बचत खाते में लोग अपने पैसों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उस पर ब्याज भी प्राप्त करते हैं। आमतौर पर बचत खाते की ब्याज दर, आपकी जमा राशि पर निर्भर करती है, ज्यादातर बैंक बचत खाते पर 2-5% का ब्याज देते हैं। हालांकि अधिक राशि पर NBFC और निजी बैंक, सरकारी बैंकों की तुलना में ज्यादा ब्याज देते हैं। इस लेख में बचत खाते पर सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले बैंकों के बारे में बताया गया है।

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
बैंकों द्वारा बचत खाते पर दी जाने वाली ब्याज दर आमतौर पर आपके खाते में होने वाली राशि पर निर्भर करती है। यहां कुछ बैंकों के बारे में बताया गया है, जो बचत खाता पर अधिक ब्याज दे रहे हैं:
| बैंक का नाम | ब्याज दर | खाता बैलेंस |
| उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.25% | 250 करोड़ से 500 करोड़ पर मान्य |
| इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.00% | 25 करोड़ तक की राशि पर मान्य |
| उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.10% | 25 करोड़ तक की राशि पर मान्य |
| AU स्मॉल फाइनेंस बैंक | 6.75% | 25 करोड से 100 करोड़ तक की राशि पर मान्य |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 6.50% | 3 लाख से 25 करोड़ तक की राशि पर मान्य |
| बंधन बैंक | 6.50% | 5 लाख से 10 लाख तक की राशि पर मान्य |
| RBL बैंक | 6.00% | 10 लाख से 7.5 करोड़ तक की राशि पर मान्य |
| पोस्ट ऑफिस | 4.00% | सभी राशि के लिए मान्य |
बचत खाता के निम्नलिखित लाभ है:
सबसे पहले बैंक चुनें, जिसमें आप बचत खाता खोलना चाहते हैं। उसके बाद इस प्रक्रिया को समझें:
लोग यह भी पढ़ते हैं: जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट
बैंक बचत खाते पर कई बैंक 6-7% तक का ब्याज देते हैं, लेकिन यह ब्याज दर आमतौर पर उच्च बैलेंस स्लैब पर ही लागू होती है। बैंकों में बचत खाते के लिए न्यूनतम ब्याज दर की शुरुआत आमतौर पर 2-3% से हो जाती है। आप जिस भी बैंक में खाता खोलें, उसकी बचत खाते की ब्याज दरों को बैलेंस स्लैब के अनुसार जरूर जाँच करें। बैंक खाता खोलना भी आसान है। आप ऑफलाइन और ऑनलाइन रूप से यह खाता खोल सकते हैं।