प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है?
प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार की एक मुख्य पहल है, जिसका लाभ पूरे देश में दिया जा रहा है। इस सरकारी आवास योजना की शुरुआत 2016 में पक्का घर देने के उद्देश्य से की गई थी। प्रधानमंत्री आवास योजना का पूर्ण उद्देश्य है, कि गांव में रह रहने वाले हर व्यक्ति के पास सिमेंट से बना पक्का घर और उसमें साफ पानी, शौचालय और बिजली की सुविधा हो। ताकि लोग स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन जी सकें।
प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट जारी कर दी गई है, और जल्द ही पहली किस्त आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में आप जल्दी अपने राज्य के अनुसार लिस्ट में नाम चेक कर लें। इस लेख में इसकी प्रक्रिया को विस्तार से बताया गया है।
अपने राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट कैसे चेक करें?
जानिए प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट कैसे देखें:
- स्टेप 1 - सबसे पहले पीएम आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर ‘Awaassoft’ पर क्लिक करें।
- स्टेप 3 - यहाँ सबसे नीचे 'H. Social Audit Reports' सेक्शन में जाएं और 'बेनिफिशियरी डिटेल्स फॉर वेरिफिकेशन’ पर क्लिक करें।
- स्टेप 4 - इसके बाद आप अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचात को चुनें।
- स्टेप 5 - अंत में वेरिफाई करने के बाद सबमिट करें, आप लिस्ट देख पाएंगे।
प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण लाभ
पीएम आवास योजना 2026 के तहत निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाते है:
- पीएम आवास योजना के तहत गांव के ऐसे लोग जो कच्चे घरों में रह रहे है, उन्हे पक्का घर बनाने के लिए पैसा दिया जाता है। इसकी राशि 1,20,000 तक हो सकती है, इस राशि का उपयोग आप अपनी पसंद का घर बनाने में कर सकते है।
- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मजदूरों के लिए अलग से पैसा दिया जाता है।
- इसके अतिरिक्त शौचालय के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत, पानी के लिए जल जीवन मिशन, बिजली के लिए सौभाग्य योजना और गैस कनेक्शन के लिए उज्जवल योजना के तहत अलग से लाभ दिया जाता है।
- ध्यान देने वाली बात यह है कि पीएम आवास योजना के तहत सरकार ज़मीन खरीदने के लिए पैसे नहीं देती है। सरकारी आवास योजना का लाभ उन्हे दिया जाता है, जिनके पास ज़मीन है और वह कच्चे घर में रह रहे है। हालांकि कुछ राज्यों की अपनी आवास योजनाएं होती है, जो भूमिहीन लोगों तो घर के लिए जमीन उपलब्ध कराती है।
लोग यह भी पढ़ते है: भारत में निवेश के लिए प्रमुख सरकारी योजनाएं
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण पात्रता
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित शर्तों के अधीन होना होता है:
- आवेदक भारतीय ग्रामीण नागरिक होना चाहिएं।
- परिवार के पास पक्का मकान न हो।
- घर में 16 से 59 साल का कोई भी पूरुष न हो।
- महिला घर की मुखिया हो।
- ग्रामीण क्षेत्रों में पात्रता ग्राम पंचायत द्वारा भी तय की जा सकती है।
लोग यह भी पढ़ते है: सबसे अच्छे इन्वेस्टमेंट प्लान
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में आवेदन कैसे करें?
यहाँ बताई गई प्रक्रिया के जरिए आप आसानी से प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन कर सकते हैं:
- स्टेप 1 - सबसे पहले अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मनरेगा जॉब कार्ड और फोटो के साथ अपने VDO या BDO कार्यालय जाएं।
- स्टेप 2 - pmayg.nic.in पोर्टल पर जाएं और PMAY ID और अपनी निजी जानकारी दर्ज करें।
- स्टेप 3 - आपका आधार लिंक्ड बैंक खाता, मनरेगा कार्ड नंबर और BM ID को लिंक किया जाएगा।
- स्टेप 4 - अधिकारी आपके कच्चे मकान की फोटो खींचकर ऐप पर अपलोड करेंगे, जिसके बाद आवेदन फाइनल सबमिट हो जाएगा।
निष्कर्ष
प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकान में रह रहे लोगों को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। आमतौर पर यह राशि 1,20,000 से 1,30,000 तक होती है। अब तक करीब 3 करोड़ लोगों तक इसका लाभ दिया गया है, आने वाले समय में और भी लोगों को तक इसका लाभ पहुंचेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट उत्तर प्रदेश 2026 कहां देखी जा सकती है?
आवेदक https://rhreporting.nic.in/netiay/SocialAuditReport/BeneficiaryDetailForSocialAuditReport.aspx इस वेबसाइट के माध्यम से उत्तर प्रदेश की लिस्ट देख सकते है। इसमे आपके राज्य, जिला, ग्राम पंचायत और ब्लॉक दर्ज करना होता है।
-
प्रधान मंत्री आवास योजना बिहार लिस्ट कैसे देखें?
https://rhreporting.nic.in/netiay/EFMSReport/FTOTransactionSummary.aspx इस वेबसाइट पर जाए, इसके बाद स्टेकहॉल्डर के विकल्प को चुन कर उसमें बिहार राज्य का चयन करें। इस प्रकार आप बिहार राज्य की पीएम आवास लिस्ट देख पाएंगे।
-
पीएम आवास योजना में घर बनाने के लिए ग्रामिण क्षेत्रों में कितना पैसा दिया जाता है?
ग्रामीण क्षेत्रों में घर बनाने के लिए पीएम आवास योजना के अंतर्गत 1,20,000 रुपए दिए जाते है।
-
आवास योजना ऑनलाइन फॉर्म UP कहाँ से प्राप्त करें?
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट उत्तर प्रदेश 2026 और ऑनलाइन फॉर्म दोनो उमंग ऐप के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त योजना की आधिकारिक वेबसाइट से भी इसकी जाँच की जा सकती है।
-
इंद्रा आवास योजना क्या है?
इंदिरा आवास योजना अब प्रभाव में नहीं है, इसकी जगह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को लाभ दिया जाता है।
-
ग्रामीण विकास मंत्रालय प्रधानमंत्री आवास योजना कब शुरू हुई?
प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत 2016 में की गई थी।
-
क्या पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे शुरू हो गया है?
हाँ, 2026 के लिए आवास योजना का सर्वे शुरू हो गया है।
-
पीएम आवास योजना का पैसा कब आएगा 2026?
पीएम आवास योजना का पैसा मिलना कई राज्य में शुरू हो गया है, सितंबर और अक्टूबर में कई राज्यों में फंड बांटा जाएगा। हालांकि सरकार ने इसके लिए कोई अंतिम तिथि जारी नहीं की गई है।