  • लेबर कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

    बिहार लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन करने के लिए Bihar Building and Other Construction Workers Welfare Board (BOCWWB) की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।
Invest More Get More!
You Get
₹1 Crores*
You Invest
₹10K/month
You Get
₹80 Lakhs*
You Invest
₹8K/month
You Get
₹50 Lakhs*
You Invest
₹5K/month
Investment Calculator
  • One time
  • Monthly
₹
/ Year
Sensex has given 10% return from 2010 - 2020
You invest
You get
View plans

Investment plans Articles

Recent Articles
Popular Articles
IPPB UPI ट्रांजैक्शन लिमिट प्रतिदिन

08 Oct 2026

आमतौर पर इंडिया पोस्ट
Read more
IPPB UPI ट्रांजैक्शन लिमिट प्रतिदिन

08 Oct 2026

आमतौर पर इंडिया पोस्ट
Read more
आधार कार्ड से 10000 का लोन

08 Oct 2026

10000 का लोन लेने के लिए
Read more
IPPB वर्चुअल डेबिट कार्ड

08 Oct 2026

इंडिया पोस्ट पेमेंट
Read more
पोस्ट ऑफिस आरडी 2000 प्रति माह 5 साल

06 Oct 2026

पोस्ट ऑफिस RD स्कीम में 2000
Read more
प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण
  • 27 Feb 2026
  • 35125
प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत 2016 में
Read more
IPPB कस्टमर ID कैसे प्राप्त करे?
  • 04 Nov 2025
  • 21706
IPPB कस्टमर ID नंबर पता करने के लिए आप SMS, मोबाइल
Read more
IPPB मोबाइल नंबर अपडेट ऑनलाइन
  • 18 Aug 2026
  • 3493
आईपीपीबी सेविंग अकाउंट के मोबाइल नंबर को
Read more
पोस्ट ऑफिस डबल मनी स्कीम
  • 07 Sep 2021
  • 19083
अपने पैसे को डबल करने का सबसे सुरक्षित और
Read more

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar Insurance Brokers Private Limited does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in


Disclaimer: #The investment risk in the portfolio is borne by the policyholder. Life insurance is available in this product. The maturity amount of Rs 1 Cr. is for a 30 year old healthy individual investing Rs 10,000/- per month for 30 years, with assumed rates of returns @ 8% p.a. that is not guaranteed and is not the upper or lower limits as the value of your policy depends on a number of factors including future investment performance. In Unit Linked Insurance Plans, the investment risk in the investment portfolio is borne by the policyholder and the returns are not guaranteed. Maturity Value: ₹1,05,02,174 @ CAGR 8%; ₹50,45,591 @ CAGR 4%. *Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws. All plans listed here are of insurance companies’ funds.

Past 10 Years' annualised returns as on 01-11-2026

^The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.

*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan.

Tax benefit is subject to changes in tax laws. Standard T&C Apply
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ

^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.

¶Long-term capital gains (LTCG) tax (12.5%) is exempted on annual premiums up to 2.5 lacs.

**Returns are based on past 10 years’ fund performance data (Fund Data Source: Value Research).

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL