सेविंग अकाउंट 2026

बचत खाता या सेविंग अकाउंट एक ऐसा बैंक खाता है, जिसमें आप अपनी बचत के पैसों को सुरक्षित रख सकते है। विभिन्न बैंकों द्वारा इस खाते पर औसतन 2.50% से 4.00% का ब्याज दिया जाता है। बचत खाते का उद्देश्य लोगों में नियमित बचत की आदत को बढ़ावा देना है। साथ ही इसमे आपके पैसे लॉक नहीं होते है, आप इस खाते से निरंतर लेन-देन कर सकते है।

Read more
Senior Citizen FD Rates 2025
Guaranteed Return
गारंटीड रिटर्न
Includes Life Cover
जीवन कवर शामिल
Completely Tax Free+
पूरी तरह टैक्स फ्री+
1 प्लान, 3 फायदे
सबसे ज़्यादा रिटर्न देने वाले:
6.9%* (टैक्स-फ्री)

गारंटीड प्लान

(बीमा कंपनियों द्वारा)
4.6%* (टैक्स के बाद)

फिक्स्ड डिपॉजिट

(बैंकों द्वारा प्रदान)
4.0%*

सेविंग अकाउंट

(पोस्ट ऑफिस)
Maximum returns Offered by Guaranteed

6.5%**

Fixed Deposits

(by SBI bank)

(5-10 Years)

6.9%***

Public Provident Fund

(other popular options)

(15 Years)

We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
6.9% तक का गारंटी रिटर्न प्राप्त करें*

पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल

+91
Secure
हम स्पैम नहीं करते
प्लान देखें
Please wait. We Are Processing..
आपकी निजी जानकारी हमारे साथ सुरक्षित है
Plans available only for people of Indian origin ''प्लान देखे'' पर क्लिक करने से आप हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं
व्हाट्सएप पर अपडेट पाएं
We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold

बैंक बचत खाता विशेषताएं

बैंक बचत खाते की निम्नलिखित विशेषताएं है:

  • पैसों की सुरक्षा - बचत खाते में आपके पैसे नकदी रखने की तुलना में अधिक सुरक्षित रहते है, साथ ही समय के साथ ब्याज भी प्राप्त करते है। 
  • निकासी सुविधा - बचत खाते में जमा पैसों को कभी भी किसी भी ATM, UPI या चेक के माध्यम से निकाला और उपयोग किया जा सकता है।
  • ब्याज - बैंक सेविंग अकाउंट पर बैंक द्वारा 2.50% से 4.00% का ब्याज दिया जाता है। ऐसे में समय के साथ आपके पैसों का मूल्य बढ़ता है। स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा 4% से अधिक ब्याज दर भी दिया जा सकता है। 
  • बचत की आदत - यह लोगों में बचत की आदत को बढ़ावा देता है। 
  • लेन-देन का रिकॉर्ड - आप पैसों का जितना भी लेन-देन करते है, उसकी पूरी जानकारी बैंक द्वारा दी जाने वाली पासबुक में होती है। 
  • बैंकिंग सुविधाएं - सेविंग अकाउंट खोलने के बाद आप बैंक द्वारा दी जाने वाली कई बैंकिंग सुविधा जैसे नेट बैंकिंग, DBT और बिल भुगतान आदि सुविधाओं का लाभ उठा सकते है। 
  • कोई सीमा नहीं - सेविंग अकाउंट में पैसे जमा करने की कोई ऊपरी सीमा नहीं होती है। आप जितना चाहें उतना जमा कर सकते है। 

बचत खाता ब्याज दर 2026

यहां भारत में विभिन्न बैंकों द्वारा दी जा रही ब्याज दरों को दर्शाया गया है:

बैंक का नाम ब्याज दर मासिक न्यूनतम बैलेंस 
भारतीय स्टेट बैंक 2.50% - 3.00% जीरो बैलेंस
बैंक ऑफ बड़ौदा 2.75% - 3.35% ₹2,000
पंजाब नेशनल बैंक 2.70% - 3.00% ₹1,000 - ₹2,000
भारतीय डाकघर 4.00% ₹500
HDFC बैंक 3.00% - 3.50% ₹10,000
ICICI बैंक 3.00% - 3.50% ₹10,000
कोटक महिंद्रा बैंक 3.50% - 4.00% ₹10,000 
एक्सिस बैंक 3.00% - 3.50% ₹10,000 - ₹12,000
इंडसिंड बैंक 3.50% - 6.75% ₹10,000
RBL बैंक 4.25% - 7.50% ₹0 - ₹2,500
IDFC फर्स्ट बैंक 3.00% - 7.00% ₹10,000
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक 3.50% - 7.25% ₹2,000 - ₹5,000

हालांकि यहां ध्यान रखने वाली बात यह है, कि कुछ बैंक एक निश्चित राशि से अधिक होने पर ब्याज देते है। ऐसा आमतौर पर स्मॉल फाइनेंस बैंक में देखा जाता है। इसलिए खाता खोलने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करें। 

भारत में बचत खाते के प्रकार 

भारत में बचत खाते के निम्नलिखित प्रकार है:

  1. रेगुलर बचत खाता 

     यह एक सामान्य बचत खाता होता है, जो नियमित लेन-देन के लिए उपयुक्त होता है। इसमें मासिक न्यूनतम बैलेंस की राशि आवश्यक होती है। 

  2. जीरो बैलेंस बचत खाता 

    जीरो बैलेंस या बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट एक ऐसा बचत खाता होता है, जिसमे किसी प्रकार का न्यूनतम बैलेंस नहीं रखना पड़ता है। यह स्टूडेंट्स या ऐसा निवेशकों के लिए अच्छा है, जिनकी अस्थिर आय है। 

  3. सैलरी अकाउंट 

    सैलरी अकाउंट एक ऐसा बचत खाता है, जिसे विशेष रूप से कंपनी द्वारा कर्मचारियों के लिए खोला जाता है। इसमे भी कोई न्यूनतम बैलेंस रखने की आवश्यकता नहीं होती है। इस खाते पर अतिरिक्त लाभ भी दिए जाते है। 

  4. महिलाओं के लिए बचत खाता 

    यह एक ऐसा बचत खाता है, जिसे विशेष रूप से महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। इसपर कई अतिरिक्त लाभ प्रदान किए जाते है। 

  5. नाबालिग या बच्चों के लिए बचत खाता 

     यह खाता विशेष रूप से बच्चों या नाबालिगों में बचत की आदत का प्रोत्साहन करने के लिए शुरू किया गया है। हालांकि इसका प्रबंधन माता-पिता या अभिभावक द्वारा ही किया जाता है। 

  6. वरिष्ठ नागरिक बचत खाता 

     इस बचत खाते को विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस खाते पर अतिरिक्त लाभ प्रदान किए जाते है। 

  7. NRI अकाउंट (NRE/NRO/FCNR) 

     यह खाता विशेष रूप से अनिवासी भारतीयों के लिए है। 

बैंक बचत खाता पात्रता 

यहां बैंक बचत खाते की पात्रता की जानकारी दी गई है:

  • भारतीय नागरिक आसानी से सामान्य बचत खाता खोल सकते है। 
  • आमतौर पर अधिकतम बैंकों में 18 साल से अधिक आयु के व्यक्ति को खाते खोलने की अनुमति दी जाती है। 
  • नाबालिगों के लिए माता-पिता या अभिभावक द्वारा बचत खाता खोला जा सकता है। 
  • NRI विशेष बचत खाता जैसे NRE या NRO खाता खोलने के पात्र है। 

बैंक सेविंग अकाउंट खाता कैसे खोलें?

बचत खाता खोलने के लिए यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करें:

  • स्टेप 1 - आप जिस बैंक या पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खोलना चाहते है, उसकी शाखा में जाएं।
  • स्टेप 2 - बैंक या पोस्ट ऑफिस बचत खाता खोलने का फॉर्म प्राप्त करें और उसे सही से भरें। 
  • स्टेप 3 - आवश्यक दस्तावेज जैसे PAN कार्ड, आधार कार्ड और फोटो आदि जमा करें। 
  • स्टेप 4 - बैंक द्वारा आपके आवेदन पत्र और दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाएगा। 
  • स्टेप 5 - यदि न्यूनतम जमा राशि जमा करने की आवश्यकता हो तो वह करें, इसके बाद आपका खाता खोल दिया जाएगा।

निष्कर्ष

सेविंग अकाउंट पैसों को सुरक्षित रखने का एक आसान विकल्प है। इस खाते में आपका पैसा सुरक्षित रूप से ब्याज प्राप्त करता है। भारत में बचत खाते पर औसतन 2.50% से 4.00% तक का ब्याज मिलता है। हालांकि स्मॉल फाइनेंस बैंक कुछ शर्तों के साथ बचत खाते पर 7.00% तक का ब्याज प्रदान कर सकते है। बचत खाते के भी भारत में कई विकल्प उपलब्ध है, ऐसे में अपने लिए सही प्रकार का खाता चुनना आवश्यक है। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • ऑनलाइन सेविंग अकाउंट कैसे खोले?

    ऑनलाइन सेविंग अकाउंट खोला जा सकता है, इसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है:
    • स्टेप 1 - आप जिस बैंक में खाता खोलना चाहते है, उसकी आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएं।
    • स्टेप 2 - सेविंग अकाउंट का विकल्प चुनें।
    • स्टेप 3 - अपना नंबर, ईमेल, पैन नंबर और आधार नंबर दर्ज करें।
    • स्टेप 4 - बैंक प्रतिनिधि के दिशानिर्देशों के अनुसार KYC प्रक्रिया पूरी करें।
    • स्टेप 5 - फॉर्म भरने के बाद सबमिट करें और प्राप्त नंबर संभाल के रखें।
  • बचत खाते के नियम क्या है?

    बचत खाते के नियम इस प्रकार है:
    • खाते में न्यूनतम शेष राशि का होना अनिवार्य है। ऐसा न होने पर पेनल्टी लगाई जा सकती है।
    • एक निश्चित राशि से अधिक जमा होने पर बैंक को इसकी सूचना देनी पड़ती है।
  • बचत खाता ब्याज दर क्या है?

    वर्तमान में बचत खाता ब्याज दर औसतन 2.50% से 4.00% तक है। हालांकि स्मॉल फाइनेंस बैंक 7% तक का ब्याज ऑफर करते है। 
  • SBI सेविंग अकाउंट ब्याज दर क्या है?

    SBI सेविंग अकाउंट ब्याज दर वर्तमान में 2.50% है।

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
* Applicable for Titanium variant of Max Life Smart Fixed-return Digital (Premium payment of 5 years, Policy term of 10 years) and a healthy male of 18 years old paying Rs. 30,000/- monthly (exclusive of all applicable taxes)
** Fixed deposit rate applicable for 5 year's 1 day to 10 years for investment amount less< 2 Crore ( Not for senior citizens).
*** PPF interest rate applicable for 15 years for investment amount upto 1.5 Lac
+ Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
#Discount offered by insurance company
## The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed along with the other variable factors. 6.9% rate of return is for an 18 years old, healthy male for a policy term of 20 years and premium term of 10 years with Rs.10,000 monthly installment premium. All plans listed here are of insurance companies’ funds.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL